Sold to Devil Boss - Chapter 3
श्रेजल का जवाब देते हुए सुहाना कहती है,
“क्या किया है तुमने? अरे क्या नहीं किया है ये पूछो मुझसे!”
“स्कूल में जब हम साथ पढ़ते थे। तुम्हें पता है? सब मुझसे यही पूछते थे कि तुम्हारी बहन है ये। और जब मैं सबको बोलती थी कि हाँ, तुम मेरी बहन हो, तो वो लोग मुझे चिढ़ाते थे कि तुम्हारी बहन इतनी सुंदर है और तुम इतनी सुंदर क्यों नहीं हो? तुम क्यों नहीं हो उसकी तरह अच्छी? तुम्हें पता है मेरी भी फ्रेंड्स सिर्फ़ तुमसे बात करना चाहती थीं और मुझसे दूर भागती थीं।
जब तुम्हारे मार्क्स अच्छे आते थे तो मुझे प्रिंसिपल, टीचर्स हमेशा तुम्हारे बारे में सुनाया करते थे कि देखो वो लड़की कितनी अच्छी है। तुमसे छोटी होने के बाद भी वो कितना अच्छे से पढ़ती है और एक तुम हो।
तुमने हमेशा से सिर्फ़ और सिर्फ़ मुझे जलील करवाया है। डैड भी मुझे तुम्हारे बारे में ही हमेशा ताने देते थे कि वो लड़की जो बिन माँ-बाप की है, वो इतना अच्छे से पढ़ाई करती है। हर एक चीज़ में टैलेंटेड है और एक तुम हो।
अरे बड़े होने के बाद भी तुमने मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर रखी थी। शादी के लिए लड़के मुझे देखने आते थे लेकिन पसंद तुम्हें करके चले जाते थे। जिसे मैं पसंद करती थी उसे भी सिर्फ़ तुम ही पसंद आई।”
सुहाना की आँखें लाल हो जाती हैं। वो चिल्लाती है,
“हाँ! तुमने छीन लिया उसे मुझसे। तुमने मुझसे छीन लिया उसे जिसे मैं पसंद करती थी!”
श्रेजल धीरे से पूछती है, “कौन है वो जिसे मैंने छीन लिया तुमसे?”
सुहाना कड़वाहट से हँसती है, “वही… जिससे आज तुम्हारी शादी हो रही है।”
वो आगे बढ़ती है और बात जारी रखती है,
“तुम्हें पता है जब से मेरे बॉस ने तुम्हें देखा था ना, मेरे साथ… उन्हें पता चला कि तुम मेरी बहन हो, तब से वो मुझे हमेशा कुछ ज़्यादा ही भाव देने लगे थे। मुझे लगा था कि शायद वो मुझे पसंद करते हैं या मुझे स्पेशल ट्रीटमेंट दे रहे हैं। लेकिन मुझे सच कहाँ पता था… और मैं उन्हें सीरियस लेने लगी थी।
और एट लास्ट पता है क्या हुआ? वही जो हमेशा की तरह होता था। वो ऑफिस तुम्हें जॉइन करने के लिए कहने लगे। मुझे लगा कि बस यूँ ही बोल रहे हैं। मैं उनके इरादों को समझ नहीं पाई थी। मुझे लगा था शायद वो मेरी फ़ाइनेंशियल कंडीशन को ठीक करने के लिए बोल रहे होंगे या शायद तुम मेरी बहन हो इसलिए… लेकिन मैंने ये नहीं सोचा था कि जिस लड़की को बिना डिग्री के जॉब मिल रही है वो ऑब्वियसली कंपनी के बॉस की कुछ-न-कुछ तो ज़रूर लगती होगी। और अगर नहीं लगती तो ज़रूर बॉस को वो पसंद आ चुकी होगी। वो लड़की नॉर्मल तो हो ही नहीं सकती जिसे ना डिग्री चाहिए, ना इंटरव्यू क्रैक करना पड़ा। कंपनी में तो तुम्हें बस यूँ ही जॉब मिल गई थी।”
श्रेजल धीमी आवाज़ में कहती है, “पर मैंने इंटरव्यू देने के लिए कहा था…”
सुहाना उसके सामने आकर बैठती है, उसके चेहरे को ज़ोर से पकड़ती है और कहती है,
“और उन्होंने तुम्हारा इंटरव्यू लिया था क्या?”
फिर ज़ोर से छोड़ते हुए, “नहीं लिया था ना? तुम्हें पता है क्यों? क्योंकि उनके बॉस की नज़र तुम पर थी।”
श्रेजल की आँखों में इस वक़्त पछतावा साफ़ नज़र आ रहा था। वो सुहाना के सामने हाथ जोड़ती है,
“अगर मैंने तुम्हें इतनी तकलीफ़ दी है तो आई एम रियली सॉरी सुहाना… पर मेरा ऐसा कोई इंटेंशन नहीं था। और अगर तुम उन्हें पसंद करती हो ना तो आई प्रॉमिस, मैं ये शादी नहीं करूँगी। मुझे नहीं करनी शादी। मैं बुआ जी से बात कर लूँगी और तुम्हारे बारे में उन्हें सब बता दूँगी। वो इस शादी को तुड़वा देंगी। तुम बिल्कुल परेशान मत हो…”
श्रेजल अभी भी अपनी बहन सुहाना के बारे में सोच रही थी, क्योंकि उसे नहीं पता था कि सुहाना कितनी खतरनाक हो चुकी है।
सुहाना स्टूल से उठती है, श्रेजल को देखकर एक ठंडी विजयी मुस्कान देती है और कहती है,
“मॉम को सब पता है।”
श्रेजल एकदम से अपने लहंगे को पकड़कर खड़ी हो जाती है, “व्हाट? सब पता है? फिर ये शादी क्यों? वो क्यों करवा रही हैं शादी? तुम्हारी ज़िंदगी वो क्यों बर्बाद करवा रही हैं?”
सुहाना चुटकी बजाते हुए कहती है, “कल सुबह तुमने उन्हें रिजेक्ट किया था ना… याद है तुम्हें?”
श्रेजल की आँखों के सामने कल की बातें घूमने लगती हैं – उसके अपने ही कंपनी के बॉस उसे केबिन में बुलाते हैं, प्रमोशन के बहाने कुछ गंदे फेवर माँगते हैं, और श्रेजल सख़्त लहजे में मना कर देती है।
सुहाना हँसते हुए कहती है, “ओ मैडम, कहाँ खो गईं? तो जिस तरह तुमने उनके साथ रात बिताने से रिजेक्ट कर दिया ना, बस उनका दिमाग घूम गया। इसीलिए उन्होंने तुम्हें ‘खरीदने’ का डिसाइड कर लिया। तुम्हें पता है ना बिज़नेसमैन कितने पावरफुल होते हैं… और जिसके पास पैसे हों, उसके पावर का अंदाज़ा तुम्हें अब बहुत जल्द हो जाएगा।”
श्रेजल जल्दी से कहती है, “मतलब बुआ जी को भी पता है कि कल जो कुछ भी हुआ था, वो मैंने नहीं किया था? वो उनकी साजिश थी मुझे फँसाने के लिए? उन्होंने ये सब कुछ प्लान किया था?”
सुहाना हँसती है, “हाँ भई, सब पता है। मुझे भी पता है। मॉम को भी पता है। इवन मेरे डैड को भी पता है। लेकिन क्या कहते हैं ना… पैसों की ताकत। जब पैसे बोलते हैं तो इंसान चुप हो जाता है।
और हाँ, तुम्हारे सरप्राइज़ के लिए एक और बात… ये आइडिया भी तो उन्हीं का था कि तुम्हारे साथ कुछ ऐसा किया जाए जिससे तुम इस शादी के लिए मना ही ना कर पाओ। अब देखो ना, कितनी बुरी तरह फँस गई हो तुम।
वैसे भी तुम्हारे फ़्यूचर के बारे में सोच-सोचकर मुझे तुम पर तरस आ रहा है। हाँ, मैं उन्हें पसंद करती थी। लेकिन मेरी बात कुछ और थी। तुम्हारे जैसे इनोसेंट, इमोशनल लड़की के लिए वो शख़्स बिल्कुल फिट नहीं है। पर मैं तो भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हूँ कि वो तुम्हें चुन रहे हैं, मुझे नहीं।
मुझे कुछ दिन पहले ही पता चला कि उनके लिए लड़कियाँ सिर्फ़ टॉयज़ होती हैं। जितने दिन मन करता है खेलते हैं, फिर कबाड़ में फेंक देते हैं। अब मुझे तुम्हारे बारे में थोड़ी टेंशन भी हो रही है कि… तुम किस कबाड़ में फेंकी जाओगी।”