obsession his heart Ch. 3

प्रीत का काला जादू - Chapter 3

Posted by unicorngirl ✔️ • May 04, 2025 01:09 PM

शीशे के सामने खड़ी होकर प्रीत खुद को देख रही थी। उसने लाल बनारसी साड़ी पहन रखी थी, हाथों में लाल चूड़ियां, माथे पर बिंदी और आंखों में काजल... एक नई नवेली दुल्हन की तरह प्रीत इस वक्त आईने के सामने खुद को देख रही थी। हर लड़की का सपना होता है कि वो एक दिन दुल्हन बने, लेकिन इस तरह से बने, ये तो प्रीत ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। उसकी आंखों से आंसू बस किनारे पर आ ही गए थे। बस वही जानती थी कि उसने इन आंसुओं को कैसे रोका था।

 

अपने आंसुओं को पोंछते हुए प्रीत ने मंगलसूत्र उठाया और अगले ही पल अपने गले में डाल लिया। सोने का वो भारी मंगलसूत्र उसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे लाल जोड़े में कोई परी उतर कर आई हो। लेकिन अब जब उसने सिंदूर की तरफ हाथ बढ़ाया, तो उसके हाथ कांपने लगे। न जाने उसके मन में क्या चल रहा था, जो वो ये करते हुए घबरा रही थी। धीरे से सिंदूर की डिब्बी खोली, और वो लाल रंग उसे न जाने किन पुराने दिनों की यादों में ले गया, जब वो खुद को पूरी तरह भूल बैठी थी।

 

धीरे से सिंदूर उठाते हुए उसने अपनी उंगलियों को मांग की तरफ बढ़ाया, और हर एहसास के साथ उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। एक चुटकी सिंदूर उसने अपनी पूरी मांग में भर लिया, और इसी के साथ उसकी आंखें बंद हो गईं। तभी उसके सामने एक धुंधला सा दृश्य आया, जिसने उसे बेचैन कर दिया—एक शादी का मंडप, जहां किसी की शादी हो रही थी, और एक छोटी बच्ची को दुल्हन बना कर लाया जा रहा था…

 

अचानक से प्रीत ने अपनी आंखें खोलीं। ये वही डर और वही सपना था, जो बार-बार उसे परेशान करता था। न जाने कब से वो ये सपना देख रही थी, और हमेशा सिंदूरदान के साथ ये सपना खत्म हो जाता था। आज तक उसे इस सपने का मतलब समझ नहीं आया था, लेकिन ये सपना उसकी जिंदगी की एक ऐसी कड़वी सच्चाई थी, जिसे वो कभी स्वीकार नहीं करना चाहती थी।

 

न जाने कितनी दवाइयां खाईं, कितनी पूजा-पाठ करवाई, कितने डॉक्टर को दिखाया, लेकिन इस सपने का इलाज किसी के पास नहीं था। लेकिन आज, जब प्रीत अपने ही सपने से इतनी ज्यादा डर गई थी, तो उसे ये भी एहसास नहीं हुआ कि दरवाजा खुल चुका था और अभिनव कमरे में दाखिल हो चुका था।

 

अब तक जब भी प्रीत को ये सपना आता था, वो सो रही होती थी। लेकिन आज वो जाग रही थी, अपनी जिंदगी के दूसरे बड़े सपने को अपनी आंखों के सामने देख रही थी, फिर भी ये सपना उसकी सोच में घुस आया। इसका क्या मतलब था?

 

वो ये सब सोच ही रही थी कि अचानक अभिनव उसके पीछे आकर खड़ा हो गया।

 

प्रीत अभी भी अपने ही ख्यालों में खोई हुई थी। उसे एहसास ही नहीं हुआ कि अभिनव उसके ठीक पीछे खड़ा है। उसने ऊपर से नीचे तक प्रीत को आईने में देखा और मुस्कुराते हुए कहा,

 

"परफेक्ट..."

 

प्रीत अचानक से होश में आई और पलटकर अभिनव को देखने लगी। ब्लैक बिजनेस सूट में अभिनव किसी हीरो से कम नहीं लग रहा था, लेकिन प्रीत समझ नहीं पा रही थी कि वो आखिर चाहता क्या है। उसे इस तरह दुल्हन की तरह तैयार करने के पीछे उसका मकसद क्या था?

 

अभिनव के दोनों हाथ उसकी पैंट की पॉकेट में थे। उसने एक एरोगेंट स्माइल के साथ प्रीत को देखा और दरवाजे की तरफ इशारा करते हुए कहा,

 

"लेडीज फर्स्ट!"

 

प्रीत गुस्से में बड़ी-बड़ी आंखों से अभिनव को देखने लगी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या रिएक्ट करे। लेकिन तभी अभिनव हल्का सा झुका और धीमी आवाज में बोला,

 

"वैसे मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है अगर मुझे तुम्हारा हाथ पकड़कर कमरे से बाहर ले जाना पड़े... पर बात ये है कि हमारे कॉन्ट्रैक्ट में ऐसी कोई बात शामिल नहीं है, तो..."

 

फिर एक ठंडी मुस्कान के साथ बोला,

 

"तुम्हारा हाथ पकड़ने से बेहतर है अजगर से हाथ मिला लूं।"

 

इतना सुनते ही प्रीत गुस्से से आंखें तरेरती हुई कमरे से बाहर निकल गई। उसके हर कदम के साथ उसकी पायल की छन-छन की आवाज गूंज रही थी।

 

अभिनव ने हल्के से माथे पर हाथ फेरा और फिर एरोगेंट स्माइल के साथ उसके पीछे-पीछे कमरे से बाहर निकला।

 

होटल की लॉबी से होते हुए दोनों लोग प्राइवेट लिफ्ट में गए और सीधे पार्किंग में पहुंचे। प्रीत ने जब वहां देखा, तो उसकी आंखें हैरानी से बड़ी हो गईं।

 

एक ब्लैक स्कॉर्पियो उसके सामने खड़ी थी, जो बहुत खूबसूरती से सजी हुई थी। आगे बड़ा सा फूल रखा था, और पूरी गाड़ी पर गुलाब के छोटे-छोटे फूल लगाए गए थे।

 

वो हैरानी से अभिनव की तरफ देखने लगी।

 

अभिनव ने हल्के से मुस्कुराते हुए कहा,

 

"नई नवेली दुल्हन सजी-धजी गाड़ी में ही तो जाएगी।"

 

ड्राइवर और बॉडीगार्ड पहले से ही वहां मौजूद थे। अभिनव को देखते ही उन्होंने तुरंत बैक सीट का दरवाजा खोला।

 

अभिनव ने फिर से अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए प्रीत को आगे चलने का इशारा किया।

 

प्रीत ने एक नजर अभिनव को देखा, फिर गाड़ी की तरफ। एक दिन सड़क पर उसने ऐसी ही एक ब्लैक स्कॉर्पियो देखी थी और सोचा था कि एक दिन वो इसमें जरूर बैठेगी। लेकिन ये उसने नहीं सोचा था कि हालात ऐसे होंगे।

 

वो धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए गाड़ी के पास पहुंची और पीछे की सीट पर बैठ गई। अभिनव भी आकर उसके बगल में बैठ गया। बॉडीगार्ड ने दरवाजा बंद कर दिया, और ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट कर दी।

 

गाड़ी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी, प्रीत का मन उतना ही बेचैन हो रहा था। अब आगे क्या होने वाला था?

 

अभिनव अपने टैबलेट पर ईमेल चेक कर रहा था, जबकि प्रीत कभी खिड़की से बाहर भागती-दौड़ती दुनिया को देखती, तो कभी चोरी-चुपके अभिनव को।

 

उसका अट्रैक्टिव चेहरा बिल्कुल एक्सप्रेशनलेस था।

 

अचानक अभिनव ने बिना उसकी तरफ देखे कहा,

 

"जानता हूं, बहुत हैंडसम हूं... लेकिन तुम्हारी औकात के बाहर हूं। बार-बार मुझे घूरकर नजर लगाने की कोशिश मत करो।"

 

उसकी बात सुनते ही प्रीत की आंखें छोटी हो गईं। उसने हल्का सा नाक चढ़ाते हुए कहा,

 

"आप पर नजर लगाने का तो सवाल ही नहीं होता, मिस्टर दीवान, क्योंकि नजर आप पर असर नहीं करेगी। अगर मुझे कुछ करना ही होगा, तो मैं आप पर काला जादू करूंगी।"

 

 

अभिनव अभी भी अपने टैबलेट पर देख रहा था, लेकिन प्रीत की बात सुनकर उसके चेहरे पर हल्की एरोगेंट स्माइल आ गई। उसने मुस्कुराते हुए प्रीत से कहा, "अच्छा? और क्या करोगी तुम मुझ पर काला जादू करके?"

 

प्रीत बोली, "अपनी सारी विश पूरी करूंगी।"

 

अभिनव की मुस्कान और ज्यादा गहरी हो गई। वह हल्की हंसी के साथ बोला, "तो वो तो तुम बिना टोने-टोटके के भी कर सकती हो... तुम्हारी जो भी विश है, मुझे बताओ। ये मत समझो कि मैं सिर्फ़ तीन महीने के लिए तुम्हारा नाम का हस्बैंड हूं, बल्कि ये समझो कि मैं तुम्हारे लिए अलादीन का चिराग हूं, जो तुम्हारी सारी इच्छाएँ पूरी कर सकता है। तो बताओ, क्या चाहिए तुम्हें?"

 

अचानक, अभिनव ने प्रीत की तरफ देखा, लेकिन प्रीत, जो अब तक कुछ कहने ही वाली थी, उसकी गहरी आंखों में देखकर बिल्कुल फ्रिज हो गई। वो गहरी आंखें, जो सीधे उसकी आंखों में झांक रही थीं… प्रीत तो ये भी भूल गई कि उसे कहना क्या था। वह जल्दी से खुद को संभालती है और कहती है, "मुझे कुछ भी नहीं चाहिए... आपने कहा था कि तीन महीने बाद मैं आज़ाद हो जाऊंगी और ये सौदा खत्म हो जाएगा। तो मुझे बस तीन महीने बाद की आज़ादी चाहिए। और अगर कुछ दे ही सकते हैं, तो बस ये बता दीजिए कि आगे मुझे क्या करना है।"

 

अभिनव ने मुस्कुराते हुए कहा, "कुछ नहीं, बस एक अच्छी बहू होने की एक्टिंग करनी है।"

 

प्रीत चौक गई और उसे देखने लगी। अभिनव मुस्कुराते हुए दोबारा अपने टैबलेट पर काम करने लगा। तभी गाड़ी रुकती है, और ड्राइवर पीछे मुड़कर कहता है, "सर, हम पहुँच गए।"

 

अभिनव ने चेहरा ऊपर उठाकर देखा, और प्रीत ने भी बाहर झांका। वह हैरान रह गई—सामने एक बेहद खूबसूरत मेंशन था। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात थी 'वेलकम' का बोर्ड, जो ऐसा लग रहा था जैसे किसी बच्चे ने पेंटिंग बनाकर टांग दिया हो।

 

अभिनव ने गहरी सांस छोड़ते हुए प्रीत से कहा, "तुम्हारी एक्टिंग में अगर कमी निकली, तो कीमत तुम्हारे पूरे खानदान को चुकानी पड़ेगी।"

 

ये सुनते ही प्रीत के चेहरे का रंग उड़ गया। अभिनव ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर कदम रखा, लेकिन प्रीत अभी भी वहीं बैठी रही। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करना है। तभी उसने देखा—एक लड़की, जिसने मेड के कपड़े पहने हुए थे, गाड़ी की तरफ आई और दरवाजा खोलते हुए बोली, "मैडम, बाहर आ जाइए।"

 

प्रीत ने धीरे-धीरे अपने कदम बाहर रखे। उसकी पायल की छन-छन से माहौल में एक अलग सी मिठास घुल गई। वह एक-एक कदम आगे बढ़ाती रही और हैरानी से इस जगह को देखने लगी। एक बड़े से गैलरी से होते हुए वह सीधे मेंशन के उस गोल्डन दरवाजे तक पहुंची। उसने देखा—सामने बहुत सारे नौकर सिर झुकाए खड़े थे। वहीं, एक तरफ कुछ लोग हाथों में फूलों की थाल लिए खड़े थे।

 

अभिनव धीरे-से उसके पास आया और मुस्कुराते हुए प्रीत का हाथ पकड़ लिया।

 

प्रीत एकदम से चौंक गई और बड़ी-बड़ी आंखों से उसे देखने लगी। अभिनव हल्का सा उसके चेहरे के पास झुका, लेकिन उसके चेहरे पर वही ठंडी मुस्कान बनी रही। वह धीरे-से उसके कानों के पास फुसफुसाया, "अजगर से हाथ मिलाने की ख्वाहिश तुम्हारी पूरी हो गई है।"

 

इतना कहकर वह प्रीत का हाथ पकड़कर मेंशन के अंदर ले जाने लगा।

 

प्रीत हैरान नजरों से उसे देख रही थी, और तभी उसके ऊपर फूलों की बारिश होने लगी। नौकरों ने प्रीत और अभिनव पर फूल बरसाने शुरू कर दिए थे। जैसे ही वह मेंशन के दरवाजे पर पहुंची और अपना अगला कदम अंदर रखने ही वाली थी, तभी उसके कानों में एक तेज़ आवाज़ गूंज उठी—

 

"मम्मा, आप आ गईं...!"

 

चैनल लिंक 

https://whatsapp.com/channel/0029Va91tud6WaKkrWIMza2D

100%