लाईफ़ इज़ नॉट अ फैरीटेल....!! Ch. 1

\"लाईफ़ इज़ नॉट अ फैरीटेल\"....!! - Chapter 1

Posted by Farheen Rajput • Dec 29, 2024 09:59 AM

(मुंबई….)

एक लग्जरियस ऑफिस था जहाँ की हर चीज़ वहाँ के लग्ज़री होने का दावा कर रही थी। महँगी-महँगी पेंटिंग्स दीवारों पर लगी थीं। एक शेल्फ पर कई अवार्ड रखे थे। दूसरी तरफ मिनी रिफ्रेशमेंट बार और 4-5 लोगों की मीटिंग के लिए शानदार कुर्सियाँ और टेबल का इंतज़ाम था। कुल मिलाकर, हर चीज़ एंटीक और कीमती लग रही थी।

उसी ऑफिस में लगभग 26-27 साल का एक हैंडसम लड़का बैठा था। उसकी आँखें लाइट ब्लू, बाल हल्के सुनहरे और रंग गोरा था। उसकी शानदार पर्सनैलिटी थी। वह बॉस की कुर्सी पर एक टांग पर दूसरी टांग रखकर, टेबल पर रखे किसी नवाब या राजा की तरह बैठा था। उसके चेहरे से घमंड और एटीट्यूड झलक रहा था। उसके बाल सलीके से सेट किए हुए थे। महँगे ब्रांडेड सूट के साथ मैचिंग कीमती जूते और हाथ में ब्रांडेड घड़ी थी। उसके कपड़ों से आती महँगी परफ़्यूम की खुशबू उसके स्टेटस का बखान कर रही थी।

उसके सामने 19-20 साल की एक लड़की खड़ी थी। उसकी आँखें गहरे भूरे रंग की थीं, जिनमें बेबसी साफ़ झलक रही थी। उसके कोमल गुलाबी होंठ हल्के कांप रहे थे। कमर तक के काले घने बाल और लाइट ग्रीन कलर का सूट पहने वह उस शख्स के सामने खड़ी थी।

लड़की (रिक्वेस्ट करते हुए): "मिस्टर अग्निहोत्री प्लीज़ हम लोगों की मदद कीजिए। मेरे पापा की ****ुटेशन और उनकी इज्ज़त को बचा लीजिए!"

लड़का (फुल एटीट्यूड स्माइल के साथ): "और मैं आपकी मदद करूँगा? आपको ऐसा क्यों लगता है… (कुछ पल रुक कर)… मिस आरना कपूर…"

आरना (अपने हाथ जोड़ते हुए): "प्लीज़ मिस्टर अग्निहोत्री ऐसा मत कहिए। आप मेरी आखिरी उम्मीद हैं और अगर आपने मेरी मदद नहीं की तो…"

लड़का: "तो तुम्हारे पापा और उनका ऑफिस और यहाँ तक कि घर भी पूरी तरह बैंकक्रप्ट हो जाएगा। (एविल स्माइल के साथ) मगर एक राज़ की बात बताऊँ, यही तो रिदांश अग्निहोत्री असल में चाहता है!"

आरना (आँसू भरी लाचार आँखों से): "ऐसा मत कहिए मिस्टर अग्निहोत्री। आपके सिवा हमारी मदद कोई भी नहीं करेगा क्योंकि कोई भी आपके खिलाफ नहीं जाएगा। मैं नहीं जानती कि आपकी हमसे क्या दुश्मनी है जो आप हमारे साथ ऐसा बदला ले रहे हैं, पर मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूँ, प्लीज़ मेरे पापा की इज्ज़त को बचा लीजिए!"

रिदांश (अपनी जगह से खड़े होते हुए): "चलो अब तुम इतनी रिक्वेस्ट कर रही हो तो ठीक है, मैं तैयार हूँ, लेकिन…"

आरना: "लेकिन क्या?"

रिदांश (अपनी पैंट की जेब में हाथ डालकर): "लेकिन ये कि सब जानते हैं कि रिदांश अग्निहोत्री कभी घाटे का सौदा नहीं करता। सब जानते हैं कि मैं एक बिज़नेसमैन हूँ, तो ज़ाहिर है कि मुझे किसी भी सौदे में अपना फायदा चाहिए। मतलब, एक हाथ से दे तो दूसरे हाथ से ले!"

आरना: "मुझे मंज़ूर है। आप जो कहेंगे मैं तैयार हूँ। जैसे ही सब कुछ ठीक हो जाएगा मैं आपकी पाई-पाई चुका दूँगी और…"

रिदांश (बीच में ही टोक कर, आरना की तरफ़ कदम बढ़ाते हुए): "आँ, आँ… नो स्वीटहार्ट, नो… रिदांश कल के भरोसे कुछ नहीं छोड़ता। मैं मदद अभी करूँगा तो मुझे उसके बदले में अपनी कीमत भी अभी ही चाहिए, वरना भूल जाओ फिर!"

आरना (परेशान होकर): "नो, नो प्लीज़… ऐसा मत करिए। लेकिन मेरे पास अभी कुछ भी नहीं है जो मैं आपको दे सकूँ, पर मैं वादा करती हूँ कि…"

रिदांश (ज़ोर से हँसते हुए): "और तुम्हें क्या लगता है कि मैंने ये इतना बड़ा बिज़नेस वादों पर खड़ा किया है? (सीरियस होकर) आई थिंक तुम यहाँ सिर्फ़ मेरा कीमती वक़्त बर्बाद करने आई हो, जो कि ऑलरेडी बहुत कर चुकी हो तुम। (वापस अपनी कुर्सी की तरफ़ मुड़ते हुए) नाउ लीव, गेट आउट!!"

आरना (हड़बड़ा कर): "नो, नो… प्लीज़… आप जो बोलेंगे वो मैं करूँगी। आपको जो भी कीमत चाहिए, मैं चुकाने के लिए तैयार हूँ, बस प्लीज़ मेरी मदद कीजिए!"

रिदांश यह सुनकर वापस से आरना की तरफ़ पलटता है और एविल स्माइल के साथ उसकी तरफ़ अपने कदम बढ़ाता है। कुछ ही पल में वह ठीक उसके सामने खड़ा था। क्योंकि आरना उसके कंधे तक ही आ रही थी, इसलिए सिर झुकाकर एविल मुस्कान के साथ उसे एकटक देख रहा था।

रिदांश: "आर यू श्योर… कि तुम मुझे कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हो?"

आरना (रिदांश की करीबी से असहज होते हुए): "य… यस!"

रिदांश (आरना को एकटक देखते हुए): "तो फिर ठीक है, मैं तुम्हारी बात मानने के लिए तैयार हूँ। तुम्हारे बाप की इज्ज़त और ****ुटेशन को दुबारा से वही मुक़ाम हासिल हो जाएगा, लेकिन… (एक पल रुक कर) मुझे तुम चाहिए!"

आरना (दो कदम पीछे लेते हुए, आँखें फाड़कर): "क… क्या मतलब?"

रिदांश (बेपरवाही से, एविल स्माइल के साथ आरना के गाल पर अपनी उंगली घुमाते हुए): "बिल्कुल ठीक सुना तुमने। मेरे सारे फ़ेवर के बदले की कीमत तुम होगी मिस कपूर। सिर्फ़ एक रात और फिर तुम आज़ाद। और इस एक रात के बदले मैं तुम्हें…"

रिदांश अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाया था कि कैबिन में एक ज़ोरदार थप्पड़ की आवाज़ गूंज उठी।

(24 घंटे बाद…)

आरना कमरे में रखे सोफ़े पर मध्यम रोशनी में बैठी हुई थी। उसके दिमाग में बीते चौबीस घंटे की उथल-पुथल चल रही थी। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि एक दिन में उसकी ज़िंदगी में इतना बड़ा बदलाव हो गया। उसका दिल अनजाने डर और खौफ से बैठा जा रहा था। अभी वह अपनी किस्मत की उलझन में ही उलझी थी कि तभी कमरे का दरवाज़ा खुलता है और उसे तेज़ आवाज़ के साथ बंद करते हुए रिदांश अंदर आता है। आरना को ऊपर से नीचे देखते हुए घमंड भरी मुस्कान उसके होंठों पर तैर जाती है।

रिदांश (सोचने का नाटक करते हुए): "आँ… क्या कहा था तुमने कि मैं चाहे जो कर लूँ लेकिन तुम्हें कभी झुका नहीं सकता, कभी तुम्हारा आत्मविश्वास तोड़ नहीं सकता… (घमंड भरी मुस्कान के साथ) च च च च च… लेकिन अफ़सोस, तुम्हारा आत्मविश्वास और तुम्हारा वजूद दोनों ही एक झटके में मेरे जूते की नोक पर आ गए हैं!"

आरना (पूरी हिम्मत जुटाकर): "अगर आपको लगता है मुझे मजबूर करके आप मुझसे जीत जाओगे तो यह आपकी गलत फ़हमी है, क्योंकि भले ही मैं इस वक़्त कमज़ोर हूँ, लेकिन मेरा आत्मविश्वास अभी भी मुझमें ज़िंदा है। और एक बात और, ऊपर वाले की लाठी में आवाज़ नहीं होती रिदांश अग्निहोत्री, और जिस दिन वह आपसे हिसाब लेगा ना, तब आपको अपनी गलती का एहसास होगा, लेकिन अफ़सोस तब तक बहुत देर हो चुकी होगी!"

रिदांश दो पल के लिए ज़ोर से हँसता है, मगर अगले ही पल वह आरना के बालों को अपने बाएँ हाथ में कसकर पकड़ लेता है। आरना दर्द से कराह उठती है और उसके दोनों हाथ अपने बालों पर से रिदांश की पकड़ को छुड़ाने की नाकाम कोशिश कर रहे थे। रिदांश के चेहरे पर इस वक़्त गुस्सा और उससे भी ज़्यादा दुनियावी घृणा साफ़ झलक रही थी।

रिदांश (गुस्से और घृणा से): "मेरे सामने अपना यह अच्छा और बिचारी बनने का नाटक ना ही करो तो बेहतर है, क्योंकि तुम और तुम्हारी औक़ात क्या है यह मुझसे बेहतर कोई भी नहीं जानता। घिन आती है मुझे तुमसे और तुम्हारे पूरे वजूद से!"

आरना (आँसू भरी आँखों से): "आखिर मेरा क़सूर क्या है? क्यों आप मुझे यह सज़ा दे रहे हैं?"

रिदांश (एविल स्माइल के साथ): "इस सब की इतनी भी क्या जल्दी है मेरी जान… और वैसे भी अब तो पूरी लाइफ़ पड़ी है सब जानने और समझने के लिए… सो जस्ट वेट स्वीटहार्ट… (आरना के कान के पास जाकर धीरे से) एंड वेलकम टू माय हेल… (कुछ पल रुककर, तिरछी मुस्कान के साथ)… वाइफ़ी!"

इतना कहकर रिदांश ने झटके से आरना के बाल छोड़कर उसे किसी कचरे की तरह ज़मीन पर गिरा दिया और बिना एक बार भी उसकी तरफ़ देखे सीधा रूम से बाहर चला गया। आरना, जो अब तक अपने आँसुओं को रोके हुए थी, अब और उन्हें नहीं रोक पाई और वहीं ज़मीन पर गिरे हुए ही बेतहाशा सिसकने लगती है।

100%