बेवफ़ा - Chapter 3
वो उस दिन को याद करता है जब रागिनी उसके स्टूडियो में एज फैशन डिजाइनर काम करती थी एक दिन मौका देख विराट ने उसे अप्रोच किया तो गुस्से में रागिनी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया
... हिम्मत भीं कैसे हुईं इस कदर कि वाहियात बात करने कि शादी सुदा हों इसका तो लिहाज़ करते , वो गुस्से में बोले जा रही थी और बाकि स्टॉफ देख मन ही मन उसकी हसीं उड़ा रहा था
तभी विराट ने सोच लिया कि वो रागिनी को समाज में इज्जत से नहीं जीने देगा, साथ ही वो सब उसके साथ करेगा जो करना चाहता था सहमति से नही तो जबरजस्ती ही सही
दूसरी तरफ रागिनी भीगी भीगी सी वहीं बैठी रहती हैं जब एक घंटे बाद भीं वो बाहर नहीं आती तो ऋषभ सीधा अंदर आ जाता हैं
बीबी क्या तुम सच में चाहती हो कि मैं तुम्हरे साथ वो सब करू जो न्यू मैरिड कपल के बीच होता है
वो हैरान आखें बड़ी कर उसे घूरती है तो ऋषभ मुस्कुराते हुए
अगर नहीं चाहती तो पांच मिनट में चेंज करके बाहर आओ, वरना मैं समझूंगा कि तुम्हे मेरे साथ,, फिर एक आंख विंक करते हुए,,,, बाकी तो तुम समझदार हो
वो वापस बेड पर आ लेट गया, रागिनी डरते हुए चेंज करती है पर वो पहने क्या?, तभी उसे ऋषभ कि शर्ट दिखती हैं वो उसे ही पहन लेती हैं, जो काफ़ी लॉन्ग थी फिर भीं उसे बाहर जानें में हिचक महसूस हों रहीं थीं, वो फिर वहीं खड़ी रहती हैं
10 मिनट बाद ऋषभ इरिटेड होते हुए अंदर आता है और बीना उसकी तरफ़ देखें उसका हाथ पकड़ बाहर ले आया और चीखते हुए
तुम्हें एक बार में बात समझ क्यों नहीं आती
रागिनी नजरे झुकाएं खड़ी थी , गीले बालों से टपकता पानी और शरीर को ढके एक रेड शर्ट , उसे देख कोई भी मदहोश हो जाए, जैसे ही ऋषभ की नज़र उस पर पड़ी वो बस एक टक देखता रह गया
उसका ध्यान भंग एक सुरीली आवाज से हुआ, मेरे कपडे, मतलब वो जो पहने थे गीले हो गए और कपडे नहीं इसलिए पहन लिया
ऋषभ शैतानी मुस्कान के साथ आगे बढ़ता है वहीं रागिनी नज़रे झुकाएं अपने कदमों को पीछे की तरफ़ करते हुए वो दीवार से टिक गई वहीं ऋषभ उसके बिल्कुल क़रीब आ चुका था जो देख डर के उसने आखें मूंद लीं और खुद से बड़बड़ाते हुए
भगवान जी इस शैतान से बचाओ मुझे
वो उसके कान के पास से बालों को ठीक करतें हुए.... बीबी मुझे बहकाने कि कोशिश मत करो कोई फ़ायदा नहीं और साइड टेबल से अपना फ़ोन उठा आ बैड पर बैठ गया
वो घूरते हुए उसे देखती हैं मानो अभी उसका मडर कर देगी तो ऋषभ तिरछी नजरों से देखते हुए
बीबी ऐसे न देखा करो कहीं प्यार न हो जाए मुझे
वो नज़रे फेर खड़ी रहती हैं तो ऋषभ लाइट बंद कर .... अब सो भी जाओ सुहागरात मनाने का मूड नहीं है मेरा
वहीं रानावत हाउस में एक तरफ़ मोहिता ने कोहराम मचाया हुआ है तो वहीं रघुवीर रानावत कि बेटी माया अपने कमरे में एक तस्वीर के आगे खड़ी आंखो में ज्वाला जलाए खड़ी थी तभी उनका बेटा ध्रुव उनके कंधों पर हाथ रखते हुए
मां आप चिंता मत करो पापा के कातिल को उसके अंजाम तक मै पहुचाऊंगा उससे उसकी जिंदगी छीनूगा
नहीं, वो लगभग चिखते हुए कहती हैं फिर अपनी आंखे बंद कर उस ऋषभ को मारना नही है उसे तड़पना हैं जैसे मैं तड़पी हूं उसने मुझसे मेरा प्यार छीना हैं मैं भी उससे उसका प्यार छीनूंगी उसे मरना नहीं है तड़पना है
पर मां, ध्रुव कुछ आगे कहता तब तक माया ने उसे हाथ का इशारा कर चुप कराते हुए.... मोहिता मेरे इस काम को अंजाम देगी क्योंकि उस रघुवीर और इस रानावत खानदान कि जान उसी में बसी है
ऋषभ के लाइट ऑफ करते ही रागिनी घबरा गई और कांपने लगी वो पुरी तरह पसीने से लथपथ हो गई थी उसके कांपने और डरने को महसूस करतें ही ऋषभ लाइट ऑन कर देता हैं
बीबी वहा खंभे की तरह क्यों खड़ी हो चलों सो जाओ
वो चिल्लाते हुए कहता हैं और एक लाइट ऑन छोड़ बाकी ऑफ कर देता हैं
रागिनी सधे कदमों से सोफे कि तरफ़ बढ़ती है पर जैसे ही वो सोफे पर बैठती हैं उसे महसूस होता है कि ये तो गीला हैं वो आखें बंद कर वहीं जमीन पर बैठ गई
जब ऋषभ ने रागिनी को होश में लाने के लिए जग का पानी उस पर फेका तो आधा पानी सोफे पर गया जिससे वो गिला हो गया था
रागिनी जमीन पर बैठे बैठे ही सो गई कुछ रात बीतने के बाद वो ठंड से कांपने लगी और खुद में ही सिकुड़ती चली गई वहीं ऋषभ जो शायद काफ़ी देर से उसे ठिठुरते हुए देख रहा था झुंझलाते हुए उसके पास आ गोद में उठा लेता है
ये क्या कर रहे हो, छोड़ो मुझे, कोई बचाओ.... वो चिल्लाने लगती हैं
बीबी तुम्हें ठंड लग रही थीं तो बेड पर आ सकती थी वैसे भी बीबी हो हक हैं तुम्हारा,
कहते हुए वो उसे बेड पर लिटा देता हैं और खुद दूसरी साइड आ लेट गया पर रागिनी फिर जाने लगती हैं तो उसका चेहरा सख्त हो गया
वो हाथ पकड़ उसे बेड पर खींचता है और पूरी ताकत से उसे जकड़ लेता है
छोड़ो मुझे, मुझे जानें दो आख़िर क्या बिगाड़ा है मैने तुम्हारा
गिड़गिड़ाते, रोते हुए रागिनी कहती हैं, और लगातार अपने हाथ उसके सीने पर रख दूर धकेलने कि कोशिश करती है
शश्शा,, बिल्कुल चुप बीबी चुपचाप सो जाओ अब छोड़ रहा हूं पर अगर बैड से पैर नीचे रखा तो ख़ुद को कंट्रोल नही करूंगा वैसे भी बहुत सैक्सी लग रही हो
वो अपना हाथ हटा लेता हैं और दूसरी तरफ घूम सो गया रागिनी के चेहरे पर अन्यास ही मुसकान फैल गई वो उससे दूर हो दुसरे साइड लेट गई पर फिर मन में एक अनजान डर आ गया
"क्यों इसने मुझसे शादी कि हैं चाहता क्या है"
वो अनुज को याद कर फिर आसुओं से सराबोर हो गई और रोते रोते ही सो गई
वहीं मोहिता के आंखो कि नीद उड़ चुकी थी आसू और गुस्से से उसका चेहरा इस वक्त काफ़ी डरा देने वाला प्रतीत हो रहा था वही उसका भाई वरुण जो अब भी दरवाजे के बाहर टकटकी लगाए खड़ा था
बाकी सब हॉल मे सोफे पे बैठे बैठे ही नीद कि आगोश में जा चुके थे और रघुवीर रानावत इन सब से अनजान गोवा में मीटिंग कर अपने फॉर्म हाउस में आराम से सो रहे थे
तभी उनका फोन रिंग होता है नंबर फ्लैस होता है,, माया
वो ख़ुद से ही कहते हुए "मेरी इस नालायक बेटी को भी चैन नहीं"और कॉल पिक कर
बोलो अब क्या हुआ..... आपके प्रिय कुत्ते ने शादी कर ली है , वो अजीब सा मुंह बना कर कहती हैं
तो इसमें कोन सा तूफ़ान आ गया , करने दो... फिर थोडा रुककर.... तुम्हारा मतलब ऋषभ से हैं क्या उसने शादी कर ली कब कैसे किससे
अरे अरे पिताश्री आराम से न्यूज़ देखिए सब पता चल जाएगा, और कॉल कट कर देती हैं
क्या सच में ऋषभ ने, वो भी शादी, वो सोचते हुए TV ऑन करते हैं
TV पर कल से ही ब्रेकिंग न्यूज़ चल रही थी जहां रिपोर्टर ऋषभ के कल के बयान और शादी कि न्यूज़ को घर घर पहुंचने में जुटे हुए थे
"गौर से देखिए ये है जाने माने बिजनेश मैन ऋषभ सिन्हा और उनकी पत्नी जिन्होंने अचानक शादी कि और हम सभी को चौका दिया आख़िर कोन है ये लड़की जिसने ऋषभ सिन्हा जैसे सख़्त संग दिल को अपना जीवन साथी चुना और इसका नाम क्या है क्योंकि इनके नाम कि जगह मिस्टर सिन्हा ने इन्हे मिसेज़ आर सिन्हा कहा ,"
आइए सुनते हैं मिस्टर ऋषभ ने क्या कहा इस शादी के बारे में फिर ऋषभ का इंटरव्यू स्टार्ट हो गया
"इनसे मिलिए ये है मेरी बैटर हॉफ , माय लवली वाइफ मिसेज आर सिन्हा, मुझे पता है आप लोगों के मन में कई सवाल होंगे तो आपलोग पूछने कि जहमत न करें मैं खुद बता देता हूं हम दोनों कुछ महीने पहले एक पार्टी में मिले थे और तभी मुझे पहली नजर में ये पसंद आ गई और फिर हमारी दोस्ती हुई तो मुझे पता चला कि ये मुझसे प्यार करती है बस जैसे ही मुझे पता चला बीना देरी के शादी कर ली "
बट सर क्या आपने थोडी जल्दी नहीं कर दी और शादी तो ग्रैंड होनी चाहिए थी इतनी सिंपल कोई दोस्त नहीं रिश्तेदार नहीं,, एक रिपोर्टर ने कहा तो वो मुस्कुराते हुए
शादी के लिए दुल्हा दुल्हन का होना जरूरी है और हम दोनों है फिर मेरी बीबी नही चाहती थी कि कोई और मुझ पर चांस मारे, यू नो व्हाट आई मीन
उसके बाद उस रिपोर्टर का रागिनी के कैरेक्टर और उसके इंटेंशन पर सवाल और ऋषभ का उसका हाल बेहाल करना
रघुवीर ये सब देख शॉक्ड हों गए उन्हे यकीन नहीं हो रहा था कि ऋषभ किसी लडकी के लिए ऐसा कर सकता है और अचानक शादी, वो इसी उधेड बुन में उलझ गए
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏💯
क्रमशः