Zaalim ishq author_alfariya sheikh.. - Chapter 1
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
सुबह का समय था।
लखनऊ, जिसे नवाबों का शहर कहा जाता है, अपनी ऐतिहासिक जगहों, खान-पान और संगीत से लेकर पहनावे तक, अत्यंत प्रसिद्ध है। यहाँ कबाब, चिकन की कड़ाही से लेकर भूलभुलैया और नवाबी शौक के चर्चे तो होते ही रहते हैं। लखनऊ के हर नुक्कड़, हर गली में कहानियाँ बसती हैं। लखनऊ की ऊँची इमारतों में किस्से छुपे होते हैं। लखनऊ शहर में बहुत छोटी-छोटी गलियाँ हैं; उन गलियों में जितने छोटे घर होते हैं, लोगों के दिल उतने ही बड़े होते हैं। वहाँ लोग बहुत प्यार से रहते हैं और एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। आइए, आपको उनमें से एक गली में ले चलते हैं, जहाँ एक छोटा-सा परिवार रहता है।
गोमती नगर (लखनऊ)
लखनऊ के गोमती नगर में एक छोटा-सा घर था। वह घर छोटा होने के बावजूद बहुत प्यारा लग रहा था। घर के बाहर बड़े अक्षरों में "अहिल्या निवास" लिखा हुआ था। उस घर में हर चीज़ को बड़े सलीके से सजाया गया था। घर में चार बेडरूम, एक किचन और एक हॉल था। हॉल में दो सोफे रखे हुए थे। उस हॉल के साइड में एक छोटा-सा मंदिर था, जहाँ भगवान जी की मूर्ति रखी थी। उस समय वहाँ बहुत चहल-पहल थी क्योंकि वहाँ पूजा हो रही थी।
मंदिर में पूजा की सारी सामग्री रखी हुई थी। हवन कुंड के पास पंडित जी तैयारी कर रहे थे। हवन कुंड के पास एक दरी बिछी हुई थी, जहाँ कुछ औरतें और आदमी बैठे थे। हवन कुंड के दूसरी ओर एक साठ साल की औरत हाथ जोड़े बैठी थी। उसने बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। उनके चेहरे पर एक अलग सा तेज था, जो उन्हें सबसे अलग बना रहा था। उनका नाम अहिल्या अग्रवाल था।
तभी पंडित जी ने कहा, "मीक्षा बिटिया को बुला लीजिए, पूजा का समय हो रहा है।"
अहिल्या जी के पास एक छोटा-सा लड़का बैठा था। वह औरत आँखें खोलकर उस लड़के से बोली, "विशु, जाओ दीदी को बुलाकर लाओ।"
विशु अहिल्या जी की बात सुनकर अपनी जगह से उठते हुए बोला, "जी माई।"
विशु वहाँ से उठकर चला गया। वह जा ही रहा था, तभी उसे उसकी दीदी आती हुई दिखाई दी। उसे देखकर उसके चेहरे पर मुस्कराहट आ गई।
विशु बड़ी सी मुस्कराहट के साथ बोला, "लो आ गई दीदी।"
विशु की बात सुनकर सबका ध्यान उस लड़की की तरफ़ चला गया जो अपने हाथों में पहनी चूड़ियों में फँसे हुए दुपट्टे को निकालने में लगी हुई थी। उस लड़की का चेहरा साफ़ नहीं दिख रहा था क्योंकि उसके बाल बार-बार उसके चेहरे पर आ रहे थे। वह लड़की अपने दुपट्टे को निकालते हुए आ ही रही थी, तभी उसकी टक्कर सामने से फूलों की टोकरी ला रहे एक आदमी से हो गई। फूलों की टोकरी हवा में उछल गई और सारे फूल उस लड़की के ऊपर गिरने लगे। वह लड़की फूल गिरने से होश में आई और अपने ऊपर फूल गिरते देख उन फूलों के बीच घूमने लगी। उसे इस तरह करते देख सबके चेहरे पर मुस्कराहट आ गई। उस लड़की का चेहरा अब साफ़ दिख रहा था।
वह थी हमारी नायिका, मीक्षा अग्रवाल। उसकी नीली आँखें, तीखी नाक, गुलाबी पतले होंठ और गोरी रंगत थी। उसके बाल कमर पर पड़े हुए थे। मीक्षा ने एक लॉन्ग कुर्ती और जीन्स पहनी हुई थी और पूजा के लिए उस पर एक चुनरी ली हुई थी जो उसे संभाल नहीं रही थी। मीक्षा की उम्र बीस साल थी। मीक्षा ने अभी-अभी ग्रेजुएशन किया था, जिसका रिजल्ट दस दिन पहले आया था। आज मीक्षा अपनी माँ-बाप का सपना पूरा करने मुंबई के बेस्ट कॉलेज में MBBS की पढ़ाई करने जा रही थी। उसका सिलेक्शन हो चुका था। उसे आज हॉस्टल में शिफ़्ट होना था और परसों से उसकी क्लासेज़ शुरू थीं।
अब जानते हैं मीक्षा के परिवार के बारे में...
अहिल्या अग्रवाल (60 साल) – ये अहिल्या अग्रवाल मीक्षा की दादी माँ हैं, जिन्हें वह प्यार से "माई" कहती हैं। इनका एक अलग ही रुतबा था। पूरी बस्ती इनकी बात सुनती थी क्योंकि ये बस्ती में सबसे बुज़ुर्ग थीं। मीक्षा के माँ-बाप की मृत्यु के बाद अहिल्या जी ने ही मीक्षा और विष्णु को पाला था। ये अपने पोते-पोती से बहुत प्यार करती थीं। इनका एक छोटा-सा बिज़नेस था जिससे ये अपना घर चलाती थीं।
विष्णु अग्रवाल (17) – ये मीक्षा का छोटा भाई विष्णु है, जो बेहद सुलझा हुआ और बहुत प्यारा था। वह स्कूल में बारहवीं कक्षा में था। वह अपनी दादी और दीदी दोनों से बहुत प्यार करता था।
मीक्षा के परिवार में उसकी दादी और छोटे भाई के अलावा कोई नहीं था। जब मीक्षा पाँच साल की थी, तब उसके पिता एक एक्सीडेंट में दुनिया से चले गए थे। उनके बाद अहिल्या जी ने ही दोनों को पाला था। मीक्षा के माँ-बाप का सपना था कि वह एक डॉक्टर बने, इसलिए आज वह आख़िरकार MBBS करने इंडिया के बेस्ट कॉलेज में जा रही थी, जहाँ दूर-दूर से लोग पढ़ने आते थे। वहाँ सिलेक्शन होना किस्मत की बात थी।
तो चलिए, कहानी की ओर बढ़ते हैं।
अहिल्या जी उसे फूलों में नाचते देख बोलीं, "मीक्षा बेटा, जल्दी आ जाओ, पूजा का मुहूर्त निकल रहा है, फिर तुम्हें निकलना भी तो है।"
अहिल्या जी की बात सुनकर मीक्षा मुस्कुराते हुए आकर उनके पास बैठ गई। पंडित जी पूजा शुरू कर दी। यह पूजा मीक्षा के आने वाले सफ़र के लिए रखी गई थी, ताकि उसका सफ़र अच्छा गुज़रे। लेकिन सब अनजान थे कि आने वाला सफ़र उसके लिए कयामत का सबब बनने वाला है।
कुछ देर में पूजा संपन्न हो गई। सभी ने पंडित जी का आशीर्वाद लिया। मीक्षा ने सभी को प्रसाद दिया। अहिल्या जी मीक्षा को अपने पास बुलाया।
अहिल्या जी कुछ पल रुककर पंडित जी से बोलीं, "पंडित जी, आज मेरी बेटी मुंबई जा रही है। उसका हाथ देखकर बताइए, उसकी आगे वाली ज़िन्दगी में सब कैसा रहेगा?"
पंडित जी मुस्कुराकर बोले, "जी ज़रूर माई।"
मीक्षा ने पंडित जी को अपना हाथ दिखाया। पंडित जी जैसे-जैसे उसका हाथ देख रहे थे, उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें झलकने लगीं।
पंडित जी परेशानी से बोले, "बेटा, तुम्हारी ज़िन्दगी में एक बड़ा तूफ़ान तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है। तुम्हारा सफ़र बिलकुल भी आसान नहीं होगा। तुम्हारी ज़िन्दगी में एक ऐसे शख्स की दस्तक होगी जो शुरू में तुम्हारे सपने तोड़ेगा और आख़िर में वही तुम्हारे सपने पूरे करेगा। वह शख्स तुम्हें दर्द भी देगा और तुम्हारे लिए मरहम भी बनेगा।"
पंडित जी की बात सुनकर माई घबराते हुए बोलीं, "ये क्या कह रहे हैं आप पंडित जी? ऐसा कैसे हो सकता है? इसका कोई उपाय तो होगा। मेरी बच्ची ने क्या कम परेशानी देखी है जो उसकी ज़िन्दगी में एक और तूफ़ान आने वाला है?"
मीक्षा अपनी माई को घबराते देख उनके गले लगते हुए बोली, "माई, कुछ नहीं होगा, सब अच्छा होगा। जब तक आपका और मातारानी का आशीर्वाद मेरे साथ है, कोई तूफ़ान मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।"
मीक्षा की बात सुनकर पंडित जी मुस्कुराते हुए बोले, "बिलकुल ठीक कहा बिटिया ने। होनी को कोई नहीं टाल सकता, लेकिन जब तक मातारानी की कृपा है, हमारी बिटिया के साथ कभी कुछ गलत नहीं होगा। भगवान पर भरोसा रखो माई।"
पंडित जी की बात सुनकर माई नम आँखों से बोलीं, "क्या करूँ पंडित जी? नकुल और बंदना के जाने के बाद मेरी मीक्षा और मेरा विष्णु ही मेरे जीने की वजह हैं। अगर इन दोनों में से किसी को कुछ हो गया तो क्या जवाब दूँगी मैं? मैंने अपने बेटे-बहू को, उनकी माँ, उनके बच्चों की रक्षा भी नहीं कर पाई।"
मीक्षा माई के गले लगकर उनकी पीठ सहलाती हुई कुछ पल रुककर बोली, "माई, कुछ नहीं होगा, सब ठीक होगा। अगर आप ऐसे रोएँगी तो मैं फिर कहीं नहीं जाऊँगी, यहीं आपके पास रहूँगी।"
अहिल्या जी उससे दूर होकर अपने आँसू साफ़ करती हुई बोलीं, "नहीं-नहीं, मैं बिलकुल नहीं रो रही। मैं बिलकुल ठीक हूँ। तू जाकर अपने कपड़े बदल ले, फिर रेलवे स्टेशन भी जाना है।"
मीक्षा उन्हें घूरते हुए बोली, "नहीं रोएँगी ना आप?"
अहिल्या जी हँसते हुए बोलीं, "हाँ बाबा, नहीं रोऊँगी। जा, कपड़े बदल ले।"
मीक्षा उछलते हुए उन्हें गले लग गई और उनके गाल पर किस करके बोली, "आई लव यू माई।"
अहिल्या जी मुस्कुराकर उसका माथा चूम लेती हुई बोलीं, "आई लव यू टू, माई की जान।"
इतना कहकर मीक्षा वहाँ से चली गई। पंडित जी अपनी दक्षिणा लेकर वहाँ से चले गए।
अहिल्या जी मातारानी के सामने हाथ जोड़कर नम आँखों से बोलीं, "हे मातारानी, मेरी बच्ची की रक्षा करना। वह इतनी दूर जा रही है। उस पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखना।"
वह इतना कहकर वहाँ से चली गई। तभी तेज हवाएँ चलने लगीं और मंदिर में रखा दिया हवा से बुझ गया। यह संकेत था कि आने वाला समय मीक्षा के लिए तूफ़ान लाने वाला है, जिसे खुद मातारानी भी नहीं रोक सकती।
मुंबई (महाराष्ट्र)
वहीँ मुंबई में सड़कों पर गाड़ियाँ चल रही थीं। कुछ लोग काम कर रहे थे तो कुछ लोग वहाँ चाय का लुत्फ़ ले रहे थे। मुंबई, मायानगरी, जिसे सपनों का शहर कहा जाता है, यहाँ एक दर्द भरी दास्ताँ शुरू होने वाली थी। किस्मत ही जानती थी किसके नसीब में दर्द लिखा है और किसके नसीब में मोहब्बत।
राजपूत मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मुंबई (काल्पनिक)
वहीँ RMKH इंडिया का बेस्ट कॉलेज एंड हॉस्पिटल था, जहाँ से देश-विदेश के लोग पढ़ने आते थे। यह मेडिकल कॉलेज काफी बड़ा था। यहाँ एक साइड कॉलेज था, एक तरफ़ हॉस्टल थे और एक तरफ़ बहुत बड़ा हॉस्पिटल था। यह मेडिकल कॉलेज कई एकड़ में फैला हुआ था। वहीं इस हॉस्पिटल में एक ऑपरेशन बोर्ड पर एक आदमी का ऑपरेशन हो रहा था। एक फेमस सर्जन डॉक्टर, जिसकी उम्र सत्ताईस साल होगी, वह सर्जरी कर रहा था। उसके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था और वह सीरियस होकर सर्जरी कर रहा था। लगभग तीस मिनट बाद सर्जरी ख़त्म हुई और डॉक्टर बाहर आया और अपने मास्क और ग्लव्स को निकालकर बिना कुछ जवाब दिए वहाँ से चला गया। सभी लोग उसका मुँह देखते रह गए। तभी पेशेंट के परिवार के पास जूनियर डॉक्टर आया।
पेशेंट का परिवार – "हमारा बेटा कैसा है?"
जूनियर डॉक्टर मुस्कुराकर – "जिसने आपके बेटे का ऑपरेशन किया है, वह इंडिया का बेस्ट डॉक्टर है। अगर उन्होंने ऑपरेशन किया है तो सर्जरी सौ प्रतिशत सुनिश्चित रूप से सफल होगी।"
पेशेंट का परिवार मुस्कुराकर धन्यवाद कहता है।
डॉक्टर अपने केबिन में आया और अटैच्ड वाशरूम में जाकर कुछ देर में अपने कपड़े बदलकर आया। उसने इस समय एक काली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी, जो उसके कसे हुए शरीर पर और अच्छी लग रही थी। अब जानते हैं इस आदमी के बारे में...
यह हमारी कहानी का नायक, आकर्ष राजपूत था। हरी भूरी आँखें, तीखी नाक, पतले होंठ, उसका चेहरा गोरा और बेदाग था। आकर्ष के सिक्स पैक एब्स थे, जिसे देखकर अंदाजा लगाना आसान था कि उसने यह बॉडी घंटों जिम में रहकर बनाई है। आकर्ष की उम्र सत्ताईस साल थी। आकर्ष इंडिया का बेस्ट सर्जन डॉक्टर था। आकर्ष का परिवार इंडिया के सबसे अमीरों में नंबर वन पर आता था। यह मेडिकल कॉलेज आकर्ष का ही था, जिसका मालिक वह खुद था। आकर्ष एक गुस्सैल और घमंडी इंसान था, जिसे किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता था। उसके गुस्से से पूरा हॉस्पिटल काँपता था।
आकर्ष लैपटॉप में कुछ कर रहा था, तभी उसके फ़ोन पर किसी का कॉल आया। फ़ोन पर फ़्लैश हो रहे नाम को देखकर आकर्ष की आँखें डार्क हो गईं। उसने फ़ोन नहीं उठाया। लगभग दो से तीन बार फ़ोन बजा। इरिटेट होकर आकर्ष ने फ़ोन उठाया।
आकर्ष गुस्से में – "क्यों फ़ोन कर रही हैं आप मुझे, मिसेज़ राजपूत?"
फ़ोन की दूसरी साइड से एक बहुत नरम और प्यारी आवाज़ आई – "बेटा, आज घर आओगे ना? अनाहिता का बर्थडे है आज।"
आकर्ष (सरकास्टिकली) – "पहली बात, मैं आपका कोई बेटा नहीं हूँ, आप मेरी सौतेली माँ हैं और दूसरी बात, अनाहिता मेरी बहन है। मैं उसके लिए हमेशा आऊँगा। आपको मुझे फ़ोन करके बताने की कोई ज़रूरत नहीं है।"
इतना कहकर उसने फ़ोन काट दिया।
तो आइए, जानते हैं आकर्ष के परिवार के बारे में...
राजेश राजपूत (45) – ये आकर्ष के पिता राजेश राजपूत हैं, जो थोड़े गुस्से वाले थे। इनका मिजाज थोड़ा सख्त था। इनका अपना बिज़नेस था। इनकी पहली पत्नी, मतलब आकर्ष की माँ की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी।
शिवानी राजपूत (40) – ये राजेश जी की दूसरी पत्नी और आकर्ष की सौतेली माँ हैं, जिनसे आकर्ष बेहद नफ़रत करता था। इनका मिजाज बहुत प्यारा था। ये आकर्ष की माँ की सगी बहन थीं।
अनाहिता राजपूत (19) – ये राजेश जी और शिवानी जी की इकलौती बेटी है। इसका मिजाज बहुत प्यारा और खुशमिजाज था। यह अपने भाई आकर्ष से बहुत प्यार करती थी। इनका परिवार इनकी दुनिया था।
शिवानी जी आकर्ष की माँ, रागिणी राजपूत की छोटी सगी बहन थीं। रागिणी जी की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी जब आकर्ष दस साल का था। राजेश जी ने अपने बच्चों को एक माँ का प्यार देने के लिए शिवानी जी से दूसरी शादी कर ली, लेकिन आकर्ष ने कभी शिवानी जी को अपनी माँ नहीं माना। वह उनसे बेहद नफ़रत करता था क्योंकि उसे लगता था कि शिवानी जी ने उसकी माँ की जगह ले ली और उसके पिता को छीन लिया। आकर्ष अपने विला में अलग रहता था। वह कभी-कभी सिर्फ़ अनाहिता से मिलने राजपूत मेंशन आता था।