अग्नि प्रतिज्ञा Ch. 2

अग्नि प्रतिज्ञा - Chapter 2

Posted by unicorngirl ✔️ • Mar 16, 2025 07:44 AM

सभरवाल मेंशन के पोर्च में आकर निशा के परिवार की गाड़ी रुकी।

ड्राइविंग सीट से जोगिंदर जी और पैसेंजर सीट से रजनी जी उतरे।

पीछे का दरवाजा खोलकर निशा बाहर आई। निशा ने उस वक्त पटियाला सूट पहना हुआ था। उसके कमर तक के बाल खुले हुए थे, आँखों में काजल, माथे पर बिंदिया और हाथों में लगी मेहँदी निशा की खूबसूरती को और बढ़ा रही थी।

निशा अपने परिवार के साथ सभरवाल मेंशन के अंदर आई। एक नौकर जल्दी से आवाज लगाता हुआ बोला, "मालकिन, मेहमान आ गए हैं।"

गुड्डी, जो उस समय सोफे पर बैठी हुई थीं, उनकी नज़र दरवाजे पर गई और उनके चेहरे पर एक मुस्कान आ गई। मोहन जी और वीणा जी उस समय कमरे में थे; एक नौकर उन्हें बुलाने चला गया।

गुड्डी जी अपनी छड़ी के सहारे खड़ी हुईं और मुस्कुराते हुए उस नौकर को डाँटते हुए कहा, "अरे बेवकूफ! ये मेहमान नहीं हैं, इस घर के सदस्य हैं।"

और फिर निशा के चेहरे को हाथों में लेते हुए कहा, "और ये तो इस घर की होने वाली बहू है, मेरे अग्नि की दुल्हन।"

शिक्षा के चेहरे पर एक मुस्कान आ गई और वह झुककर दादी के पैर छूती है। दादी ने भी उसके सर पर हाथ रखकर उसे खुश रहने का आशीर्वाद दिया।

तभी सीढ़ियों से उतरते हुए मोहन जी और वीणा आ रहे थे।

निशा ने जब उन दोनों को देखा, तो जाकर उनके पैर छूने लगी। मोहन जी ने उसे रोक दिया और कहा, "नहीं निशा बेटा, कल तक आप इस घर में बेटी की हैसियत से आई थीं। तब तो हमने आपके पैर छूने नहीं दिए थे, तो बस बहू बनते ही आपका रिश्ता नहीं खत्म होता है।"

वीणा आगे आई और निशा के गले लग गई। निशा ने भी उनके कंधे पर हाथ रख दिया।

वीणा निशा के एक गाल को हाथों में लेते हुए कहा, "बहुत प्यारी लग रही हो तुम, किसी की नज़र न लगे।"

ऐसा कहते हुए वीणा ने अपनी आँखों से काजल का एक कतरा निशा के कानों के पीछे लगा दिया। उसके बाद दोनों परिवार आपस में गले मिले और सोफे पर बैठ गए।

वह लोग शादी में होने वाली रस्मों की बात कर रहे थे। थोड़ी देर बाद वीणा ने कहा, "रजनी, बाकी सब तो ठीक है, लेकिन मुझे बस एक ही चीज़ का अफ़सोस रहेगा।"

रजनी जी ने कहा, "किस बात का अफ़सोस रहेगा?"

वीणा ने कहा, "यही कि मुझे कभी बहू के हाथ का खाना नहीं मिलेगा। मेरी बहू को तो कुछ बनाना ही नहीं आता है।"

वीणा की यह बात सुनकर निशा ने अपना चेहरा मायूसी से नीचे कर लिया। सच में उसे कुछ नहीं बनाना आता था।

लेकिन वीणा ने माहौल को हल्का करते हुए कहा, "निशा बेटा, शादी के बाद मैं बहुत खड़ूस सास बनने वाली हूँ। मैं ये नहीं कहती कि तुम सारा खाना बनाना, लेकिन किचन में मेरे साथ हेल्प करवाना, क्योंकि मम्मी को और अग्नि को बाहर का खाना बिल्कुल पसंद नहीं है, और उसे किसी और के हाथ का बना खाना भी पसंद नहीं है।"

निशा मुस्कुराते हुए हाँ में सर हिलाकर बोली, "जी आंटी जी, मुझे पता है।"

एक नौकर आकर उनसे कहा, "मालकिन, हल्दी की सारी तैयारियाँ हो गई हैं।"

रजनी ने वीणा को देखकर कहा, "वीणा, अग्नि कहाँ है? सबसे पहले तो हल्दी उसे लगती है ना, उसके बाद निशा को लगेगी।"

वीणा ने रजनी को देखा और मुस्कुराते हुए कहा, "बात तो सही है तुम्हारी, पर ये लड़का सुबह से ही गायब है। कल इसका कॉन्सर्ट है, ये उसी की तैयारी कर रहा है।"

जोगिंदर जी ने कहा, "तैयारी कर रहा है, वो सब तो ठीक है बहन जी कि वो अपने कॉन्सर्ट में बिज़ी है, पर शादी की रस्में भी तो होनी हैं।"

मोहन जी अपना फ़ोन निकालते हुए बोले, "मैं फ़ोन करके देखता हूँ।"

दूसरी तरफ़ रॉकस्टार म्यूज़िक कंपनी…

अग्नि म्यूज़िक स्टूडियो में बने अपने म्यूज़िक स्टेशन पर बैठा था।

एक ऊँची सी चेयर पर, हाथ में गिटार लिया और कानों में हेडफ़ोन लगाए अग्नि कोई धुन बजा रहा था।

उसके कुछ दूरी पर एक काँच की दीवार थी और उस काँच की दीवार के दूसरी तरफ़ बहुत सारे सिस्टम पर कुछ लोग अग्नि की बनाई धुन को मिक्स कर रहे थे।

म्यूज़िक रूम पूरा बंद था। वहाँ पर किसी की आवाज़ नहीं जाती थी और न ही कुछ सुनाई देता था। अग्नि पूरे मग्न होकर अपने धुन बनाने में लगा हुआ था।

बाहर खड़ा अग्नि का दोस्त और उसका असिस्टेंट, रोनित, के हाथों में फ़ोन बजा।

रोनित ने देखा, ये अग्नि का फ़ोन था और इसमें मोहन जी का नंबर फ़्लैश हो रहा था।

रोनित ये देखकर घबरा गया और वह जल्दी से अग्नि को देखता है, लेकिन अग्नि अपनी आँखें बंद किए, अपने काम में पूरी तरह से मग्न था।

रोनित पहले तो वहाँ से बाहर निकला और एक शांत जगह पर आकर अग्नि का फ़ोन उठाकर बोला, "जी अंकल, मैं रोनित बोल रहा हूँ। अग्नि अभी थोड़ा बिज़ी है।"

मोहन जी ने थोड़े शक्ति से कहा, "रोनित, वो कितना ही बिज़ी क्यों न हो, उसे कहो आधे घंटे में घर आए। यहाँ उसकी हल्दी की रस्म होनी है और वो गायब है। सभी लोग आ गए हैं, सारे मेहमान आने वाले हैं, क्या जवाब दूँगा मैं उनको?"

रोनित डरते हुए बोला, "जी… जी अंकल, बस जैसे ही फ़्री होता है, मैं बताता हूँ उसे कि आपका फ़ोन आया था। आप परेशान मत होइए।"

रोनित वापस आया तो देखा कि अग्नि की रिकॉर्डिंग ख़त्म हो गई थी और वो अपना हेडफ़ोन निकालकर माइक पर रख रहा था और केबिन से बाहर आ गया था।

बाहर आते ही म्यूज़िक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जाकर उसे बधाई दी और उसके काम की सराहना की।

तभी रोनित उसके पास आया और बोला, "अग्नि, घर से दो बार फ़ोन आ चुका है। अंकल बहुत गुस्सा कर रहे हैं। तेरी हल्दी की रस्म होनी है और तू गायब है।"

अग्नि हैरानी से रोनित को देखकर बोला, "हल्दी की रस्म? मुझे कुछ समझ नहीं आया।"

100%