My ruthless husband Ch. 3

my ruthless husband - Chapter 3

Posted by Author Dream Girl✍️. • Dec 24, 2025 11:21 PM

अक्षज ने अपना ग्लास टेबल पर रखा और धीरे से मुड़ा। उसके कदम इतने भारी और रोबीले थे कि फर्श भी कांप उठे, "मासूमियत और नादानी... मेरी दुनिया में इन दोनों चीज़ों की कोई जगह नहीं है, विक्रम। राठौर परिवार ने जो भारी कर्ज़ा लिया है, उसके बदले मुझे राठौर मेंशन की ज़मीन चाहिए थी। लेकिन मोनिका राठौर ने अपनी बेटी को इस डील में मोहरा बना दिया। अगर वह लड़की स्वाभिमानी है, तो मेरी इस दुनिया में उसका स्वाभिमान पहले ही दिन टूटेगा। और वैसे भी... रायज़ादा एम्पायर की इस गद्दी पर मेरा हक साबित करने के लिए मुझे एक कठपुतली बीवी की ही ज़रूरत थी। कल की पार्टी की तैयारियां पूरी रखो।"

विक्रम ने सिर झुकाया, और धीरे से कहा, "जी सर।"

अक्षज वापस खिड़की की तरफ मुड़ गया। उसकी आँखों में एक ख़ौफ़नाक चमक थी, जैसे वह शिकार के जाल में फंसने का इंतज़ार कर रहा हो।

अक्षज ने अपने कोट के अंदर से एक फोटो निकाला। और उसे फोटो को देखने लगा। यह फोटो किसी और कि नहीं बल्कि अद्विका की थी।

अक्षज ने उस फोटो पर अपने हाथ फिरते हुए कहा, "अद्विक राठौर जिस दिन से तुम्हारी मां ने मुझे तुम्हारी यह फोटो दिखाई है। उस दिन से तुम्हें पाने की तलब और ज्यादा बढ़ गई है। जब तुम इस तस्वीर में इतनी खूबसूरत हो तो सामने से दिखाने पर तुम कितनी खूबसूरत होगी। अब तो तुम्हें आंखों से नहीं बल्कि अपने होठों से छूकर ही पता करूंगा। और फिर तुम्हारे खूबसूरत ****ों के साथ खेल कर ही मुझे सुकून आएगा। और तुम्हारी वजह से ही पूरी रायजादा अंपायर की बागडोर मेरे हाथों में होगी।

अगली सुबह...

सूरज की हल्की किरणें खिड़की के पर्दों को चीरती हुई कमरे में दाखिल हुईं। अद्विका की नींद खुली। उसने भारी मन से अपनी आँखें खोलीं और धीरे से अंगड़ाइयां लेते हुए बिस्तर पर उठकर बैठ गई। रात भर अक्षज रायज़ादा का नाम उसके ज़हन में हथौड़े की तरह बजता रहा था, जिससे उसकी नींद पूरी नहीं हो पाई थी।

खुद को संभालते हुए वह धीरे-धीरे कदमों से वॉशरूम में चली गई। थोड़ी देर बाद वह शॉवर लेकर बाहर आई। इस वक्त उसने अपने बदन पर एक साफ़ वाइट टॉवल लपेट रखा था। भीगे बालों से टपकती पानी की बूंदें और उसका गोरा रंग... वह टॉवल में किसी काँच की गुड़िया की तरह मासूम और नाजुक लग रही थी।

वह ड्रेसिंग टेबल के बड़े से मिरर के सामने आकर खड़ी हो गई और ब्लो ड्रायर ऑन करके अपने लंबे, रेशमी बालों को सुखाने लगी। बाल सुखाने के बाद वह अपने क्लोज़ेट रूम में गई। अलमारी खंगालने के बाद उसने एक बहुत ही सिंपल, पेस्टल शेड की नी-लेंथ (घुटनों तक की) फ्रॉक चुनी।

कपड़े पहनकर जब वह बाहर आई, तो उस सादगी भरे आउटफिट में भी उसकी कुदरती खूबसूरती निखर कर बाहर आ रही थी। उसने चेहरे पर एकदम हल्का-फुल्का मेकअप किया, होठों पर हल्का सा लिपबाम लगाया और अपने बिखरे बालों को सेट किया। आखिर में अपना कॉलेज बैग उठाकर वह रूम से बाहर निकली और भारी कदमों से सीढ़ियों से होते हुए नीचे आ गई।

नीचे लिविंग रूम में एक अलग ही खामोशी थी। मोनिका जी सोफे पर आराम से बैठी हुई गरमा-गरम कॉफी की चुस्कियां ले रही थीं। उनकी आँखों में कल रात की साज़िश की चमक अब भी बाकी थी। जैसे ही उनकी नज़र सीढ़ियों से उतरती अद्विका पर पड़ी, उनके होठों पर एक अजीब सी शरारती और रहस्यमयी मुस्कान आ गई।

मोनिका जी ने कॉफी का मग एक तरफ रखा और अद्विका को सिर से पांव तक देखते हुए बड़े प्यार भरे अंदाज़ में बोलीं, "अद्वि बेबी... तुम इतनी सुबह-सुबह रेडी होकर कहाँ जा रही हो?"

अद्विका ने अपनी माँ की तरफ देखा, उसकी आवाज़ में रात की थकावट और एक खिंचाव साफ़ महसूस हो रहा था, तो उसने धीरे से कहा, "मम्मा, आपको तो मैंने रात में ही बताया था ना कि मुझे आज कॉलेज जाना है? मेरा बहुत इम्पोर्टेंट प्रोजेक्ट सबमिशन है आज।"

मोनिका जी ने अपनी थ्योरी बदली, कॉफी का कप सेंटर टेबल पर रखा और अपनी जगह से उठकर खड़ी हो गईं। वे मटकते हुए अद्विका के बिल्कुल सामने आकर खड़ी हो गईं। उन्होंने अद्विका को ऊपर से नीचे तक एक बार फिर परखा जैसे कोई जोहरी किसी कीमती हीरे की कीमत लगा रहा हो।

"वैसे... तुम आज सच में बहुत अच्छी लग रही हो अद्वि, एकदम परफेक्ट!" मोनिका जी ने अद्विका की फ्रॉक के कॉलर को ठीक करते हुए कहा, लेकिन अगले ही पल उनके लहज़े में सख्ती आ गई, "पर आज तुम कॉलेज नहीं जाओगी। अपना यह बैग यहीं छोड़ दो।"

अद्विका के माथे पर बल पड़ गए, उसने हल्के गुस्से में कहा, "क्या? लेकिन मम्मा, मेरा प्रोजेक्ट—"

"प्रोजेक्ट जाए भाड़ में!" मोनिका जी ने अद्विका की बात बीच में ही काट दी और उसकी आँखों में आँखें डालकर बोलीं, "आज शाम को हमें एक बहुत बड़ी और खास पार्टी में जाना है। मिस्टर अक्षज रायज़ादा ने हमें पर्सनली इनवाइट किया है... और जानती हो किसलिए? सिर्फ तुम्हारी वजह से! क्योंकि अब तुम उनके और उनके उस पूरे रायज़ादा एम्पायर के लिए बहुत मायने रखती हो। इसलिए आज का पूरा दिन तुम पार्लर और अपनी शाम की ड्रेस की शॉपिंग में बिताओगी, कॉलेज में नहीं।"

अद्विका ने झटके से अपनी माँ का हाथ अपने कंधे से हटाया। उसकी आँखों में बेबसी और गुस्सा एक साथ छलक आया, उसने गुस्से मेंकहा,  "मम्मा! आप समझ क्यों नहीं रही हैं? वह इंसान कोई शरीफ़ इंसान नहीं है! अक्षज रायज़ादा के नाम से पूरा शहर कांपता है। वह अपने फायदे के लिए किसी को भी कुचल सकता है। आप मुझे एक ऐसे इंसान के सामने परोस रही हैं जो सिर्फ अपनी पावर से लोगों को नचाना जानता है!"

मोनिका जी के चेहरे की मुस्कान गायब हो गई और उन्होंने अद्विका की कलाई को कसकर पकड़ लिया, और तीखे लहजे में कहा, "चुप रहो अद्विका! रायज़ादा फार्महाउस पर आज शाम को जो होने वाला है, वह हमारी किस्मत बदल देगा। अक्षज रायज़ादा पावरफुल है, सनकी है, विलेन है... जो भी है, लेकिन वह तुम्हें वो रुतबा दे सकता है जो राठौर खानदान खो चुका है। शाम को 7 बजे तक तुम रेड गाउन में रेडी मिलोगी मुझे, समझ आया? वरना मुझसे बुरा कोई नहीं होगा!"

मोनिका जी अपनी कड़क आवाज़ छोड़कर वहां से मुड़ गईं, जबकि अद्विका वहीं सीढ़ियों के पास खड़ी रह गई। उसका दिल तेज़ी से धड़क रहा था। उसे अहसास हो चुका था कि आज शाम को 'रायज़ादा फार्महाउस' के दरवाज़े उसके लिए सिर्फ एक पार्टी का न्योता नहीं, बल्कि उस ख़ौफ़नाक विलेन 'अक्षज रायज़ादा' के बनाए चक्रव्यूह का रास्ता हैं, जहाँ से वापस लौटना शायद?

अद्विका बेबसी से आकर सोफे पर बैठ गई, और उसने अपने सर को अपने हाथों में थाम लिया। इस वक्त उसे काफी रोने का मन कर रहा था। पर वह रोकर खुद को कमजोर साबित नहीं करना चाहती थी।

अद्विका काफी देर तक ऐसे ही सोफे पर बैठी रही, फिर वह सोफे से उठकर वहां से सीडीओ पर दौड़ते हुए सीधा अपने रूम में आई, और दरवाजा बंद करके पेट के वल बेड पर लेट गई, और फूट-फूट कर रोने लगी, इस वक्त उसके आंसू पहुंचने वाला उसके पास कोई भी मौजूद नहीं था क्योंकि उसका इस दुनिया में अपनी मां के अलावा कोई नहीं था। लेकिन आज तक मोनिका जी ने कभी भी अद्विका के आंसू को साफ नहीं किया बल्कि वह हमेशा से खुद पर ही ध्यान देती थी।

"क्यों? क्यों कर रही हो आप मेरे साथ ऐसा, अद्विका आ

ने सिसकते हुए कहा... I hate my life...I hate my very existence because I am your daughter...

अद्विका अपनी बेबसी पर काफी देर से ऐसे ही रोती रही, और रोने की वजह से उसका सर भारी होने लगा था। जिस वजह से थोड़ी ही देर में उसे गहरी नींद आ गई थी।

तभी अद्विका के रूम का दरवाजा खुला और मोनिका जी रूम के अंदर आई, उन्होंने बेड की तरफ देखा जहां अद्विका गहरी नींद में सो रही थी।

अद्विका को ऐसी गहरी नींद में सोते हुए देख कर मोनिका जी के फेस पर तिरछी मुस्कान उभर आई, और फिर वह वहां से सीधा बाहर चली गई,

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

100%