My Crazy Step Brother Ch. 3

My Crazy Step Brother 🥵😔 - Chapter 3

Posted by iskibutterfly iskibutterfly • Jul 22, 2026 03:57 PM

नेक्स्ट

यॉट ट्रिप खत्म होने से कुछ घंटे पहले...

रात के करीब 11 बजे थे। इटली के समुद्र के बीचों-बीच ज़ैवरान अपनी लग्ज़री यॉट के ऊपरी डेक पर अकेला खड़ा था। नीचे पार्टी अभी भी चल रही थी। तेज म्यूजिक, हँसी और दोस्तों की आवाज़ें दूर तक सुनाई दे रही थीं।

लेकिन ज़ैवरान का मूड अचानक बदल गया था।

उसने अपने हाथ में पकड़ा हुआ फोन निकाला। स्क्रीन पर उसके पिता, एमिर आर्सलान, की कई मिस्ड कॉल्स थीं।

"डैड एक रात में इतनी कॉल्स? ये नई बात है।"

उसने कॉल बैक किया।

"हेलो, डैड।"

दूसरी तरफ से एमिर की शांत आवाज़ आई।

"कहाँ हो तुम?"

"समुद्र के बीच। जहाँ पिछले तीन घंटे से था। क्या हुआ?"

एमिर कुछ सेकंड चुप रहे, फिर बोले,

"मुझे तुमसे एक जरूरी बात करनी है।"

ज़ैवरान ने हल्का-सा माथा सिकोड़ लिया।

"आप ठीक तो हैं?"

"मैं बिल्कुल ठीक हूँ। दरअसल... मैंने शादी कर ली हैं

कुछ पल के लिए पूरी दुनिया जैसे शांत हो गई।

ज़ैवरान ने समुद्र की तरफ देखते हुए कहा,

"आखिरकार।"

एमिर इस जवाब की उम्मीद नहीं कर रहे थे।

"तुम नाराज़ नहीं हो?"

"डैड, मम्मा को गए चार साल हो चुके हैं। अगर कोई इंसान आपको फिर से मुस्कुराने की वजह दे रहा है, तो मुझे खुश होना चाहिए, नाराज़ नहीं।"

फोन के दूसरी तरफ कुछ सेकंड की खामोशी छा गई।

"उसका नाम लेयला है। और उसकी एक बेटी भी है... जारिना।"

ज़ैवरान ने हल्की हँसी के साथ कहा,

"तो मुझे एक स्टेप सिस्टर भी मिलने वाली है?"

"हाँ।"

"उम्मीद करता हूँ कि वो मेरे कमरे से दूर रहे।"

एमिर हँस पड़े।

"वह बहुत अच्छी लड़की है।"

"आप हर इंसान के बारे में यही कहते हैं, डैड।"

"और तुम हर इंसान को देखकर जज कर लेते हो।"

ज़ैवरान ने कोई जवाब नहीं दिया।

"मैं चाहता हूँ कि तुम उन्हें एक मौका दो।"

"मैं कोशिश करूँगा। लेकिन अगर उसने मेरी कार कलेक्शन को हाथ लगाया, तो मैं उसे विला के नियमों की पूरी किताब पढ़वा दूँगा।"

एमिर मुस्कुरा दिए।

"तुम अभी भी बच्चे हो।"

"और आप अभी भी मुझे बच्चा समझते हैं।"

कॉल खत्म होने के बाद ज़ैवरान कुछ देर तक वहीं खड़ा रहा। उसने अपनी माँ की याद में पहनी हुई सिल्वर रिंग को देखा।

उसकी माँ के जाने के बाद उसने अपने और अपने पिता के बीच एक दीवार खड़ी कर ली थी। वह लोगों को अपने करीब आने नहीं देता था।

तभी उसका दोस्त एरेन उसके पास आया।

"सब ठीक है?"

"डैड शादी कर रहे हैं।" बट उन्होंने कर ली

"और?"

"और मुझे एक advance एक step sister मिल गई है

एरेन की आँखें चौड़ी हो गईं।

"ओह! अब तो मज़ा आएगा।"

ज़ैवरान ने उसे घूरकर देखा।

"अगर तुमने एक भी बेवकूफी वाला जोक मारा, तो मैं तुम्हें इसी समुद्र में फेंक दूँगा।"

"ठीक है, ठीक है!

दो दिन बाद...

सुबह के करीब 10 बजे थे। एमिर आर्सलान के 150 मिलियन डॉलर के सी-फेसिंग ग्लास विला में हलचल मची हुई थी। पूरे घर का स्टाफ अपने-अपने काम में लगा हुआ था।

जारिना अभी भी इस घर की भव्यता को समझने की कोशिश कर रही थी। कभी वह लाइब्रेरी में चली जाती, कभी प्राइवेट गार्डन में, तो कभी समुद्र किनारे बने छोटे-से डेक पर बैठकर कॉफी पीने लगती।

"अगर मैं यहाँ एक महीने रह गई, तो शायद मुझे अपने ही कमरे का रास्ता याद रखने के लिए मैप चाहिए होगा," उसने खुद से कहा।

लेयला और एमिर नाश्ते की टेबल पर बैठे बातें कर रहे थे। जारिना ने पिछले दो दिनों में नोटिस किया था कि एमिर अपनी माँ का कितना ख्याल रखते हैं। कभी उनके लिए कॉफी बनाना, कभी उनकी पसंद के फूल मंगवाना, तो कभी बिना वजह उन्हें हँसा देना।

उसे अपनी माँ को इतने सालों बाद इतना खुश देखकर अच्छा लग रहा था।

तभी बाहर से कई स्पोर्ट्स कार्स के इंजन की आवाज़ सुनाई दी।

विला के बाहर सिक्योरिटी गेट खुला और एक के बाद एक पाँच लग्ज़री कार्स अंदर दाखिल हुईं।

जारिना ने खिड़की से झाँकते हुए पूछा, "मॉम, क्या किसी मिनिस्टर का काफिला आ गया है?"

एमिर मुस्कुराए।

"नहीं, मेरा बेटा घर वापस आ गया है।"

"ओह!"

जारिना ने तुरंत खिड़की से बाहर देखा।

सबसे आगे मैट ब्लैक स्पोर्ट्स कार आकर रुकी। कार का दरवाज़ा खुला और ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम और सनग्लासेस पहने एक लंबा लड़का बाहर निकला।

उसके पीछे उसके चार दोस्त भी थे।

स्टाफ ने एक साथ सिर झुकाते हुए कहा,

"वेलकम बैक, यंग मास्टर!"

ज़ैवरान ने बिना किसी की तरफ देखे बस हल्का-सा सिर हिलाया।

"आज भी मूड खराब है?" उसके दोस्त एरेन ने पूछा।

"मेरा मूड हमेशा खराब रहता है," ज़ैवरान ने जवाब दिया।

जारिना ऊपर बालकनी से यह सब देख रही थी।

"ओह! तो ये हैं मिस्टर प्रिंस ऑफ इटली। थोड़ा ज्यादा ही एटीट्यूड नहीं है इनमें?"

नीचे एमिर ने आवाज़ लगाई,

"ज़ैवरान!"

अपने पिता की आवाज़ सुनकर उसने पहली बार मुस्कुराकर उनकी तरफ देखा।

"डैड।"

उसने आगे बढ़कर एमिर को गले लगाया।

"यॉट ट्रिप कैसी रही?"

"बोरिंग।"

"और तुम्हारा मूड?"

"हमेशा की तरह।"

एमिर हँस पड़े।

"अंदर चलो, तुम्हें किसी से मिलवाना है।"

"अगर फिर से किसी बिजनेस पार्टनर की बेटी है, तो मैं पहले ही बता दूँ, मैं शादी नहीं कर रहा।"

यह सुनकर उसके दोस्त हँसने लगे।

जारिना, जो सीढ़ियों के पास खड़ी थी, धीरे से बुदबुदाई,

"वाह! कॉन्फिडेंस तो ऐसा है जैसे पूरी दुनिया इनसे शादी करने के लिए लाइन में खड़ी हो।"

कुछ सेकंड बाद ज़ैवरान अंदर आया।

उसने जैसे ही सीढ़ियों की तरफ देखा, उसकी नज़र पहली बार जारिना पर पड़ी।

व्हाइट ड्रेस, खुले भूरे बाल और बड़ी-बड़ी नीली आँखें...

दोनों कुछ सेकंड तक एक-दूसरे को देखते रहे।

फिर ज़ैवरान ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा,

"तो... तुम हो मेरी नई स्टेप सिस्टर?"

जारिना ने हाथ बाँधते हुए जवाब दिया,

"और तुम हो वो इंसान, जिसके कमरे का साइज मेरे पूरे अपार्टमेंट से बड़ा है?"

पीछे खड़े उसके दोस्त अपनी हँसी रोकने लगे।

ज़ैवरान ने पहली बार किसी लड़की को उसे इस तरह जवाब देते हुए देखा था।

"इंटरेस्टिंग," उसने धीमे से कहा।

"मुझे भी यही लगा," जारिना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।

एमिर ने दोनों को देखते हुए कहा,

"मुझे लगता है तुम दोनों अच्छे दोस्त बनोगे।"

जारिना और ज़ैवरान ने एक साथ कहा,

"नेवर!"

पूरा हॉल हँसी से गूँज उठा।

To Be Continued...

देखते हैं guys इनकी Life कैसी होगी

100%