"ufff...पहली नजर में तुम पसंद आ गई हो अवनी सूर्यवंशी "
विनाश का PA इतना डर गया था कि उसके चेहरे पर पसीने आने लगे ।।वो रुमाल से अपना पसीना पूछते हुए तरस भरी नजरों से अवनी को देखने लगा और मन में कहा" कितनी मासूम और प्यारी बच्ची हैं ,लेकिन आज इस दरिंदे के चंगुल में फंस गई , आगे छोड़ेगा नहीं यह दरिंदा इसको।।
विनाश गुस्से में चीखते हुए कहा "ये लड़की......
वह आगे कुछ बोलता उससे पहले अवनी अपना बाल कान के पीछे करते हुए एटीट्यूड से कहीं "मेरा नाम अवनी है ,अवनी सूर्यवंशी यह नाम अपने दिल ,दिमाग, फेफड़े, सब में बैठा लीजिए ।।
सब लड़की से पंगा लीजिएगा लेकिन अवनी सूर्यवंशी से कभी पंगा नहीं लीजिएगा ।।वरना मुंह के बाल नीचे गिरेंगे ,और वैसे भी आप जैसे 36 टकराते रहते हैं रोज और सब की उनकी औकात दिखाते रहती हूं मैं ।।
क्योंकि अवनी किसी को उसकी औकात दिखाने में पीछे नहीं रहती है ।।आपके पास फालतू टाइम होगा बकवास करने के लिए लेकिन मेरे पास बहुत काम है ।।इतना बोल अवनी मुंह बनाते हो वहां से चली गई।
विनाश का PA अपना मुंह खोले अवनी का एटीट्यूड को देखते रह गया ।।वह अपना सर पर हाथ रखते हुए कहा "भगवान क्या लड़की है, लगता है सिंगल पीस बनाया गया है ।।पहली बार किसी लड़की को देख रहा हूं कि बॉस को इस तरह चुप करा कर चली गई । फिर वह अपने बॉस की तरफ देखा जिसके चेहरे पर हर वक्त के साथ गुस्सा बढ़ता ही जा रहा था।।
विनाश गुस्से में अपने PA को देखते हुए कहा "नमन पता करो कौन है अवनी सूर्यवंशी ?मैं भी तो देखूं एक मामूली सी लड़की में इतनी हिम्मत आ गए की विनाश भारद्वाज के सामने इतनी जवान चला दी।। जिसके सामने देख लो थरथर कांपते हैं ,उसको इतना एटीट्यूड दिखाई।।
फिर अचानक विनाश के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई वह इविल स्माइल करते हुए कहा "काफी इंटरेस्टिंग लड़कियां आज से पहले मैंने कई लड़कियों को देखा है ।।सब मेरे सामने मेरे रुतबे , मेरा पैसा देख मेरे कदम चूमने को तैयार हो जाती है ।।
इस लड़की में कुछ तो अलग है, सबसे डिफरेंट और इसकी यही सबसे अलग होने की खूबी बहुत पसंद आई ।। Ufff...पहली नजर में तुम पसंद आ गई हो अवनी सूर्यवंशी ,अब देखना यह विनाश भारद्वाज कैसे तुम्हारी जिंदगी के पहिए को पलट के रख देता है।।क्योंकि मेरी पसंद बनाना कोई आसान बात नहीं है ।।
बहुत जल्द तुम मेरे काबू में होगी और तुम्हारी जुबान सिर्फ और सिर्फ मेरा नाम लेने के लिए खुलेगा विनाश.....।।
नमन को आज झटके पर झटका लग रहे थे।। पहले अवनी को विनाश का इतना बेज्जती करना और अविनाश को पहली बार किसी लड़की के लिए ऐसी फीलिंग आना।।वह भी उस लड़की के लिए जिसने उसकी इतनी बेइज्जती की हो।।
अविनाश जल्दी से बोला "ओके सर मैं पूरी इनफार्मेशन निकलता हूं अवनी के बारे में ....तभी विनाशों से घूर कर देखता है नमन अपनी बात करेक्ट करते हुए का" सॉरी सर अवनी मैम के बारे में।।
विनाश के चेहरे पर एक अलग ही रौनक आ गई थी ,मुस्कुराहट तो नहीं थी लेकिन कुछ अलग था जो उसके पर्सनालिटी पर और सूट कर रहा था।। वह अपने पॉकेट में हाथ डालें इवेंट ऑडिटोरियम की तरफ बढ़ गया।। उसके पीछे-पीछे नमन भी चला गया।।
सौम्या जो अवनी को हर जगह ढूंढ रही थी ।। जैसे ही अवनी उसे ऑडिटोरियम की तरफ जाते हुए दिखी ।।वह दौड़ते हुए उसके पास आए और नाराज होते हुए कहीं" मैंने तुम्हें ऑडिटोरियम में जाने के लिए कहा था और तुम अब आ रही हो ।।
तुम्हें पता है कितनी देर से मैं तुम्हें ढूंढ रही थी ,चीफ गेस्ट आ चुके हैं उनके लिए स्पीच बोलना है तुम्हें ,उनका स्टेज पर वेलकम करना है लेकिन तुम तो मैडम गायब हो।।
अवनी मुंह बनाते हुए कही "सॉरी यार मैं जल्दी आ जाती ,लेकिन पागल इंसान से पाला पड़ गया था ,।।वह इंसान दिखने में तो इतना बेकार लगता था ...लेकिन सेल्फ ऑब्सेस्ड इतना कि पूछो मत।।
सौम्या अवनी को खींचते हुए स्टेज की तरफ ले गई और बोली "ठीक है मेरी मां तू इसकी सारा डिटेल मुझे बाद में बता देना ।।अभी जल्दी से के चीफ गेस्ट को स्टेज पर वेलकम करो तुम और हा ये माला उन्हें पहनना है।।
Avni स्क्रिप्ट को ध्यान से पढ़ते हुए कही " तुम चिंता मत को बिल्कुल परफेक्ट होगा" you trust me "।।
सौम्या अवनी के गले लगाते हुए कही " मुझे तुम पर पूरा भरोसा है , तुम कभी कुछ गड़बड़ नहीं करोगे ।।लेकिन फिर भी अगर कुछ प्रॉब्लम हो तो संभाल लेना , इतना बोल सौम्या बैक स्ट्रेस से चली गई।।
अवनी माइक लेकर स्टेज के बीच में खड़ी हुई फुल आफ कॉन्फिडेंस में ।।
हर लड़के और लड़कियों की नजर सिर्फ और सिर्फ अवनी पर थी ।।क्योंकि वो बला की खूबसूरत लग रही थी ।।लड़कियां कुछ-कुछ जल रही थी, कुछ-कुछ अवनी की तारीफ कर रहे थी ।।लेकिन हर लड़के की यही हसरत की काश अवनी उसकी गर्लफ्रेंड होती और कुछ की काश ये लड़की एक रात के लिए मिल जाती।।
प्रोफेसर की नजर अवनी थी ,क्योंकि अवनी एक बहुत काबिल और टैलेंटेड स्टूडेंट थी।। कॉलेज की ****ुटेशन ,डिसिप्लिन ,एडमिटरी सब बहुत अच्छे से संभालते थी। लेकिन हर प्रोफेसर की नजर एक जैसी नहीं थी कुछ की नजरों में लस्ट भी था ।।
विनाश और नमन फ्रंट में ही बैठा हुआ था ,लेकिन उन दोनों में से किसी की भी नजर सामने स्टेज पर नहीं थी ।।विनाश अपना मेल से करने में बिजी था और नमन उस लड़की का पता करने में बिजी था ,जिससे पहली नजर में उसके बॉस को प्यार हो गया means "अवनी सूर्यवंशी"।।
तभी वहां ऑडिटोरियम में अवनी की प्यारी आवाज गूंजी"Hello everyone, I am Avni Suryavanshi, and I am present here today as the speech chancellor. I am very grateful to our chief guest, Mr. Vinash Bhardwaj, for giving us his valuable time.I am very happy to see him speaking on stage, and I hope he will come on stage and motivate us for future development "
विनाश और नमन दोनों की नजरे एक साथ अवनी पर टिक गए,। नमन हैरानी से आंखें फेर अवनी को देखने लगा ।।तभी नमन को एक तीखी भरी आवाज सुनाई दी " अपनी नज़रें सही जगह पर रखो वरना ऐसा ना हो कि यह नजरे फिर किसी और नजरों को ना देख सके "।।यह सुनते ही नमन जल्दी से अपनी नज़रें अवनी पर से हटा लिया।।
प्रोफेसर निधि बहुत रेस्पेक्ट के साथ विनाश से कही " मिस्टर भारद्वाज आइए ,, विनाश की नजरे एक पल भी अवनी से नहीं हटी थी ।।वह अवनी पर नज़रें किए स्टेज पर चढ़ा ।।
लेकिन जैसे ही अवनी की नजरे अविनाश पर गई , उसकी हैरानी से आंखें फैल गई ।।उसके चेहरे पर अभी तक जो कॉन्फिडेंस बोल्डनेस था वह सब डाउन हो गया ।।अवनी अपनी नाखून अपने हथेलियां में चुभते हुए कही " ओ गॉड अवनी तुमने किस्से पंगा ले लिया ।।यह तो चीफ गेस्ट है ,तेरा आखरी दिन है इस कॉलेज का ।।अगर इन्होंने प्रोफेसर को गलती से भी बता दिया कि मैं इन्हें क्या-क्या कहा है .... प्रोफेसर तो मुझे धक्के मार के कॉलेज से बाहर निकाल देंगे।।
विनाश जो स्टेज पर आ चुका था ,वह अवनी के बनते बिगड़े चेहरे के भाव को अच्छे से नोटिस कर रहा था ।।वह smirked करते हुए अवनी के बगल में आकर खड़ा हो गया ।। विनाश अवनी के कान के पास झुक कर कहा " क्या हुआ अवनी सूर्यवंशी आपका एटीट्यूड कॉन्फिडेंस पल भर में गायब हो गया।। तो क्या आप चाहते हैं कि मैं आपको स्टेज पर ही बताऊं कि मैं किस का बच्चा हूं... इतना बोल विनाश स्माइल करने लगा।।
विनाश की इतनी करीब से आवाज सुन और उसकी सांसों को अपने गर्दन पर महसूस कर अवनी के शरीर में सिहरन दौड़ गया।।
Join me on WhatsApp channel 🥰
Follow ,like and comment my dears reader 🎀💫