Mad For Each Other - Chapter 2
उसके दिमाग में किसी और बात की हलचल है कुछ सोचते हुए कुछ सेंकड के लिए उसने आखें बंद कर, कुछ याद कर उसने फिर से किसी को कॉल किया, कॉल रिसीव होते ही वो "दस मिनट में हमें निकलना है मैं तुम्हें लेने आरहा हु " दूसरी तरफ से कुछ कहा जिस पर अवदान ने कोई जबाब दिये बगैर ही फोन रख दिया,, अचानक कुछ सोच वो अजीब ढंग से मुस्कुराने लगा,,
__________________
उसी दिन रात के वक्त,,
होटल के रूफटॉप पर, अंधेरे आसमान के नीचे रोशनी की चादर ओढ़े दुबई के इस रात की फिजाओ में कुछ और ही बात है हवाओ में कुछ अलग ही राज़ है, इस जगह को बेहद खुबसूरती से सजाया गया है बीचोबीच एक टेबल दो चेयर रखी है ,लाल गुलाबों को बिखेर के और गुलाब की नाजुक पंखुड़ियों की वारिश से ये जगह नाहाया हुआ लग रहाहै,
मगर इन लाल गुलाबो से भी ज्यादा जो लाल है वो फर्श पे परे अवदान के सर और सीने से बहता खुन , उसके ठीक सामने एक लड़की खड़ी है उसे देख व्यंगात्मक मुस्कुराहट लिए नीचे झुक बैठे बोलने लगी "अवदान अवदान तुम मुझे सरप्राइज देने बाले थे न?पर अफ़सोस तुम्हे ही सरप्राइज मिल गया मगर इसमें अफसोस शब्द कहना गलत होगा क्योंकि जो तुम करने यहा आये थे वही मेने कर दिया तुम मुझे मारने बाले थे मेने तुम्हे मार दिया बात खत्म और तुम्हारा किस्सा भी खत्म"
अवदान की आखें अभी तक खुली है सांसें किसी भी पल थम सकती है वो बस खामोशी सुने जारहा है वो लड़की फिर से बोली "ब्रेन केंसर की वजह से तुम्हे आज नहीं तो कल मरना ही था एक तरह से देखा जाये तो मेरी वजह से आ.. सॉरी " हमारी वजह से तुम्हे अपनी आखरी वक्त का इंतजार नहीं करना परा " ये बोल वो चुप हुइ तभी कोइ लड़का आया और आकर वो उस लड़की के पास खड़ा हुआ तो वो लड़की भी उठकर खड़ी होते हुए बोली "गुडवाय अवदान रायचंद अगले जन्म में दोवारा मिलने से पहले अपनी इस जन्म की मौत याद करना लव यू "
अवदान के होंठ हल्के से हिले मगर कोई शब्द ना कह पाये आखों से दूसरी बार आसूं का एक बुंद गिरा और अवदान की सांसें थम गई हमेशे के लिए और इसीके साथ अवदान रायचंद की काहानी यही खत्म होती है,,
_______________
हॉस्पिटल के किसी वॉर्ड में वेड पर एक लड़का लेटा है हाथों में ड्रीप लगी है स्लाइन वॉटल लटक रही है उसके शरीर पर कुछ चोट के निशान हैं, खामोशि से परे उसके शरीर में अचानक हलचल होने लगी, उसके बंद पलके फरफराने लगी धीरे धीरे वो आखें खोलने लगा,आखें खुलते ही खुद को किसी अंजान जगह पाकर वो हैरानी से बोला "मैं याहा कैसे और ये कौन सी जगह है? " क्या ये हॉस्पिटल है? पर कैसे?"वो खुद से सबाल जबाब किये जा रहा है उसने खुद की ओर भी नहीं देखा, वो इधर उधर नजरों घुमायें जाराहा था, आसपास कोई नहीं था,,
उसकी नज़र एकाएक अपने हाथ पर चली गई, फिर हाथ ऊपर कर सर को छुने की कोशिश करने लगा, पर ऐसा करता उसके पहले उसके कानों से किसी कि आबाज टकराई "आखिरकार दो दिन बाद तुझे होश आ गया," उसकी ऐसी बात सुन और उसे अपनी और आते देख वेड पर लेटे लड़के ने सबाल किया "मैं जिदां कैसे हुं? क्या तुम मुझे याहा लाये हो अगर हां तो क्या जरूरत थी बचाने की? और तुम हो कौन? "
उसके मुंह से आखिर का सबाल सुन वो लड़का एक पल को हैरान हुआ फिर बोला, "क्या केह रहा है क्या तुझे याद नहीं?" उसके सबाल का जबाब देने के बजाये वो अपनी वात दोहराने लगा "मेने पुछा कौन हो तुम? "
अब वो जबाब देते हुए बोला "मैं स्रोत हु क्या तुझे याद नहीं पर कैसे प्रलय ? "स्रोत के मुंह से अपना नाम प्रलय सुन वो हैरानी से बोला " स्रोत? प्रलय? ये क्या कह रहे हो? मेरा नाम प्रलय नहीं! " स्रोत को समझ नहीं आरहा वो क्या कह रहा है और वो उसको पहचान क्यों नहीं रहा मना क्यों कर रहा है के वो प्रलय नहीं, स्रोत अपनी बात पर अड़ा रहते हुए बोला.... स्रोत अपनी बात पर अड़े रहते हुए बोला
स्रोत- क्या हुआ तुझे प्रलय, तुझे याद क्यों नहीं? (फिर से उसके मुंह से एक सा सबाल और बात सुन वो हाथों से ड्रीप हटाकर उठते हुये बोला "एक ही बात क्यों दोहरा रहे हो तुमएक बार कहा ना मेने मैं नहीं हु प्रलय") तु ही प्रलय है, तेरा ही नाम प्रलय हे, पर तु मान क्यों नहीं रहा ये बात ?
अब उसका पारा चड़ गया वो उठ कर स्रोत का कॉलार पकड़ खींचते हु तेज आबाज में बोला, " एक बात कान खोलके सुन लो तुम क्या कह रहे हो मुझे नहीं पता, पर प्रलय नहीं हु मैं अवदान रायचंद हुं " अपनी बात वोल उसने स्रोत को झटका दिया, खुद को सम्हाल खड़ा होते हुए बोला,
स्रोत - तु वो नहीं जो तु कह रहा है तु प्रलय सिंह राणा है,,
उसके मुंह से अपना नाम प्रलय सिंह राणा सुन उसको एक बार को झटका सा लगा हैरानी सबाल और गुस्से के मिलेझुले भाव उसके चहरे पे आने लगे उसे समझ नही आरहा उसके साथ हो क्या रहा है उसका दिमाग मानों फट रहा है उसके अंदर का गुस्सा तेज चीख़ के जरिये बाहर आगया,
कमरे के सन्नाटे को चिढ़ते हुए उसकी चीख़ गुंज ने लगी वही रखा कुछ भारि सामान भी उसने तोड़ दिया स्रोत ने उसे रोकना चाहा पर उसने उसको झटका दिया जिस्से वो दो कदम पीछे होगया इतना चीख़ने की वजह से और ऐसे भारी सामान उठाने से उसके सर और हाथ में दर्द होने लगा वो लड़खड़ाने लगा उसे ऐसे देख स्रोत ने उसे बैठाया,,
वो स्रोत को एकबार फिर झटकना चाहता था पर ऐसा कर नहीं पाया, स्रोत ने उसकी बिगड़ती तबीयत को देख डॉक्टर को बुलाया, उसकी तबीयत और बिगरने लगी और ऊपर से उसका गुस्सा वो शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा जिस वजह से उसे नींद का इंजेक्शन देना परा , इंजेक्शन देने के कुछ सेंकड बाद तक भी वो झटपटा रहा पर रहा था पर धीरे धीरे वो शांत परने लगा और सो गया, उसके सोते ही उसे देख स्रोत डॉक्टर से पुछने लगा,,
स्रोत -ये ऐसा क्यों विहेव कर रहा है? खुद का नाम कुछ और बता रहा है मुझे पहचानने से इंकार कर है क्या इसकी याददाश्त चली गई.....पर.....?
उसके सबाल सुन जबाब देते हुए डॉक्टर बोले "मि. राणा के सर पर उतनी गहरी चोट नहीं आइ जिस वजह से इनकी याददाश्त चली जाये बस हल्की सी चोट लगी है मगर ऐसे..."
उनकी आधी बात सुन कुछ सोच उन्हें टोकते हुए स्रोत अपनी बात कहने लगा
क्रमश