स्याही और जज्बात" - Chapter 1
कहानी का नाम: मायाजाल
(The Professional Brides)
"मीठी बातों का ज़हर और लालच का फंदा—यही है इन शातिर दुल्हनों का गंदा धंधा।" 🐍
शिकार और शिकारी :
सिटी पार्क के एक कोने में आराध्या और आरोही बैठी अपनी बातों में पूरी तरह मशगूल थीं। भविष्य की योजनाएं, जॉब और करियर पर चर्चा करते-करते उनकी बातें एक अलग ही मोड़ पर पहुँच गईं।
आराध्या: "तुझे पता है? अगले महीने मेरा केस फाइनल हो जाएगा। मैंने १० करोड़ की भरण-पोषण (Alimony) राशि की मांग की थी और वह लड़का राजी भी हो गया है।"
आरोही: (मुस्कुराते हुए) "वाह! मैंने भी एक 'बकरा' फँसा लिया है। मेरा जिसके साथ अफेयर चल रहा है, वह एक अमीर आईटी प्रोफेशनल है और शादीशुदा भी।"
आराध्या: "सच कहूँ तो उस लड़के से शादी करने की मेरी कभी इच्छा ही नहीं थी। मैं तो सिर्फ मम्मी के कहने पर राजी हुई थी।"
आरोही: "बिल्कुल सही। मैं भी उस 'सेकेंड हैंड' इंसान से खुशी से शादी थोड़े ही करूँगी? मुझे तो बस उससे पैसे ऐंठने हैं। अब देख, अगले महीने से दो लाख रुपये मेरे अकाउंट में जमा होने शुरू हो जाएंगे, फैमिली कोर्ट में सब तय हो चुका है।"
आराध्या: "यही तो सही तरीका है। अब कौन मेहनत करके पढ़ाई करे और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी करे? फिर इंटरव्यू का झंझट... बहुत मुश्किल है वो सब।"
आरोही: "सही कहा! लड़के मेहनत करें, पढ़ाई करें और नौकरी करें, हम क्यों करें? क्या बोलती है?"
आराध्या: "मैंने एमसीए (MCA) किया है, पर क्यों मैं किसी प्राइवेट कंपनी में गधा-मजदूरी करूँ? ऐसे अमीर लड़कों को फंसाने से सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।"
आरोही: "एग्जैक्टली! मैं भी तेरे ही नक्शेकदम पर चल रही हूँ। अगले महीने उस लड़के से मेरी शादी है। क्या मैं वाकई उससे उम्र भर का रिश्ता निभाऊँगी? कभी नहीं। मेरा मकसद सिर्फ उससे मोटी रकम वसूलना है।"
आराध्या: "ये आजकल की कई लड़कियों का नया बिजनेस और प्रोफेशन बन गया है। इसमें न कोई टेंशन है और न कोई झंझट। वैसे, तूने जिस लड़के को फँसाया है, वह करता क्या है?"
आरोही: "वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में बड़े पद पर है। उसका सालाना पैकेज १० करोड़ है। उसका नाम सार्थक है।"
आराध्या: "सार्थक? पूरा नाम क्या है?"
आरोही: "सार्थक पटनायक... उत्तर प्रदेश से है।"
आराध्या: "सार्थक पटनायक? क्या तेरे पास उसकी फोटो है?"
आरोही ने गर्व से अपने स्मार्टफोन में उस लड़के की तस्वीर दिखाई। जैसे ही आराध्या की नजर स्क्रीन पर पड़ी, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका चेहरा सफेद पड़ गया।
आराध्या: (हकलाते हुए) "अरे... ये... ये तो मेरा एक्स-हसबैंड (Ex-Husband) है!"....
ll समाप्त ll
शिकारी (The Professional Brides): 🕸️👠💄
ये वो हसीनाएं हैं जो प्यार का जाल बुनती हैं। इनका मकसद दिल जीतना नहीं, बल्कि तिजोरी खाली करना है।
शिकार (The Targets): 💸💎🥂
वो अमीर और रसूखदार लोग जो सुंदरता के जाल में फंसकर अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं।
"इस खेल में न कोई मासूम है, न कोई गुनाहगार... यहाँ बस वही जीतता है, जिसे जाल बिछाना और जाल से निकलना आता है।"
धोखा: 🎭
पैसा: 💰
खतरा: ⚠️
रहस्य: 🕵️♂️
……………………………………………………………………………
स्याही और जज्बात
"कहानी का नाम: मायाजाल