हौले हौले हो जाएगा प्यार ❤️❤️ - Chapter 2
स्नेहा शर्मा की ज़िंदगी उस दिन पूरी तरह बदल जाती है, जब उसकी शादी के दिन उसका होने वाला दूल्हा रणवीर खन्ना, उसे मंडप में छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर लेता है। स्नेहा टूट जाती है, उसकी दुनिया बिखर जाती है। मगर हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि उसी खन्ना फैमिली में, उसके अंकल के बेटे सिकंदर खन्ना से उसकी शादी करवा दी जाती है।
सिकंदर खन्ना... एक नाम जो ताकत, गुस्से और एटीट्यूड का दूसरा नाम है। उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं, और उसने ज़िंदगी में किसी के सामने अपनी कमजोरी कभी नहीं दिखाई। स्नेहा से उसकी पहली मुलाकात ही टकराव से शुरू होती है। सिकंदर मानता है कि वह स्नेहा से नफरत करता है, मगर हकीकत यह है कि उसके दिल में उसके लिए बेहद गहरा प्यार है।
लेकिन यह प्यार... लफ्ज़ों में बयां करना उसके लिए सबसे मुश्किल है। उसकी जुबान पर गुस्सा है, दिल में तूफ़ान है।
क्या सिकंदर कभी स्नेहा से अपने दिल की बात कह पाएगा?
क्या स्नेहा अपने टूटे हुए भरोसे को जोड़कर सिकंदर के प्यार को अपनाएगी?
या यह रिश्ता सिर्फ नाम का बनकर रह जाएगा?
रिश्तों की सच्चाई, एहसासों की गहराई और दो दिलों की जंग को दिखाती यह कहानी आपको हर लफ्ज़ के साथ जोड़े रखेगी।
अरेंज्ड मैरिज से शुरू होने वाला इंटेंस लव स्टोरी ट्रैक।
एक एरोगेंट, साइलेंट लवर हीरो जो प्यार जताना नहीं जानता।तो कैसी लग रही है आपको मेरी नई कहानी।
प्लीज इसके बारे में कमेंट जरुर करें।
पहले हम बात करते हैं रवि खन्ना की ,जो के दिल्ली के टॉप बिजनेसमैन है। दिल्ली के सफल बिजनेसमैन में से उनका नाम आता है ।बिजनेस की दुनिया में उनका नाम काफी इज्जत के साथ किया जाता है ।
रवि खन्ना के एक बड़े भाई थे। रविंद्र खन्ना और उनकी वाइफ सुनीता खन्ना जिनकी कई साल पहले एक रोड़ एक्सीडेंट में डेथ हो जाती है । अब उनका एक्सीडेंट हुआ था जान करवाया गया था इसके बारे में कोई नहीं जानता।उनका बेटा सिकंदर खन्ना अपने चाचा चाची के पास ही बड़ा होता है। सिकंदर के चाचा जी मतलब के रवि खन्ना और चाचा जी रवि खन्ना की वाइफ रत्ना खन्ना। दूसरा कोई कितना भी प्यार करें मगर मां बाप के बिना जिंदगी इतनी आसान नहीं होती।सैम खन्ना ने अपने आप को बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था ।उसे पता था उसे सपोर्ट करने के लिए उसके डैड नहीं हैं। अपने आप को उसे खुद ही सफल बनाना होगा।
रवि खन्ना और रत्ना खन्ना का एक बेटा है रणवीर खन्ना। रवि और रविंद्र खन्ना दोनों ने पटियाला से आकर बिजनेस शुरू किया था। वह लोग अपने बिजनेस में बहुत कामयाब हुए। दिल्ली के सफल बिजनेसमैन में उन दोनों भाइयों का नाम आता है । रविन्द्र खन्ना के जाने के बाद उनका बेटा सिकंदर खन्ना अपनी स्टडी खत्म करने के बाद बिजनेस में आ गया। उसने छोटी ही उम्र में काफी नाम कमाया है। वह अपने गुस्से, एटीट्यूड और काम के प्रति लगन के लिए जाना जाता है।
जबकि रवि खन्ना का अपना बेटा रणवीर खन्ना एक मस्त मौला लड़का है ।जिसकी काम में कोई दिलचस्पी नहीं है। पार्टी करना , घूमना और शराब पीना यह सब उसके शौक़ है। उसकी एक गर्लफ्रेंड भी है दिव्या कपूर कपूर। दिव्या भी एक बिजनेसमैन की बेटी है।
रवि खन्ना जब पटियाला में रहता था तो उनका उसका एक दोस्त था शिव कुमार शर्मा। शिव कुमार शर्मा रवि खन्ना और रविंदर खन्ना कॉलेज के दोस्त थे । तीनों में बहुत अच्छी बनती थी। शिव कुमार के एक बेटा और बेटी थी ।जब रणवीर और शिव कुमार शर्मा की बेटी स्नेहप्रीत छोटे थे तो उन दोनों की फैमिली में यह बात हुई थी कि जब बड़े होंगे तो वह उनकी शादी कर देंगे ।और अपने दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल देंगे। अब रणबीर और स्नेहा दोनों बड़े हो चुके थे। वह टाइम आ गया था जब उन दोनों की शादी की बात चलनी थी
मगर आप जो बच्चे बड़े हो गए हैं तो हालात बदल गए हैं। शिव कुमार की बेटी तो उसके कहने में है ।उसके पापा जैसा कहेंगे। स्नेहप्रीत वैसा ही करेंगी ।मगर रणवीर खन्ना वह किसी के मानने वाला नहीं है । सिकंदर खन्ना उसका तो अभी शादी का कोई इरादा भी नहीं है। वह अपने बिजनेस को इंडिया से बाहर फैलाना चाहता है ।इसी के लिए दिन रात लगा हुआ है ।चलिए देखते हैं किसकी शादी किस से होती है और क्या होता है उनकी जिंदगी में।
ना तो रणवीर तैयार था स्नेहप्रीत के साथ शादी के लिए। ना रत्ना और ना ही सिकंदर इसके हक में हैं ।रणवीर को तो कोई और लड़की पसंद है और वह उसी के साथ शादी करना चाहता है। सिकंदर ने तो अपने चाचा जी से कहा ,"... इतनी जल्दी क्या है... रणवीर की शादी की...अभी वह सिर्फ 25 का हुआ है... उसे थोड़ा काम करने दो... बिजनेस उसकी दिलचस्पी होने दो ..."। सैम को लगता था। शादी होने से जिंदगी रुक जाती है। रणबीर को अभी काम में ध्यान देना चाहिए ।शादी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
रतन जी को स्नेहप्रीत अपनी बहू के रूप में कभी भी पसंद नहीं है। वो उस मिडिल क्लास लड़की को कभी अपनी बहू नहीं बनना चाहती । रतना जी सोचती थी,"...स्नेहा बचपन में इतनी मोटी थी... अब कैसी दिखती होगी ..."।
मगर रवि खन्ना के आगे किसी की नहीं चलने वाली थी ।रवि खन्ना ने कह दिया था "...अगर रत्ना और रणवीर उसके साथ पटियाला नहीं जाएंगे ...तो वह उनको अपनी ज्यादाद से बेदखल कर देगा। रतन जी और रणबीर दोनों रवि के गुस्से को जानते थे। इसलिए उन्होंने पटियाला जाने के लिए हां कह दी थी।
"...भाई प्लीज आप भी मेरे साथ चलो पटियाला..." रवि ने सिकंदर से कहा ।"...मेरा क्या काम वहां पर रणवीर... मुझे बहुत काम है... तुम लोग जाओ लड़की तो तुम दोनों देखनी है... शादी तो तुम्हें करनी है.. मुझे इन सब बातों से दूर ही रखो तुम..."सिकंदर ने कहा। मगर रणवीर कहां मानने वाला था उसकी बात।"... प्लीज सैम भाई ...आप होंगे आपकी बात तो पापा मानते हैं... शायद में बच जाऊं... वरना पक्का पापा मेरी वहां से शादी करके ही लें कर आएंगे ..."रणवीर सैम की मिन्नत कर रहा था।"... पापा सिर्फ आपकी बात मानते हैं ... आपके गुस्से से भी पापा डरते अगर पापा सीधे से नहीं मानेंगे आप तो उन्हें धमका भी सकते हैं..."।
जब रणबीर ने सैम का पीछा नहीं छोड़ा तो उसने जाने के लिए हां कर दी थी। असल में सिकंदर खन्ना का गुस्सा फेमस था ।जब तक तो वह चुप था ।जब तक वह सह सकता था। वह कुछ नहीं बोलता था ।मगर अगर बात उसके दिल पर लगी चाहे बिजनेस हो चाहे रिश्ते हो वह किसी की नहीं सुनता था। इसलिए रवि खन्ना भी बिजनेस में उसके फैसलों को मानता था। वह एक अच्छा इंसान था मगर बहुत जिद्दी था ।इसी वजह से ही उसने बिजनेस में इतनी तरक्की की थी ।उसका लड़कियों से कोई वास्ता नहीं था। वह लड़कियों से दूर रहता था ।चाहे वह अपने चाचा और चाची के साथ रह रहा था मगर उसने अपने लिए अलग घर तैयार करवाना शुरू कर दिया था। क्योंकि वह अपनी लाइफ में किसी का दखल पसंद नहीं करता था। बहुत जल्दी वह वहां से शिफ्ट होकर अपने नए घर में जाने वाला था। उसके जाने से रतना अपने
मन ही मन खुश थी।मगर वह ऐसा दिखाती नहीं थी।
क्या सिकंदर खन्ना पटियाला जाएगा?
क्या रत्ना जी स्नेहा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार करेंगी ?
प्लीज मेरी स्टोरी पर कमेंट करें साथ में रेटिंग भी दें ।प्लीज मुझे फॉलो करना और रिव्यू देना याद रखें।