क़ैद तेरे इश्क़ की Ch. 1

क़ैद तेरे इश्क़ की - Chapter 1

Posted by Suspense Queen • May 20, 2025 09:42 PM

एक होटल के क्लब एरिया में रंग बिरंगी लाइट जल रही थी।ओर तेज म्यूजिक चल रहा था।म्यूजिक इतना लाउड था की नॉर्मल इंसान के लिए वहा रुकना बहुत मुश्किल था।

उसे म्यूजिक में ऐसा ही हाल वहा खड़ी लड़की का भी था।वो लड़की ने नॉर्मल से जीन टॉप ही पहने थे।ओर उसके चेहरे पर घबराहट थी।उसे देख कर ऐसा लग रहा था जैसे की वो पहली बार यहां इस जगह आई हो।

वो लड़की खुद के टॉप को हाथ में पकड़ कर घबराहट भरी नजरो से आस पास देखते हुए बोलती है।रिया(उस लड़की की फ्रेंड)तुमने मुझे कहा फसा लिया।इस जगह को देख कर ये जगह अच्छी नही लग रही।अगर मुझे मेरी मां के इलाज के लिए पैसे की जरूरत न होती तो मैं यहां कभी नही आती।इतना बोल कर वो वहा खड़े एक वेटर से बोलती है,

भैया..... यहां mr खान कहा मिलेंगे,वेटर मिशा को उपर से नीचे तक देखते हुए बोलता है,वो अभी आए नही है थोड़ी देर में आ जायेंगे।(Mr खान लोगो को व्याज पर पैसे देते थे।ओर ये लड़की भी यहां पैसे लेने आई थी।)

एक अंजान होटल की घुटी हुई रोशनी में...  

होटल के संकरे कॉरिडोर से एक लड़की को दो लड़के घसीटते हुए ले जा रहे थे। उसकी आंखें लाल थीं और कदम लड़खड़ा रहे थे। उसके चेहरे से साफ़ पता चल रहा था कि वह नशे में थी। नशे में होने के बावजूद, वह अपनी पूरी ताकत से खुद को उन लड़कों से छुड़ाने की कोशिश कर रही थी।  

उन दोनों लड़कों का मकसद साफ़ था, लेकिन तभी अचानक उन्हें किसी के कदमों की आहट सुनाई दी। आहट सुनते ही दोनों लड़कों के चेहरे पर डर की छाया उभर आई।  

"रोनित, इसे पकड़ कर रख। मैं देखता हूँ कौन है," एक लड़का फुसफुसाया। रोनित, जिसने उस लड़की को कसकर पकड़ा हुआ था, सिर हिला देता है।  

जैसे ही उसका साथी आगे बढ़ा, रोनित का फोन बज उठा। वह लड़की को छोड़ एक कोने में जाकर फोन पर बात करने लगा।   

होटल की बेसमेंट में...  उसी समय, होटल की अंधेरी बेसमेंट में एक आदमी को कुर्सी पर बाँध कर रखा गया था। उसके चारों ओर कई गार्ड खड़े थे, लेकिन उनके माथे से पसीना चू रहा था। और गिरता भी क्यों न, आखिर उनके सामने मौत का देवता बैठा हुआ था।  

सामने कुर्सी पर एक आदमी, जिसकी आँखें क्रूरता से भरी थीं, अपने हाथ में पकड़ी गन को स्टाइल से घुमाते हुए धीरे-धीरे बोला, "शर्मा, तुझे क्या लगा, तू मेरे साथ गद्दारी करेगा और मुझे पता नहीं चलेगा?"  

भले ही वह आदमी धीमे बोल रहा था, लेकिन उसकी आवाज़ में छिपी ठंडक ने सामने बंधे आदमी की रूह कंपा दी। शर्मा कुछ कहने के लिए मुंह खोलता ही है कि अचानक एक गोली उसके प्राइवेट पार्ट पर लगती है। वह दर्द से तड़पते हुए वहीं दम तोड़ देता है।  

"गलती करने की सजा मिल ही जाती है," वह आदमी शांत स्वर में कहता है, अब उसकी गन से निकलता धुआं हवा में घुलने लगा था। यह कोई और नहीं, सूर्यांश राजवंश था, जिसे लोग 'मौत का देवता' कहते थे। सूर्यांश, राजवंश कॉरपोरेशन का एमडी होने के साथ-साथ अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह भी था। काली दुनिया में उसके नाम का सिक्का चलता था।  

वापस होटल के कॉरिडोर में...  

रोनित ने जैसे ही फोन काटा और मुड़कर देखा, तो वह लड़की गायब थी। वह घबराकर अपने साथी के पास दौड़ा, जो गुस्से से चिल्लाया, "रोनित! लड़की कहाँ है?"  

"मुझे क्या पता! मुझे लगा नशे में है, कहाँ जाएगी? मैं बस कॉल सुनने गया था और अब वो यहाँ नहीं है," रोनित ने डरते हुए कहा।  

"तू एक काम ढंग से नहीं कर सकता! लड़की हाथ से निकल गई," उसके साथी ने गुस्से से जवाब दिया।  

सूर्यांश का Private Room ...  उधर, सूर्यांश वॉशरूम में शावर के नीचे खड़ा था। उसके शरीर से खून के धब्बे पानी में धुल रहे थे। वह नहाकर बाहर आता है, लेकिन तभी उसे महसूस होता है कि कमरे में कोई और भी है।  

कमरे की रोशनी काफी डिम थी, जिससे कुछ देख पाना मुश्किल था। सूर्यांश अपने फोन की फ्लैशलाइट ऑन करता है, तभी पीछे से कोई उसे अपनी बाहों में जकड़ लेता है।  

सूर्यांश का फोन उसके हाथ से गिर जाता है, और कानों में एक मीठी, कमजोर सी आवाज़ गूंजती है, "प्लीज... हेल्प मी... मुझे तुम्हारी ज़रूरत है..."  

सूर्यांश पलटता है और उसकी नज़र उस लड़की पर पड़ती है। चांद की रोशनी में उसका चेहरा और भी चमक रहा था। बड़ी-बड़ी नीली आँखें, बेदाग चेहरा, और होंठ ऐसे कि किसी का भी दिल उन्हें चूमने का कर जाए।  

लड़की सूर्यांश को कुछ कहने का मौका भी नहीं देती, और उसके होंठों को अपने होंठों में भर लेती है। वह घबराई हुई थी, लेकिन उसकी हरकतों में एक अजीब सी चाहत थी।  

सूर्यांश के लिए यह नया नहीं था। उसकी ज़िंदगी में कई लड़कियाँ आईं, लेकिन आज पहली बार किसी ने उसके होंठों को छुआ था। वह लड़की उसे अपने दांतो से हल्के-हल्के काट रही थी, और सूर्यांश यह सब महसूस करते हुए सिर्फ एक शायरी बुदबुदाता है। 

लेकिन तभी सूर्यांश उस लड़की को उसके बालों से पकड़ कर खुद से दूर करता है और एक गंभीर लहजे में बोलता है, "बेबी, आज के बाद तुम बहुत पछताओगी।"  

इतना कहते ही वह उसे passionately  किस करता है, जैसे उसे अपने वश में करना चाहता हो।

Guys अगर कोई स्टोरी पसंद आए तो कमेंट्स जरूर करना।बाय guys

 

 

 

 

 

100%