पीर पराई! Ch. 3

पीर पराई! - Chapter 3

Posted by Neha Sayyed • Mar 14, 2026 09:49 PM

बढ़ते है कहानी की ओर---

आलेख से मिले अनचाहे धक्के से आरना ख़ुद को सम्हाल ना पाई और उसकी बाजू दरवाजे की चौखट से जा लगी की एक तेज दर्द उसके पूरे हाथ में फेल गया। और आंखे दर्द में बंद हो गई।

मगर मजाल है आलेख ने मुड़ कर उसे देखा भी हो। वो अंदर कमरे में ही आ गई।  वह देखती है की आलेख बेड पर बैठा हुआ फोन पर उंगलियां चला रहा था। आरना अपने बाजू को पकड़े ही रूंधे गले के साथ बोली - " यह किस तरह का बर्ताव है आलेख जी । मुझे समझ नही आ रहा की मुझे किस बात की सज़ा मिल रही है । "

आलेख तो ऐसे बैठा था मानो , ना उसे आरना नजर आ रही थी और ना वह सुनाई दे रही थी। कोई प्रतिक्रिया नही दी उस आदमी ने। यह देख कर आरना तड़प उठी और हल्के चिल्लाते हुए मगर दबी सी आवाज़ में किलस कर बोली - " अगर ऐसा ही करना था तो मुझ से शादी ही क्यों की । "

अब नज़र उठा कर आलेख ने आरना को देखा जिसका चहरा एक दम लाल हो चुका था , रोने के कारण। शांत नजरों से वह उसे देख रहा था और फिर सपाट भाव से सख्त सी आवाज़ में बोला - " मैं तो करना ही नही चाहता था। दादी अगर मजबूर ना करती तो तुम्हारी इतनी औकात थी भी नही की तुम मेरी पत्नी बन सको। " 

यह कड़वे शब्द सीधा आरना का दिल चीर गए। उसने पनीली आंखो से आलेख को देखा , जो बिना किसी भाव के उसे देख रहा था। वो फिर बिना कुछ कहे बाहर चली गई।

आलेख कुछ नही बोला। आरना ने अपने दर्द को अंदर ही पीया और अपने आंसू साफ़ कर सीढ़ियों से नीचे उतर आई। मधु जी और सुधा जी दोनों टेबल पर खाना लगा रही थी। दोनो ने आंखे तरेर कर उसे देखा और मुंह बना लिया। लेकिन दोनो में से कोई कुछ नही बोली और बोलती भी कैसे वही कुर्सी पर प्रमोद जी ( आलेख के पिता ) बैठे थे। एक यही थे जिनके सामने मधु जी और सुधा जी दोनों के मुंह से चू की भी आवाज़ नही निकलती थी। आरना अपने सिर पर पल्लू लेकर प्रमोद जी के पास आई और झुक कर उनके पैर छू लिए। प्रमोद जी को जब अपने पैरो पर किसी के हाथ महसूस हुए तो उन्होंने अख़बार से नज़रे हटा कर नीचे देखा। आरना सिर झुकाए बैठी थी।

प्रमोद जी मुस्कुराए और आरना के सिर पर नेह से हाथ रख कर बोले - " सदा सौभाग्यवती भवः ।"

आरना की आंखे बंद हो गई और उसकी एक आंख से आंसू छलक पर उसके गाल पर लुढ़क गया जिसके साथ ही उसके चेहरे पर एक दर्द भरी मुस्कान आ गई।

आरना उठी और रसाई में जाने लगी के तभी प्रमोद जी सोचते हुए बोले - " आरना ! "

" जी " आरना तुरंत मुड़ी।

" तुम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में हो ना ..?"

" जी ..."

" वो मुझे उधर ज़रा काम है तो क्या करवा दोगी ..?"

" हां ! हां ! पापा । "

" छुट्टियां कब खत्म हो रही तुम्हारी ..?। "

" कल "

" यानी कल से वापस ड्यूटी पर । "

" जी ! "

" ठीक है तो कल मैं तुम्हारे साथ ही चलूंगा । सरकारी दफ्तरों में अगर कोई अपना और जान पहचान वाला हो ना तो काम जल्दी हो जाता है वरना यह लोग ऐसे ही धक्के खिलाते रहते है।  " प्रमोद जी ने वापस से अख़बार खोल कर पढ़ना शुरू कर दिया। आरना फीका सा मुस्कुरा कर रसोई में चली आई तो मधु जी ने सुधा जी की तरफ कुछ इशारा किया जिसे समझ कर सुधा जी ने बस अपना सिर हिला दिया। सब एक साथ नाश्ते के लिए बैठ गए सिवाए आरना के।

यह देख कर उन्होंने ( प्रमोद जी ) आरना को आवाज लगाई तो मधु जी जबरदस्ती मुस्कुरा कर बोली - " आप भी ना जी । अरे ! नई - नई आई है तो शर्मा रही है । ज़रा समय लगेगा सब के साथ घुलने मिलने में। मैने उसे अंदर ही नाश्ता दे दिया है । वो कर रही है आप भी शुरू कीजिए। "

प्रमोद जी को मधु जी की बात सही लगी तो उन्होंने बस अपना सिर हिला दिया। निर्झरा को उनकी बात पर यकीन नही हुआ। वह उठी और सीधा रसाई में आ गई। जहां आरना उदास सी बैठी अपने नाश्ते की प्लेट को देख रही थी। कल रात का खाना था उसकी प्लेट में जिसे देख कर निर्झरा को बिलकुल अच्छा नही लगा। वह उसके पास आई और उसके सामने से वह प्लेट हटाते हुए बोली

" आप यह खाना मत खाइए भाभी "

" लेकिन मां जी । "

" आप जानती है , आप जीतना सहेगी । उनकी हिम्मत उतनी ही बढ़ेगी । एक दो बार पलट कर जवाब देंगी तो वह आपको कुछ नही कहेगी । उनका ज़ुल्म सहने की आपको कोई ज़रूरत नही है । " निर्झरा ने आरना की बाजू पकड़ते हुए कहा तो आरना बस फीका सा मुस्कुरा दी - " जिस के भरोसे मैं यहां आई थीं जब वह मेरे साथ ऐसे बर्ताव कर रहा है तो बाकी सब की तो हिम्मत बढ़ेगी ही । खैर ! मैं भी देखना चाहती हूं की वह किस हद तक मुझे तोड़ सकती है । "

आरना ने निर्झरा के हाथ से खाने की प्लेट ली और चुप चाप कल रात वाला ही खाना खाने लगी। निर्झरा को अच्छा तो नही लगा लेकिन वह भी क्या करती।

प्रमोद जी ने अपना नाश्ता किया उसके बाद वह आलेख की ओर देख कर बोले - " आज आरना बिटिया को उसके घर ले जाना । समधन जी बुला रही थी तुम दोनो को । "

" पापा मेरे पास टाइम नही है । " आलेख ने बेरूखी से कहा।

" टाइम नही है तो निकालो । और आज लेकर चलें जाना । " प्रमोद जी ने ऑर्डर देने वाले लहज़े में कहा तो आलेख ने गुस्से में अपनी मुठ्ठी भींच ली।

क्रमश:

100%