Young devil's mature bride (गंदे आदमी, मुझे दर्द हो रहा है) - Chapter 3
अनाही, रुहान की बात सुनकर कन्फ्यूजन से बालकनी की तरफ देखती है, जहाँ एक सोफ़ा था, उसके पास कारपेट बिछा था, एक छोटी सी टेबल थी, जिस पर एक छोटा सा फ्लावर वास रखा था। सामने से बालकनी खुली हुई थी और कमरे की तरफ उसमें एक ग्लास डोर लगा हुआ था।
जुलाई के इस महीने में शाम के वक्त रिमझिम बारिश ने भी अपनी झड़ी लगा रखी थी। वह बारिश बहुत ज्यादा धीमी थी, बिल्कुल उसकी बूंद की तरह, जिससे आधी बालकनी लगभग भीग चुकी थी। अनाही ने जल्दी से रुहान की तरफ देखते हुए कहा, "पर रूहान जी, मैं वहाँ..."
रुहान ने अपना सेहरा उतार कर टेबल पर रखा और फिर शेरवानी के बटन ओपन करते हुए बोला, "आई डोंट लाइक डिस्टरबेंस, प्लीज वहाँ चली जाओ। मुझे और परेशान मत करो, मैं ऑलरेडी बहुत ज्यादा परेशान हूँ इस शादी से।"
अनाही के दिल से अजीब सी आवाज आई थी, "जहाँ तुम शांति ढूंढने की कोशिश कर रही हो, वहाँ सिर्फ बेचैनी की खामोशी है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।"
अनाही ने एक गहरी सांस लेकर कहा, "ठीक है, मैं कपड़े तो चेंज कर सकती हूँ ना?"
रुहान अब उसकी तरफ देख भी नहीं रहा था। वह तेज कदमों से रूम से अटैच्ड अपने केबिन में चला गया था, जहाँ क्या रखा था, यह सिर्फ वही जानता था। अनाही ने भी उसके जवाब का इंतजार नहीं किया और जल्दी से वार्डरोब की तरफ बढ़ गई, जहाँ पहले से उसके लिए कपड़ों का इंतजाम कर रखा था।
अनाही ने हल्के पैरेट कलर का सूट निकाला और फिर उसे लेकर बाथरूम की तरफ बढ़ गई। यह कमरा बिल्कुल वेल सेटल्ड था, जहाँ जो होना चाहिए, वहाँ वही था। इन सबको देखकर अनाही काफी ज्यादा इम्प्रेस हुई थी। कम से कम रुहान अपने कमरे को तो ढंग से रखता है, वरना विहा तो इस मामले में भी किसी लायक नहीं है, उसे सब कुछ मैसी रखना पसंद है।
वही रूहान उस कमरे में जाते ही वहा रखे काउच पर बैठ कर अनाही के बारे में सोच कर खुद में बड़बड़ा रहा था।
"कितना एटीट्यूड है, अभी तक अपना चेहरा भी नहीं दिखाया, हूँ मैं कौनसा मर रहा हूं उसका चेहरा देखने के लिए।"
इतना बोल कर उसने एक सिगरेट निकाली और उसे जलाते हुए अपने डार्क ब्राउन होठों के बीच फंसा लिया।
रूहान की आंखे गहरी काली थी, जिनमें कोई भी डूब सकता था। हल्के ब्लैक कर्ली बाल जो कुछ हमेशा उसके माथे पर बिखरे रहते हैं।
6'2 कि हाइट के साथ, 8 पैक एब्स वाली फिजिक, जिस पर उसके कॉलेज की हर लड़की मरती है।
फिलहाल रूहान अपने B.com. के फाइनल ईयर में था।
और कॉलेज में काफी पॉपुलर भी था।
रूहान अब कल के दिन के बारे में सोच रहा था, कॉलेज वाले अब उसे शादी शुदा बोल के तो नहीं चिढ़ाने लग जाएंगे?
वही वेदांत और वीहा का कमरा...
वेदांत ने जैसे ही गुस्से में सवाल किया कि
"आखिर तुमने मुझे समझ क्या रखा है?"
उसकी नजर विहा के उस खूबसूरत से चेहरे पर एक पल के लिए ठहर गई।
उसकी खूबसूरत नीली झील सी आंखे फिलहाल थकान और नींद के कारण बोझिल हो कर हल्की झुकी हुई थी ।
चेहरे पर वो बड़ी सी नथ और मैचिंग रखड़ी के साथ उसका डोल जैसा गोल चेहरा और भी खूबसूरत लग रहा था।
उसके बाल भूरे और घुंघराले थे जिनकी लटे इतनी बार सीधी करने के बावजूद मुड़ कर अभी उसके गाल को छू रही थी।
वेदांत उसके नैन नक्श को काफी बारीकी से देख रहा था कि अचानक उसके कानों में विहा की आवाज आई जिससे वो होश में आया।
वीहा ने मासूमियत से पलकें झुकाते हुए कहा, "अपना हस्बैंड और क्या समझूँगी मैं आपको?"
वेदांत को अफसोस हुआ अपने इस रवैये पर, वो कैसे किसी लड़की को देखने में इतना खो सकता है, उसने एक हाथ से अपने माथे को रगड़ते हुए कहा,
"ज्यादा मासूम बनने की कोशिश मत करो। जब से देख रहा हूँ, तब से बस प्रिंसेस ट्रीटमेंट ले रही हो तुम मुझसे। कभी कंधे पर सर रख के सो रही हो, तो कभी पूरी गाड़ी में रो-रो के मेरा दिमाग खराब कर रही थी और अब देखो, सीधा जाकर मेरे बेड पर पड़ चुकी हो, जैसे कि तुम्हारा हो।"
वेदांत को भी नहीं पता, वह अपने ऊपर आया गुस्सा अब विहा पर निकाल रहा था।
उसने जब देखा विहा कुछ नहीं बोल रही है तो फिर से गुस्से में बोला,
"अनजान जगह किसी का दिल इतनी जल्दी नहीं लगता है, जितनी आराम से तुम आकर सोई हो।"
वीहा ने आँखें गोल-गोल घुमाते हुए कहा, "वेदांत आप क्या बोल रहे हैं? सब कुछ मेरे सर के ऊपर से जा रहा है। आपको किस बात से प्रॉब्लम है? मैं रो रही थी इस बात से? क्या मैं आपके कंधे पर सर रखकर सो रही थी इस बात से? या फिर अभी मैं आपके बिना पूछे आपके बेड पर सो चुकी हूँ इस वजह से? या फिर कैसे मुझे अनजान जगह पर नींद आ रही है इस वजह से? मैंने आपको इतने सारे रीज़न दिए, अब जल्दी से इनमें से एक को पिक करके बताओ, आपको कौन सी दिक्कत है, मैं उसे अभी सुलझा दूँगी।"
वेदांत मुँह खोल वीहा को देख रहा था। कितनी अजीब लड़की थी ये! क्योंकि सब कुछ वीहा ने बहुत ही मजाकिया तरीके से कहा था, जिसे देखकर किसी को भी हंसी आ सकती थी, लेकिन वेदांत को सिर्फ चिढ़ मच रही थी।
वेदांत ने उसके कंधों पर अपनी पकड़ कसते हुए झल्ला कर कहा, "मैं तुम्हें आज ही यह बता देना चाहता हूँ कि इस शादी में मेरा कोई इंटरेस्ट नहीं था और तुम मुझे कतई पसंद नहीं हो। मुझे तो तुम्हारी बहन पसंद थी, उसकी सादगी पसंद थी। तुम्हारा यह बचपन मुझे एक आँख नहीं भाता है, तो मेरे सामने ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है और हमेशा अपने काम से काम रखना है, मेरी चीजों को हाथ लगाने की भी कोशिश मत करना और वैसे भी तुम इतनी पिद्दी सी तो हो, उस सोफे पर आराम से सेट हो जाओगी, तो जाओ अच्छे बच्चों की तरह वहाँ जाकर सो जाओ।"
वेदांत यह सब बोल ही रहा था कि अचानक उसकी नजर वीहा के चेहरे पर गई, जो बिल्कुल लाल हो चुका था और उसकी आँखें भी इतनी लाल हो गई थी, जैसे अभी उनमें से खून टपकने लगेगा और अचानक ही वीहा बिल्कुल किसी छोटे बच्चों की तरह जोर-जोर से रोते हुए बोली, "गंदे आदमी, मुझे दर्द हो रहा है, छोड़ो, छोड़ो मेरे हाथों को।"
वेदांत ने गुस्से से अपना आइब्रो चढ़ाते हुए कहा, "ओह, तो अब तुम मुझे इमोशनली मैनिपुलेट करना चाहती हो, पर आय एम रियली सॉरी, तुम्हारी यह ट्रिक भी बिल्कुल काम नहीं करने वाली है।"
वेदांत की बेरुखी देख कर वीहा और भी ज्यादा रोने लगी, उसकी छोटी सी नाक से भी अब पानी बहने लगा था। वह रोते हुए बार-बार वेदांत का हाथ अपने कंधे से हटा रही थी। वेदांत ने अब महसूस किया कि उसके कंधे पर शायद उसने बाजूबंद पहन रखा था, जो ज्यादा कसने की वजह से उसके कंधे में धंस रहा था। उसने फिर अपने दोनों हाथ उसके कंधों से हटा लिए और वीहा ने जल्दी से गर्दन घुमा कर अपने हाथ को देखा और फिर एक झटके से उस बाजूबंद को खोलकर नीचे रख दिया। उसका पूरा हाथ वहाँ से लाल हो चुका था, जैसे अभी वहाँ से खून बहाने लगेगा। फिर उसने रोते हुए अपनी नाक पोंछ कर उबकियों भरी आवाज में कहा,
"मैं, मैं तो आपको पसंद करती हूँ, आप मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? मैं तो आपको बहुत अच्छा इंसान समझ रही थी। अगर सोफे पर सुलाना था, तो आराम से भी बोल सकते थे, मैं सो जाती, इतनी कोई प्रॉब्लम नहीं है, इसके लिए मुझे इतनी तकलीफ देने की क्या जरूरत थी?"
वीहा को यह सब बोलते हुए बीच-बीच में हिचकियां आ रही थी।
वेदांत ने एक लंबी सांस भरते हुए कहा, "ठीक है, मैं तुम्हें तकलीफ नहीं दूंगा, लेकिन सिर्फ तब तक, जब तक तुम मेरी चीजों में इंटरफेयर नहीं करोगी और दूसरी बात, तुमने गलत समझा था कि मैं एक अच्छा इंसान हूँ। मैं बहुत ही बड़े किस्म का इंसान हूँ, इतना बड़ा कि तुम्हारे साथ कुछ भी कर सकता हूँ, अगर मेरा गुस्सा बेकाबू हुआ तो। हमेशा इस चीज का ख्याल रखना कि तुम मुझे गुस्सा ना दिलाओ।"
वेदांत ने इतना ही कहा था कि उसका फोन बज उठा और वेदांत और भी ज्यादा चिढ़ते हुए अपनी जेब से फोन निकाल कर फोन पिकअप करते हुए बोला,
"हाँ जूली, बोलो क्या प्रॉब्लम है?"
सामने से एक लड़की ने बहुत ही प्रोफेशनल अंदाज में कहा, "वी आर रियली सॉरी सर, मैं आपको डिस्टर्ब कर रही हूँ, पर अगर कल ही आपकी शादी हुई है, तो आप मॉर्निंग में इंटरव्यू लेने वाले हो या नहीं, बस यह पूछना था? उसके हिसाब से मैं आपका शेड्यूल रेडी करूँगी। अगर इंटरव्यू नहीं लेना है, तो मैं उन लोगों को वेट करने के लिए बोल दूँ।"
वेदांत वीहा के पास से उठा और अपने माथे पर दो उंगलियां रब करते हुए बोला,
"एक काम करो, शेड्यूल मत बनाना मेरा, लेकिन जो इंटरव्यू मुझे लेना था, वह इस टाइम पर रखना, उसको हम चेंज नहीं कर सकते, ऑलरेडी पिछले कुछ दिनों से बिजनेस में लॉस हो रहा है, मैं उसे और ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहता हूँ, मेरी लाइफ में उससे इंपॉर्टेंट कुछ नहीं है, यह शादी भी नहीं।"