Forbidden love - Chapter 3
राशि ने जब अपने घर का दरवाजा खोला तो सामने फूलों का बड़ा स गुलदस्ता दिखाई दिया।साथ ही एक बहुत बड़ा सा तोहफा रखा हुआ था।
राशि ने अपनी नजरे इधर उधर करके देखा तो कहीं भी कुछ नजर नहीं आया।अचानक ही उसकी नजर एक लिफाफे पर गई।उसने उसे उठाया।
तभी उसके पी ची से रिया आ कर बोली," कौन है? फिर उसने फूलों का गुलदस्ता देखते हुए कहा, " बाओ! इतना बड़ा आ गुलदस्ता ! आखिर किसने भेजा।
तभी राशि ने लेटर खोल कर पढ़ा ।उसमें लिखा इस दिए हुए फूलों की तरह तुम भी हमेशा खिली खिली रही।उसे तोहफे में जो मैने तुम्हे भेजा है। उसे पहन कर तैयार रहना ।
मेरा एक आदमी वहां अपनी गाड़ी लेकर आ रहा है।अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो तुम्हारी प्यारी दोस्त रिया आज अपनी जान से हाथ धो बैठेगी।
लास्ट लाइन पढ़ते ही रिया ने कहा, " ये पागलपन है।अपनी बात मनवाने के लिए कोई इस तरह की धमकी देता है क्या?
मैं तो कहती हूं राशि तू मत जा। वैसे भी वो तुझे अकेला बुला रहा है।ऊपर से वो बहुत बड़ा गुंडा है।उसके इरादे कुछ ठीक नहीं लगते।
तभी राशि ने कहा," नहीं मैं जाऊंगी।उसका कोई भरोसा नहीं है। तुझे पता है न वो लोगो की जान लेना गाजर मूली काटने की तरह समझता है।अगर तुझे कुछ जो गया तो।नहीं मैं तुझे खोना अफोर्ड नहीं कर सकती।इसलिए मैं तो जाऊंगी।रिया उसे मन कर रही मगर राशि ने उस तोहफे को लिया और अंदर चली गई।
कुछ देर बाद राशि बाहर आई।उसने एक रेड कलर का gown पहना हुआ था।उसपर खुले बाल बहुत जच रहे थे।
राशि अब तुरंत बाहर निकल गई।उसने देखा एक आदमी जिसने सफेद कुर्ता पहना हुआ। उसके हाथ मैं देसी कट्टा था।वो राशि के पास आया।उसने कहा, " चलो भाभी जी! भाई का हुकुम है कि आपको इज्जत से लाया जाए।राशि उसके इस तरह के लहजे से असहज हो गई।मगर वो डरते हुए जल्दी से गाड़ी में बैठ गई और वहां से निकल गई।
मुंबई।
अरमान इस वक्त राठौड़ इंडस्टरी के तीसवें माले पर बने हुए आलिशान केबिन के अंदर बैठा हुआ था।अक्षत इस वक्त एक साइड खड़ा होकर उसे प्रोजेक्ट के बारे मैं बता रहा था।
तभी केबिन का दरवाजा खुला।एक लड़की जिसने मिड थाइ लेंथ को एक पर्पल कलर वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी।उसके हाथों मैं सुंदर और ब्रांडेड सिल्वर कलर का क्लच था।
वो बड़े ही आतिश से अंदर आते हुए बोली," हेलो my हैंडसम हब्बी! अक्षत ने उसकी तरफ देखा और मन में बोला, " है भगवान ये एटीट्यूड की दुकान यहां फिर से आ गई।वो भी इतनी रिजेक्शन के बाद भी।
तभी अरमान ने एक नजर उसे उठा कर देखा और लैपटॉप में देखते हुए हुए सख्त आवाज में बोला, " आज फिर तीन साल बाद तुम यहां?वो भी मेरे इतने बुरी तरह से रिजेक्ट करने के बाद भी।
उस लड़की ने कहा, you know! मुझे अच्छे से ईट है कि तुम्हारा बिहेवियर बहुत रूड टाइप का है।मगर मुझे पता है कि मेरा प्यार बहुत सच्चा है।फिर तुम्हे देखने के लिए चलो आती हूं क्या करूं तुम्हारे बिना जो नहीं लगता न हब्बी!
अरमान ने बहुत ही विद टोन में कहा, ये ही हब्बी शब्द use करना बंद करो।क्योंकि न हमारी शादी हुई है न होगी सो जस्ट गेट आउट.। अगर दोबारा यहां नजर आई तो मुझे भी नहीं पता कि मैं क्या कर जाऊंगा मिस राम्या कोठारी।
राम्या ने अब उसके करीब आकर कहा, " तुम इतने रुड होते हो न तब भी मुझे अच्छे लगते है।वेल अगर मुझसे बात नहीं करनी तो कम से कम मैं जो चाहूं वो तो कर ही सकते हो न।
अरमान की भौहें सिकुड़ गई।उसने एक नजर अक्षत को देखा।अक्षत इशारा समझ कर वान से चला गया और एक्बिन का दरवाजा लॉक कर दिया
अरमान अब अपनी जगह खड़ा हुआ और बोला," तुम मेरे साथ डील कर रही हो या मुझे चांस दे रही हो कि मैं तुमसे छुटकर पा लूं।
राम्या उसके एक दम करीब आकर काफी सेडक्टिव आवाज में बोली, "अब जो तुम समझ लो।मगर वो दे दो जिसकी मुझे काफी तलब और प्यास है।i प्रोमिस! उसके बाद मैं कभी तुम्हारे साथ शादी के लिए नहीं बोलूंगी।
अरमान ने कहा,इसका मतलब ये एक डील है ।तो ठीक है बोलो कब आना है।
राम्या ने उसके कान के पास जाकर कहा, तुम्हारे होटल के कमरे में आज रात ।तुम मुझे खुश कर दो ।उसके बाद कभी कुछ नहीं मांगूंगी।अरमान ने कहा, then ready for टुनाइट baby।
इंदौर।
राशि की एक गाड़ी एक अजीब सी जगह के पास आकर रुकी।राशि गाड़ी से बाहर आई।उसने आस पास की जगह को ऑब्जर्व किया।वो जगह कुछ खास नहीं थी।आस पास दो चार गाड़ियां चल थी थी।सामने एक ग्राउंड था जहां पर अक्सर लोग क्रिकेट कहने आया करते थे।
तभी उसके सामने युवराज आया।राशि को इस तरह देख कर युवराज का दिल एक पल के लिए थम ही गया।वो सिर्फ उसे ही निहारता रहा।
उसके इस तरह देखने से राशि थोड़ा असहज हो गई थी। तभी युवराज अपनी तंद्रा से बाहर आता है और उसकी तरफ करते हुए बोला, ऐसा लगता है कि जैसे स्वर्ग से धरती पर अप्सरा आ गई हो ।मगर ये तारीफ भी तुम्हारे लिए थोड़ा कम है।
तभी राशि ने उसकी बात को काटते हुए कहा,तुम मुझे यहां क्यों बुलवाए हो? अगर कोई जरूरी काम है तो बोलो।वरना मुझे जाना है।युवराज ने उसका हाथ पकड़ते हुए कहा, अरे जानेमन! इतनी भी जल्दी क्या है ? अभी तो बहुत कुछ प्लान किए है तुम्हारे लिए वो नहीं देखना चाहेगी।
उसके इस तरह पकड़ने से राशि ने अपना हाथ झटका ।युवराज ने कहा,कब तक इन नाजुक कलाइयों को हमसे बांचा कर रखोगी।थामेंगे तो यही हाथ तुम्हारी कलाई को।ये कह कर उसने राशि का पकड़ा और अन्दर ले आया।
राशि ने देखा तो उस जगह को काफी सजाया गया था। हर तरफ फूल और पर्दों से सजाया गया था। सब कुछ बहुत मनमोहक लग रहा था।तभी राशि ने कहा," ये सब क्या है?
युवराज ने कहा,एक मिनट रुको तो सही। तभी उसने अपनी कुर्ते की जेब से एक अंगूठी निकाली और राशि के आगे करते हुए कहा,हमसे शादी कर लो। अगर न किया तो अच्छा नहीं होगा।अब अपना जवाब बताओ।उसका इजहार सुन कर राशि को बहुत हैरानी हुई।
thanks for reading dear.