Virtual heartbeat - Chapter 1
लिगसी हॉस्पिटल के वीआईपी रूम में एक लड़का दर्द से तड़प रहा था। यूँ कहा जाए तो वह अपनी ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा था। उसी वक्त एक हट्टा-कट्टा पहलवान दौड़ते हुए डॉक्टर के केबिन में गया और जोर-जोर से आवाज़ देकर कहने लगा, "पेशेंट का कंडीशन खराब हो रहा है! प्लीज जल्दी चलिए!"
जो सुनकर दो डॉक्टर भागते हुए वार्ड में गए और तुरंत पेशेंट का ट्रीटमेंट करने लगे। यह देख वह आदमी पूछने लगा,
"What is all this? It's been two days and the patient's condition is getting worse instead of getting better."
उसका इतना कहना था कि उनमें से एक डॉक्टर ने कहा,
"I am sorry Mr. Bala but we are trying our best to make sure that the patient recovers as soon as possible. We hope that he recovers within 72 hours."
बाला रिक्वेस्ट करते हुए आगे बोला, "डॉक्टर, कुछ भी कीजिए, लेकिन प्लीज मेरे बॉस को जल्द से जल्द ठीक कीजिए।"
डॉक्टर और बाला का 10 मिनट तक कन्वर्सेशन चलता रहा। उसके बाद डॉक्टर उसे हौसला देते हुए वार्ड से बाहर चले गए।
डॉक्टर के जाते ही बाला अपना मोबाइल निकाला और इंडिया का न्यूज़ देखने लगा, जो दो रात से हाईलाइट हो रहा था।
सारे न्यूज़ चैनल और न्यूज़ रिपोर्टर का यही कहना था कि समय बिरला, जो इंडिया के मोस्ट पावरफुल बिजनेसमैन थे, आखिर ऐसा क्या हुआ कि रातों-रात वह बर्बाद होकर सड़क पर आ गए? आखिर क्यों उन्होंने अपने ही देश में अपने ही लोगों से गद्दारी की?
तो वहीं दूसरे न्यूज़ रिपोर्टर का कहना था कि आखिरकार अभी तक नंबर वन बिज़नेस चलाने वाले समय बिरला की कंपनी रातों-रात घोटाले में कैसे आ गई?
वही वेदांत कटारिया, जो टॉप 10 बिज़नेस में आते थे, आज नंबर वन पर है। आखिर यह सब कैसे हो गया?
न्यूज़ रिपोर्टर के पास लोगों के बहुत सारे सवाल थे, जिसका जवाब देने के लिए इस वक्त ना समय और ना ही उसकी सिक्योरिटी मौजूद थी।
यूँ कहा जाए तो समय बिरला की द ग्रुप ऑफ़ बिरला डूबने के कगार पर आ गई थी।
यह सारे न्यूज़ देखकर बाला बहुत ही फ्रस्ट्रेशन में आ गया था। वह वार्ड के बाहर बैठा बहुत परेशान होने लगा था। यूँ कहा जाए तो वह ऐसी सिचुएशन में फँस गया था जहाँ उसका दिमाग 1% भी काम नहीं कर रहा था।
वह इंडिया में कंपनी को बचाए या यहाँ अपने बॉस के हेल्थ का ध्यान रखे, वह परेशान होकर बैठा था। वह बहुत कुछ सोच ही रहा था कि तभी मोबाइल में उसे वेदांत कटारिया का लाइव कॉन्फ्रेंस दिखा, अपनी कंपनी की तरक्की के बारे में कुछ लाइनें बता रहा था।
"हर इंसान अपनी कंपनी को नंबर वन पर देखना चाहता है, पर सबकी बस की बात नहीं है। कुछ लोग ही उस ऊँचाइयों को छू पाते हैं, और जो लोग बहुत तेजी से ऊँचाई पर चढ़ते हैं, वे बहुत जल्द नीचे गिर जाते हैं!
एग्जांपल के तौर पर समय बिरला ही देख लीजिए, इतने सालों से नंबर वन पर थे, पर क्या हुआ? आज एकदम से नीचे, डाउन फ्लोर पर आ गए हैं!
मैं तो यही कहूँगा इतनी तेजी से तरक्की करना अच्छी बात नहीं है। वह कहानी तो सुना होगा, खरगोश और कछुए वाली, अब आप लोग समझदार हो, समझ लीजिये!"
वेदांत कटारिया इतना बोलकर अपनी आँखों पर गॉगल्स लगाते हुए मुस्कुराया और वहाँ से चला गया।
उसकी बातें सुनकर बाला के शरीर में आग लग गई। उसका खून इस वक्त खौल रहा था और वह अपना पूरा गुस्सा मोबाइल पर निकाल रहा था। अगर इस मोबाइल की जगह वेदांत कटारिया होता तो शायद उसका खून पी जाता।
बाला अपने दाँत पीसते हुए मन ही मन गालियाँ देते हुए कहा, "तरक्की! और तूने तरक्की किया है, एक नंबर का धोखेबाज़, सबसे बड़ा चीटर तो तू निकला... जितना तुझे उड़ान भरना है भर ले, एक बार मेरे बॉस को ठीक हो जाने दे, फिर देखना? तेरी उड़ान इतनी तेज़ी से भरेंगे कि तू ज़मीन पर लौट कर नहीं आएगा, वेदांत कटारिया!"
मोबाइल बंद करने के बाद बाला बड़े ध्यान से अपने बॉस को देख रहा था और तुरंत उसने अपना मोबाइल लेकर किसी को कॉल लगाया और बातें करते हुए कहा, "हेलो रॉनी, कहाँ हो तुम? मुझे तुम्हारी हेल्प की बहुत ज़रूरत है!"
कॉल की दूसरी तरफ से आवाज़ आई, "बोलो, क्या काम है? मैं तो तुम्हारे लिए हर वक्त हाज़िर रहता हूँ!"
इधर से बाला बोला, "इस वक्त तुम्हें बहुत बड़ा काम सौंप रहा हूँ, और बड़ी होशियारी से यह काम तुम्हें करना होगा, क्योंकि जो काम तुम्हें देने जा रहा हूँ, इसके बारे में किसी को भी कानों-कान भनक नहीं लगनी चाहिए!"
जो सुनकर रॉनी बोला, "क्या बात है बाला? बहुत परेशान लग रहे हो?"
उसकी बातें सुन बाला लंबी साँस छोड़ते हुए कहा, "हाँ, मैं बहुत परेशान हूँ, पर तुम्हें फ़ोन पर कुछ कह नहीं सकता। तुम्हारे मोबाइल पर एक लड़की का फ़ोटो भेज रहा हूँ, मुझे यह लड़की ज़िंदा या मुर्दा किसी भी हाल में चाहिए!"
बाला का इतना कहना था कि कॉल की दूसरी तरफ से रॉनी हँसते हुए बोला, "यार बाला, शेर को तुम लोमड़ी का शिकार करने के लिए कह रहे हो। यह तो तुम किसी को भी कह सकते थे, यूँ छुटकियों में कर देगा। मुझे शेर का शिकार करने में मज़ा आता है, और तुम मामूली सी लड़की का शिकार करने के लिए कह रहे हो!"
बाला सीरियस होते हुए कहा, "रॉनी, इस लड़की को कोई मामूली मत समझना, यह एक शेर नहीं बल्कि 100 शेर के बराबर है। अगर तुम इसका शिकार कर सकते हो तो बहुत बढ़िया, वरना मुझे नहीं लगता तुमसे यह काम होगा!"
बाला सीधे-सीधे रॉनी को ललकार रहा था। जो देख रॉनी को अपने ताकत का मज़ाक बनते हुए लगा और वह तुरंत रिएक्ट करते हुए बोला, "तुम रॉनी को चैलेंज दे रहे हो? वह भी एक लड़की की वजह से? तुम जल्दी से मुझे फ़ोटो भेजो और हाँ, बहुत जल्द हम दोनों की मुलाक़ात होगी!"
"i hope"
बाला इतना बोला और कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया और रॉनी के व्हाट्सएप पर एक फ़ोटो भेजा।
उस फ़ोटो को बाला बड़े गौर से घूर-घूर कर देख रहा था और दाँत पीसते हुए कहा, "तुम्हारी वजह से मेरे बॉस की यह हालत हुई है, अब देखना अब मैं तुम्हारा क्या हश्र करता हूँ, तुम दुनिया के किसी भी कोने में रहो, तुम्हें एक न एक दिन ढूँढ कर तोड़ के चकनाचूर कर दूँगा, अदा मेहरा... i kill you!"