चाहत -ए- तपिश Ch. 1

चाहत -ए- तपिश - Chapter 1

Posted by unicorngirl ✔️ • Mar 12, 2025 04:12 PM

नटराज नृत्य शाला ....

बड़े से हाल के बीचों-बीच एक 20 साल की लड़की है। जिसने लाल रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था और उसने अपने दुपट्टे को अपनी कमर से बांधा हुआ था. पैरों पर घुंघरू की ताल और हाथों में बन रही अलग-अलग मुद्राएं। किसी शास्त्रीय संगीत पर वह लड़की ऐसे नाच रही थी जैसे कि स्वयं भगवान नटराज वहां पर नृत्य प्रस्तुत कर रहे हैं। जैसे ही म्यूजिक खत्म होता है और उस लड़की के पैर रुकते हैं. वैसे ही वहां पर मौजूद बाकी लड़कियां और गुरु मां उस लड़की को देखकर जोरो से तालियां बजाने लगते हैं।

वह लड़की मुस्कुराते हुए गुरु मां को देख रही थी, गुरु मां उस लड़की के पास आती है. और उसके गालों पर हाथ रखते हुए कहती है…“आज तो मुझे सच में ऐसा लग रहा था कि मैंने जो तुम्हें सिखाया है वह तो बहुत कम है। तुम उससे बहुत ज्यादा अच्छा करती हो।”

उस लड़की के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वह झुक कर गुरु मां के पर छूती है। गुरु मां उसे आशीर्वाद देते हुए कहती है,"चाहत मुझे बहुत खुशी है कि मैंने तुम्हें इस कला में परांगत किया है। लेकिन मैं चाहती हूं कि तुम इससे कहीं ऊंचाइयों पर जाओ, तुम सिर्फ मेरी स्टूडेंट नहीं हो. मेरी बच्ची जैसी हो। मैंने तुम्हें बचपन से नृत्य सिखाया है इसीलिए मैं चाहती हूं कि मेरी यह शिष्य पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करें।”

चाहत अपनी गुरु मां को देखती हैं और अपने हाथ जोड़ते हुए कहती है,"गुरु मां! मैंने जो कुछ भी सीखा है आपसे ही सीखा है। मुझे खुशी है कि आपको मेरा नृत्य पसंद आया है और सच कहूं तो एक डांस स्कूल खोलने का सपना तो मेरा भी है लेकिन आप तो जानती है ना कि मेरी कुछ मजबूरियां है।”

गुरु मां एक गहरी सांस छोड़ती है और कहती है,"हम इस बारे में बाद में बात करेंगे. तुम जाओ पहले जाकर पानी पी लो।”

चाहत बंसल। 20 साल की सुंदर, सुशील और कत्थक में निपुण एक नृत्यांगना। उसका पतला सा शरीर और पतले पतले हाथ, पैरों से जब वह डांस करती है तो ऐसा लगता है कि यह पल यही ठहर जाए और उसका डांस यूं ही चलता रहे। काली आंखें और लंबे बाल जिसकी चोटी करके वह अक्सर सामने की तरफ किया करती है। माथे पर गोल्डन कलर की बिंदी और नाक में गोल्ड नोज रिंग. टेढ़े मेढ़े दांतों से जब वह मुस्कुराती है तो उसकी मुस्कान किसी को भी मंत्र मुग्ध कर देती है।

चाहत वाटर कूलर के पास जाती है और वहां से एक गिलास निकालते हुए उससे पानी पीती है कि तभी वहां पर चाहत की हम उम्र उसकी सहेली प्रेरणा आती है। प्रेरणा चाहत को देखकर उसके कंधे पर अपने हाथ रखती है और उसे एक साइड हग देते हुए कहती है… हाय मेरी जान! तूने तो कमाल कर दिया. तेरे जैसा डांस सीखने के लिए ना मुझे दूसरा जन्म लेना पड़ेगा।”

प्रेरणा की बात सुनकर चाहत हंसने लगती है और कहती है... “चल झूठी! तू भी मेरे साथ इसी अकादमी में डांस सिखती है और मुझ से कह रही है कि तुझे दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। तू भी कोई कम अच्छा नहीं नाचती है। मैंने देखा है तेरा डांस. बहुत अच्छा करती है।”

प्रेरणा ने मस्ती में कहा,"हां.. मैं अच्छा नाचती हूं। लेकिन तू बहुत अच्छा डांस करती है। तेरा डांस देखकर तो ऐसा लगता है कि बस तू नाचती रहे और मैं तेरी बीट पर घुंघरू की ताल बजाती रहूं।”

प्रेरणा की बात सुनकर चाहत भी हंसने लगती है। उनकी डांस क्लास खत्म हो जाती है और वह दोनों डांस स्कूल से बाहर आती हैं। प्रेरणा अपनी गाड़ी में बैठते हुए चाहत से कहती है,"तू कहे तो तुझे तेरे घर छोड़ दूं? लेकिन चाहत जल्दी से कहती है,"अरे नहीं नहीं! इसकी जरूरत नहीं है। मैं आज स्कूटी लेकर आई हूं।”

प्रेरणा मुंह बनाते हुए कहती है,"तू फिर उस खटारा को लेकर आई है।”

चाहत ने बेचारी नजरों के साथ प्रेरणा को देखा और कहा,"ऐसा मत बोल यार. मैंने किस्तों पर खरीदी सेकंड हैंड है।”

प्रेरणा अपना सर पीट लेती है और कहती है,"अरे पागल! अगर किस्तों पर ही खरीदना था तो कम से कम ब्रांड न्यू तो खरीदती।”

चाहत ने बेचारगी के साथ कहा,"लेकिन मेरे पास इतने पैसे कहां है कि मैं ब्रांड न्यू स्कूटी खरीद सकूं। वह तो डबल शिफ्ट में काम करके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया. तब जाकर कहीं तो यह सेकंड हैंड स्कूटी मिली है। वरना मुझे तो यह भी नहीं मिलता।”

प्रेरणा कहती है,"क्या फायदा इतने बड़े घर की बेटी होने का. जब तुझे पाई पाई के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। बंसल परिवार का इस पूरे शहर में एक नाम है, एक रुतबा है। और तू! तू उस घर की बेटी होकर एक-एक रुपए जोड़कर काम चलती है। तेरे दोनों भाई इतने बड़े बिजनेसमैन है। कल ही तेरे बड़े भाई की तस्वीर मैगजीन में छपी है और तेरे छोटे भाई का नाम भी तो इस साल के बिजनेस ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट हुआ है। बताओ भला इतने बड़े खानदान की लड़की होकर तू ऐसी सेकंड हैंड स्कूटी चला रही है? तेरे भाइयों को शर्म नहीं आती है क्या?”

प्रेरणा की बात सुनकर चाहत का चेहरा नीचे झुक जाता है। सच ही तो कह रही थी, उसका परिवार इस शहर का जाना माना रईस परिवार है और फिर भी वह एक-एक पैसे जोड़कर अपना खर्च चलाती है। अब वह क्या बताए प्रेरणा को कि वह क्यों अपने भाइयों के पैसे नहीं लेती है या फिर किसलिए उसकी यह हालत है। चाहत जल्दी से कहती है,"तू वह सब छोड़ और यह बता.. मैंने तुझे जॉब के लिए पूछा था ना. यार प्लीज कोई काम हो तो मेरे लिए बताना. मुझे नौकरी की बहुत जरूरत है।”

प्रेरणा एक गहरी सांस छोड़ती है और कहती है,"हां.. मैंने बात की है एक दो जगह पर. जैसे ही वहां से कोई अपडेट मिलता है मैं तुझे कॉल करूंगी।”

चाहत खुश होती है और हां में सर हिलती है। प्रेरणा और चाहत अपने-अपने गाड़ी में बैठकर वहां से निकल जाती हैं ।चाहत अपनी स्कूटी से जा ही रही थी की तभी एक ब्लैक कार उसे क्रॉस करती हुई तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी, चाहत ने जल्दी से अपनी स्कूटी रोक ली. वरना उस कार की रफ्तार इतनी तेज थी की चाहत की स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया था। चाहत हैरानी से अपनी स्कूटी को देख रही थी कि कहीं उसकी स्कूटी को कोई नुकसान तो नहीं हुआ. तभी उसे एक तेज चीख सुनाई दी।

100%