पीर पराई! Ch. 1

पीर पराई! - Chapter 1

Posted by Neha Sayyed • Mar 14, 2026 09:49 PM

पीर पराई

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

नोएडा ,

नवंबर का आख़िरी सप्ताह । हल्के कोहरे से ढका सारा शहर काफ़ी खूबसूरत लग रहा था। एक घर की छत वाली सीढ़ियों पर बैठी एक लड़की , जिसके चेहरे पर उदासी साफ़ देखी जा सकतीं है । तभी उसकी आंखो से आंसू छलक कर गालों तक लुढ़क चुके थे। उसने खुद को अपनी बाहों में ही समेटा हुआ था। नीले रंग की बनारसी साड़ी इस वक्त उसके वजूद पर लिपटी हुई थी। मेंहदी वाले हाथ , उसकी नाज़ुक सी कलाईयों पर मौजूद लाल रंग का चूड़ा। जिसके आगे दो सोने के कंगन भी चमक रहे थे। गले में पहना हल्के सोने का हार और उसके साथ ही उसके गले में मौजूद मंगल सूत्र। मांग से भरा पिछे तक सिंदूर जो उसे सुहागन स्त्री होने का दर्जा दे रहा था।

एक तेज हवा का झोका उसके शरीर को छू कर गुज़रा तो वह सिहरन के साथ खुद में ही सिमट गई। जिस्म पर साड़ी के अलावा उसने कोई स्वेटर या फिर शॉल नहीं लिया हुआ था। उसने मुड़ कर कमरे की तरफ देखा जिसका दरवाजा बंद था इस वक्त। यह देख कर उसका कलेजा फट कर आ रहा था। उसे बहुत रोना आ रहा था। वो चिल्ला - चिल्ला कर रोना चाहती थी मगर दो दिन की दुल्हन को यह बात शोभा देती है यह सोच कर उसने साड़ी के पल्लू को मुंह पर दबा लिया और बिना आवाज़ किए रोने लगी। उसे जैसे कुछ याद आया।

" भूमि कहां है । मुझे उससे मिलना है । प्लीज कोई भूमि को बुला दो। " एक लड़के की भर्राई आवाज़ उस पूरे माहौल को शांत कर गई थी।

" नही है वो यहां । हमे खुद नही पता की वह कहां है ।" एक अधेड़ उम्र के आदमी ने हताश होकर कहा।

" ऐसे कैसे आपको कुछ नहीं पता है कि वह कहां है । हमारी शादी है आज। " वो लड़का भड़क कर बोला।

" अभी - के - अभी निकल जाओ मेरे कमरे से।  तुम्हे देख कर मुझे तुम्हारे घर वालो का दिया धोखा याद आता है । बस निकल जाओ । "

" आरना ! बेटा यह तुम हो ..?। " हल्की कांपती सी आवाज़ जब आरना के कानो में पड़ी। वह जैसे अपने होश में आई। उसने जल्दी से रोना बंद किया और अपने आंसू साफ़ कर सीढियों से उठ खडी हुइ और जल्दी से नीचे की तरफ आई।

सीढ़ियों के पास ही नीचे एक बुजुर्ग महिला अपने हाथ में छड़ी लिए खड़ी थी। आरना जबरदस्ती मुस्कुराई और उनका हाथ पकड़ते हुए बोली - " दादी आप अभी तक सोई नहीं । "

" यह सवाल तो मुझे तुम से पूछना चाहिएं । तुम अभी तक यहां सीढियों के पास क्यों बैठी हो ..? बेटा रात के एक बज रहें है। रात के इस पहर जवान लड़की को खुले आसमान के नीचे नही बैठना चाहिएं।  " दादी जी ने आरना के सिर पर हाथ फेरते हुए प्यार से कहा।

आरना कुछ नही बोली। वही उसकी ख़ामोशी देख दादी सब समझ गई। वह उसका हाथ पकड़ कर धीरे से बोली - " कल की तरह आज फिर कमरे में नही घुसने दिया उसने ..? "

" गई ... गई थी दादी मैं ... बाहर निकाल दिया। " कहते हुए आरना एक बार फिर रो पड़ीं थी। उसे रोता देख दादी जी का दिल भी दु:खी हो गया। वह उसे अपने साथ अपने कमरे में ले आई। जो आंगन के सामने ही था। वह अपने बिस्तर पर बैठ गई तो आरना ने उनकी गोद में अपना सिर रखा और रोते हुए बोली - " मेरी क्या गलती है दादी जी । जो हर कोई मुझे ही सजा दे रहा है । "

" बेटा ! गलती किसी की भी नही है बस हालात ही गलत है । कुछ समय दो । सब ठीक हो जायेगा । अरे ! तुम्हारा हाथ पकड़ कर खुद तुम्हे अपने कमरे में लेकर जायेगा वो देख लेना । तुम्हारे सिवा कहां जाएगा वह । तुम पत्नी हो उसकी । आखिर में आएगा तो वह तुम्हारे पास ही ना । " दादी जी ने उसके सिर पर हाथ फेरते हुए कहा।

" लेकिन दादी जी , वो मुझे अपनी पत्नी नही स्वीकार कर रहे । जब उनके कमरे में ही मेरे लिए जगह नहीं तो उनके दिल में कहां से मेरे लिए जगह होगी । " आरना भावुक हो कर बोली।

" ऐसे कैसे नहीं करेगा तुम्हें अपनी पत्नी स्वीकार । बात करूंगी मैं उससे कल । कान खिंचूंगी मैं उसके। कोई रुलाता है अपनी दुल्हन को । " दादी जी गुस्से व नाराजगी से बोली। आरना कुछ नही बोली बस सुबकती रही। दादी जी को उस नाज़ुक सी लडकी पर बडी दया आ रही। उसे रोता व सुबकता देख दादी जी की भी आंखे भर आई थी।

रात के ना जाने किस पहर उसे नींद आई। अगली सुबह जब आंखे खुली तो अपने सामने अपनी सासू मां और चाची सास को खड़ा पाया। जो गुस्से में उसे ही घूर रही थी। यह देख कर वह थोड़ा डर गई। उसने दादी जी की तरफ देखा जिसने अपना सिर ना में हिलाया और अपनी दोनो बहुओं की तरफ देख कर बोली - " अगर तुम दोनों का इस तरह गुस्से में इस बच्ची को घूरना बंद हो गया हो तो जाकर अब सबके लिए नाश्ता भी बना दो । "

" मां जी ! आप क्यों इस लड़की की साइड ले रही है । " आरना की सास यानी मधु ने कहा। और मधु की हां में हां मिलाते हुए उसकी देवरानी सुधा बोली - " सही कह रही है दीदी । मां जी आप क्यों इसकी साइड ले रही है । "

" तुम दोनों की आखिर दिक्कत क्या है । मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा । अब इस बच्ची की जान ही लोगे क्या ..? " दादी जी भड़क उठी थी।

" आप काफी अच्छे से जानती हैं । हमारे घर के नियमों है की इस घर की बहूए छः बजे के बाद बिस्तर पर पड़ी नहीं रहती हैं इसकी तरह । लेकिन यह महारानी किसी काम की नहीं है । ना घर के काम काज की और ना अपने पति के ही लायक । क्या फ़ायदा सुंदर होने का। क्या फ़ायदा सजने संवरने का जब देखता तक नही वो इसकी तरफ " मधु जी ने काफी गुस्से में यह बात कही थी जबकि उनकी आखरी बात सुन कर आरना का दिल जल उठा था। आंसुओ की धारा एक बार फिर उसकी आंखो से निकल गालों पर लुढ़क चुकी थी।

" सही कहा दीदी आप ने । " एक बार फिर मधु की बातो में हामी भरते हुए सुधा ने कहा।

दादी जी ने लाचारी से आरना की तरफ देखा तो उनका मन भी उदास हो गया। दादी जी को कुछ ना कहता देख मधु की हिम्मत बढ़ गई। वह बिस्तर के पास आई और आरना का हाथ पकड़ कर उसे उठाया और लगभग खींचते हुए बाहर ले गई। उसके साथ ही सुधा जी चली गई थी।

मधु , आरना को आंगन में लेकर आई और उसके हाथ में झाड़ू पकड़ाती हुई बोली - " चल शुरू हो जा । और अच्छे से सफाई करना । और फिर रसोई में जाकर सब के लिए नाश्ता बना । "

यह कह कर मधु जी वहां से चली गई। सुधा जी ने मुंह बनाया और वह भी अंदर की तरफ़ चली गई। जबकि आरना वही आंगन में हाथ में झाड़ू को पकड़े खड़ी रो रही थी।

मगर फिर अगले ही क्षण वो अपने आंसुओ को साफ़ कर सफाई में लग गई थी। अभी उसे कुछ देर हुई ही थी के उसके कानों में सीढ़ियों से उतरते कदमों की आहट सुनाई दी। उसने मुड़ कर देखा तो वह अपने जोगिंग सूट पहने हुए नीचे उतर रहा था। और बिना आरना की तरफ एक नजर भी देखे वो उसके बराबर से निकल कर घर से बाहर चला गया। उसने आरना को इस कदर अनदेखा कर दिया मानो वह वहा थी ही नहीं । यह देख कर आरना की आंखे फिर भर आई। और उसके मुंह से बस इतना ही निकला - " आ.. आलेख जी " 

क्रमश:

100%