my ruthless husband - Chapter 1
मुंबई...
रात के लगभग बारह बज रहे थे। मायावी शहर मुंबई अपनी तेज़ रफ़्तार के बाद सुकून की सांस ले रहा था, लेकिन शहर के एक कोने में स्थित 'राठौर मेंशन' इस वक्त रोशनी और मेंशन लाइटिंग से जगमगा रहा था। बाहर से देखने पर राठौर मेंशन किसी राजसी महल जैसा भव्य और खूबसूरत प्रतीत होता था,
लेकिन इस आलीशान इमारत की दीवारों के पीछे एक अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ था। एक ऐसा सन्नाटा जिसे केवल बाहर चल रही तेज़ हवाओं की सरसराहट ही तोड़ रही थी। मेंशन दिखने में खूबसूरत तो था, पर यहाँ रहने वाले लोगों की दुनिया और उनके सोचने का तरीका आम दुनिया से काफी अलग और अजीब था।
मेंशन के अंदरूनी हिस्से की नक्काशीदार भव्यता देखते ही बनती थी। मुख्य हॉल से ऊपरी मंज़िल की ओर जाती हुई चाँद के आकार की सीढ़ियाँ किसी परीकथा का अहसास कराती थीं।
उसी पहली मंज़िल पर एक बड़ा सा कमरा था, जिसका भारी दरवाज़ा अंदर से बंद था। कमरे के भीतर का माहौल विलासिता और आकर्षण से भरा हुआ था। ड्रेसिंग टेबल के शीशे के सामने एक औरत खड़ी थी। उम्र भले ही 48 साल हो चुकी थी, लेकिन उसकी काया और रखरखाव ऐसा था कि कोई भी उसे 35 साल से ज़्यादा का नहीं मान सकता था। अपनी बॉडी को मेंटेन रखने की वजह से वह इस उम्र में भी काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही थी।
उसने काले रंग की ट्रांसपेरेंट नेट की श्रग पहन रखी थी, जिसके नीचे घुटनों तक आती सिल्क की एक बेहद बोल्ड ड्रेस थी। उसके लंबे, घने बाल खुले थे जो उसकी पीठ पर बिखरे हुए थे। इस वक्त वह बड़ी नज़ाकत से अपने हाथों पर मॉइश्चराइज़र लगा रही थी। उसके चेहरे पर एक गहरी, कातिल मुस्कुराहट तैर रही थी
एक ऐसी मुस्कान जो मासूमियत से कोसों दूर और चालबाज़ियों से भरी थी। उसने शीशे में अपने अक्स को एक तीखी नज़र से देखा, खुद को निहारा और फिर बिना दरवाज़ा लॉक किए कमरे से बाहर निकल आई। वह सीधे कॉरिडोर के दूसरे छोर पर बने एक कमरे की तरफ बढ़ी। उसने बिना दस्तक दिए दरवाज़ा खोला और अंदर दाखिल हो गई।
कमरे के अंदर का नज़ारा बिल्कुल अलग था। यहाँ कोई दिखावा नहीं था। एक बेहद खूबसूरत लड़की स्टडी टेबल पर बैठी ध्यान से अपनी किताबों में खोई हुई थी। उसने बेहद सादा, बेबी पिंक कलर का नाइट सूट पहन रखा था और अपने बालों की एक हाई पोनीटेल बांध रखी थी। वह थी
अद्विका राठौर हमारी कहानी की हीरोइन, जो निडर, स्वाभिमानी, चंचल और मासूमियत की मूरत थी।
अद्विका की उम्र अभी 20 साल थी, लेकिन इन 20 सालों में उसकी खूबसूरती किसी तराशे हुए हीरे की तरह और निखर चुकी थी।
दूध सा बेदाग गोरा रंग, बड़ी-बड़ी काली आँखें जिन पर घनी पलकें साया करती थीं, और एक छोटा सा मासूम चेहरा जिसे कोई भी एक नज़र देखकर मोहित हो जाए।
उसके छोटे और उभरे हुए हार्ट-शेप गुलाबी होंठ किसी ताज़ा गुलाब की पंखुड़ी जैसे लगते थे। उन होठों के ठीक नीचे एक छोटा सा, बेहद अट्रैक्टिव काला तिल था, जो उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता था।
कमर तक आते काले-घने लंबे बाल और कांच की गुड़िया जैसी पतली-दुबली, एकदम परफेक्ट फिगर... वह कुदरत की बनाई एक अनमोल मूरत थी। जो शायद गलती से इस घर में पैदा हो गई थी
मोनिका जी ने कमरे में कदम रखते ही पुकारा, "अद्वि..."
अद्विका ने चौंककर पीछे मुड़कर देखा। अपनी माँ को सामने पाकर उसके चेहरे पर एक हल्की और प्यारी मुस्कान फैल गई, उसने धीरे से कहा, "यस मम्मा!"
यह औरत मोनिका राठौर थी अद्विका की माँ। लेकिन एक आम माँ की ममता और मोनिका के मिज़ाज में ज़मीन-आसमान का फर्क था। क्योंकि इनकी सोच बाकी मानों से बिल्कुल अलग थी
"तुम अभी तक सोई नहीं?" मोनिका जी ने अद्विका की तरफ देखकर थोड़ा चिढ़ते हुए कहा।
अद्विका ने अपनी किताबें समेटते हुए कहा, "नहीं मम्मा, मैं अपने कॉलेज का प्रोजेक्ट बना रही थी। कल सबमिट करना है।"
मोनिका जी ने अपने हाथ बांधे और गहरी सांस छोड़ते हुए आगे बढ़ीं, और अद्विका को घूरते हुए कहा, "तुम्हें मैंने कितनी बार समझाया है अद्विका कि इतनी देर रात तक जागने की कोई ज़रूरत नहीं है! इतनी देर रात तक जागने की वजह से तुम्हारे चेहरे का ग्लो कम हो सकता है। जब कल को शादी करके दूसरे घर ही जाना है, तो यह पढ़ाई-लिखाई छोड़ो और जो मैं कह रही हूँ उस पर ध्यान दो।"
अपनी माँ की बात सुनकर अद्विका के चेहरे की मुस्कान गायब हो गई। वह अपनी चेयर से उठी और मोनिका जी के सामने आकर खड़ी हो गई। उसने स्वाभिमान से अपनी माँ की आँखों में आँखें डालकर देखा, और कहा, "मम्मा! यह कैसी बातें कर रही हैं आप? आप अच्छी तरह जानती हैं कि मैं सेकंड ईयर में हूँ और मैं अपनी पढ़ाई को यूँ बीच में नहीं छोड़ सकती। और मैंने आपसे कितनी बार कहा है कि मुझे अभी शादी नहीं करनी है! फिर क्यों आप बार-बार मेरे पीछे पड़ी रहती हैं शादी कर लो, शादी कर लो'! पहले मेरी पढ़ाई पूरी हो जाने दीजिए, उसके चार-पांच साल बाद सोचेंगे कि क्या करना है।"
"तुम पागल हो गई हो अद्विका!" मोनिका जी की आवाज़ में गुस्सा साफ़ झलक आया, "चार... पांच साल? इतना टाइम नहीं है मेरे पास! मैं तुम्हारी शादी जल्द से जल्द करना चाहती हूँ और तुम हो कि शादी का नाम सुनते ही भागने लगती हो!"
अद्विका स्तब्ध होकर अपनी माँ को देखने लगी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि उसकी माँ को उसकी शादी की इतनी जल्दी क्यों है।
मोनिका जी ने अद्विका की हैरानी देखी और उनके होठों पर एक तिरछी, शातिर मुस्कान आ गई। उन्होंने लहज़ा थोड़ा हल्का करते हुए कहा, "मुझे ऐसे मत देखो बेबी... मैं तुम्हारे अच्छे के लिए ही कह रही हूँ। तुम इतने बड़े और नामी कॉलेज में पढ़ती हो, पर तुम्हारा अभी तक कोई बॉयफ्रेंड नहीं है? क्या फायदा ऐसी बेमिसाल खूबसूरती का, जब तुम एक लड़का तक नहीं पटा पाई? कोई अच्छा सा अमीर, बिलेनियर लड़का ढूंढो और उसके साथ रिलेशनशिप में आ जाओ। फिर थोड़े टाइम बाद शादी कर लेना... मैं तुम्हें शादी के लिए फिर कभी फोर्स नहीं करूंगी।"
माँ की यह बात अद्विका के आत्मसम्मान और उसके उसूलों पर सीधे चोट थी। उसकी आँखें भर आईं और लहज़े में गहरी नाराजगी आ गई, उसने धीरे से कहा, "मम्मा! आप मेरी माँ हैं या मेरी दुश्मन? कोई माँ अपनी बेटी को ऐसी बातें सिखाती है क्या कि कोई अमीर लड़का पटा लो और उसके साथ चक्कर चलाओ? आपको बहुत अच्छे से पता है कि मुझे यह सब घटिया बातें और दिखावा पसंद नहीं है, फिर भी आप बार-बार मुझे यही सब सिखाती हैं!"
मोनिका जी ने अद्विका के गाल पर बड़ी नज़ाकत से हाथ रखा और सहलाते हुए बड़े बेफिक्र अंदाज़ में बोलीं, "मैं तुम्हारे भले के लिए ही सिखा रही हूँ बेबी... और आजकल का यही फैशन है। आज के ज़माने में कोई भी लड़की सिंगल नहीं घूमती। लेकिन मुझे लगता है कि तुम दुनिया की पहली ऐसी बेवकूफ लड़की हो जो इस उम्र में भी अभी तक सिंगल बैठी हो!"
अद्विका ने अपनी माँ का हाथ अपने गाल से हटा दिया। उसे अपनी माँ की बातें समझ से परे लग रही थीं। लेकिन उसे अंदाज़ा भी नहीं था कि जिस शादी और अमीर दुनिया से वह दूर भागना चाहती थी, किस्मत उसकी तकदीर में एक ऐसा ही पन्ना लिखने वाली थी जहाँ उसका सामना मुंबई के सबसे बेरहम और ताकतवर बिज़नेस टाइकून से होने वाला था! जो रिश्तो में काम और पैसे पावर में ज्यादा बिलीव रखता है
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
हेलो रीडर्स यह मेरी कहानी का फर्स्ट चैप्टर है तो प्लीज पढ़कर कमेंट जरुर कीजिएगा आपको यह फर्स्ट चैप्टर कैसा लगा