His love is a whitch ( Complete) Ch. 1

His love is a whitch - Chapter 1

Posted by ObsidianWriter • Sep 01, 2025 12:11 PM

प्लीज मुझे मत मारिये मैं जीना चाहती हूं प्लीज! एक लड़की जिसने सफेद कलर का फ्रॉक पहन रखा था वो घुटने के बल बैठ के अपनी हाथों को आपस में मिला के गिड़गिड़ा रही थी लेकिन सामने खड़ा इंसान जिसका चेहरा तो नही दिख रहा था और न ही उसने कोई रहम दिखाई बिचारी उस लड़की के सर पर गोली मार देता है   जिसके चलते हो  वो लड़की वही पर मर जाति है।। 

✨✨✨✨

रिमझीम उठ ! रिम  प्लीज बच्चे उठ जा वरना आज हम दोनो को सूली पर लटका दिया जाएगा " एक  लड़की जिसने सफेद कलर का सूट पहन रखा था उसने दूसरी लड़की जिसका नाम रिमझीम है वो इस वक्त वो  कब्र पर सोई हुई थी  ऐसे जैसे कोई बेड हो  उसने कब्र पर अपना हांथ पैर फेक कर सोई है ,, लेकिन इतना बुलाने पर भी वो लड़की उठने को  तैयार नही थी।। 

तभी  दूसरी ने रिम को देखते हुए कहा " ये लड़की यहां घोड़े बेच के सो रही है और वहा हेड मेरे सिर पर नाच रही है अब क्या करूं इसे कैसे उठाऊं मैं " 

उस लड़की के पास एक बुजुर्ग ने आते हुए कहा " रागनी बेटा तुम्हे तो पता है हमारी रिमझीम इस वक्त सब कुछ भूल जाति है इसी लिए इसे उठाने के लिए हमे कुछ और सोचना  होगा नही ऐसे तो सुबह हो जाएगी और हम रिम को उठा नही पाएंगे " 

रागनी जो रिम को उठाने की कोशिश कर रही थी उसने कुछ सोचने हुए कहा " हां मेरे पास एक आईडिया है इस नीद की  दुकान को उठाने का लेकिन पता नहीं वो काम करेगा या नही "  

उसके कहते ही वह मौजूद भूतो की टोली यानी कुछ बच्चे बूढ़े बुजुर्ग और कुछ लड़के, लड़कियां भी थे।  सभी के एक साथ कहा " क्या आईडिया है  .? 

उसके कहते ही रागनी ने सब को पास में बुलाया और कुछ कहा उसके कहते ही सभी एक साथ अपना थंब दिखाते हुए स्माइल करने लगते है। 

तभी रागनी ने फिर से रिम को उठते हुए कहा " रिम मैं ये आखिरी बार कह रही हूं उठने के लिए अगर नही उठी न तो अच्छा नही होगा तुम्हारे लिए " 

उसने इतना सब कह दिया लेकिन रिम वैसे की वैसे खराटे ले रही थी तभी सभी रिम के आस पास खड़े हो जाते है और साथ में ही ही ही ही हसने लगते है उनकी हसी इतनी जोर और भयानक थी की रिम क्या आस पास के जंगली जानवर जो भूतो और चुडैलो को देख और सुन सकते है सभी एक जगह चुप कर बैठ गए  किसी की हिम्मत नही हो रही थी की कुछ बोले।। और कोई हरकत करे।। ये कब्र शहर के बाहर बना है जहा ज्यादा तर भूत एक साथ रहते है और उनकी हेड यहां की कुछ चुड़ैल जिसमे से रिमझीम भी सामिल है।

 हसने के आवाज सुन के  रिम उठ के बैठ गई थी उसे उठते हुए  सभी ने देखा तो चुप हो गए  और रागनी ने रिम के सामने बैठते हुए कहा " महारानी प्लीज उठने  का कस्ट करे क्यू की हमारी चूड़ैल हेड ने सभा में बुलाया है अगर कोई वक्त पर नही गया तो सभी का वाट लग जायेगा और तुम अच्छे से जानती हो तुम्हारे बिना यहां से कोई हिलने वाला नही है सभी तुमसे कितना प्यार करते है रात से तुम्हरा इंतज़ार कर रहे है एक तुम हो जो दो दिन से यही पड़ी हो एक बार तुम्हे हमारे बारे में सोचना चाहिए था  " 

रागनी अपनी बात कर के चुप हो गई वही रिम अपनी आंखे मसलते हुए सभी के तरफ देखते हुए " आप सब यहां क्या कर रहे हो क्या आज कुछ खास है जो सब एक साथ खड़े है। " 

 रिम की बाते उसके जैसी मासूम भी है  जिसे  सुन के सभी ने अपने सिर पीट लिया रागनी ने वही अपना सिर पकड़ के बैठ गई और कहा " ये लड़की कभी नही सुधरने वाली है यहां हमारी जान खतरे में है और इस मासूम को ये नहीं पता लोग यहां आए ही क्यों है " 

रिम ने जब सब को देखा तो उसे कल की बात आई मधु यानी वहा की भूतो की हेड ने उसे सारी बात बताई थी और उसे सभा भवन जाना है  समझ में देर नहीं लगी उसने जल्दी से खड़ी होते हुए लगा " आज तो मोटी अम्मा चुड़ैल से मिलने जाना था तो आप सब यहां क्या करे रहे चलिए चलते है अगर देर हुई तो हमे पैरिशमेंट मिलेगा और बच्चो को भी इससे पहले वो यहां आ जाए हमे चला चाहिए " 

उसके कहते ही एक लड़की जिसने साड़ी पहन रखा था उसका पैर जमीन पर न होके हवा में उड़ रहा था उसने आगे आके कहा " इसी लिए तो हम तुम्हे उठा रहे है पर तुम्हारी नीद  है की खत्म  होती  ही नहीं है " 

रिम ने मासूम चेहरा बनाते हुए कहा " तो आप सब ने उठाया क्यू नही मुझे अगर आप लोग उठा देते तो लेट नही होते " 

उसकी बाते सुन सभी ने रोने जैसा मुंह बना लिया उन्हे पता था लास्ट में यही होगा सब कुछ करने के बाद ये लड़की सारा इल्जाम इन पर ही डालेगी और हुआ भी वही रिम साफो साफ निगल गई। की गलती सब की उसकी तो कुछ नही बिचारे भूत कब से इस पागल को उठाने की सोच रहे थे और ये तो कुछ और ही कह गई।

रागनी ने सभी के तरफ देखते हुए कहा " अब हम सब ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए सुबह होने से पहले हमे सभाभवन पहुंचना है चलिए" 

उसके कहते ही सभी एक साथ जाने के लिए जैसे ही हांथ ऊपर करते है की उनके कानो में हंसने की आवाज जाति है ही! ही!  तो अभी मुड़ के समान की तरफ देखते है जहा एक औरत चार लोगो के साथ आ रही थी।। 

उन्हे देख के सभी के पसीने झूट जाते है लेकिन एक रिमझिम थी जिसे कोई फर्क नही पड़ रहा था वो बस आंखे फाड़े देख रही थी।। 

वही आसमान से उठती हुई औरत नीचे उतरती है तो सभी लाइन में खड़े हो जाते है और उस चुड़ैल के  पीछे तीन जींद जो  काफी ताकत वर होते है उस औरत के बॉडीगार्ड थे। ये कोई और नहीं चूड़ैलो की हेड थी जिनसे हर कोई डरता है।। 

हेड ने गार्ड्स के तरफ देखा तो दो गार्ड्स ने जल्दी से उस समामसम से कुछ खोपड़िया इकद्दा कर के रख  दिया जिस पर हेड जाके बैठ जाती है।।  उन्होने इस वक्त सफेद साड़ी पहन रखी थी और बाल खुले हुए थे।

दूसरी तरह ....

शहर के बाहर जंगल के बीचों बीच चार से पांच लोग जंजीर में बंधे हुए थे उनके शरीर से खून नही मांस कट के गिरने लगा था और उन्हे चारो तरफ से पचास से भी ज्यादा बॉडीगार्ड ने घेर रखा था चारो तरफ से।। और वो पांच लोग डर से कांप रहे थे।। 

तभी वहा पर एक साथ काफी सारे लोगो के कदमों को आवाज आने लगी ये आवाज पैरो की थी जैसे ही सामने सब के देखा एक आदमी जिसने बिजनेश सूट पहन रख था उसके हांथ के उंगलियों के बीच  में सिगरेट जल रही थी बगल में  खड़ा एक और लड़का  उसी की तरह और पीछे कई सारे बॉडीगार्ड वो लोग जिस तरफ से हवा के झोके से भी तेज आ रहे थे उसी तरह उनके पहने हुए ब्लेजर हवा में उड़ के पीछे की तरफ जा रहे थे इस वक्त वो इंसान नही सीधा यमराज लग रहा  है  जो अपने दूतो के साथ चलये हुए आगे बड़ रहा है ।। 

उन पांचों ने अपना सिर नीचे कर लिया दुबारा उन लोगो की हिम्मत नही थी की सामने खड़े इंसान को देख सके ना बॉडीगार्ड की सभी अपना सर चुकाए खड़े थे।।

जारी..✍️ 

100%