You are my love Ch. 2

You are my love - Chapter 2

Posted by KUSUM DHARA • May 09, 2025 10:57 AM

आगे,

अवंतिका नंदिनी के साथ घर आई थी, कल की परीक्षा की तैयारी करने के लिए !दोनों नंदिनी के कमरे में बैठकर कुछ कर रही थीं।

ऐसी ही रात हुई और रात 10 बजे रेखा जी घर आईं। यह कोई नई बात नहीं थी ! कई बार काम की वजह से वे आर्फ़नज में ही रुक जाती थीं, इसीलिए अपनी बेटियों को भी उन्होंने उसी तैयार किया था ताकी जरुरत पड़ने पर वो निडरता से मुसीबत का सामना कर सके।

घर आकर रेखा जी सीधा अपने कमरे में गईं और दीवार पर लगी फ़ोटो को देखते हुए बोलने लगीं _"आपके किए की सज़ा हमें कभी भी भुगतनी पड़ सकती है ""वो बहुत परेशान नज़र आ रही थी और फोटो को देखते हुए रेखा जी किसी यादों में खो गईं और उनके आँखों से आँसू बहने लगे !

ये सब से अनजान कावि और नंदिनी अवंतिका के साथ पढ़ाई में लगी हुई थीं।

तभी कावि को कुछ याद आया और वो कुछ सोचते हुए अचानक से बोली_""दीदी, कल हमारी आखिरी परीक्षा है ना? तो क्यों ना परीक्षा के बाद हम कहीं बाहर घूमने चलें!"

घुमने की सोच कर हि कावी खुश हो गई थी ,वही उसकी बात सुनकर नंदिनी और अवंतिका उसे देखने लगीं ! थोड़ा सोचने के बाद दोनों ने हाँ बोल दीया ! तभी नंदिनी को रेखा जी ख्याल आया और वो कावि से बोली"क्या माँ से तू बात करेगी, क्योंकि माँ तेरी बात पर ना नहीं कर पाएंगी।"

इस बात पर कावि ने भी हामी भर दी और फ़िर से वो पढ़ने लगी।

कुछ देर बाद सब डाइनिंग टेबल पर खाना खा रहे थे ! कहने के लिए तो उनका घर छोटा था, पर बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया हुआ था ! घर नंदिनी और कावि ने मिलकर सजाया था ! कुछ देर में सबका डिनर हुआ और वो सब सोने चले गए !

अगले दिन ,सुबह-सुबह दोनों बहनों को डांस के साथ उन को एक्सरसाइज़ करते देखकर रेखा जी ने दोनों से पूछा,_"ये क्या तुम दोनों कोई नॉर्मल एक्सरसाइज़ नहि कर सकती है क्या !"

"

उसपर नंदिनी ने बोली,"माँ, आपको पता है ऐसा करने से डांस और एक्सरसाइज़ दोनों हो जाते हैं साथ मे,और टाइम भी बच जाता है"" बोलकर वो फिर से डांसिंग एक्सरसाइज करने लगी !

वही उस्की बात सुनकर रेखा जी सर हिला दि और वापस से अपने काम में लग गई !

कुछ देर में वो सब नाश्ते के लिए बैठे थे ! नाश्ता करते हुए नंदिनी कावि को कुछ इशारा कि जिसे समझकर कावि रेखा जी से बोली,"माँ, वो हमारा आज लास्ट एग्ज़ाम है, तो क्या...?"

कावि इतना ही बोली थी की तभी रेखा जी एकदम से बोली_"घूमने जाना है।"

ये सुनते ही दोनों चौंक कर एक-दूसरे को देखने लगी ! और अवंतिका भी रेखा जी को देखने लगी ! वहीं कावि मासूम सा मुँह बनाकर हाँ में सर हिला दि ! जिस वजह से रेखा जी को हँसी आ गई ? लेकिन थोड़ी हि देर में रेखा जी एकदम से शांत हो गई ! फिर जल्दी से घर आने का और फ़ोन चालू रखने का बोलकर हाँ बोल दी ! जिसे सुन वो दोनों एकदम से खुश हो अगली अवंतिका भी खुश हो गई और वो सब कॉलेज के लिए निकल गई !

उनके जाने के बाद रेखा जी एकदम परेशान हो गई !उनको पता था कि उनकी बेटियाँ मुसीबतों से लड़ सकती हैं। लेकिन कुछ ऐसा भी था जो उन्हें नहीं पता था। शायद यही वजह थी कि रेखा जी को उनके लिए थोड़ा डर लग रहा था !

थोड़ी देर बाद रेखा जी भी आर्फ़नज के लिए निकल गई।

कुछ देर में अनाथालय पहुची और पहुँचकर उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके ऑफ़िस में बैठे थे ! जिनको देखते ही उनका गुस्सा एकदम से बढ़ गया । तभी उन में से एक आदमी आगे आकर बोला_"देखिए मिसेज़ रेखा सिन्हा, आप हमारी बात मान लीजिए, नहीं तो..."

उसने इतना ही बोला था कि रेखा जी बीच में बोल पड़ीं,"नहीं तो बहुत बुरा होगा। I'm right, Mr. Suyesh " जी हां ये कोई और देव का असिस्टेंट नहीं था !

वही रेखा जी की बात सुनते ही सुयेश ने बोला,"तो फिर आप ही बताईएँ, आपको क्या चाहिए,आप जो कहेंगी हमारे बॉस आपको दे देंगे !

ये सुनते ही रेखा जी का पारा चढ़ गया और उन्होंने गुस्से में बोला,"तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ये सब बोलने की...? "l

और चिल्लाकर आगे बोलीं, "OUT!"

ये सुनकर सुयेश बोला, "हमारे सर को आप अच्छे से जानती हैं और कुछ वजहें हैं जिस वजह से सर ने अभी तक कुछ नहीं किया है, मैं आपसे एक बार फिर बोल रहा हूँ, मान जाईएँ, नहीं तो आपको पता है सर को अपनी बात मनवाना आता है आखिर आप भी तो..."

इतना बोलकर वो रुक गया और वहा चला गया ! उसके जाते ही रेखा जी अपना सर पकड़कर बैठ गई ! एक बार फिर उनके आँखों के सामने सब घूमने लगा और वे बेहोश हो गई !

सबके चले जाने के बाद एक स्टाफ़ अंदर आया और रेखा जी को बेहोश देखकर डर गया और आर्फ़नज के सारे स्टाफ़ को जल्दी से बुला कर ले आया ! तब तक आर्फ़नज का डॉक्टर भी आ जाता है और रेखा जी को चेक करके इंजेक्शन दे दीया !

थोड़ी देर बाद रेखा जी को होश आया !अब तक सारे स्टाफ़ केबिन से बाहर चले गए। मौका देखकर डॉक्टर सौरव बोले,_देखो रेखा, मैं सिर्फ़ यहा का डॉक्टर नही हू, तुम्हारा दोस्त भी हूँ इसी वजह से बोल रहा हूँ, प्लीज़ नंदिनी और कावि को सब बता दो!"

ये सुनकर रेखा जी ने बोली" नहीअभी सही वक्त नहीं है।"

इस पर डॉक्टर सौरव बोले "कहीं ज़्यादा देर ना हो जाए ""ये सुनते ही रेखा जी चुप हो गईं।

वही कॉलेज में,

कॉलेज में आज आखिरी परीक्षा थी, इसलिए सबके चेहरों पर कुछ ज़्यादा ही खुशी थी, ख़ासकर कावि के चेहरे पर ! क्योंकि आज तक कहीं भी घूमना हो तो रेखा जी साथ में ही लेकर जाती थीं! पहली बार कावि और नंदिनी फ़्रेंड्स के साथ जाने वाली थीं, इसीलिए उसकी ज़्यादा एक्साइटमेंट थी।

वही कावी को खुश देखकर मान, निया और अमर उसे घूरकर देखने लगे। अचानक से सबको मस्ती सूझी सब एक साथ साथ मुह बनाते हुए बोले _"यार, आज बहुत ही थक गए है तो कहीं नहीं जाते हैं, सीधा घर जाकर आराम करते हैं घुमने कभी और चलेंगे!"

ये सुनकर तो जैसे कावि को झटका ही लग गया और सबको बिचारी सी शक्ल बनाकर देखने लगी जैसे कह रही हो यार ऐसा मत करो ""।

कावी का फेस देख सब एक साथ हँस दिए वही उनको देख कावी सब समझ गई और उस्से सुकून मिला कि, "हैश, हम जाएँगे!" और फिर सब दिन भर का प्लान बनाने लगे !

वही अनाथालय मे,

डॉक्टर सौरव की बात का जवाब तो रेखा जी ने दे दिया था, लेकिन वो भी सोच रही थीं कि कहीं ना कहीं वो सही कह रहे थे। अब उनको ये सोचना था कि आगे क्या करना है। कैसे अपने बच्चों को सच बताएँगी और कैसे आने वाली मुसीबत से लड़ेंगी, क्योंकि बहुत बड़ा झूठ बोल चुकी थीं वो का वी और नंदिनी से !

तो क्या रेखा जी सच बताएँगी अपनी बेटीयो को....और क्या छुपा रही है वो ...?

जानिए क्या होगा आगे... उसके लिए बने रहिए मेरे साथ और लाइक, कमेंट और शेयर ज़रूर करें...

100%