इंतज़ार ( अधूरा प्यार पिछले जन्म का ) Ch. 2

इंतज़ार ( अधूरा प्यार पिछले जन्म का ) - Chapter 2

Posted by Pooja • Jan 16, 2025 06:02 PM

मिस्टर गुप्ता डरते हुए हकलाकर "सर वो बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है।"

शिवाय पेपर वेट घुमाते हुए उसके हाथ रूक गए "शिवाय सिंघानियां को एक ही बात दुबारा दोहराने की आदत नही है, ओके।"

मिस्टर गुप्ता:- "ये.... यस... स...सर।"

शिवाय गुस्से से "गेट आउट।"

अब आगे.....

दिल्ली....

" हैलो आंटी " अनुभा की फ्रेंड तनुश्री ने कहा , जो अभी आई थी।

( ये है तनुश्री अग्रवाल अनुभा की बचपन की फ्रेंड और उसके साथ ही मुंबई में जॉब के लिए जाने वाली है , इन दोनों का एक और फ्रेंड है कबीर मलहोत्रा , तीनों बचपन से एक साथ खेलते कूदते  बड़े हुए है , तीनों एक साथ एक ही स्कूल पड़े , पर कबीर तीन साल पहले अपने पापा के कहने पर आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चला गया, पर तीनों आज भी आपस में कांटेक्ट में है )

" श्री बेटा तुम , आओ बैठो " अंजली जी ने कहा।

" आंटी अनु कहा है , आज हमने शॉपिंग पर जाना था " तनुश्री ने इधर उधर देखते हुए कहा।

" अनु अपने रूम में पैकिंग कर रही है , तुम रूम में जाओ मैं तुम दोनों के लिए चाय बना कर लेकर आती हू " अंजली जी ने कहा।

"  आंटी चाय हम आकर पियेंगे , पहले हमने शॉपिंग पर जाना है उसके बाद पैकिंग भी करनी है  " कहकर तनुश्री अनुभा के रूम में चली गई।

" ओ मैडम आज हमें शॉपिंग पर जाना था और तेरी अभी तक पैकिंग खतम नही हुई " तनुश्री ने रूम में आते हुए कहा।

" अच्छा हुआ यार तू आ गई , पैकिंग करने में मेरी हेल्प कर दे " अनुभा कपड़े बैग में रखते हुए बोली ।

" ये पैकिंग वैकिंग बाद में करेंगे , पहले हम शॉपिंग पर जायेगे " तनुश्री ने उसके हाथ से कपड़े छीनते हुए कहा।

" लेकिन यार "

" लेकिन वेकिन कुछ नही तू पहले चल  मेरे साथ " तनुश्री ने अनुभा का हाथ पकड़ा और उसे बाहर ले गई।

" मां हम जा रहे है " अनुभा ने बाहर जाते हुए कहा ।

" ध्यान से जाना तुम दोनों " अंजली जी ने कहा और अपने काम लग गई।

अनुभा और तनुश्री शॉपिंग मॉल पहुंच कर अपने लिए ड्रेसेस देखने लगी।

" अनु देख ये ड्रेस मुझ पर कैसी लगेगी " तनुश्री एक ब्लैक कलर की नी लेंथ मिडी दिखाते हुए बोली।

" हम मुंबई जॉब करने जा रहे है , ना कि पार्टीज और फैशन शो करने , इसलिए ये सब छोड़ कुछ सिंपल सा ले जो हम डेली पहन सके " अनुभा ने कहा।

" यार तू कितनी बोरिंग है , खुद तो कुछ ले नही रही और मुझे लेने नही दे रही " तनुश्री ने मुंह बनाते हुए कहा।

" वो छोड़ ये देख कितनी अच्छी ड्रेस है " अनुभा ने उसे एक पिंक कलर की लॉन्ग स्कर्ट और व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप दिखाते हुए कहा , जिसे देख कर तनुश्री भी खुश हो गई ।

दो घंटे की शॉपिंग करने के बाद दोनों ने रेस्टोरेंट में खाना खाया और उसके बाद अनुभा के  घर चली गई।

" कर आई तुम दोनों  शॉपिंग या अभी भी कुछ बाकी है " तनुश्री की मां रोहनी खन्ना ने अनुभा और तनुश्री से कहा,जो अंजली जी से मिलने आई थी और उनके साथ ही कबीर की मां नैना मलहोत्रा भी आई थी।

" जी आंटी शॉपिंग हो गई हैं बस अब पैकिंग करनी रह गई  है " अनुभा ने कहा।

" जिस तरह से तुम पैकिंग कर रही हो उस तरह से तुम ये अगले महीने तक भी नहीं कर पाओगी " अंजली जी ने किचन से आते हुए कहा और हाथ में पकड़ी चाय की ट्रे टेबल पर रख दी।

"  ये बिल्कुल सही कहा आंटी आपने , जिस तरह से ये पैकिंग करती है हमेशा कुछ ना कुछ समान पैक करना भूल जाती है। " तनुश्री ने हंसते हुए कहा और चाय पीने लगी।

" श्री तू मेरा मज़ाक उड़ा रही है मां के साथ मिल कर " अनुभा ने मुंह फुलाते हुए कहा।

" यार मैं कहा तेरा मज़ाक उड़ा रही हूं , बल्कि सच कह रही हूं, हमेशा जब भी हम कभी ट्रिप पर या कही ओर जाते थे तब तेरी पैकिंग मैं और कबीर दोनों ही करते हैं लेकिन आज मुझे अकेले ही तेरी पैकिंग करनी पड़ेगी , वो कबीर लंदन में अपनी गर्लफ्रेंड्स के बीच बैठा कबीरा कबीरा सॉन्ग गा रहा होगा " तनुश्री की बात सुन कर सब कबीर के दूर होने से उदास हो गए पर उसकी आखरी बात सुन कर सब की हंसी निकल गई , उतने में उसके फोन पर कबीर की वीडियो कॉल आ गई।

" ओ कबीरे तू सो साल से भी ज्यादा जीयेगा , जब तेरे से अच्छे से चला भी नहीं जाएगा, जब तेरे सारे दांत टूट जायेंगे और ना तेरे से खाया जायेगा ना पिया जायेगा तेरी उमर उससे भी लंबी होगी " तनुश्री ने फोन उठाते ही बोलना शुरू किया।

अनुभा ने अपना सिर पीट लिया " इसका कुछ नही हो सकता "

" बस कर मेरी मां मुझे इतने बुढ़ापे तक पहुंचा दिया तू क्या मुझे अमर होने के लिए कोई अमृत लाकर देने वाली है या मेरी लंबी उमर के लिए कोई तपस्या करने वाली है " कबीर उसे नॉनस्टॉप बोलते देख कर चुप कराते हुए बोला और बाकी सब ठहाका मारकर हंसने लगे ,तनुश्री का मुंह बन गया।

" मैं क्यू तेरे लिए कोई तपस्या करूंगी या अमृत लेकर दूंगी " तनुश्री बोली।

" तो फिर ये लंबी उमर का राज जान सकता हूं मैं " कबीर हंसते बोला।

" बेवकूफ मैं तुझे याद कर रही थी इसलिए कहा तेरी उमर लंबी होगी " तनुश्री ने कहा।

" तू याद नही जरूर मेरा मज़ाक उड़ा रही होगी " कबीर ने कहा।

" तू और अनु एक जैसे ही हो मैं कुछ भी बोलती हूं वो तुम दोनों को मज़ाक लगता है , मैं तुम दोनों से बात ही नही करूंगी , मैं जा रही हूं अनु की पैकिंग करने " तनुश्री ने झूठी नराजगी जताते हुए कहा और अनु को फोन देकर अंदर चली गई।

" ओ फूलनदेवी " कबीर और अनु ने एक साथ कहा और बाकी सब उनकी ये नोक झोंक देख कर हंस रहे थे ।

अनु फोन पर बात करते हुए अपने कमरे में चली गई ।

" बच्चों से घर में रौनक लगी रहती है , जब ये दोनों मुंबई चली जाएगी घर सुना हो जाएगा " अंजली जी ने कहा ।

" सही कहा अंजू ,  बच्चों से ही घर में रौनक होती है , कबीर के लंदन जाने के बाद अनु और श्री घर आ जाती थी तो मेरा मन लगा रहता था पर अब ये दोनों भी जा रही है " नैना जी ने उदास होते हुए कहा।

" मुझे तो लगता है तुम दोनों बूढ़ी हो गई हो , जो ऐसे उदास हो रही हो , अगर बच्चे यहां नही होगे तो क्या हुआ हम तीनों घूमने जाया करेंगे , शॉपिंग करने जायेगे , किट्टी पार्टी किया करेंगे और अगर तुम दोनो चाहो तो पब में चले जाया करेंगे " रोहनी जी ने कहा तो तीनों हंस पड़ी।

Wait for next part......

आज का भाग कैसा लगा पड़कर कॉमेंट ज़रूर करे और मुझे फॉलो करना ना भूले रेटिंग देनें के साथ कहानी को शेयर भी करे।

धन्यवाद।🙏🙏

100%