The Mafia's Hidden Rose Ch. 2

The Mafia's Hidden Rose - Chapter 2

Posted by Diamond Shine • Feb 19, 2025 11:46 AM

अलेक्स की बातों को सुनकर सिकंदर की मुठ्ठियाँ उसकी राइफल पर कस गई थीं!! वह इस वक्त अलेक्स को जान से मार देना चाहता था!!

और अलेक्स भी उसका यह गुस्सा अच्छी तरह देख पा रहा था, जिसे देखकर उसके चेहरे पर एक मुस्कान आ गयी!! और वह अपने कंधे पर ऐसे ही रॉय को पकड़े हुए सीढ़ियों से नीचे उतरकर आ गया!!

बॉडीगार्ड्स ने अभी भी एक दूसरे के ऊपर बंदूक तान रखी थी!! तभी अलेक्स के एक आँख के इशारे पर अलेक्स का राइट हैंड और उसका पर्सनल बॉडीगार्ड आया और उसने एक गाड़ी का दरवाजा खोल दिया!!

जिसके अंदर अलेक्स ने रॉय को फेंका और खुद भी उसके बगल में आकर बैठ गया और ड्राइवर ने अलेक्स के बैठते ही उस गाड़ी को जर्मनी की रात की खाली सड़कों पर दौड़ा दिया!!

जैसे ही अलेक्स की गाड़ी जर्मनी की सड़कों पर दौड़ना शुरू हुई, पीछे से रॉय ने विरोध करना शुरू कर दिया!! वह लगातार चिल्ला रहा था और साथ ही ड्राइवर को भी बार-बार गाड़ी रोकने के लिए कह रहा था!!

"छोड़ो मुझे!! मैं तुम्हारे साथ कहीं नहीं जाना चाहता हूं!! मैंने कहा छोड़ो मुझे, मुझे वापस भैया और डैड के पास जाना है!! मैंने कहा छोड़ो मुझे," रॉय रोते हुए कहने लगा।

लेकिन अलेक्स ने जब उसका यह विरोध देखा तो अलेक्स ने रॉय के हाथ कसकर पकड़ लिए!!

और ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे हुए बॉडीगार्ड से कहा, "अपनी बेल्ट दो।"

बॉडीगार्ड ने अपनी बेल्ट अलेक्स के हाथों में थमा दी और अलेक्स ने बिना वक्त गंवाए अपने एक हाथ में रॉय के दोनों हाथ पकड़े और उनको बेल्ट से बांध दिया!!

लेकिन रॉय अभी भी लगातार बोले जा रहा था!! इसलिए अलेक्स ने अपना रुमाल निकाला और उसको रॉय के मुंह पर बांध दिया!!

"I don't like noise," अलेक्स ने कहा!!

जहाँ अलेक्स की आँखों में एक इमोशनलेस फीलिंग नजर आ रही थी!! वहीं रॉय की आँखें रोने की वजह से बिल्कुल लाल हो गई थी!!

उसकी ब्राउन आँखें, उसकी छोटी सी नाक और उसके पतले होंठ उसके मन की मासूमियत दिखा रहे थे!!

थोड़ी ही देर में सारी गाड़ियां आकर एक बड़े से मेंशन के सामने रूकती है और उस मेंशन की नेम प्लेट पर गोल्डन वर्ड्स में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था, "क्रिस्टीन डायमंड पैलेस।"

सारी गाड़ियां एक के बाद एक सीधे-सीधे उस मेंशन के अंदर घुसती है!! और एक बहुत बड़ा आलीशान और लंबा दरवाजा खुलता है जो देखने में लगभग 100 मीटर ऊंचा था!!

यह एक महल जैसा दरवाजा था और उस दरवाजे के बाद एक महल ही शुरू हो गया था!! क्रिस्टीन डायमंड पैलेस के अंदर घुसते ही गाड़ियां एक के बाद एक कतार में आकर रुकनी शुरू हुई!!

अलेक्स गाड़ी से बाहर आया और उसने रॉय के साइड का दरवाजा खोला और वापस से उसे अपने कंधे पर पटक कर पैलेस के अंदर जाने लगा!!

एक बड़े से बरामदे जहाँ पर रात के वक्त भी दिन जैसा माहौल रोशनी की वजह से बन रहा था!! और हर एक चीज ऐसी लग रही थी जैसे मानो सोने की बनाई गई हो!!

उस बड़े से बरामदे से अलेक्स ने रॉय को अपने कंधों पर टांके हुए ही आगे लिफ्ट की तरफ बढ़ गया!! यह एक प्राइवेट लिफ्ट थी जो सिर्फ फैमिली के लिए ही बनाई गई थी! या सिर्फ उन लोगों के लिए जिन्हें अलेक्स ट्रस्ट करता था!! उसका असिस्टेंट और उसका पर्सनल बॉडीगार्ड!!

कुछ ही पल बाद लिफ्ट एक मंजिल पर आकर रूकती है यह मंजिल डायमंड पैलेस की सबसे ऊपरी मंजिल थी!! जहाँ पर बहुत से रूम बनाए गए थे, इस मंजिल के बाद सीधी रूफटॉप थी!!

अलेक्स रॉय को लेकर एक कमरे के अंदर जाता है और उसका दरवाजा खोलकर अंदर जाते ही रॉय को बेड पर पटक देता है!!

यह एक कमरा ऐसा था जो चारों तरफ से भूल भुलैया जैसा था!! जरूरत की हर चीज वहां पर थी लेकिन साथ ही उसमें चारों तरफ कैमरे भी लगे हुए थे!! और खिड़की दरवाजे इतने मजबूत थे कि वहां से ना ही अंदर की आवाज बाहर जा सकती थी और ना ही बाहर की आवाज अंदर आ सकती थी!!

वहां की खिड़कियों से क्या दिखाई देना चाहिए यह भी अलेक्स ही कंट्रोल करता था!! क्योंकि वहां की खिड़कियों के बाहर एक प्रोजेक्टर लगा हुआ था जो सिर्फ वही चीज दिखता था जो अलेक्स के कंट्रोल में होती थी!!

दिखने में यह बिल्कुल नॉर्मल बेडरूम की तरह था लेकिन इसे जिस तरह डिजाइन किया गया था यह किसी आम इंसान की सोच से भी बहुत आगे था!! जहाँ हर जगह सेंसर लगे हुए थे!!

रॉय अभी भी अपने मुंह पर बंधे रुमाल और बंधे हाथों की वजह से छटपटा रहा था और बार-बार बिस्तर पर इधर-उधर पलट रहा था!! और अपने हाथों को खोलने की कोशिश कर रहा था।

अलेक्स ने जब उसे इस तरह स्ट्रगल करते देखा तो उसके चेहरे पर एक तिरछी मुस्कान आ गई और उसने आगे बढ़ते हुए उस रुमाल को खींच लिया जिससे रॉय का मुंह खुल गया!!

"आखिर तुम मुझसे चाहते क्या हों? आखिर क्यों लाए हो तुम मुझे यहाँ पर? मैंने कह दिया है ना मैं तुम्हारे साथ यहाँ नहीं रह सकता, मुझे वापस से मेरे भैया और डैड के पास छोड़कर आओ," रॉय ने कहा।

"सॉरी लिटिल बॉय अब यह नहीं हो सकता!! जब तक तुम्हारे डैड, उनकी कंपनी का बिजनेस और उनकी गैंग मेरे नुकसान की भरपाई नहीं कर देते हैं तब तक तुम्हें मेरे पास ऐसे ही रहना होगा!! इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता हूं इसमें सारी गलती तुम्हारे अपनों की है," अलेक्स ने कहा।

"तुमने क्या सोचा है क्या तुम मुझे यहां पर बांध के रख पाओगे? देखना मैं तुम्हें चकमा देकर यहां से भाग जाऊंगा!! तुम मुझे दोबारा पकड़ भी नहीं पाओगे!! मैं तुम्हें आखिरी बार वार्निंग दे रहा हूं खोल दो मुझे वरना बहुत पछताने वाले हो तुम," रॉय ने कहा।

रॉय की बातें सुनकर अलेक्स के चेहरे की मुस्कान और गहरी हो जाती है और वह राय की तरफ हल्के से झुकते हुए कहता है, "अब तो मुझे अचंभा होने लगा है कि क्या तुम सच में शार्क टेल के लीडर के बेटे हो? जिसे यह भी नहीं पता कि भागने जैसा काम करने से पहले अपने किडनैपर को बताया नहीं जाता, वह चौकन्ना हो जाता है!! और तुम कोशिश भी मत करना यहां से भागने की क्योंकि एक तो तुम यहां से भाग नहीं पाओगे, इस पूरे घर में सीसीटीवी कैमरास है!! दूसरी बात अगर मैंने तुम्हें ढूंढ लिया तो तुम्हारे पास पछताने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं होगा क्योंकि मैं धोखा बर्दाश्त नहीं करता हूं।"

इतना कह कर अलेक्स ने रॉय के दोनों हाथ भी बेल्ट से खोलकर आजाद कर दिए और उस कमरे का दरवाजा लॉक कर दिया!! और वापस से बरामदे की तरफ आया!!

लेकिन तभी उसे ऊपर वाले मंजिल की बालकनी पर एक औरत दिखाई दी जिसे देखकर एक पल के लिए उसके चेहरे पर के लिए मुस्कान गायब हो गई!!

100%