तेर इश्क मेरा कसूर - Chapter 1
दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में बने 'शेखावत मेंशन' की सुबह हमेशा की तरह शांत और अनुशासित थी. इस बड़े से बंगले के मालिक कबीर शेखावत (28 वर्ष) शहर के जाने-माने बिजनेस टायकून थे—'शेखावत ग्रुप' के मालिक. कबीर की पर्सनालिटी बेहद दबंग और हैंडसम थी, पर उसके अंदर एक कांस्टेंट गुस्सा और अपनी हर चीज़ को लेकर सनकी हद तक पजेसिव नेचर छिपा रहता था. कबीर की जिंदगी का एक कड़वा सच यह था कि जब वह बहुत छोटा था, तभी उसकी माँ इस दुनिया से चली गई थीं. उसके पिता ने उसे अकेले पाला, लेकिन उनका स्वभाव बहुत सख्त और बिजनेस-ओरिएंटेड था. यही वजह थी कि कबीर को कभी घर की गर्माहट या माँ का प्यार नहीं मिला. कबीर का अधिकांश बचपन और जवानी 'शेखावत मेंशन' के सन्नाटे में नहीं, बल्कि उसके पक्के दोस्त आरव के घर—मल्होत्रा हवेली में बीता था.
मल्होत्रा परिवार ने कबीर को कभी पराया नहीं माना. आरव और तारा की माँ सुमित्रा जी ने कबीर को अपने सगे बेटे की तरह पाला था. कबीर के साथ उसके घर में उसकी छोटी बहन काव्या भी रहती थी, जो भाई के मन की हर बात को आसानी से भांप लेती थी. और कबीर का पर्सनल असिस्टेंट व पक्का दोस्त अद्वैत था, जो ऑफिस से लेकर उसके पर्सनल मैटर्स तक सब संभालता था.
दूसरी तरफ, मल्होत्रा हवेली में आज सुबह से ही एक अलग सी हलचल थी. हवेली की पुरानी हाउसकीपर माया रसोई में तरह-तरह के पकवान बनवाने में व्यस्त थीं, क्योंकि आज छह साल बाद घर की लाडली वापस लौट रही थी. आरव मल्होत्रा (तारा का बड़ा भाई और कबीर का जिगरी यार) अपने स्टडी रूम में लैपटॉप खोले बैठा था. वह अपनी बहन तारा के लिए दुनिया का सबसे ओवर-प्रोटेक्टिव भाई था. तारा की पक्की सहेली पीहू भी सुबह-सुबह वहीं आ चुकी थी, और आते ही आरव के साथ उसकी तीखी नोक-झोक शुरू हो गई थी.
लेकिन आज सबका फोकस सिर्फ एक ही इंसान पर था—तारा मल्होत्रा (20 वर्ष). तारा पिछले छह साल से शिमला के एक बोर्डिंग कॉलेज में पढ़ रही थी.
स्टडी रूम में बैठे आरव का फोन अचानक जोर से बजा. स्क्रीन पर 'कबीर' का नाम चमक रहा था. आरव ने तुरंत कॉल रिसीव किया.
"ओए कबीर! सुन रहा है ना भाई?" आरव की आवाज में गजब का उत्साह था. "आज तारा वापस आ रही है! दोपहर की फ्लाइट से लैंड कर रही है. मैं ऑफिस के एक जरूरी मर्जर में फंसा हूँ, तू एक काम कर, अपनी कार भेज दे या खुद ही जाकर रिसीव कर ले!"
कबीर अपनी लेदर की चेयर पर बैठा था, हाथ में पेन घुमाते हुए उसने कहा, "ठीक है आरव, मैं भेजता हूँ..."
"ड्राइवर क्यों? तू खुद जा रहा है receive karne! मेरी बहन है वो, और तुझे अच्छे से जानती है. Ja, jaake le aa use," आरव ने हंसते हुए फोन काट दिया.
कबीर ने फोन डेस्क पर रख दिया. दोपहर के ढाई बज रहे थे. कबीर अपनी ब्लैक लग्जरी मर्सिडीज से उतरकर एयरपोर्ट के प्राइवेट टर्मिनल के बाहर खड़ा था. उसने एक क्लासिक ब्लैक शर्ट और ट्राउजर पहन रखा था. उसकी पर्सनालिटी इतनी इंप्रेसिव थी कि वहां से गुजरने वाली हर लड़की की नजर एक बार उस पर ठहर जाती थी.
पैसेंजर गेट ओपन हुआ. लोग बाहर आने लगे. तभी... अचानक कबीर की साँसें जैसे गले में ही अटक गईं. उसकी धड़कनें एक सेकंड के लिए रुक गईं. भीड़ के बीच से निकलकर आ रही उस लड़की को देखकर कबीर का दिमाग एकदम सुन्न पड़ गया.
सामने कोई छोटी बच्ची नहीं खड़ी थी. सामने बीस साल की एक बला की खूबसूरत, स्टनिंग और गॉर्जियस लड़की खड़ी थी. उसने महरून कलर का एक बहुत ही प्यारा वेस्टर्न ड्रेस पहन रखा था, जो उसकी स्लिम और परफेक्ट फिगर पर एकदम फिट बैठ रहा था. उसके कमर तक लहराते घने, काले बाल हवा में उड़ रहे थे और चेहरे पर एक किलर नेचुरल ग्लो था. उसकी बड़ी-बड़ी कजरारी आँखों में वही बचपन वाली मासूमियत थी, पर अब उसके साथ एक अजीब सा ग्रेस जुड़ चुका था. उसके आस-पास किसी महंगी परफ्यूम की हल्की सी भीनी महक फैल गई थी, जिसने एयरपोर्ट के उस माहौल को ही महका दिया था. वह छह साल के गैप में एक मासूम बच्ची से बदलकर एक बेहद हसीन और दिलकश युवती बन चुकी थी.
ठीक उसी पल, कबीर का दिमाग जैसे हैंग हो गया. उसकी आँखों के सामने छह साल पुरानी वो छोटी तारा पलक झपकते ही गायब हो गई और उसकी जगह एक ऐसी हसीन बला आ गई, जिसे देखकर किसी भी मर्द का ईमान डोल जाए. कबीर के भीतर का वो गुस्सैल और पजेसिव आशिक़ एक ही सेकंड में जाग उठा. उसके सीने में दिल किसी पागलों की तरह धड़कने लगा—एक तरफ भाई जैसे हक का गिल्ट और दूसरी तरफ उस खूबसूरत औरत को अपनी बाँहों में कैद कर लेने की सनक! कबीर खुद से कांप उठा कि वह अपने जिगरी यार की बहन को इस नजर से कैसे देख रहा है, पर उसका शरीर और उसकी आँखें चाहकर भी तारा से हट नहीं पा रही थीं.
तभी तारा की नजर भीड़ के बीच खड़े कबीर पर पड़ी. उसके चेहरे पर वही पुरानी मासूम मुस्कान लौट आई. वह अपना ट्रॉली बैग छोड़कर सीधे दौड़ती हुई आई और बिना एक पल सोचे सीधे कबीर के सीने से लिपट गई.
"कबीर भैया! मैंने आपको बहुत मिस किया!" तारा ने चहकते हुए कहा.
जब तारा की बॉडी कबीर के करीब आई और उसकी मीठी खुशबू कबीर की साँसों में घुली, तो कबीर का पूरा शरीर सुन्न पड़ गया. उसके हाथ कुछ सेकंड के लिए कांप उठे. वह चाहकर भी तारा की कमर पर हाथ रखकर उसे अपनी बाहों में कसने के उस प्रबल खिंचाव को रोक नहीं पा रहा था.
कबीर ने खुद को संभालते हुए धीरे से तारा को अपने से थोड़ा अलग किया. उसने अपनी सुलगती नजरें तारा के चेहरे पर टिकाईं—तारा की वो बड़ी-बड़ी आँखें, उसके सॉफ्ट लिप्स और उसका खुला चेहरा कबीर के होश उड़ाने के लिए काफी था.
लेकिन सबसे मजेदार बात यह थी कि तारा इन सब बातों से पूरी तरह बेखबर थी. उसे रोमांस, उन आँखों के पैशन या मर्दों की उस दुनिया का कोई आइडिया नहीं था. वह अपनी ही धुन में मस्त थी. कबीर से अलग होते ही उसने अपना भारी-भरकम ट्रॉली बैग खींचते हुए एक क्यूट सा मुँह बनाया और नॉन-स्टॉप बड़बड़ाना शुरू कर दिया:
"ओफ्हो भैया! एयरपोर्ट वाले भी ना, लगेज काउंटर पर इतना लेट करते हैं कि पूछो मत! ऊपर से पीहू का फोन आ रहा था रास्ते भर से कि प्लेन क्रैश तो नहीं हो गया... पगलेट है एकदम!" तारा ने अपनी नाक सिकोड़ते हुए शिकायत की.
कबीर, जो अभी-अभी दुनिया के सबसे बड़े पैशनेट शॉक और अंदरूनी तूफान से जूझ रहा था, तारा की इस बचकानी और नॉन-स्टॉप बकवास को सुनकर बुरी तरह झेंप गया. उसके दिमाग का पारा जो सातवें आसमान पर था, तारा के इस चुलबुलेपन से अचानक जमीन पर आ गया.
"तारा..." कबीर ने अपनी भारी और दबी हुई आवाज में उसे घूरते हुए डांटा, "चुपचाप चलो और गाड़ी में बैठो. ये कोई कॉलेज का पिकनिक स्पॉट नहीं है।"
"उफ्फ भैया! आप आज भी बिल्कुल नहीं बदले! आते ही डांटना शुरू!" तारा ने आँखें मटकाते हुए नखरे से मुँह बनाया और बिना जरा भी डरे सीधे मर्सिडीज की फ्रंट सीट की तरफ बढ़ गई, जैसे कबीर का यह घूरना और चिल्लाना उसके लिए रोज की बात हो.
कबीर ने गहरी सांस ली और तारा का सामान अपनी कार में रखकर ड्राइवर सीट की तरफ बढ़ गया. उसे अच्छे से अहसास हो गया था कि आने वाले दिन उसकी जिंदगी के सारे उसूलों को पूरी तरह पलटने वाले हैं।