You are only mine! - Chapter 3
Episode - 3 ब्लैक डार्क रूम
अवनी ने मृत्युंजय की बात बीच में काटते हुए उसके करीब आई और बोली, “तो क्या करोगे तुम? पनिशमेंट दोगे मुझे? मैं तो चाहती हूँ कि तुम मुझे पनिश करो। आज से नहीं, मैं तो कब से तुम्हारी पनिशमेंट का इंतजार कर रही हूँ।”
मृत्युंजय अवनी को घूरने लगा। अवनी ने मृत्युंजय की थ्री पीस सूट की शर्ट का बटन, जो चेस्ट तक खुला था, देखा और अपने होठों को भींच लिया। उसने अपना हाथ मृत्युंजय की शर्ट के अंदर डालना शुरू किया और सेक्सी अंदाज में होठों को काटते हुए कहा, "Come on MJ, दो मुझे पनिशमेंट। मैं तुम्हारी पनिशमेंट लेना चाहती हूँ।"
मृत्युंजय ने अवनी की तरफ देखकर एक गहरी साँस ली और उसके हाथ को, जो उसके चेस्ट पर हरकत कर रहा था, घूरने लगा।
मृत्युंजय ने अवनी का हाथ कसकर पकड़ा, उसके हाथ को पीठ के पीछे मोड़ते हुए कहा, “डोंट यू डेयर। अब अगर तुमने मुझे दोबारा MJ बोला या मुझे इस तरह से टच किया, तो तुम्हारे लिए बहुत बुरा होगा।”
मृत्युंजय ने अवनी का हाथ इतने जोर से पकड़ा था कि उसकी कलाई लाल हो गई थी। उसके हाथ में दर्द हो रहा था, लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कान बरकरार थी।
उसने मृत्युंजय की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए कहा, “मैं सिर्फ तुम्हारा प्यार ही नहीं, तुम्हारे दिए हर एक दर्द से भी मोहब्बत करती हूँ। लेकिन पता नहीं कब तुम्हें यह बात समझ में आएगी। क्या तुम्हें मुझे देखकर कुछ भी फील नहीं होता? जिस तरह मैं तुम्हें देखकर फील करती हूँ, क्या तुम्हें मुझे देखकर कुछ भी फील नहीं होता? बोलो।”
मृत्युंजय ने रूखे स्वर में कहा, “जस्ट शट अप। अपनी बकवास बंद करो और चली जाओ यहाँ से। वरना अगर मैं तुम्हें यहाँ से घसीटते हुए बाहर ले गया, तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। इस घर में तुम्हारी थोड़ी बहुत जरूरत है, वह भी मिट्टी में मिल जाएगी।”
अवनी इतनी आसानी से मृत्युंजय की बात मानने वाली नहीं थी। मृत्युंजय ने गुस्से से दांत पीसे और कहा, “तुम इतनी आसानी से नहीं मानोगी ना?”
अवनी बेशर्मी से मुस्कुराते हुए मृत्युंजय के करीब गई और ना में सिर हिलाया।
उसने उसका हाथ पकड़ा, उसे खींचते हुए स्टडी रूम के बाहर लाया और दरवाजे से बाहर धक्का देकर दरवाजा उसके मुँह पर बंद कर दिया।
उधर, बड़े, गोल बेड पर बेहोश पड़ी लड़की को हल्का होश आया। उसने धीरे से आँखें खोलीं। उसे वही कमरा नज़र आया जहाँ वह कुछ देर पहले थी। उसके सामने मृत्युंजय खड़ा था, जिससे वह अपनी जान की भीख माँग रही थी और उसे अपने करीब आने से मना कर रही थी।
जैसे ही लड़की को पूरा होश आया, उसके सामने सारी चीजें फ्लैश होने लगीं। उसने आँखें कसकर बंद करते हुए कहा, "ओह गॉड, प्लीज! मेरे साथ क्या हो रहा है? क्या मैं सच में उसी जगह पर हूँ? काश मैं अपनी आँखें खोलूँ और मैं अपने अनाथ आश्रम वाले रूम में चली जाऊँ। यह सब कुछ एक बुरा सपना हो। प्लीज, प्लीज गॉड।”
लड़की रोते हुए खुद से बातें कर रही थी। जैसे ही उसने आँख खोली, उसकी सारी उम्मीद टूट गई क्योंकि यह सब कोई सपना नहीं था। वह सच में अभी भी इस आलीशान, बड़े, काले और ग्रे रंग के शेड वाले डार्क रूम में थी और उसका हाथ अभी भी रस्सी से बंधा हुआ था, हालाँकि रस्सी थोड़ी ढीली हो गई थी।
उस लड़की ने अपनी बॉडी की तरफ देखा। उसकी बॉडी पर एक ग्रे कलर का बहुत ही सॉफ्ट ब्लैंकेट पड़ा हुआ था। उसे नहीं पता था कि उस समय उसने कपड़े पहन रखे थे या नहीं।
उसने तेज आवाज में चिल्लाते हुए कहा, "कोई है यहाँ पर? प्लीज मेरी मदद करो।"
वह लड़की तेज आवाज में चिल्ला रही थी। तभी उस रूम का दरवाजा खुला और एक उसी उम्र की लड़की अंदर आई।
उस लड़की ने अपने दोनों हाथ आगे बाँधकर सर झुकाते हुए कहा, "मैडम, अगर आपको कुछ चाहिए तो मुझे बताइए।"
बेड पर बंधी लड़की ने उसे देखते हुए कहा, "कौन हो तुम? मैं कहाँ पर हूँ? तुम मुझे बता सकती हो? प्लीज मेरे हाथों को खोल दो। प्लीज, हेल्प मी।"
उस लड़की ने सर झुकाते हुए कहा, "माफ़ कीजिएगा मैडम, लेकिन मैं आपका हाथ नहीं खोल सकती।"
उस लड़की ने हैरान होते हुए कहा, "क्यों? क्यों नहीं खोल सकती तुम मेरा हाथ? प्लीज मेरी मदद करो। और तुम ऐसा क्यों बोल रही हो? क्या मृत्युंजय ने तुम्हें भी यहाँ पर बंद कर रखा है?"
सामने खड़ी लड़की ने अपनी नज़रें नीचे झुकाए रखीं और कुछ नहीं कहा।
उस लड़की ने रस्सी की तरफ देखकर कहा, "प्लीज, इन रस्सियों को खोल दो। देखो मेरे हाथ से कितना ब्लड आ रहा है। क्या तुम मेरी इतनी सी हेल्प नहीं कर सकती? कौन हो तुम? तुम्हारा क्या नाम है? तुम यहाँ पर मेरी तरह किडनैप तो नहीं हुई हो? क्योंकि अगर उस मृत्युंजय ने तुम्हें भी किडनैप किया होता, तो तुम इस तरह मेरे सामने नहीं खड़ी होतीं और तुम्हारे हाथ में तो कोई रस्सी भी नहीं है। तुम चाहो तो मुझे इस रस्सी से आजाद कर सकती हो। प्लीज मुझे आजाद कर दो।"
उस लड़की ने सर झुकाते हुए कहा, "मैडम, इसके अलावा अगर आपको मेरी कोई मदद चाहिए तो मुझे बताइए, वरना इसके अलावा मैं आपकी और कोई मदद नहीं कर सकती।"
वह लड़की कन्फ्यूज होकर बोली, “तुम्हारा नाम क्या है?”
सामने खड़ी लड़की ने सर झुकाते हुए कहा, "मेरा नाम ज्योति है और मुझे यहाँ पर मृत्युंजय सर ने आपकी केयर करने के लिए रखा है।"
बेड पर लेटी लड़की ने तेज आवाज में चिल्लाते हुए कहा, "अच्छा, तो तुम उसे मृत्युंजय के लिए काम कर रही हो इसीलिए मेरा हाथ नहीं खोल रही? चली जाओ यहाँ से।"
वह लड़की चुपचाप कमरे से बाहर चली गई।
बेड पर लेटी लड़की ने झुंझलाते हुए कहा, "मैं भी कहाँ फँस गई! काश मैं उस दिन अनाथालय से बाहर ना आई होती और ना ही इस मृत्युंजय सिंघानिया के पास जाती। ना ही वह मुझे इतनी बड़ी रकम डोनेट करता, ना ही मेरा उसे दोबारा मिलना होता, ना ही मैं आज यहाँ फँसती। क्यों गई मैं उस दिन…"
तीन दिन पहले
फ्लैशबैक स्टार्ट
तीन दिन पहले, श्रद्धा अनाथ आश्रम की संस्थापक की पोती, मनु श्री आंटी, अपने केबिन से बाहर निकली और तेज आवाज में चिल्लाते हुए बोली, “कहाँ हो ईशू बेटा? जल्दी यहाँ आओ।”
उनकी आवाज सुनते ही, 19 साल की एक गोरी, पतली, दुबली, छरहरे बदन वाली खूबसूरत लड़की, जो हमेशा से ही उस अनाथ आश्रम में रही है, मनु श्री आंटी की आवाज सुनकर भागते हुए उनके पास आई और बोली, “क्या बात है मनु आंटी? आपने मुझे बुलाया।”
मनु श्री आंटी बोलीं, “हाँ ईशू, मैंने तुझे कल रात में बताया था ना कि तुझे हमारे अनाथ आश्रम के ट्रस्टी से अनाथ आश्रम के लिए डोनेशन माँगने जाना है। तुम अभी तक तैयार क्यों नहीं हुई?”
ईशान्वी, जिसने एक सिम्पल सी जीन्स और टॉप पहन रखा था, उसके चेहरे पर कोई मेकअप नहीं था, सिवाय आँखों में काजल के।
लंबे, घने बालों की पोनीटेल उसकी कमर तक आ रही थी। उसने अपने कपड़ों की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए कहा, "लेकिन मनु आंटी, इन कपड़ों में क्या बुराई है? और वैसे भी मेरे पास कहाँ कोई ज़्यादा अच्छे कपड़े हैं? और वैसे भी, बस मुझे डोनेशन लेने ही तो जाना है। आप मुझे हमारे ट्रस्टी का नाम बताओ और मुझे एड्रेस दो। मैं अभी थोड़ी देर में डोनेशन लेकर आती हूँ। उसके बाद मुझे कॉलेज के कुछ नोट्स भी प्रिपेयर करने हैं।"
सामने खड़ी मनु श्री ने अपना सिर पीटते हुए कहा, "हे भगवान! क्या करूँ मैं इस लड़की का?"
मनु श्री बोल ही रही थीं कि ईशान्वी मनु श्री के बिल्कुल करीब जाकर उसके गालों को खींचते हुए बोली, "क्या मनु आंटी? आप तो बस मुझे एड्रेस दो। मैं अभी फटाफट थोड़ी देर में आती हूँ।”
मनु श्री ने उसके हाथ में एक कार्ड दिया और ईशान्वी के कंधे पर हाथ रखते हुए बोलीं, “देख ईशान्वी, कोई गड़बड़ मत करना। हमें इस डोनेशन की बहुत ज़रूरत है। तू जानती है ना?”
ईशान्वी ने हाँ में सिर हिलाते हुए कहा, "हाँ मुझे पता है। मैं कोई गड़बड़ नहीं करूँगी। वैसे मनु आंटी, आप मुझे ही यह डोनेशन लेने के लिए क्यों भेज रही हो? आप भी तो जा सकती हो ना?"
मनु श्री ने अपनी आँखें घुमाते हुए कहा, "देख ईशान्वी, आजकल तू मुझसे बहुत ज़ुबान लड़ाने लगी है। और अगर मैं यह सारे काम करूँगी, तो बाकी के काम कौन देखेगा?"
ईशान्वी ने उस कार्ड को घुमाकर देखा और बचकाना मुँह बनाते हुए कहा, "बाय गॉड! क्या नाम है? मृत्युंजय सिंघानिया! सुनकर ही लग रहा है कि कोई खतरनाक इंसान होगा। मनु आंटी, ये कोई अंडरवर्ल्ड डॉन तो नहीं है ना?"
मनु श्री ने अपना सिर पीटते हुए कहा, "ये लड़की कितने सवाल करती है तू? बहुत अच्छे इंसान हैं ये। तुझे पता नहीं है। आज तक इन्होंने न जाने कितने लाख रुपए हमारी एनजीओ में दिए हैं। बस तू इतना याद रखना कि वह तुझसे नाराज़ ना हो।”
ईशान्वी ने बिल्कुल केयरलेस होकर कहा, "हाँ हाँ ठीक है। मैं याद रखूँगी। अब मैं जाऊँ या आप ही यहाँ खड़ी होकर मुझसे बात करके सारा टाइम निकालना चाहती हो?"
मनु श्री ने ना में सिर हिलाया और उसे 200 का नोट हाथ में पकड़ाते हुए कहा, "जल्दी जाओ और जल्दी वापस आना। और भगवान के लिए खाली हाथ वापस मत आना।"
ईशान्वी सलूट करते हुए बोली, “ओके बॉस।”
थोड़ी देर बाद ईशान्वी अनाथ आश्रम से बाहर निकली और सीधे बस पकड़कर उस एड्रेस पर पहुँची।
जैसे ही ईशान्वी वहाँ पहुँची, उसने एक बड़ा सा लोहे का गेट देखा जहाँ सामने एक गार्ड बैठा था। ईशान्वी उस गार्ड के पास जाकर बोली, “अंकल, मुझे सिंघानिया मेंशन के अंदर जाना है!”
उस गार्ड ने ईशान्वी के सिम्पल कपड़ों को देखकर घूरते हुए कहा, "क्या करने जाना है तुम्हें अंदर?"
ईशान्वी ने अपने हाथ में पकड़ी हुई फ़ाइल और कार्ड, जिस पर मृत्युंजय सिंघानिया का पता लिखा था, दिखाया।
ईशान्वी उस गार्ड से बोली, “मैं आस्था अनाथ आश्रम से आई हूँ। मुझे मनु श्री आंटी ने डोनेशन लेने के लिए भेजा है।”
ईशान्वी ने जैसे ही गार्ड को पूरी बात बताई, गार्ड ने सिंघानिया मेंशन का लोहे का बड़ा सा गेट खोल दिया।
To be continued