The Transmigrated Heiress - Chapter 2
राघव जी ने डॉक्टर से , इयारा को एक बार और अच्छे से चैक करवाया। जब डॉक्टर ने बताया सब ठीक है। तब जाकर उन्होंने इयारा के डिस्चार्ज पेपर रैडी करवायें।
राघव जी खुद उसे छोङने आना चाहते थे। मगर इयारा ने उसे मना करते हुए कहा। डैड मैं ड्राइवर अंकल के साथ चली जाऊंगी। राघव चौहान ने भारी दिल से उसका हाथ पकड़ा और कहा, "बेटा, अगर वहां जरा सी भी परेशानी हो, तो तुरंत मुझे फोन करना। तुम्हारे डैड हमेशा तुम्हारे साथ हैं।"
"थैंक यू डैड," इयारा ने बेहद शांत आवाज में कहा ,और अपने उस कार की तरफ कदम बढ़ा दिए।
तभी एक गार्ड , इयारा का सामान लेकर अंदर आया। इयारा का सामान गाड़ी में रखा जा चुका था। अस्पताल से सीधा उसे उस पते पर ले जाया जा रहा था, जो शनाया ने उसे दिया था। गाड़ी की खिड़की से बाहर देखते हुए इयारा के चेहरे पर एक ठंडी, रहस्यमयी मुस्कान थी।
वह पुरानी कमजोर इयारा नहीं थी, जिसे हर कोई दबा देता था—उसके भीतर अब हिमांशी रावत का वो शातिर दिमाग था, जिसने मौत के मुंह में खड़े होकर भी अपने दुश्मनों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था।
उसे याद आया, असली इयारा को कुछ अमीर लङकियों ने, इतना बुली किया था कि, वो एक महीने तक कोमा में रही। और असली इयारा की जान चली गयी। तभी हिमांशी की सोल, इस शरीर में आ पाई।
हालांकि ओरिजनल नोवेल में, अनंत और शनाया ने उसे मारा था। तभी उसे एक बार और सिस्टम की आवाज आई। मिस हिमांशी अब आप अपनी मर्जी से,कहानी को मोङ सकती हैं। जिसे सुनकर पहले तो , इयारा हैरान हुई।मगर फिर उसके दिल में, खुशी छा गयी। क्योंकि अब अगर वो नोवेल बदल देगी तो, उसका अंत इतना बुरा नहीं होगा।
इयारा अपने मन में नफ़रत से बोली " अनंत सुर्यवंशी और शनाया चौहान... तुम दोनों ने मिलकर इस बेचारी लड़की की जिंदगी नर्क बनाई थी?"
इयारा की आंखें नफरत से चमक उठीं। उसने अपने हाथों की उंगलियों को आपस में मोड़ा और धीरे से फुसफुसाई, "गेम तो अब शुरू होगा। हिमांशी रावत की मौत हो चुकी है, लेकिन इयारा चौहान बनकर मैं तुम सबकी जिंदगी को वो नर्क बनाऊंगी, जिससे निकलने का कोई रास्ता नहीं होगा।"
इस वक्त उसके चेहरे पर, उन दोनों लोगों के लिए, सिर्फ नफरत थी। कुछ देर बाद, इयारा की कार एक छोटे से घर के पास रूकी। जहां छोटे छोटे घर थे। उन्हीं घरों में एक उन सबसे बङा घर था। हालांकि चौहान मैंशन के सामने तो, ये बस एक झोपङी जैसा था।
फिर भी ये घर बेहद खुबसूरत था। उस घर के आंगन में, तरह तरह के फूल लगे थे। इयारा कार से उतरी, उसने अपना सामान लिया, फिर ड्राइवर से बोली, थैंक्यू अंकल।ड्राईवर के आंखों से, आंसू बहने लगे।
उन्हें इयारा के लिए बुरा लग रहा था। आखिर इयारा बहुत अच्छी और मासूम बच्ची थी। जो हमेशा सबसे प्यार से बात करती थी। मगर वो चौहान खानदान की असली बेटी नहीं थी। हालांकि चौहान पति पत्नी, उसे बहुत प्यार करते थे। मगर इयारा ने वो घर छोड़ दिया।
इयारा अपना सामान लेकर , उस घर के अंदर चली गयी। उसने गैट खोलकर , जैसे ही घर के अन्दर कदम रखा। उसे फूलों की खुशबू आने लगी। जो उसके बेचैन दिल को, कुछ सुकून दे रही थी।
उसने गहरी सांस ली। उसके बाद, वहां मौजूद दरवाजे पर नॉक किया। कुछ देर बाद, एक औरत घर से बाहर आई। जिसे देखकर, इयारा के दिल में, एक खींचाव सा महसूस हुआ।
उस औरत ने, इयारा को देखा। उस औरत को इयारा से एक जुङाव महसूस हुआ। उन्हें इयारा को , अपने सीने से लगाने का मन हो रहा था। मगर उन्होंने खुद को संभाला।
फिर धीमी आवाज में प्यार से बोली, जी आप कौन ? क्या आप शनाया की दोस्त हैं ? मगर वो तो अब ,अपने असली घर चले गयी। इतना बोलकर वो उदास हो गयी।
जब इयारा ने देखा, उसकी मां शनाया से कितना प्यार करती हैं। उसके दिल में एक टीस उठी। मगर उसने खुद को संभाला, क्योंकि उनका प्यार करना लाजमी था। आखिर उन्होंने उसे सत्रह साल तक पाला था।
इयारा ने धीमी आवाज में बोला , नहीं मैं शनाया की दोस्त नहीं हूं। जिस पर वो औरत बोली, अच्छा मुझे माफ़ कर दीजिए। आप यहां किसी काम से आई हैं क्या ?
जिसे सुनकर, इयारा ने उस खुबसूरत और मासूम औरत को देखा। उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। वो मुस्कुराते हुए बोली, मैं आपकी असली बेटी हूं इयारा। शनाया से बदली हुई बच्ची मैं ही हूं।
जिस पर वो औरत सन्न रह गयी। वो इयारा को देखने लगी। इयारा उनकी अपनी बच्ची थी। अचानक ही वो आगे बङी। और उन्होंने इयारा को , अपने सीने से लगा लिया। इयारा हैरान रह गयी। मगर जब उसे सुकून और गर्माहट महसूस हुई। उसने भी उस औरत यानी रीधिमा ठाकुर को हग कर लिया।
हालांकि, ये इयारा की मां थी। मगर हिमांशी उन्हें अपनी मां मान चुकी थी। कुछ देर बाद, रिधिमा जी ने इयारा को छोङा। फिर प्यार से बोली, अंदर आओ बेटा।
इयारा ने अपना बैग पकङा। और अंदर चली गयी। जैसे ही इयारा अंदर आई। उसे खाने की खुशबू आने लगी।
जिससे उसके मूंह में पानी आ गया। इयारा को खाना खाना बहुत पसंद था। अंदर घर बहुत खुबसूरत था। जिसमें पांच कमरे थे। जिसे देखकर इयारा हैरान रह गयी। तभी उसे याद आया। जब शनाया वापस आई तो, वो बेहद फिट और खुबसूरत लग रही थी। अब उसे इसका कारण समझ आया था।
क्योंकि ठाकुर पति पत्नी ने, उसे बहुत लाङ प्यार से पाला था। घर में किसी चीज की , कमी भी नहीं दिख रही थी। रिधिमा जी बोली, बेटा तुम्हारे डैड तो जॉब पर गये हैं। वो शाम तक आ जायेंगे। तुम थोङा रैस्ट करो लो।
जिसे सुनकर इयारा ने हां में सिर हिलाया। रिधिमा जी ने, इयारा को सोफे पर बिठा दिया।