Molest 2 - Chapter 2
अनिल के चेहरे पर एक शातिर मुस्कान आ गई और उसने कहा, "तुम एक काम करो, जाकर टीवी ऑन कर दो।"
नविता घबरा रही थी, फिर भी वह अपनी जगह से खड़ी हुई और सीधे एलईडी स्क्रीन के पास गई। उसने टीवी ऑन किया। जैसे ही वह वापस मुड़ी, उसकी आँखें हैरत से बड़ी हो गईं। अनिल उसके बहुत करीब खड़ा था। नविता डरते हुए एक कदम पीछे हुई और कहा, "सर आप!"
लेकिन अनिल ने कुछ नहीं कहा। उसने अपने चेहरे पर एक घिनौनी मुस्कान रखी, नविता का हाथ पकड़ा और उसे अपने करीब खींचते हुए कहा,
"इतनी भी भोली नहीं हो जितना बनने की कोशिश कर रही हो। जानती नहीं हो कि ऑफर का क्या मतलब होता है? मुझे खुश कर दो नविता! मैं तुम्हें इस होटल की सबसे ऊँची पोस्ट दिलवा दूँगा। तुम्हें फ्रंट डेस्क से सीधे मीटिंग रूम में पहुँचा दूँगा।"
अनिल लगातार नविता को खींचता रहा। नविता ने अनिल के पैरों के बीच में एक जोरदार लात मारी और उसकी पकड़ ढीली हो गई। अनिल अपने पैरों के बीच अपने दोनों हाथों से दबाते हुए चीखा। उसकी तो जान ही निकल गई थी, लेकिन नविता घूरते हुए उसे देखने लगी।
अनिल ने गुस्से में नविता को देखकर कहा, "यू बीच! तेरी हिम्मत कैसे हुई मुझ पर हमला करने की? अभी के अभी मेरे ऑफिस से निकल जाओ इससे पहले कि मैं तुम्हारी जान ले लूँ।"
नविता घबरा गई थी, लेकिन उसने हिम्मत करते हुए कहा, "चली जाऊँगी, लेकिन उससे पहले मुझे मेरी सैलरी दे दो। 1 महीने तुम्हारे यहाँ काम किया है, मुझे उसके पैसे चाहिए।"
अनिल अपने पैरों के बीच अपने दोनों हाथों से दर्द को कंट्रोल करते हुए नविता को देखकर घटिया हँसी हँसा और कहा, "तुम्हें लगता है, तुमने जो किया है उसके बावजूद तुम्हें पैसे मिलेंगे? अभी के अभी निकलो मेरे ऑफिस से, इससे पहले कि मैं पुलिस में तुम्हारे खिलाफ कंप्लेंट कर दूँ।"
नविता ने अपने आँसू पोंछे और गुस्से में अनिल को देखकर कहा, "तुम क्या मुझे पुलिस की धमकी देते हो? मैं तुम्हें जेल पहुँचा कर रहूँगी। तुम्हारे खिलाफ कंप्लेंट करूँगी कि तुम यहाँ पर लड़कियों को मॉलेस्ट करते हो। उस क्लीनर राधिका ने जॉब किस लिए छोड़ी है? यह मैं अच्छी तरह से जानती हूँ और वह लड़की यहाँ आने के 2 दिन बाद ही चली गई थी, वह क्यों गई है? यह भी मैं अच्छी तरह से जानती हूँ और तुम यहाँ पर लड़कियों से ओवरटाइम के नाम पर क्या करवाते हो? यह तो पूरा होटल जानता है और इसी बात को मैं दुनिया के सामने बताऊँगी।"
अनिल हैरान हो गया। नविता तेज कदमों से उसके ऑफिस से निकल गई। वह जल्दी से फ्रंट डेस्क पर गई। उसे रोता हुआ देखकर बाकी लड़कियाँ उससे सवाल करती रहीं, लेकिन नविता इतनी हताश थी कि उसने किसी के भी सवालों का जवाब नहीं दिया। उसने अपने आँसू पोंछे और चुपचाप वहाँ से निकल गई।
आज नविता का मन बहुत ज्यादा उदास था। इसलिए वह क्लब गई थी ताकि वहाँ के शोरगुल में अपने मन में उठ रही बेचैनी को शांत कर सके। वहाँ पहुँचकर उसने अपने बॉयफ्रेंड राहुल को फोन किया और उसे आने के लिए कहा। तब तक नविता दो ड्रिंक कर चुकी थी। नविता ड्रिंक नहीं करती थी, लेकिन बहुत ज्यादा फ्रस्ट्रेट होने पर या परेशान होने पर वह खुद को शांत करने के लिए कभी-कभी ड्रिंक कर लिया करती थी।
कुछ ही देर बाद राहुल वहाँ आया और नविता को देखकर कहा, "हे नविता! कैसी हो तुम?"
नविता राहुल को देखकर मुस्कुरा दी। उसका सारा फ्रस्ट्रेशन और टेंशन राहुल को देखकर दूर हो गया। नविता आगे बढ़कर राहुल को गले लगाने लगी। लेकिन राहुल ने नविता को गले नहीं लगाया। उसने बस नविता को कंधे से पकड़कर खुद से दूर किया।
राहुल के चेहरे पर इस वक्त अलग ही भाव नज़र आ रहे थे। उसने हिचकिचाते हुए नविता को देखकर कहा, "नविता मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ।"
नविता हैरानी से राहुल को देखने लगी। तभी वहाँ पर एक लड़की आई और राहुल का हाथ पकड़ते हुए नविता को देखकर कहा, "कैसी हो नविता?"
नविता उस लड़की को देखकर हैरान हो गई। यह लड़की प्रियंका थी, राहुल की एक्स गर्लफ्रेंड। 1 साल पहले जब नविता राहुल से मिली थी, तब उसकी पहले से ही एक गर्लफ्रेंड थी, लेकिन उनका रिलेशनशिप कुछ अच्छा नहीं चल रहा था।
और फिर प्रियंका अपनी जॉब के लिए दूसरे शहर चली गई थी, जिसकी वजह से राहुल यहाँ अकेला रह गया था, और उसके अकेलेपन में नविता ने उसका बहुत साथ दिया था। नविता राहुल को इंटर्नशिप के दिनों से ही पसंद करती थी। उसके अकेले होने पर नविता ने उसे अपने दिल की बात कही थी, तो राहुल उसके साथ रिलेशनशिप में आने के लिए मान गया था।
पर आज 1 साल बाद राहुल को प्रियंका के साथ देखकर नविता हैरानी से उसे देखने लगी।
प्रियंका अपने चेहरे पर एक बनावटी मुस्कान रखते हुए बोली, "मुझे लगता है कि तुम्हें मेरा यहाँ आना पसंद नहीं आया है। राहुल, मुझे लगता है कि यह मुझे लाइक नहीं करती है।"
राहुल ने प्रियंका का हाथ पकड़े हुए कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है प्रियंका! दरअसल इतने समय बाद तुम्हें देखा है ना इसलिए हैरान हो गई है। नविता, तुम प्रियंका को तो पहचानती हो ना।"
नविता की आँखों में लगभग आँसू आ गए थे और वह हैरानी से राहुल को देखकर बोली, "यह क्या है राहुल? प्रियंका तुम्हारे साथ क्या कर रही है? तुम दोनों का तो ब्रेकअप हो गया था ना, तो फिर यह तुम्हारे साथ क्या कर रही है?"