तेरे इश्क में बेकाबू - Chapter 1
दिल्ली...
एक सुनसान इलाके में एक बड़ा सा बंगलो बना हुआ था। इसके चारों तरफ ब्लैक यूनिफॉर्म पहने हाथों में बंदूक लिए बॉडीगार्ड खड़े थे। बंगाल के अंदर बिल्कुल अंधेरा था। हाल के बीचो-बीच सोफा लगा हुआ था। जिस पर कोई शख्स किसी राजा की तरह एक पैर पर दूसरा पैर रखकर बैठा था। इस वक्त उसने पूरा ब्लैक सूट पहन रखा था। और अपने चेहरे पर ब्लैक मास्क लगा रखा था। जिससे उसके सिर्फ इस अंधेरे में उसकी काली गहरी आखें दिखाई दे रही थी। और उसके आसपास उसके बॉडीगार्ड खड़े थे। और उसके सामने एक शख्स नीचे बैठकर अपनी जान के भीख मांग रहा था। उसके चेहरे पर जगह-जगह चोट के निशान थे। और वहां से खून निकल रहा था उसके कपड़े भी फटे हुए थे। इससे यह पता चल रहा था। कि उसको बहुत पीटा गया हो। और उसकी बहुत पूरी हालत थी।
"उस शख्स ने बेहद ही सर्द आवाज में कहा" तुमने गलती नहीं गुनाह किया है। और मेरे डिक्शनरी में गुनाह करने की कोई माफी नहीं है। सिन्हा तुम्हें अच्छे से पता है। कि मैं गलती करने वाले को कभी माफ नहीं करता बल्कि उसे अपने हाथों से सजा देता हूं। उस शख्स के ऐसा बोलते ही सामने फर्श पर बैठे शख्स के चेहरे पर पसीने की बूंदे दिखने लगी जबकि ठंड का मौसम था। फिर भी इस मौसम में उसे आदमी को बहुत गर्मी लग रही थी। क्योंकि उसके सामने बैठा शख्स किस शैतान से काम नहीं था। जो किसी को सजा देने से पहले उसकी आखिरी विश भी नहीं पूछता था। उस शख्स ने अपने सामने बैठे शख्स के चेस्ट पर एक लात रखकर उसे दूर धकेलते हुए कहा" क्या हुआ। इतनी ठंड में भी तुम्हें गर्मी लग रही है।
"सिन्हा ने हकलाते हुए कहा" मुझे माफ कर दीजिए मालिक आज के बाद से ऐसी गलती मैं कभी नहीं करूंगा। मेरे घर पर मेरी बुड़ी मां मेरा इंतजार कर रही होगी। प्लीज मैं अपने जान के भीख मांगता हूं। आपसे
"उस शख्स ने अपने पॉकेट से सिगरेट निकाला और फिर लाइटर से जला कर उसे अपने होठों के एक कोने में रख कर उसके कश भरने लगा। और फिर सामने पड़े शख्स को इशारे करके उसे अपनी तरफ आने को कहा" तो सिन्हा रेंगते हुए अपने सामने बैठे शख्स के पास आकर उसके कदमों में बैठ गया।
"उस शख्स ने ठंड वॉइस में कहा" तुम्हें पता है। ना सिन्हा मुझे झुकना पसंद नहीं है। इसलिए तुम यहां आकर मेरे पास बैठो।
"तो सिन्हा ने डरते हुए कहा" लेकिन मालिक मैं आपके पास कैसे बैठ सकता हूं।
"तो उसे शख्स ने सर्द निगाहों से उसे करते हुए कहा" क्यों तुम इंसान नहीं हो क्या।
"सिन्हा ने इस बात पर हामी भारी और फिर उस शख्स के बगल में आकर जैसे ही बैठने वाला था। तभी उस शख्स ने उसे एक जोर का लात मारा। जिससे वह दूर जाकर गिरा और उसने सर्द निगाहों से उसे घुरते हुए कहा" तेरी इतनी हिम्मत नहीं है। कि तु मेरे सामने मेरे बगल में भी बैठ सके। ब्लैक डेविल के नाम से जानते हैं। लोग मुझे और तू ब्लैक डेबिल के जूतों के भी बराबर के लायक नहीं है। फिर तेरी इतनी औकात नहीं कि तु मेरे सामने मेरी बराबरी में बैठे फिर ब्लैक डेविल ने अपने बॉडीगार्ड को इशारा किया। तो उसके बॉडीगार्ड ने सिन्हा को पकड़ कर खड़ा किया। फिर ब्लैक डेविल सिन्हा के सामने आकर खड़ा हुआ। और उसके ऊपर अपने सिगरेट के धुओं को छोड़ते हुए कहा"
तुने यह कैसे सोच लिया। कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद मैं तुम्हें माफ कर दूंगा। और तुम्हें तुम्हारी जान बख्श दूंगा फिर उसे शख्स ने अपने मुंह से सिगरेट निकाला। और सिन्हा के गालों पर रख दिया। जिससे सिन्हा के दर्द की वजह से उसके मुंह से चीख निकलने लगी। फिर उसने सिगरेट को उसकी आंखों पर रख दिया। आंखों के जलन की वजह से सिन्हा दर्द से छटपटा रहा था। जिससे पूरे बंगले में सिन्हा की एक दर्द भरी चीख गुंजने लगी तो।
"ब्लैक डेविल ने गुस्से में गरजते हुए कहा" दर्द हुआ होना भी चाहिए क्योंकि तू इसी लायक है। इन फैक्ट तु इससे भी ज्यादा दर्दनाक मौत डिस्टर्ब करता है। तुम जैसे गद्दार को जीने का कोई हक नहीं है मैं तेरे लिए कितना कुछ नहीं किया लेकिन तूने चल पैसों के लिए मुझे गद्दारी की जिसकी सजा तुझे मिलकर रहेगी। फिर उसने अपने बॉडीगार्ड की तरफ इशारा किया। तो बॉडीगार्ड ने उसके हाथों में गण दे दी। और ब्लैक डेविल ने गन लेकर सिन्हा के माथे के बीचों बीच शूट कर दिया। और वहां पर सिन्हा के दर्द भरी चीख गुंज गई। इसी के साथ वहां पर एक सन्नाटा पसर गया ब्लैक डेविल के ब्लैक मास्क पर पूरे खून के छीटे पड़े हुए थे। ब्लैक डेविल ने अपने बॉडीगार्ड की तरफ देखकर कहा" यह सब जल्दी क्लीन हो जाना चाहिए।
"बॉडीगार्ड ने हमें भरी और जल्दी से पूरे बंगलो की क्लीन करने लगे। ब्लैक डेविल बंगलो से बाहर आया। और अपनी कार में बैठ गया। कार के ड्राइविंग सीट पर उसका राइट हैंड टाइगर बैठा था। टाइगर ने ब्लैक डेविल को मिरर से देखा और अपने मन में सोचते हुए कहा" अफ्फ पता नहीं अब किसकी साहमत आने वाली है। और वैसे भी आज तक ब्लैक डेविल के कहर से कोई नहीं बचा है। फिर टाइगर ने कार स्टार्ट कर दी। ब्लैक डेविल अपनी ब्लैक कार में बैठकर वहा से चला गया।
ब्लैक डेविल इसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता है। कैसा दिखता है। कौन है। कहां से आया है। और क्या मकसद है। किसी को कुछ नहीं पता ।
इंदौर...
एक महल जैसा घर जो देखने में बहुत ही खूबसूरत था उस घर के बड़े से नाम प्लेट पर सूर्यवंशी लिखा हुआ था रात का समय था जिससे घर में चारों तरफ लाइट जल रही थी। और घर काफी खूबसूरत लग रहा था। घर में थोड़ी हलचल हो रही थी। एक बड़ा सा रूम था। और बालकनी के दीवारों पर एक लड़की खड़ी हुई थी। उसके सामने दो लड़के खड़े थे। जो उससे रिक्वेस्ट कर रहे थे। कि वह दीवारों पर से नीचे उतर जाए।
"एक लड़के ने रिक्वेस्ट करते हुए अपने हाथ जोड़कर कहा" क्या कर रही है। मेरी मां प्लीज उतर जा अगर तेरा पैर स्लिप हुआ ना तो तु उस तरफ गिरेगी और तेरी बॉडी के साथ-सा शायद तेरी हड्डियां भी नहीं बचेगी तेरे अंतिम संस्कार के लिए इसलिए प्लीज अंशु नीचे उतर जा।
यह थी हमारी कहानी की हीरोइन अंशिका सूर्यवंशी" उम्र 20 साल हाइट 5 फीट 4 इंच"बेदाग गोरा रंग काली गहरी बड़ी-बड़ी आंखें" और उस पर बेहद ही काली घनी पलखे"गुलाब के पंखुड़ियां की तरह गुलाबी सुर्ख होंठ"पतली और परफेक्ट फिगर तीखे नैन नक्श" हंसते हुए गालो पर डिंपल" कमर तक लहराते काले घने लंबे और सिल्की बाल जिसकी उसने अभी पोनीटेल में बंधी हुई थी। अंशिका देखने में बहुत खूबसूरत है। ऐसा लगता था। जैसे ऊपर वाले ने बहुत ही फुर्सत से उसे बनाया हो। अगर कोई भी उसकी तरफ एक बार देख ले। तो बिना पलके छपकाए देखा ही रह जाए। चंचल और हंसमुख जो किसी के भी चेहरे पर उदासी को मिटा देती है। और बहुत ही मासूम दुनिया दारी छल कपट से बिल्कुल अनजान है।अंशिका अभी कॉलेज के सेकंड ईयर में है।
"अंशिका के सामने जो दो लड़के खड़े हैं वह दोनों अंशिका के भाई हैं। अंशिका दो भाइयों की इकलौती और पूरे घर में सब की लाडली है।
"अंशिका ने नकली का रोते हुए कहा" विधान भाई मतलब आप मेरे मरने से पहले ही मेरी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हो.. this is not fair..
"सौरभ ने अंशिका को समझाते हुए कहा" अंशु तू इसकी बातों में माता यह तो पागल है कुछ भी बोलता रहता है। तो प्लीज बच्चा नीचे उतर जा देख कर तुझे कुछ हो गया। तो हम भी जीते जी मर जाएंगे। और पापा उन्हें तो तू जानती है वह तुझे कितना प्यार करते हैं।
"तभी रूम में एक लड़की आई उसने इस वक्त साड़ी पहन रखा था दिखने में काफी खूबसूरत थी। वह सौरभ की वाइफ वेदिका थी।
"वेदिका के हाथ में इस वक्त मोबाइल था उसने सौरभ की तरफ देखकर कहा" सौरभ मैंने पापा जी को कॉल लगाया था। और उन्हें वेदिका ने इतना ही कहा था।
"सौरभ ने उसकी तरफ देखकर थोड़े गुस्से में कहा" तुम पागल हो गई। हो वेदिका एक तो पहले से ही यहां यह हमारे सर पर तांडव कर रही है। और तुमने एक नया बॉम फोड़ दिया अगर पापा को पता चला। तो पता नहीं वह क्या करेंगे तुम तो उनका गुस्सा जानती हो। तुम्हें उन्हें यह सब नहीं बताना चाहिए था हम हैंडल कर रहे हैं। ना तुम्हारे पेट में एक भी बात नहीं पचती है।
"अंशिका ने कहा" भाई पहले आप मुझसे प्रॉमिस करोगी आप पापा से बात करोगे। मुझे कॉलेज ट्रिप पर जाने की परमिशन दिलाओगे तब मैं नीचे उतरूंगी। नहीं तो मैं सच में यहां से आज कूद जाऊंगी। अगर नसीब में हुआ। तो अगले जन्म में आप लोगों से मुलाकात होगी। ओके बाय मैं चलती हूं। अंशिका का पैर स्लिप हुआ और वह एकदम चीख पड़ी।
°°°°°°°°°°°°°°°
तो क्या लगता है आप सबको क्या अंशिका को उसके भाइयों उसे बचा लेंगे
तो आप सबको स्टोरी का पहला चैप्टर और हीरो का करैक्टर कैसा लगा और आप सबको हमारी प्यारी अंशिका कैसी लगी आखिर एक ब्लैक डेविल और एंजेल की जोड़ी कैसे मैच करेगी कमेंट में जरूर बताइएगा