Unknown wife of billionaire - Chapter 1
गोवा कोर्ट के मैरिज रजिस्ट्रेशन एरिया की एक सीट पर एक अधेड़ उम्र का आदमी बैठा हुआ था। उसने सामने की तरफ अजीब नज़रों से देखा और फिर सख्ती से बोला, “मिस सिंघानिया, क्या तुम नहीं जानती, एक से ज्यादा बार शादी करना इलीगल होता है? अगर तुम्हें दूसरी शादी करनी है तो पहले तलाक लो और बाद में किसी और से शादी करना। बोलते हुए उसने अपने सामने खड़ी उस दुबली पतली सी लड़की को देखा और फिर उसके साथ खड़े लड़के को।
“लेकिन... लेकिन ये कैसे हो सकता है? मेरी पहले शादी नहीं हुई है। उसके सामने खड़ी लड़की ने घबराई आवाज में कहा।
उसके ऐसा कहने पर उस आदमी ने उसे घूर कर देखा और फिर एक मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रिंट करके उसके हाथ में थमाते हुए कहा, “अगर शादी नहीं हुई है, तो तुम्हारी शादी पहले से रजिस्टर कैसे हो सकती है? इसे लो और अपने घर जाओ पता नहीं कहां कहां से आ जाते हैं, जो पति को छोड़े बिना ही किसी और से शादी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देने के साथ उसने उसको दो बातें अलग से सुना दी।
उस लड़की ने मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लिया और बाहर आ गई। वो लगभग 22 साल की थी। उसकी छोटी लाइट ग्रे आइज में निराशा के भाव थे।
वो कुछ समझ पाते उससे पहले उसके साथ आए लड़के ने कहा, “इशिका, अगर तुम पहले से शादीशुदा थी तो मुझे इस काम के लिए क्यों हायर किया? एक तो पहले ही मैं तुम्हारे साथ नकली शादी रजिस्टर करने के लिए पकड़ा जा सकता था, ऊपर से तुम पहले से शादीशुदा हो। देखो मैं तुम्हें तुम्हारे पैसे वापस नहीं देने वाला हूं।
उसका नाम इशिका था। इशिका ने उसे वहां से जाने का इशारा किया। फिर उसने गहरी सांस ली और अपने कमर से थोड़े ही छोटे हल्के भूरे बालों को रबर बैंड से बांध लिया था। इतनी परेशानी में भी वो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थी। 5 फुट 4 इंच हाइट, गोरा रंग, बराबर होठ और होठों के नीचे राइट साइड ठुड्डी से थोड़ा ऊपर एक तिल। उसने नॉर्मल पेंट और लूज टी-शर्ट पहना था और टीशर्ट को पैंट के अंदर इन कर रखा था। वो भी इंतेहा खूबसूरत लग रही थी।
इशिका ने गहरी सांस ली और धीरे से मन ही मन कहा, “ऐसा कैसे हो सकता है कि मेरी शादी पहले से रजिस्टर है? मेरा तो कभी कोई बॉयफ्रेंड भी नहीं रहा, जिसने बदला लेने के लिए मेरे साथ ऐसा किया हो। सोचते हुए उसने एक नजर मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को देखा और फिर अपने हस्बैंड की फोटो को।
वो एक ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट था। फिर भी लड़के की पर्सनैलिटी उस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में भी छुप नहीं पा रही थी। गहरी काली आंखें, आंखों से थोड़ा नीचे एक तिल, परफेक्टली सेट किए हुए बाल, खूबसूरत नैन नक्ष के साथ वो उस छोटी फोटो में भी अट्रैक्टिव लग रहा था। लड़के की फोटो देखने के बाद इशिका ने अपनी तस्वीर को देखा। वो उसी की फोटो थी। उसका तिल भी वही पर था।
फिर इशिका उस पर लिखे अपने हस्बैंड के नाम को पढ़ते हुए धीरे से बोली, “अभिमन्यु राजवंश।
इशिका ने वापस उस लड़के की तस्वीर को गौर से देखा और फिर धीरे से कहा, “मैं अपनी जिंदगी में काफी लोगों से मिल चुकी हूं, लेकिन ना तो मैंने इसे देखा है और ना ही कभी इसका नाम सुना है। फिर हम दोनों की शादी कैसे रजिस्टर हो सकती है?”
सच का पता लगाने के लिए इशिका ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की फोटो क्लिक की और किसी को भेजी। उसने साथ में मैसेज लिखा, "जल्द से जल्द इसके बारे में पता लगाओ। "
सामने से एक जवाब आने के बाद इशिका अपनी स्कूटी की तरफ गई और फिर वहां से कहीं जाने के लिए निकल गई। हालांकि वो अभी भी इस बात को लेकर हैरान थी कि अचानक उसकी शादी किसी अभिमन्यु राजवंश से कैसे रजिस्टर हो सकती थी, जिसे वो जानती तक नहीं थी।
वहां से इशिका गोवा के एक हाई क्लास एरिया में पहुंची। उसने अपनी स्कूटी एक विला के आगे रोकी और धीमी गति से चलते हुए अंदर जा रही थी। उसके बाहर बड़े-बड़े शब्दों में सिंघानिया विला लिखा हुआ था।
इशिका वहां काफी वक्त बाद आई थी और आने का कारण भी था। इशिका धीमे कदमों से अंदर की तरफ बढ़ रही थी तभी उसे पीछे कुछ हाउस हेल्पर के धीरे से फुसफुसाकर कर बातें करने की आवाज सुनाई दी।
“वो लड़की कौन है, ये तो आयशा बेबी से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। एक ने बिल्कुल धीमी आवाज में कहा। वो इशिका को काफी गौर से देख रहा था। इतने सिंपल कपड़े में भी वो बिल्कुल मासूम और किसी प्रिंसेस की तरह लग रही थी।
उसकी बात सुनते ही दूसरे ने उसे डांटते हुए चुप कराते हुए कहा, “धीरे बोलो, किसी ने सुन लिया तो खामखा तुम्हें काम से निकाल देंगे। गलती से भी तुम्हारी बात आयशा मैडम के कान में नहीं जानी चाहिए।”
“लेकिन ये है कौन, ये तो बता दो?” उसने फिर से पूछा।
दूसरे वाले हाउस हेल्पर ने गहरी सांस ली और जवाब में कहा, “तुम नहीं जानते ये मिस्टर सिंघानिया की नाजायज औलाद है। ये यहां से दूर रहती है। अब तक नही आई, तो आज यहां क्या करने आई है?
दूसरे हाउस हेल्पर ने फिर से एक नजर इशिका को देखा और फिर दबी आवाज में बोला, “लेकिन ये यहां क्यों नहीं रहती जबकि मालविका मैडम तो यहीं पर रहती है? ये उन्हीं की बेटी है ना?”
“हां उनकी ही बेटी है और वो यहां पर जबरदस्ती रह रही है। वो एक शातिर औरत है। आदर्श सर से प्यार का दिखावा करती है, आयशा बेबी के आगे पीछे रहती है। उसने जानबूझकर हमारी राधिका मैडम का घर बर्बाद कर दिया। पता नहीं कैसे लेकिन उस औरत ने जानबूझकर अपनी बेटी को उसी दिन जन्म दिया, जिस दिन हमारी आयशा बेबी का जन्म हुआ था। दूसरे हाउस हेल्पर ने निराशा के साथ कहा।
वो सब इशिका को अब गुस्से से देख रहे थे। उनकी आंखों में नफरत थी लेकिन इशिका को इसकी आदत हो गई थी। यही वजह थी इशिका ने बहुत पहले ही घर छोड़ दिया था। आज काफी टाइम बाद वो मजबूरी में यहां आई थी। शायद तभी उनमें से किसी ने उसे पहचाना नहीं।
इशिका ने कुछ ही कदम आगे बढ़ाए होंगे कि उसे अपनी मां मालविका दास दिखाई दी। वो लगभग 48 के आसपास थी लेकिन इस उम्र में भी उन्होंने खुद को काफी अच्छे से मेंटेन कर रखा था। डिजाइनर साड़ी और चेहरे पर हैवी मेकअप के साथ उन्होंने इशिका को देखकर जबरदस्ती की मुस्कुराहट दी और कहा, “तुम्हें जो काम मिला था, तुमने कर दिया है ना? अगर तुमने किया है तभी मैं तुम्हें आयशा से मिलवाने के लिए लेकर जाऊंगी।
इशिका ने अजीब नजरों से अपनी मां की तरफ देखा और फिर हां में सिर हिला दिया। वो धीरे से बोली, “हां, अब से मैं शादीशुदा हूं। यही काम मिला था इशिका को कि वो जल्द से जल्द किसी से भी शादी कर ले। हां कोई फर्क नहीं पड़ता था चाहे दूल्हा कोई भी हो। मालविका यही चाहती थी कि इशिका की शादी हो जाए।
“चलो अच्छा है तुम्हें अपनी औकात पता है। भले ही तुम्हारे नाम के आगे सिंघानिया जुड़ जाए लेकिन तुम हो तो नाजायज औलाद ही... कभी मत भूलना, नक्ष राजवंश फैमिली का इकलौता बेटा है। सारी प्रॉपर्टी उसी के नाम पर है। वो तुम्हारे बहन का होने वाला पति है तो गलती से भी उस पर गलत निगाहें मत डालना। मालविका ने उसे देखकर गुस्से में कहा जैसे इशिका नक्ष और आयशा की सगाई तुड़वाना चाहती हो।
इशिका की आंखें नम हो रही थी। वो मन ही मन बोली, “अजीब बात है ना, मुझ पर नाजायज का ठप्पा भी इन्होंने ही लगाया और दिन में 10 बार नाजायज यही बोलती है। मैं उसे क्यों छीनना चाहूंगी जबकि वो तो मेरा ही था। कॉलेज में 3 साल तक वो मेरा पीछा करता था ताकि मुझे प्रपोज कर सके और जब मेरी बारी आई तो उन्होंने उसके सामने ये कह दिया कि मेरी शादी किसी और के साथ फिक्स है। क्यों मेरे हिस्से का हमेशा आयशा के पास चला जाता है? ये तो मेरी मां है लेकिन फिर भी आयशा से ज्यादा प्यार करती है। आज इनकी वजह से मैं एक अनजान इंसान के साथ शादी में बंध गई हूं, जिसे मैं जानती तक नहीं।
ये सच था। नक्ष राजवंश, राजवंश फैमिली की इस पीढ़ी का इकलौता बेटा था और सब कुछ उसी के नाम होने वाला था। इतना अच्छा लाइफ पार्टनर इशिका को कैसे मिल सकता था, बस यही सोचकर मालविका ने उसकी शादी आयशा के साथ फिक्स करवा दी, जो मिस्टर आदर्श सिंघानिया की जायज बेटी थी। उसकी इसी हरकतों की वजह से वो यहां पर रह पा रही थी।
“कौन हो तुम अभिमन्यु राजवंश...और क्यों तुमने मुझसे मेरी मर्जी के बिना शादी की? अगर तुमने ऐसा किया ही था। तो आकर एक बार बात तो करते? सबकी तरह तुमने भी मेरी जिंदगी के साथ खेला है। मैं तुम्हें ढूंढ कर रहूंगी माय अननोन हसबैंड..!” इशिका मन ही मन बोली। उसकी आंखों में दर्द था।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°
कौन है अभिमन्यु राजवंश, जिसने इशिका के साथ बिना बताए शादी कर ली? क्या अभिमन्यु और नक्ष का बड़ा सरनेम होना सिर्फ एक इत्तेफाक है या छुपा है कोई बड़ा राज।