Her heartless कुंवर सा - Chapter 1
बीकानेर
शर्मा हाउस
जो आज काफी खुबसूरत सजा हुआ था, शायद आज यहां किसी शादी थी... खुशी भरा माहौल था... पर जिसकी शादी थी वही जैसे इस दुनिया की सबसे टूटी हुई खुद को महसूस कर रही थी...
छोटा सा घर पर बहुत प्यारा सा... वही उस ऊपर की ओर चलते हुए जहां एक लड़की दीवार पर लगे उन मेंडल्स को अपनी नम आंखों से देख रही थी। कुछ तस्वीरें थीं जिनमें वो नजर आ रही थी... इस वक्त उसकी पीठ देखी जा सकती थी।
तभी दरवाजे पर दस्तक देते हुए एक लड़की बोली, "रीत..." तो वो लड़की की पलके झपकी, तब उसकी आंखों से एक बूंद गाल पर लुड़क गई, तभी वो उन्हें साफ कर ली... पीछे और पलटी...
तो उसका खुबसूरत सा चेहरा नजर आया, बड़ी सी आंखें, जिन पर उसकी बड़ी सी पलके थीं, और उसकी पलके भीगी सी... जैसे वो इससे पहले भी रोई हो। अभी सिंपल सा सूट पहने हुए छोटी सी लग रही थी, गुलाबी से उसके होंठ जैसे किसी गुलाब की पंखुड़ी हो... आंखों का रंग कुछ ऐसा था, भूरी सी। उसकी आंखें पतली सी, कमर गोरा रंग, अपने नमी पोंछते हुए बालों को बांधते हुए जो काफी घने थे, पूरे थाई तक आ रहे थे...
वो दरवाजे के पास आकर दरवाजा खोली तो सामने देखते-सुनते रह गई... सामने एक लड़की अपने हाथ में एक पेपर लिए थी, ऊपर से नीचे हैरानी से बोली, "तुझे पता नहीं, आज क्या है..."
तो रीत उससे नज़रें चुराने लगी, बोली, "क्या हुआ?" तो आंचल खुशी से बोली, "ये देख, मैं तो तेरा रिजल्ट लेकर आई, इस बार तूने पूरे बीकानेर में नहीं, पूरे राजस्थान में टॉप किया..." पर रीत के चेहरे पर कोई चमक ना आई। आंचल उसके गले से लग बोली, "पूरे शहर भर में तेरी खुशखबरी बांट रही, तू मेडम यहां अकेले कमरे में बैठी है, तुझे पता है सब तेरी ही बातें कर रहे हैं..."
तो रीत कुछ ना बोलती तो आंचल उसे अलग हो कर उसे देख बोली, "ये क्या, तू खुश नहीं?" तो रीत उससे नज़रें चुराते हुए बोली, "ऐसा कुछ नहीं..." तो आंचल कुछ कहती तभी एक औरत अंदर आई...
तो आंचल उसे देख बोली, "अरे मामी... आपको पता है आज..." तभी सरिता जी अपने हाथों में सामान वही रखते हुए बोली, "क्या फिर से यहां आ गई तेरी सहेली के पास? अभी वक्त नहीं।" वो रीत को देख बोली, "और तू... अब तक तैयार होना शुरू नहीं किया? आज थार ही ब्याह से..."
तो आंचल हैरानी से बोली, "क्या ब्याह? किसका?" तो सरिता जी उसे देख बोली, "तू क्या, आंखें बंद कर ली हैं, और किसका? तहरी इस सहेली का चाल अभी बहुत काम से..." वो रीत को देख बोली, "और तू जल्दी कर, वो लोग आते ही होंगे..."
वो चली गई। आंचल हैरानी से रीत को देख बोली, "तेरी शादी?" तो रीत अपने आंसू छिपाने लगी बोली, "आंचल, तू जा, अभी मैं तुझसे बाद में बात करूंगी..." तो आंचल उसकी बाह पकड़ बोली, "तुझे पता भी है ये कैसी बात है? तू शादी कर रही और मुझे बताया भी नहीं। और ऐसी भी क्या जल्दी आन पड़ी? मुझे पता ही था तेरी मामी जरूर तेरे साथ ऐसा करने की सोचेगी..."
तो रीत ने हां में सिर हिलाया, बोली, "नहीं, ऐसा कुछ नहीं, ये शादी मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं..." तो आंचल अपने सिर पर उसका हाथ रख बोली, "तो कह हमारी कसम..." तो रीत अपना हाथ ले ली...
तो आंचल बोली, "ओह, तो ये सच है, तू मजबूर है, पर मैं नहीं हूं... मैं ये तेरी शादी होने नहीं दूंगी..." वो जाने लगी, तभी रीत उसका हाथ पकड़ बोली, "नहीं आंचल, तुझे मेरी कसम, अगर तूने कुछ किया तो... और क्या है, कहा ना शादी मैं खुद की मर्जी से कर रही, समझ नहीं आती तुझे..."
तो आंचल उसे देख बोली, "हां, आ रही है ना, अगर ऐसा है तो बोल..." वो पेपर उसे दिखाते हुए बोली, "बोल, फिर इसका कोई मतलब नहीं... बोल, तेरे उस सपने का कोई मोल नहीं..." वो उसके मेडल को उसे दिखाते हुए बोली, "ये सब अब तेरे लिए मायने नहीं रखते..."
तभी रीत उसके हाथ से छीनकर पेपर फाड़ते हुए रोते हुए बोली, "हां, नहीं है... सुना तूने? चली जा यहां से..." वो रोने लगी, वहीं नीचे बैठ गई। आंचल की आंखें नम हो गईं। वो उसके पास बैठ बोली, "मुझे पता है, मेरी रीत इतनी भी कमजोर नहीं जो ऐसा किसी जबरदस्ती मान ले। सच बता, आखिर बात क्या है?"
तो रीत उसे देख रोने लगी, तो आंचल उसे अपने सिने लगा बोली, "पहले तू रोना बंद कर, अब बता ..."
आंचल उसे देख बोली, "क्या इतना सब हो गया? तूने मुझे बताया तक नहीं, कितने पैसों की जरूरत है..."
तो रीत अपने आंसू साफ कर बोली, "बहुत सारे, मामी ने कहा है अगर पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो मेरा शानू हमसे बहुत दूर चला जाएगा..."
तो आंचल अपने मुंह पर हाथ रख बोली, "पर ये कौन सी बात हुई? वो अपने बच्चे के लिए तेरी जिंदगी कैसे दांव लगा सकती है... तू जानती है कौन है वो आदमी जो तुझसे शादी करने वाला है? कैसा दीखता है? आखिर वो क्यों इतने पैसों देने को तैयार है...?"
तो रीत ने सर में हिलाया, बोली, "नहीं पता, सिर्फ इतना पता है मुझे, बस शानू चाहिए... उसे कुछ हुआ तो मैं खुद को कभी माफ नहीं कर पाऊंगी..." तो आंचल उसके कंधे पर हाथ रख बोली, "नहीं, कुछ नहीं होगा उसे, पर एक बार तू अपनी भी सोच... तेरा सपना... पैसों तो हम किसी और तरीके से भी तो हासिल कर सकते हैं... अगर क्या हुआ, शादी हो गई, तेरे सपनों और तेरी इस पढ़ाई का..."
तो रीत अपनी नमी साफ कर बोली, "मैं अब ये सब नहीं जानती, मुझे सिर्फ अभी वही करना है जो मामी बोल रही है, क्योंकि मेरे लिए इस वक्त शानू इम्पोर्टेंट है..."
तो आंचल उसे देखने लगी...
शाम का वक्त था, एक अलग सा माहौल था... घर में ही मंडप सजाया हुआ था, एक शख्स मंडप में बैठे हुए था... पर उम्र कुछ ज्यादा नजर आ रही थी, चेहरे पर कुछ भाव... सरिता जी उसके आगे हाथ जोड़ बोली, "सरकार, आप जैसा चाहते थे, मैंने वैसा ही करा है, आज तो आपकी ये इच्छा भी पूरी हो जाएगी, पर वो मेरे..."
तो वो शख्स उसे देखा, तो सरिता जी नकली मुस्कान से बोली, "अच्छा ठीक, आप अगर..." तभी वो शख्स बोला, "तेरे पैसे तने मिल जाएंगे, पहले एक बार मैं इसके साथ अपनी सुहागरात मना लेने दे..."
तो सरिता जी मुस्कराई बोली, "जैसा आप ठीक समझें, वैसे भी अब तो आपकी ही है... अब कब चाहे कुछ भी कीजिए..."
तो वो शख्स उसे देख बोला, "तो फिर किस बात की देर? जा, ले आ उसे, मुझे उसे देखना है..."
तो सरिता जी बोली, "हां, क्यों ना..." वही आंचल जो अभी आई ही थी, पर उस शख्स को देख, खुद से बोली, "ये क्या, ये आदमी तो बहुत बड़ा है, इससे शादी हो रही रीत की..." तभी ना में सर हिलाई।
तभी जल्दी से ऊपर की ओर दौड़ी, जल्दी कमरे में आई... दरवाजा खोला तो सामने देख रुक गई... मिरर के आगे चुप बैठी रीत जो बहुत खूबसूरत लग रही उस दुल्हन के जोड़े में, छोटी सी... आंखों में अलग सी खालीपन... अपने हाथों में एक तस्वीर लिए थी, जिसमें एक आदमी था, जिसके साथ वो नजर आ रही थी, वो उसे छूते हुए धीरे से बोली, "मामू..."
तभी आंचल उसके पास आ बोली, "रीत!" तो रीत अपनी नमी झट से साफ कर ली, चेहरा उठाकर देखी, तो आंचल उसे देखते हुए उसके पास आई, उसे ऊपर से नीचे देखा, प्यारी तो बहुत लग रही थी...
रीत उसे देख बोली, "तू आ गई...!" वो उसके गले से लग गई... एक वही तो थी उसकी अपनी बचपन की सहेली... तभी आंचल उसे दूर कर बोली, "रीत, नहीं! ये बता, तुझे पता है वो इंसान कैसा दीखता है?"
तो रीत उसे नासमझी में देख सर में हिलाई... तो आंचल हैरान हुई बोली, "तुझे पता भी है वो इंसान जिससे तेरी शादी होने वाली है?"
तभी पीछे आवाज आई, उसकी बात को काटते हुए बोली, "तू फिर आ गई...!"
तो रीत नजर उठा देखी, सरिता जी थी, जो अंदर आई आंचल को घूर बोली, "चाल, अठे से...!" वो रीत से बोली, "चाल छोरी, अब वक्त हो रहा है..."
तो रीत कुछ नहीं बोली, खड़ी हुई, तभी आंचल उसके आगे आ सरिता जी से बोली, "बिलकुल नहीं, रीत कहीं नहीं जाएगी, आप ऐसा करेगी, ये मैंने नहीं सोचा था..."
तो सरिता जी उसे घूर बोली, "तने के सोचना है? ना सोचना, हमारे बारे में, वो मुझे ना जानना... हट..." वो उसे सामने हटा रीत के पास आ, उसका चेहरा घूंघट गिरा बोली, "और तू चाल हमारे साथ..."
तभी आंचल उनके आगे आ बोली, "नहीं, छोड़िए रीत का हाथ...!"
वो, "ये शादी नहीं करेगी..."
तो सरिता जी उसे घूर बोली, "अब तू मुझे रोकेगी...?"
तो आंचल बोली, "हां...!"
तो सरिता जी रीत से बोली, "और तू देख, के है बोली, न ऐसे भूल गई, शानू अभी अस्पताल में है..."
तो आंचल बोली, "बस कीजिए, उसे मजबूर मत कीजिए... रीत, तू इनकी बातों में नहीं आएगी..."
तभी रीत उसके सामने आ बोली, "आंचल, चली जा यहां से!"
तो आंचल ने सर में हिलाया बोली, "नहीं, रीत, तू नहीं जानती..." तभी रीत तेज आवाज में बोली, "मैंने कहा, आंचल, चली जा यहां से..."
तो आंचल चिहुक गई, उसे देखने लगी, रीत उसके आगे हाथ जोड़ बोली, "Please, चली जा, छोड़ दे मुझे अपने हाल पर... मुझे तेरी किसी भी मदद की जरूरत नहीं..."
तो आंचल उसे नम आंखों से देखने लगी, क्योंकि आज तक रीत ने उससे ऐसे कभी बात नहीं की, रीत उसे देख बोली, "मैंने कहा, चली जा..."
तो आंचल अपने आंसू पोछ, वहां से दौड़ी चली गई...
तो रीत की आंखों से आंसू गिर गए, उसने आंचल को हर्ट कर दिया... तभी सरिता जी बोली, "अच्छा हुआ, अब चाल, तेरा नीचे इंतजार कर रहा है..."
रीत अपनी आंखें मीच ली, आंखों से आंसू की बूंद नीचे लुड़क गई...
वही अब वो उसे नीचे लेकर आई...
तो वही मंडप में बैठे शख्स अब अपनी नजर उठा रीत को देखा, तो उसकी आंखों में अलग भाव नजर आ रहे थे, जो अच्छे नहीं थे... रीत जहां इस वक्त घूंघट में, सरिता जी उसे उस शख्स के पास बैठा दी...
वो शख्स अपनी भारी आवाज में बोला, "पंडित, मंत्र शुरू कर...!" अब शादी की रस्में शुरू होने लगीं...
तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ, वो शख्स हैरानी से अपने चारों ओर देखा, बहुत आदमी हाथों में बंदूकें लिए खड़े थे... तभी किसी भारी आवाज पड़ी, "ठाकुर, इस उम्र तने ये ब्याह शोभा नहीं देता..."
तभी गजेन्द्र सामने की देखा, कि वो आदमी सामने से हट गए, तभी एक शख्स की एंट्री हुई... जिसे देख गजेन्द्र के भाव सख्त हो गए...
अब आगे...
पसंद आए तो बताइएगा जरूर, आखिर कौन वो था शख्स जिसे देख गजेन्द्र के भाव सख्त हो गए?
आखिर इस तरह से कौन आया है?
आखिर अब क्या होगा?