आई लव यू लॉयर साहब🔥 Ch. 1

आई लव यू लॉयर साहब🔥 - Chapter 1

Posted by LAKU 🔥 • Feb 03, 2026 07:34 PM

ये एक BL लव स्टोरी है जिन्हें BL  स्टोरी से नफरत है वो इस स्टोरी से दूर रहें बाकी तो सब अपनी मर्जी के मालिक है पढ़ना है तो पढ़िए ना पढ़ना है तो ना पढ़िए.. जबरदस्ती बिल्कुल भी नहीं है!

ये स्टोरी है 'मिलान अग्निहोत्री' की जिन्हें अपने ही कॉलेज के एक जूनियर स्टूडेंट के पापा से प्यार हो जाता है! पहला तो एज डिफरेंस दूसरा सेम जेंडर का आकर्षण.. क्या मिलान का ये प्यार कभी पूरा हो पाएगा क्या उसे उसकी मोहब्बत मिल पाएगी या वो अपनी मोहब्बत में पागल हो जाएगा!

मिलान अग्निहोत्री—उम्र 23 साल थोड़ी बहुत गर्ली टाइप हरकतें पर है बिल्कुल दबंग पर्सनैलिटी के.. एस वी यूनिवर्सिटी में थर्ड ईयर के स्टूडेंट कॉलेज में बहुत रौब है इनका कॉलेज के आधे से ज्यादा लोग इनके दीवाने हैं जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल है.. डांसिंग एंड सिंगिंग इन्हें बहुत पसंद है बाकी स्वभाव में थोड़े नॉटी और फ्लर्टी टाइप के पर कभी किसी का दिल नहीं दुखाते!

वेदांग शर्मा, सुजोत कुमार, श्रृजन पल्लव—ये सभी मिलान के बेस्ट फ्रेंड्स है चारों दोस्त एक दूसरे के लिए बहुत प्रोटेक्टिव है वक्त आने पर ये किसी की जान ले भी सकते हैं और अपनी जान दे भी सकते हैं!

अविरल अहलावत—उम्र 19 साल स्वभाव से थोड़े शर्मीले और शांत, अभी-अभी इनका एस वी यूनिवर्सिटी में एडमिशन हुआ है अपने पापा से बहुत प्यार करते हैं इन्हें बुक्स पढ़ना बहुत पसंद है ये अपने पूरे दिन में से 2 घंटे तो लाइब्रेरी में बीतते ही बिताते हैं!

प्रशांत द्विवेदी—उम्र 19 साल अविरल के बचपन के दोस्त, इनका और अविरल का एक ही कॉलेज में एडमिशन हुआ है स्वभाव से लड़ाकू और बातूनी इन्हें बात करना बहुत पसंद है और किसी भी चीज की डिबेट में इनसे कोई जीत नहीं सकता.. बात करने के अलावा इन्हें खाना खाना भी बहुत पसंद है जिस वजह से ये बहुत अच्छा खाना बना भी लेते हैं!

मृदांग अहलावत—उम्र 43 साल अविरल के पापा स्वभाव से बेहद खडूस और गुस्से वाले,, अविरल जब 10 साल का था तब इनकी पत्नी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और कुछ ही महीनों में उन्होंने अपना दम तोड़ दिया था मृदांग अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे जिनके गुजर जाने के बाद इन्होंने कभी शादी नहीं की और ना ही किसी को अपनी लाइफ में जगह दी.. एक बहुत बड़ी टेक्सटाइल कंपनी के मालिक काम में जरा सी भी चूक ये बर्दाश्त नहीं करते ज्यादा बातें करना इन्हें पसंद नहीं अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं.. इन्हें गाने सुनना बहुत पसंद है ओल्ड सोंग्स इन्हें बहुत पसंद है!

लक्षित बाजपेई—उम्र 30 साल स्वभाव से थोड़े खडूस और सर्द इनकी खुद की एक छोटी सी गैरेज है इनका दुनिया में कोई नहीं है.. पसंद तो वैसे उनकी कुछ खास है नहीं पर काम बहुत ईमानदारी से करते हैं!

तो स्टोरी स्टार्ट करते हैं.....

एस वी यूनिवर्सिटी.. छुट्टियों के बाद कुछ दिनों से कॉलेज में नए स्टूडेंट्स की एंट्री हो रही थी कुछ बदमाश सीनियर्स की गैंग नए स्टूडेंट्स की रैगिंग कर रहे थे और आसपास सेकंड और थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स जमा होकर जूनियर स्टूडेंट्स की रैगिंग का मजा ले रहे थे !

तभी कॉलेज के गेट से दो एमजी साइबरस्टर कार्स की एंट्री होती है जिन्हें देखकर सभी स्टूडेंट्स अपनी आहें भरने लगते हैं जो नए स्टूडेंट्स थे वो सभी उन कार को आंखें फाड़े देख रहे थे.. वहीं जो पुराने स्टूडेंट्स थे उन्हें पता था ये कार किसकी है इसलिए वो चुपचाप खड़े उन दोनों कार्स को देख रहे थे उन्हें तो बस कार में से उतरने वाले लोगों का इंतजार था !

दोनों कार पार्किंग एरिया में पार्क होती है पहली कार से दो लड़के उतरते हैं दोनों की उम्र 24 साल थी एक लड़के ने ब्लैक कलर की शर्ट के ऊपर ग्रे कलर का जैकेट और ब्लैक कलर का पेंट पहन रखा था,, दूसरे लड़के ने सिल्वर कलर की शर्ट के नीचे ब्लैक कलर का पैंट पहन रखा था एक के आंख पर नजर का चश्मा था तो दूसरे के आंख में ब्लैक गॉगल !

वहीं दूसरी कार से भी दो लड़के बाहर निकलते हैं उन दोनों की उम्र भी सेम थी उनमें से एक लड़के ने क्रीम कलर की शर्ट के साथ ग्रीन कलर की पैंट पहन रखी थी और सबसे आखिर के लड़के ने पिंक कलर की शर्ट के ऊपर ब्राउन कलर का लेदर जैकेट और नीचे ब्लैक कलर का पेंट पहन रखा था उसके बाल बाकी सभी के बालों से थोड़े बिखरे हुए से थोड़े लंबे थे उसने अपने बालों पर ब्लैक चश्मा चढ़ा रखा था.. चारों की पीठ पर बैग लटक रहा था चारों साथ में आगे की तरफ बढ़ते हैं बाकी सभी स्टूडेंट्स उन चारों को देखते हुए आपस में बातें कर रहे थे पर वो चारों आपस में बातें करते हुए मुस्कुरा रहे थे !

कुछ समय बाद कॉलेज के गेट से एक ग्रे कलर की बीएमडब्ल्यू प्रवेश करती है उस बीएमडब्ल्यू का मॉडल बिल्कुल नया था जो अभी 10 दिन पहले ही लॉन्च हुआ था उस बीएमडब्ल्यू को देखकर तो सभी स्टूडेंट्स दंग रह जाते हैं.. कार को देखकर उसकी कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता था आज तक कॉलेज में बहुत सी नई-नई मॉडल्स की कार आई थी पर ऐसी न्यू मॉडल वो भी नवी लॉन्च की गई कार उन लोगों ने पहली बार देखी थी अब सभी लोग उत्सुकता से उस कार को देख रहे थे मतलब इतनी महंगी कार खरीदने का दम किसमें था ये देखने के लिए सभी उत्सुक थे !

कार पार्किंग में आती है और ड्राइविंग साइड का दरवाजा खुलता है वहां से एक 19 साल का लड़का बाहर निकलता है उस लड़के ने ब्लू कलर की टी शर्ट पहन रखी थी जिसके ऊपर उसने ब्लैक कलर की डेनिम जैकेट और ब्लैक कलर का कार्गो पैंट पहन रखा था,, उसके बाजू वाली साइड से दूसरा 19 साल का लड़का बाहर आया उस लड़के ने ग्रीन कलर की शर्ट के ऊपर ब्लैक कलर का स्लीवलेस जैकेट पहन रखा था और नीचे उसने व्हाइट कलर का पैंट पहन रखा था पहले लड़के के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल थी तो दूसरे लड़के का चेहरा एकदम शांत था !

दोनों कॉलेज के अंदर की तरफ आते हैं तभी उनके दाएं तरफ से कोई उन्हें पुकारता है वो दोनों अपने दाएं तरफ देखते हैं जहां पर स्टूडेंट्स की भीड़ इकट्ठा थी और कुछ लड़के और लड़कियां जो शायद एक ही गैंग कू लग रहे थे वो सभी इस वक्त अपनी-अपनी बाइक्स के ऊपर बैठे हुए जूनियर्स की रैगिंग कर रहे थे उन्हें में से एक लड़के ने उन दोनों को पुकारा था..

दूसरा लड़का इतनी भीड़ देखकर थोड़ा सहम गया तो पहला लड़का गुस्से से उन सब की तरफ देखते हुए बोला : लगता है आज का पहला दिन हमारा इंटरेस्टिंग होगा चलो चलते हैं कितने प्यार से इनवाइट कर रहे हैं वो लोग हमें ।।

दूसरा लड़का उसके हाथ को पकड़ते हुए बोला : शांत (प्रशांत का निकनेम) थोड़ी देर के लिए उलझना मत तुम प्लीज हमारा आज पहला दिन है कॉलेज का हम इसे बर्बाद नहीं करना चाहते ।।

प्रशांत : अगर उन लोगों ने हमसे तमीज से बात की तो हम भी तमीज से पेश आएंगे वरना मुंहतोड़ जवाब देना तो हमें भी आता है ।।

अविरल अपना सर हिलाते हुए बोला : तुमसे बोलना ही बेकार है अगर सामने से एक बात कही जाएगी तो तुम यहां से चार बातें फेंक कर मारोगे.. चलो अब चलने के अलावा कोई और चारा भी तो नहीं ।। फिर दोनों चलते हुए स्टूडेंट के बीच आ जाते हैं !

वहां स्टूडेंट के बीचों-बीच में कुछ स्टूडेंट अजीब अजीब हरकतें कर रहे थे कोई मुर्गी की तरह आवाज निकल रहा था, तो कोई बत्तख की तरह चल रहा था, कोई नागिन की तरह रेंग रहा था, तो कोई कुत्ते की तरह भौंक रहा था !

सीनियर स्टूडेंट्स में से एक लड़का अविरल और प्रशांत को देखते हुए बोला : अपना इंट्रोडक्शन दो तुम दोनों ।।

प्रशांत शांति से : माय नेम इस प्रशांत द्विवेदी ।।

अविरल अपनी शांत सी मधुर आवाज में बोला : हमारा नाम अविरल अहलावत है ।। उसकी आवाज सुनकर एक पल को वहां पर सन्नाटा छा गया इतनी मीठी और मधुर आवाज शायद ही किसी लड़के की उन लोगों ने सुनी थी सभी लोग कुछ पल तक तो अविरल को देखते रह गए अविरल देखने में भी बहुत खूबसूरत था खूबसूरत से दो काले काले नयन जिनमें काजल लगाने की जरूरत ही नहीं होती थी, गुलाब से गुलाबी होंठ, पतली नाक, काले बाल और सुराहीदार गर्दन, थोड़े गुलाबी गाल कुल मिलाकर बहुत ही खूबसूरत दिखता था वो !

कुछ पल बाद वे सभी लोग उसके सम्मोहन से बाहर आए और वहीं लड़का जिसने उन दोनों को वहां बुलाया था वो अब जाकर उन दोनों के सामने खड़ा हो जाता है उसकी नजर अविरल पर ही टिकी हुई थी उसने उसे ऊपर से नीचे तक देखते हुए तिरछी मुस्कान के साथ कहा

वो लड़का : तो अविरल जी क्या-क्या शौक है आपके मतलब क्या पसंद है आपको ??

अविरल धीमी आवाज में बोला : कुछ भी नहीं ।।

वो लड़का उसकी बात सुन अपनी भौंहें सिकोड़ते हुए बोला : तुम्हें पता है ना हम सीनियर्स है तुम्हारे जो भी हम पूछे उसका सही सही जवाब दो.. बताओ सिंगिंग आती है तुम्हें ??

To Be Continued 🔥

100%