Sold to Devil Boss - Chapter 1
इस कहानी की शुरुआत होती है एक मासूम लड़की के साथ, जो कि अपने हाथ जोड़ के अपने सामने खड़ी लगभग 45 साल की महिला से कुछ रिक्वेस्ट किए जा रही थी। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि श्रेजल ही थी, जो कि अपने सामने खड़ी बुआ से रिक्वेस्ट कर रही थी कि वो इस शादी को ना कराएं, क्योंकि उसे पता था कि जिससे उसकी शादी होने वाली है, वो कैसा इंसान है। वहीं पूरे घर को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया जा रहा था।
श्रेजल अपनी बुआ जी से रिक्वेस्ट करते हुए कहती है, "प्लीज बुआ जी, मुझे यह शादी नहीं करनी। आप जानती हैं ना आप मेरी शादी किससे करा रही हैं। वो अच्छे इंसान नहीं है।" वहीं उसकी बुआ जी जिसका नाम वंदना था।
वो श्रेजल की बात सुनकर बहुत ही गुस्से में कहती है, "यह तुम्हें तब सोचना चाहिए था जब तुम अपना मुंह काला करा रही थी कल। तुम्हें पता भी है तुम क्या करके आई हो? और इसके बाद अगर तुम्हें कोई एक्सेप्ट कर रहा है, तो इसमें तुम्हें उसे थैंक यू कहना चाहिए। अपने नखरे मत दिखाओ मुझे। समझ आई बात?"
श्रेजल फिर से रिक्वेस्ट करते हुए लगभग गिड़गिड़ाते हुए उनके सामने नीचे बैठ जाती है और उनसे कहती है, "आप जैसा समझ रही हैं, वैसा कुछ नहीं है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। वो एक छोटी सी गलतफहमी थी। मैंने कुछ नहीं किया। उधर से ही जबरदस्ती हो रही थी, बुआ।"
वहीं वंदना जी कहती हैं, "अच्छा हां भाई, अब इतनी खूबसूरत हो तुम। बला की खूबसूरत हो, तो ऑब्वियसली इतना तो होना तुम्हारे साथ नॉर्मल है ना। अब देखकर हो गए होंगे तुम्हारे बॉस तुम पर लट्टू। इसमें हमारा कोई नुकसान नहीं है। और अगर अब वो तुमसे शादी करना चाहते हैं, तो चुपचाप से यह शादी कर लो। तुम्हें पता है ना उनसे शादी करने के लिए कितनी सारी लड़कियां मरी जाती हैं। यह कोई मामूली रिश्ता नहीं है, और अच्छा होगा कि हमारे सर से तुम्हारे जैसी पनौती भी निकल जाएगी। जब से पैदा हुई हो, सिर्फ गलत ही तो हो रहा है। एक तो अपने मां-बाप को खा गई। ऊपर से हमारी जिंदगी में आकर हमारे सर पर ग्रह गोचर बन के घूम रही हो तुम। अब मुझे कोई नाटक नहीं सुनना है लड़की। चुपचाप से शांति से बैठकर अपना मेकअप कराओ, तैयार हो और दुल्हन बनो और आराम से शादी को एक्सेप्ट कर लो। वरना जो हश्र तुम्हारा मैं करूंगी... याद है ना बचपन की मार?"
श्रेजल डरते हुए कहती है, "प्लीज, आप समझ नहीं रही हैं, वो अच्छे कैरेक्टर के इंसान नहीं हैं।"
बुआ जी कहती हैं, "तुझसे तो अच्छे ही हैं वो। और हां, अब यह डील फाइनल हो चुका है। तुझे पता है ना? तुझे उन्हें देने में मुझे कितना प्रॉफिट है। और तुझे लगता है, इसके बाद भी तेरे गिड़गिड़ाने से मुझे कोई फर्क पड़ेगा? नहीं। अब तुझे इस घर से निकलना ही होगा।"
श्रेजल थक हार कर जमीन पर अपने हाथ को पटक कर रोने लगती है। वहीं बुआ जी बेदर्दी से वहां से चली जाती हैं, जैसे उन्हें श्रेजल के आंसुओं से कोई फर्क ही ना पड़ रहा हो।
थोड़ी देर में बाहर से वंदना जी कुछ ब्यूटीस को अंदर भेज देती हैं। लेकिन श्रेजल अभी भी जमीन पर पड़े हुए रोए जा रही थी। उसे अपने सामने की जिंदगी साफ नजर आ रही थी। उसे दिख रहा था कि उसका फ्यूचर कितने बड़े डेंजरस में जा रहा है।
वो सारे स्टाफ अंदर आकर कहती हैं, "मैम, आप इस तरह से क्यों रो रही हैं?"
श्रेजल एक स्टाफ को जोर से गले लगाकर रोना शुरू कर देती है। वहीं पीछे से दरवाजा फिर खुल जाता है, जिससे श्रेजल एकदम से घबरा जाती है।
वंदना जी फिर से श्रेजल को देखने आई थी कि वो इस वक्त क्या कर रही है। वहीं वंदना जी श्रेजल को देखकर कहती हैं, "तुम आंसू बहाना बंद नहीं करोगी बेटा? मुझे अच्छे से पता है कि तुम्हें हमारी बहुत याद आएगी और हमें भी तुम्हारी बहुत याद आएगी। लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि तुम शादी ही नहीं करोगी। अब क्या जिंदगी भर तुम्हें अपने सर पर बिठाकर खिलाएं?"
वो सिर्फ अच्छा बनने का नाटक कर रही थी क्योंकि यहां पर जो स्टाफ थी, वो श्रेजल के ससुराल की तरफ से भेजी गई थी और इसी वजह से वंदना जी कोई नाटक नहीं करना चाहती थी।
वो श्रेजल के पास आती हैं और उसे उसके कंधे से उठाकर कहती हैं, "चलो, अब तुरंत ही शादी का जोड़ा पहन लो। देखो, कितना खूबसूरत लहंगा भेजा है तुम्हारे ससुराल वालों ने तुम्हारे लिए।"
श्रेजल बेमन से खड़ी होती है और चुपचाप से अपने चेहरे को दूसरी तरफ मोड़ देती है। वहीं वंदना जी उसे कॉर्नर में ले जाकर कहती हैं, "अगर इन लोगों से कुछ भी बकवास करने के बारे में सोचा भी ना, तो याद रखना ससुराल जाने से पहले तुम्हें गूंगी कर दूंगी मैं।"
श्रेजल जो एकदम से फूट फूट कर रोना शुरू कर देती है, तो वंदना जी फिर से अपने हाथ को उसके बाजू पर रखकर उसे कस के दबाते हुए कहती हैं, "चुप हो जाओ! कितनी बार बोलूं तुम्हें, चुप हो जाओ।"
वो स्टाफ भी अब वंदना जी को देखने लगी थी। वहीं वंदना जी फिर से अपने चेहरे के एक्सप्रेशन को चेंज करते हुए कहती हैं, "बच्ची है ना, थोड़ा इमोशनल हो जाती है। इधर आओ बेटा।"
और यह बोल के वो श्रेजल को जोर से गले लगाते हुए कहती है, "देर मत करो, मुझे और भी बहुत काम है। तुम्हारा नाटक ही संभालने के लिए नहीं आई हूं मैं यहां पर। अभी बाहर की अरेंजमेंट्स भी देखनी हैं और भी बहुत काम है मुझे। अब मैं हूं तो तुम तैयार मिलनी चाहिए मुझे। आई बात समझ में?"
श्रेजल अपना सिर धीरे से हां में हिला देती है और उस शादी के जोड़े को देखने लगती है।
वो स्टाफ़ श्रेजल से बहुत ही प्यार से बात करते हुए कहती है, "मैम, आप अंदर जाकर के पहले चेंज कर लीजिए, फिर हम आपका मेकअप स्टार्ट करते हैं।"
श्रेजल धीरे से अपना सर हां मिला देती है और कहती है, "जी, मैं जाती हूं।"
अभी भी उसकी आवाज लगातार कांप रही थी। श्रेजल की मदद करते हुए वो स्टाफ श्रेजल के लिए लहंगे को अंदर ले जाती हैं। वहीं श्रेजल धीरे-धीरे करके अपने लहंगे को पहनना शुरू कर देती है।
थोड़ी देर में वो शादी के जोड़े में आ चुकी थी, बस उसने अभी दुपट्टा नहीं लगाया था। उसके लहंगे का कलर उसके ऊपर बहुत ही ज्यादा निखर कर सूट कर रहा था। उसके लहंगे का कलर जो कि डीप रेड था, ऊपर पूरे लहंगे को गोल्ड के कढ़ाइयों से सजाया गया था।
जैसे ही श्रेजल अपने शादी का जोड़ा पहनकर बाहर आती है, सारे के सारे स्टाफ जो अपने आप से ही बुदबुदगाते हुए कहती हैं, "इन्हें तो मेकअप की जरूरत भी नहीं है।"
वहीं दूसरी लड़की कहती है, "इतने बड़े शख्स की बीवी बनने जा रही हैं, अब ऐसे थोड़ी ना उन्हें पसंद आई होंगी ये।"
वहीं तीसरी स्टाफ भी कहती है, "वैसे मैंने सुना है कि खुराना साहब का जो बिहेवियर है ना, लड़कियों के साथ वो बिल्कुल भी लड़कियों को सीरियस नहीं लेते। फिर अचानक से यह शादी का ड्रामा... पता नहीं अब ये क्या चक्कर है।"
वो चौथी स्टाफ जो उनमें से सबसे ज्यादा सीनियर थी, वो उन तीनों को चुप कराते हुए कहती हैं, "चुप हो जाओ तुम सब।"
और चारों के चारों श्रेजल की तरफ आगे बढ़ जाते हैं और उसके लहंगे को उठाकर उसे चलने में मदद करते हैं और ले आकर उसे ड्रेसिंग टेबल के सामने बिठा देते हैं।