चाहत -ए- तपिश - Chapter 3
चाहत की गाड़ी एक मेंशन के सामने आकर रूकती है। वह जल्दी से अपनी स्कूटी से निकलकर सीधे घर के अंदर भाग जाती है। घर के अंदर पहुंचते ही उसकी आंखें हैरानी से बड़ी हो जाती है क्योंकि लिविंग रूम में उसके दोनों भाई दोनों भाभियां और कुछ लोग बैठे हुए थे, वह लोग चाहत को देखकर हैरान हो जाते हैं लेकिन चाहत उन सबको इग्नोर करते हुए सीधे अपने कमरे की तरफ चली जाती है।
कमरे में पहुंच कर चाहत सबसे पहले अपने कमरे का दरवाजा बंद करती है और उसके बाद सीधे बाथरूम में चली जाती है। चाहत शावर ऑन करती है और उसके नीचे जमीन पर बैठ जाती है। उसने अपने दोनों घुटनों को अपने सीने से लगाया हुआ था और अपने हाथों को घुटनों पर लपेटते हुए अपने घुटनों में अपने मुंह को छुपा कर सुबक रही थी, चाहत बहुत डर गई थी जब तपिश ने उस आदमी को गोली मारी थी, तो चाहत बहुत डर गई। उसके हाथ पैर कांपने लगे। यह पहला दृश्य था जो उसके सामने हो रहा था, उसे इस हादसे की उम्मीद नहीं थी।
तपिश तो वहां से चला गया था, लेकिन चाहत वहीं पर खड़ी थी, वह काफी देर तक वहां पर खड़े होकर उस सीन को देख रही थी, जब पुलिस की गाड़ी वहां पर आई तब भी चाहत वहीं पर खड़ी थी और उस मरे हुए आदमी को देख रही थी।
चाहत अपने अंदर के डर का सामना कर ही रही थी कि तभी बाथरूम के दरवाजे पर दस्तक होती है। चाहत की दोनों भाभियां दरवाजे पर खड़ी थी और वह चाहत को बुलाती है… “चाहत बाहर आओ हमें तुमसे कुछ बात करनी है।”
चाहत हैरानी से दरवाजे पर देखती है। वह अपनी भाभियों का सामना कैसे करेगी. उसके तो पूरे चेहरे पर डर बिखरा हुआ है। लेकिन फिर भी वह सारे समय बाथरूम में तो नहीं रह सकती है। चाहत अपनी जगह से खड़ी होती है और अब एक टॉवल को अपने ऊपर लपेटते हुए वह दरवाजा खोलती है। उसकी दोनों भाभियां जब चाहत को देखती हैं तो हैरान हो जाती है। उसकी छोटी भाभी ने चाहत से कहा.. “तुम क्या कपड़े पहन कर नहाती हो?”
चाहत कुछ नहीं कहती है। बस अपनी भाभियों को ही देख रही थी। तभी उसकी बड़ी भाभी ने चाहत को कंधे से पकड़ते हुए बाहर लाते हुए कहती है… “अरे मेघा! तुम क्यों से परेशान कर रही हो. वह कपड़े पहनकर नहाये या जैसे मर्जी वैसे नहाए. हमारी चाहत तो वैसे ही बहुत सुंदर है। बिना नहाए धोए भी बहुत साफ सुथरी लगती है।”
चाहत के मन में अब तक जो भी डर था, जो भी घबराहट थी और जो भी खौफ उसके दिल में तपिश के लिए पैदा हुआ था, वह एक पल में छूमंतर हो गया और वह अपनी भाभियों को हैरानी से देखने लगी। यह नीम के पेड़ पर आम कैसे उग रहे हैं?
उसकी भाभियों के मुंह से उसके लिए यह मीठे मीठे बोल. चाहत को हजम नहीं हो रहे थे. उसकी भाभियां तो सुबह उठते ही चाहत के लिए जहर उगला करती हैं। लेकिन आज वह इतना मीठा कैसे बोल रही हैं?
चाहत हैरानी से अपनी भाभियों को देख रही थी, तभी उसकी छोटी भाभी मेघा चाहत के पास आती है और टॉवल से उसका सर पोंछते हुए कहती है… “आप सही कह रही हैं. अनीता भाभी! हमारी चाहत है ही इतनी सुंदर कि उसे कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।”
चाहत हैरानी से अपनी दोनों भाभियों अनीता और मेघा को देख कर कहती है… “आप दोनों क्या बातें कर रही है? मेरी कुछ समझ में नहीं आ रहा है?”
तभी अनीता सोफे पर रखी हुई एक साड़ी उठाते हुए चाहत को देती है और कहती है... “तुम्हें कुछ समझने की जरूरत नहीं है बल्कि तैयार होने की जरूरत है। यह लो साड़ी और जल्दी से तैयार हो जाओ।”
चाहत हैरानी से उस साड़ी को देखती है। वह साड़ी को अच्छी तरह से पहचानती है। यह साड़ी तो पिछले ही महीने उसकी भाभी ने खरीदी थी. ये सबसे महंगी दुकान की सबसे महंगी साड़ी है। उसकी भाभी ने अभी तक यह साड़ी एक भी बार पहनी नहीं है और वह तो इस साड़ी की तरफ किसी को देखने भी नहीं देती है। आज वह सामने से यह साड़ी चाहत को देकर कह रही है कि उसे तैयार हो जाना है। चाहत हैरानी से अपनी भाभी को देखकर कहती है… “भाभी! आप मुझे अपनी साड़ी क्यों दे रही है?”
मेघा ने कहा… “क्योंकि तुम्हारे पास जो कपड़े हैं। वह पहन कर तो मेहमानों के सामने नहीं जा सकती हो. इसीलिए चुपचाप यह साड़ी पहनकर तैयार हो जाओ।”
चाहत अभी भी कुछ नहीं समझी थी और हैरानी से उन दोनों को देख रही थी. अनीता ने मेघा को आंखें दिखाते हुए ना में सर हिलाया और चाहत से मुस्कुराते हुए कहा… “चाहत! तुम मेघा की बातों का बुरा मत मानो। तुम तो जानती हो यह कहीं पर भी, कुछ भी बोल देती है। दरअसल बात यह है ना कि तुम्हारे भैया के कुछ खास मेहमान घर पर आए हैं और वह तुमसे मिलना चाहते हैं। बस इसीलिए हम चाहते हैं कि तुम उनके सामने यह साड़ी पहन कर जाओ। क्या तुम अपने परिवार के लिए इतना नहीं करोगी?”
चाहत हैरान तो हुई थी लेकिन फिर भी उसने कुछ नहीं कहा और चुपचाप उस साड़ी को लेकर बाथरूम में चली जाती है। अनीता और मेघा एक दूसरे को देखकर एक मिस्टीरियस स्माइल देती हैं।
चाहत साड़ी पहनकर तैयार हो गई थी उसकी दोनों भाभियों ने मिलकर उसे तैयार किया था। चाहत वैसे तो बहुत हैरान थी कि एक मेहमान से मिलने के लिए उसे इतना क्यों सजाया जा रहा है. पर फिर भी उसने कुछ नहीं कहा क्योंकि बात उसके परिवार के सम्मान की थी।
चाहत की दोनों भाभियां उसे लेकर बाहर आती है। चाहत देखती है कि उसके दोनों भाई.. जय बंसल और पुष्कर बंसल सोफे पर बैठे हुए हैं. और उनके सामने एक 50 साल की महिला. जिसने हैवी साड़ी और गले में हैवी सेट पहना हुआ था, वह बैठी हुई है और उसके बगल में एक 55 साल का आदमी। जिसने सफारी सूट पहना हुआ था और उस आदमी के बगल में एक 30 साल का आदमी बैठा हुआ था, जिसकी मूछें थी और जिसने बिजनेस सूट पहन रखा था।