Isha : Ek Ishq Ek Junoon Ch. 1

Isha : Ek Ishq Ek Junoon - Chapter 1 शादी

Posted by Katha • May 19, 2026 06:31 PM

गाजियाबाद ।

यू पी ।।

रात के करीब नौ बज रहे थे .

"कहां हो तुम पता है ना ये शादी हमारे लिए कितनी जरूरी है ..! हां ? " विनय मेहरा ने अपने बेटे सत्यम मेहरा को फोन पर लताड़ा ।

"यस डैड .. ! आई नो एवरीथिंग . मैं बस पहुंच चुका हूं " एक लड़का जिसने शेरवानी पहनी हुई थी उसने अपने पिता से बात करके फोन रखा और गाड़ी की स्पीड को जितना हो सके बढ़ाया ।

गाड़ी का स्पीडोमीटर लगातार बढ़ रहा था और उतनी ही तेजी से बढ़ रही थी उसकी धड़कने । गाड़ी में चलती ए सी के बावजूद उसके माथे से पसीना बह रहा था ।

कुछ मिनटों बाद उसकी गाड़ी राज दरबार मैरिज हॉल के बैक गेट से होती हुई अंदर पार्किंग में रुकी जहां उसके पिता विनय मेहरा ऑलरेडी खड़े उसका वेट कर रहे थे ।

"अब आ रहे हो तुम ? पता है पिछले एक घंटे से मैं अंदर लोगों को जवाब दे देकर थक चुका हूं । शादी का मुहूर्त हो चुका है और दूल्हा ही गायब है । मास्टर साहब ने तो सवाल पूछ पूछ कर मुझे परेशान कर दिया है । " विनय मेहरा ने अपने बेटे को देखते ही सुनाना शुरू कर दिया

मगर जैसे जैसे वो अंधेरे से रोशनी में आता गया विनय मेहरा बोलते बोलते शांत हो गए । खून लग था सत्यम की क्रीम कलर की शेरवानी पर ।

"ये.. ये खून .. ये खून कहां से आया । कहां चोट लगी तुम्हे । दिखाओ मुझे । " कहकर वो अपने बेटे को टटोलने लगे ।

"मुझे कुछ नहीं हुआ है डैड । ये खून मेरा नहीं बल्कि हमारे दुश्मन का है । यू नो ना डैड की बिजनेस में छोटे मोटे राइवल तो आते ही रहते हैं । बस उसे ही रास्ते से हटाना पड़ा । " सत्यम ने कैजुअली कहा

विनय मेहरा सूरत के बड़े कपड़े व्यापारियों में गिने जाने वाले । उनका इकलौता बेटा सत्यम मेहरा जो कि अभी कुछ महीनों पहले ही इंगलैंड से पढ़ कर लौटा था । बचपन से ही जिंदगी काफी रहीसी में गुज़ारी थी उसने । बाप के पैसों के बल पर उसने कई कारनामे थे जो बड़ी आसानी से छिपा दिये गए ।

आज उसकी शादी थी गाजियाबाद के एक स्कूल टीचर की बेटी इशिका मिश्रा के साथ । मगर ये शादी बस यूं ही नहीं थी .. बड़े मायने छिपे थे इस एक नॉर्मल सी दिखने वाली शादी के पीछे ।

"लेकिन यहां हमारा कौन सा दुशमन है । हमे यहां आए वक्त ही कितना हुआ है " विनय मेहरा ने असमंजस में पूछा

"है डैड ! मुझसे जमीन की डील करने आया था मगर मुंह की खाकर गया है " सत्यम ने बड़े ही घमंड से कहा

"जो भी हो । बस याद रखो कि ये सूरत नहीं है । हम जिस काम के लिए आए हैं वो हर हाल में बस हो जाये । उसके बाद हमे किसी से कोई मतलब नहीं । " विनय मेहरा ने कहा

इससे पहले वो कुछ और कहते अंदर से उनका असिस्टेंट आनंद भागता हुआ आया "सर पंडित जी मण्डप में दूल्हे को बुला रहे हैं । "

"हां हां सत्यम जाओ पहले कपड़े बदलो । आनन्द जाओ सत्यम की मदद करो " इंस्ट्रक्शन देकर वो अंदर वेन्यू की तरफ बढ़ गए ।

उसी वेन्यू की दूसरी मंजिल पर एक कोने के कमरे में खूब चहल पहल थी । कुछ लड़कियां मिल कर दुल्हन को तैयार कर रही थीं

"बस हो गया " एक लड़की ने दुल्हन के माथे का टीका ठीक करते हुए कहा "देखो तो हमारी ईशा के चेहरे पर तो दुल्हन वाला नूर उतर आया है .. देखो जरा ये चेहरा , ये श्रृंगार , ये सुर्ख लाल लहंगा कैसे फूल की तरह खिला है । " कहकर सब ठहाका मारकर हंस दी ।

ईशा ने भी खुद को नजर उठा कर सामने आइने में देखा । ऐसी जिंदगी नहीं सोची थी उसने , इतनी जल्दी शादी नहीं करनी थी उसे , मगर वो खुश थी । सत्यम और उसके परिवार वाले अच्छे लगे थे उसे । उसकी आंखों में आने वाले कल के खूबसूरत सपने सजने लगे थे ।

" ईशा ! हो गया बेटा ? चलो पंडित जी नीचे मंडप में बुला रहे हैं " विद्या जी ने कमरे में आते हुए कहा । गुलाबी रंग की सुर्ख साड़ी पहनी हुई उन्होंने माथे पर आँचल ले रखा था . अपनी इकलौती बेटी को नीचे मंडप पर ले जाने आईं थीं ।

"मां ! मैं कैसी लग रही हूं । " ईशा ने पूछा

"बिल्कुल वैसी जैसा मैने हमेशा तुझे दुल्हन के रूप में कल्पनाओं में देखा था । एकदम रानी जैसी " बोलते हुए उन्होंने ईशा के माथे को चूम लिया ।

"मां सत्यम आ गए " उसने थोड़ा सकुचाते हुए कहा

"हां बेटा ! कब का आ गए । नीचे मण्डप में बैठे इंतजार कर रहे हैं तेरा "

"ह्म्म्म ! मां वो बाबा को दुबारा कोई धमकी नहीं आई न ? " ईशा ने थोड़ा परेशान होते हुए कहा

"नहीं बेटा ! कुछ नहीं हुआ है और ना ही अब कुछ होगा । सही वक़्त पर बिल्कुल सही फैसला लिया है हमने । किसी की बुरी नीयत अब कामयाब नहीं हो पाएगी । तू बस अपनी आने वाले जिंदगी के बारे में सोच । इन सब को भूल जा यहीं ।" विद्या जी ने ईशा को समझते हुए कहा

"दुल्हन को बुला लाइये यजमान " पंडित जी ने सामने खड़े सोहम मिश्रा जी से कहा

"जी पंडित जी .... बस अभी आ ही रही होगी हमारी बिटिया " सोहम जी ने कहा

"भाई वैसे माननी पड़ेगी तुम्हारी बहादुरी को । अकेले भिड़ गए उन खानों से । और क्या घर वर चुना है तुमने ईशा बिटिया के लिए । विनय मेहरा जैसे सज्जन और ताकतवर कारोबारी ..! अब तो कोई बाल भी बाँका नहीं कर सकता " उनके पड़ोसी राजेश जी ने तारीफ करते हुए कहा । दोनों एक दूसरे के सुख दुख के साथी रहे थे हमेशा से ।

"अब राजेश जैसी भोलेनाथ की मर्जी और हमारी बेटी की किस्मत " सोहम जी ने मुस्कुरा का जवाब दिया ।

_______________________________

"किसने किया है ये ? पूरे गाजियाबाद में किसकी इतनी हिम्मत हुई है कि हमारे बेटे पर गोली चला दे ...." एक गरजती हुई आवाज पूरे कॉरिडोर में गूंज गई ।

"वो ... वो सरकार किसी विनय मेहरा नाम के बिज़नेसमैन का बिगडैल बेटा है सत्यम मेहरा । " पास खड़े मुलाजिम ने कहा । इस वक्त वो लोग हॉस्पिटल के कॉरिडोर में खड़े थे । अंदर उनके बेटे अर्श का इलाज चल रहा था ।

"मगर क्यों ? " एक बार फिर चीखे थे वो ।

"उसी जमीन की खातिर जो मास्टर साहब की है । उनकी बेटी से शादी करवा रहे हैं ताकि अपने कपड़े का मिल गाजियाबाद में डाल सकें । " मुलाजिम ने फिर कहा

"ह्म्म्म ! हमारे इलाके में हमीं से दुश्मनी ।

"जैन कहां है । बुलाओ उसे । कहो उससे की हमने बुलाया है । " अपनी दाढ़ी पर हाथ फेरते हुए एक गहरी मगर शांत आवाज में उन्होंने कहा ।

"जैन सरकार आ चुके हैं । पीछे खड़े है आपके । " मुलाजिम ने कहा और सिर झुका कर साइड हो गया ।

सय्यद रहमान खान पीछे मुड़े जहां उनका बड़ा बेटा खड़ा था "सैय्यद जैन रहमान खान " । उनकी गद्दी का दावेदार । उनका घमंड । खान साहब ने ध्यान से देखा उसे ।

आंखे खूनी लाल हो रखी थीं , जबड़े कसे हुए थे , हाथों की नसें साफ विजिबल थीं । जबसे उसे इस बात का पता चला था कि उसके छोटे भाई पर हमला हुआ है । उसके गुस्से की कोई सीमा नहीं थी । गोली चलाने वाले के खून का प्यासा हो चुका था वो ।

ऐसा ही था वो खून के बदले खून और जान के बदले जान । पूरे यू पी में कोई ऐसा नहीं था जो उससे डायरेक्ट भिड़ने की हिम्मत रखता हो । सबको पता था कि जैन रहमान खान गुस्से में किसी जल्लाद से कम नहीं था ।

खान साहब ने जैसे ही कुछ कहना चाहा उसने हाथ दिखा कर रोक दिया और दांत पिसते हुए कहा "कहां मिलेगा इस वक्त वो "

"वो सरकार राज दरबार मैरिज हॉल । आज मास्टर साहब के बेटी से शादी है उसकी .... " मुलाजिम ने कहा

"जानता हूं मैं . सुना मैने..." इतना बोल वो बाहर की तरफ बढ़ गया ।

"कहां जा रहे हो जैन " पीछे से खान साहब ने कहा

"मेरे भाई की जान कीमत एक जमीन जितनी सस्ती नहीं है । आज इसके पीछे छुपे सारी फसाद की जड़ को ही खत्म कर दूंगा । " अपनी गन लोड करते हुए वो बाहर की तरफ निकल गया ....

भाग समाप्त ।।

Please follow me and rate my story 🥰 🌼

तो अब इसके आगे क्या होगा ये जानने के लिए आगे की कहानी में बने रहे.......

100%