Unwanted love:A journey of love ❤️ - Chapter 1
जे के कालेज (पटना) (काल्पनिक नाम)
आज जे के कालेज में नए स्टूडेंट आने वाले थे क्योंकि आज से नया बैच शुरू होने वाला था। सीनियर बहुत खुश थे कि अब वे फिर से रैगिंग कर सकेंगे। और नए स्टूडेंट अपने आने वाले भविष्य को लेकर उत्साहित थे।
कालेज में स्टूडेंट का आना शुरू हो गया था। नए स्टूडेंट अपने ग्रुप के साथ थे और वहीं सीनियर अपने आप को तैयार कर रहे थे कि वे आने वाले नए स्टूडेंट की रैगिंग कैसे करें।
उसी समय एक लगभग अठारह साल का लड़का कालेज कैंपस में आया। वह बहुत ही गोरा और नाजुक था। उसके बाल बड़े थे जिसे वह बार-बार पीछे कर रहा था। उसे देखकर सारे लोग कुछ न कुछ कमेंट कर रहे थे।
वह लड़का बहुत ही दुबला-पतला था। उसकी आँखें नीली थीं जो उसे सुंदर बनाती थीं। उसकी आवाज़ भी बहुत पतली थी।
वह लड़का दौड़ते हुए अंदर आया और एक पत्थर से टकराकर गिर गया। उसके हाथ से उसका बैग गिर गया और उसमें से सारे सामान नीचे जमीन पर फैल गए।
एक लड़का आकर उसका आईडी कार्ड उठाकर पढ़ने लगा।
नाम- शयन वर्मा
पिता का नाम- स्व. नयन वर्मा
माता का नाम- स्व. शीना वर्मा
आयु- अठारह साल
फैकल्टी- बिजनेस मैनेजमेंट (फर्स्ट ईयर)
उसी समय एक लड़का, जिसका नाम अमन था और जो सीनियर भी था, शयन को उठाते हुए कहा- "तुम शयन हो?"
"यस सर," शयन ने कहा।
"तुम नया एडमिशन हो?" अमन ने पूछा।
"यस सर," शयन ने डरते हुए जवाब दिया।
"फिर तो इस कालेज का जो परम्परा है उसे तो पूरा करना ही होगा, है ना?"
"यस सर," शयन ने कहा।
"गुड बॉय। चलो जाकर जो भी इंसान अभी इस गेट से इस कालेज के अंदर आएगा, उसे तुम्हें लिप किस करना होगा। समझ गए?"
"मैं यह नहीं कर सकता, प्लीज सर, कुछ और करा लीजिए," शयन ने विनती की।
"करना तो वही पड़ेगा जो मैंने कहा, वर्ना मैं तुम्हारा इस कालेज में एक दिन भी रहना हेल बना दूँगा। स्कॉलरशिप पर आए हो ना, अब तक की सारी मेहनत बर्बाद कर दूँगा।"
शयन के पास उसकी बात मानने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। उसके लिए कालेज पूरा करना बहुत जरूरी था।
"सर, ठीक है, मैं तैयार हूँ," शयन ने कहा।
"गुड बॉय," अमन ने कहा।
शयन जाकर गेट के पास खड़ा हो जाता है। उसके पीछे सारे जूनियर और सीनियर भी खड़े थे। तभी उसे गेट के अंदर एक आदमी आता नज़र आता है। उसे देखकर सारे लोग शॉक थे। अमन जल्दी से शयन को रोकना चाहता है, पर वह जब तक रोक पाता, शयन उस इंसान के होठ पर अपने होठ रखकर किस कर अलग होने लगता है।
उसी समय वह आदमी उसके कमर को पकड़कर अपनी ओर खींचकर उसके होठ पर अपने होठ रखकर पैशनेट होकर किस करने लगता है।
यह देखकर सारे स्टूडेंट शॉक रह जाते हैं।
"अरे यार, ये क्या हो गया! मेरे कारण वह बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकता है," अमन बोला।
करीब पाँच मिनट तक वह आदमी शयन को किस करने के बाद अलग होता है। शयन का पूरा मुँह सूज गया था।
"आई एम सॉरी सर, मेरा इरादा आपको किस करने का नहीं था। वह मजबूरी में करना पड़ा," शयन ने कहा।
वह आदमी उसे देखते हुए मुस्कुराते हुए चला जाता है।
शयन भी अपनी किताब और बैग लेकर अपने क्लास को खोजता हुआ चला जाता है।
उसी समय अमन के पास उसका दोस्त तपन आता है। वह भी बहुत टेंशन में था। उसके साथ दो-तीन लड़के और थे।
"अमन यार, ये तो बहुत बुरा हुआ। हमारे मस्ती-मजाक का यह असर होगा मैंने नहीं सोचा था। शयन हमारे कारण बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गया है। वह जैसे उसे देख रहे थे, शयन की लाइफ चेंज हो जाएगी," तपन ने कहा।
"यार मैं क्या करूँ, मुझे खुद उसके लिए बहुत डर लग रहा है। बस हम इतना कर सकते हैं कि अभी उससे दूर रहें ताकि समय पड़ने पर उसकी मदद कर पाएँ, जिसकी ज़रूरत उसे ज़रूर पड़ेगी। ऐसे भी वह बहुत क्यूट और नाजुक है। पता नहीं वह यह सब बर्दाश्त कैसे करेगा। तू जानता है ना, वह इंसान कुछ भी कर सकता है," अमन ने कहा।
दूसरी ओर वह आदमी अपने बड़े से केबिन में बैठकर सुबह जब उसे शयन ने किस किया था, उस समय को याद कर रहा था।
शयन को याद करते हुए उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वह अपने मन में कहता है- "बेबी बॉय, तुम जो कोई भी हो, आज और अभी से मेरे हो।"
तभी वह आदमी अपने असिस्टेंट को बुलाता है और कहता है- "आधे घंटे के अंदर मुझे उस लड़के की पूरी डिटेल चाहिए जिसने आज कालेज में मुझे किस किया था।"
"ओके बॉस," यह कहकर असिस्टेंट जल्दी से वहाँ से निकल जाता है।
चलिए, अब आपको इस आदमी का परिचय दे देती हूँ।
नाम- विकास
उम्र- पैंतीस साल
पेशा- बिजनेस मैन। इनकी कंपनी पूरे राज्य को कंट्रोल करती है। पर असलियत में ये एक बहुत बड़े माफिया हैं। पूरे राज्य पर इनका राज चलता है। इससे पुलिस भी डरती है। यह देखने में बहुत सुंदर है। इन्हें जो चीज़ पसंद आती है, वह उनकी हो जाती है। उसके खिलाफ जाने की गलती कोई नहीं कर पाता है। उसके खिलाफ जो जाता है, वह ज़िंदा नहीं बच पाता है। उसका नाम ही लोगों में दहशत पैदा करने के लिए काफी है।
करीब पच्चीस मिनट के बाद उसका असिस्टेंट उसके पास आकर उसे एक फाइल देकर चला जाता है। इस फाइल में शयन की सारी इंफॉर्मेशन थी।
विकास उस फाइल को खोलता है। उसमें शयन की फोटो होती है। वह उस फोटो को छूते हुए कहता है- "बेबी बॉय, यू आर ऑसम। अब से तुम सिर्फ मेरे हो। अच्छा हो कि तेरी कोई गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड ना हो, वर्ना वह कल का सूरज नहीं देखेगा।"
यह कहकर वह उस फाइल को पढ़ने लगता है। जब वह फाइल पूरा पढ़ लेता है, तो अंगूठे को अपने होठ पर फिराते हुए कहता है- "तुम सिंगल हो। अच्छा है। कभी किसी रिलेशनशिप में नहीं रहे, ये तो और भी अच्छा है। कोई बात नहीं, अब से तुम मेरे बॉयफ्रेंड हो। माय बेबी, आई एम कमिंग। अब फिर से तुम्हें चखना है। अच्छा है कि तुम मुझे अपना बॉयफ्रेंड एक्सेप्ट कर लो, वर्ना मैं तो तुम्हें जबरदस्ती ही अपने पास रखूँगा।"
यह कहकर वह पागलों की तरह हँसने लगता है।
अगले भाग में जारी......