ANJAANI SHAADI Ch. 1

ek rishta,do dil - Chapter 1

Posted by yatri • Oct 27, 2026 11:08 PM

सूर्यवंशी विला मे मेहरा परिवार और सूर्यवंशी परिवार बैठे हुए थे l मेहरा परिवार और सूर्यवंशी परिवार बिजनेस डील के बारे मैं बात कर रहे थे l

तभी एक 25 साल का लड़का बीच मे बोल उठता है , '' मुजे लड़की से अकेले मे बात करनी हैं l ''

लड़के क़ी बात सुनने पर मेहरा परिवार की छोटी बेटी कियारा के हाथ काँप ने लगते हैं l वह अपने पापा की और देखती हैं , मिस्टर मेहरा उसको जाने का इशारा करते हैं ,कियारा उस लड़के के साथ चली जाती हैं l

कमरे में आकर वह लड़का ऊपर से नीचे तक kiyara को देखता हैं , और कहता हैं , ' उपर देखो मेरी तरफ l '

इतनी दमदार आवाज सुनकर वह ऊपर देखती हैं , वह पहली बार अर्जुन सूर्यवंशी को देखती हैं , गौरा चेहरा , हल्की दाढ़ी घुंघराले बाल और कान मैं बाली l

अर्जुन कहता है, ' ये शादी मेरे लिए सिर्फ एक बिजनेस डील है , तुम चाहो तो मना कर सकती हो l '

Kiyara कहती है , ' नहीं मुजे मंजूर हैं l '

अर्जुन हैरानी से उसको देखता हैं और कहता हैं , ' मेरे rules होगे '

Kiyara कहती हैं , ' जी l '

अर्जुन कहता है , ' कल हमारी शादी होगी मंजूर है ? '

Kiyara कहती हैं , ' हाँ , लेकिन सिर्फ परिवार के लोगों को ही बुलाया जाए , यह मेरी शर्त है l '

अर्जुन कहता है , ' ये पहली और आखिरी शर्त होगी l आगे से मेरी मर्जी चलेगी l '

Kiyara कहती हैं , ' वो तो शादी के बाद देख लेंगे l '

अर्जुन हैरानी से उसकी और देखकर कहता हैं , ' अचानक से इतनी हिम्मत ? '

Kiyara कहती हैं , ' पापा ने कहा था कि लड़के के सामने मत बोलना , लेकिन मे खुद को नहीं रोक पाई , डर ती होगी दुनिया आपसे लेकिन ये kiyara मेहरा किसी से नहीं डरती l '

अर्जुन एक डेविल स्माइल से कहता है, 'आई लाइक योर एटिट्यूड'

अगले दिन , अर्जुन के कहने पर शादी शाम को ही कर दी गई थी I अर्जुन और kiyara सूर्यवंशी विला की चौखट पर खड़े थे l अर्जुन की माँ , लता सूर्यवंशी ने अपने बेटे और बहू का गृहप्रवेश करवाया l अर्जुन और kiyara ने भी सारी रस्म अच्छे से निभाई l

दोनों कमरे में आते हैं l कमरा पूरा न्यू कपल के लिए सजा हुआ था l

अर्जुन कहता है , ' सो अब तुम Kiyara मेहरा से kiyara सूर्यवंशी बन ही गई l '

Kiyara कोई जवाब नहीं देती है I अर्जुन कहता हैं , ' इग्नोर कर रही हो ? '

Kiyara उसकी इस बात का भी कोई जवाब नहीं देती है I अर्जुन फ्रस्ट्रेशन मे कहता हैं , 'तुम मुजे इग्नोर कर रही हो ? '

अर्जुन को इग्नोर करने की और उसको गुस्सा दिलाने की हिम्मत किसी मे नही थी l और आज एक नाजुक लड़की उसको इग्नोर कर रही थीं यह देखकर अर्जुन का इगो हर्ट हो रहा था l अर्जुन गुस्से में बाथरूम मैं कपड़े चेंज करने चला जाता है l

अर्जुन के जाते ही kiyara के चहरे पर मुस्कान आ जाती हैं , ' डरती होगी दुनिया आपसे लेकिन यह kiyara मेहरा .. नहीं किया सूर्यवंशी नहीं डरती है l '

कुछ देर बाद अर्जुन कपड़े चेंज कर लोअर और टीशर्ट पहन कर बाहर आता हैं l तब तक kiyara भी अपने कपड़े बदल लिए थे l

Kiyara बेड पर जाकर एक साइड पर सो जाती है और कंबल अपने सिर तक रख लेती हैं l kiyara कहती हैं , ' आप यहा सो सकते हैं l अगर यहा नहीं सोना तो सोफ़े पर जाकर सो सकते हैं l '

अर्जुन उसको घूरता है और कहता हैं , ' यहा मेरे rules...l '

Kiyara उसकी बात बीच मे काटकर कहती हैं, 'rules की बात हम कल करेगे l गुड़ नाइट l '

इतना कहकर kiyara अपनी आंखें बंध कर लेती हैं l

अर्जुन गुस्से में अपने पैर पटक कर बेड की दुसरी साइड जाकर सो जाता हैं l अर्जुन अपने मन मे कहता है , ' कल देख लूँगा तुम्हें मे l '

अगली सुबह , अर्जुन गहरी नींद मे सो रहा था l तभी उसके चहरे पर पानी की छींटे पड़ती है जिससे अर्जुन की नींद खुल जाती है l

अर्जुन अपनी आंखें हल्के से खोलता है , सामने देखता है , kiyara अपने गिले बालों को सुका रही थीं , उसकी चूडी की आवाज अर्जुन को किसी गाने की धुन लग रही थी l सहसा ही अर्जुन के चहरे पर एक प्यारी सी स्माइल आ जाती है l

Kiyara कहती हैं , ' मिस्टर डेविल इतनी प्यारी सी स्माइल भी करते हैं l पहली बार देखा l '

Kiyara की बात सुनकर अर्जुन की तन्द्रा टूटती है l अर्जुन वापस अपने चहरे पर सख्त एक्सप्रेशन लाकर कहता हैं , 'तुम्हारी मुजे डेविल कहने की हिम्मत कैसे हुई ?'

Kiyara कहती हैं , ' डेविल को परी बोले तो अजीब लगता है l '

अर्जुन का चेहरा अब गुस्से से लाल हो रहा था l

अर्जुन कहता हैं , ' जब मे अपने पर आया तो तुम सह नहीं पाओगी l '

Kiyara कहती हैं , ' अपने पर तो मैं भी नहीं आई मिस्टर डेविल l '

अर्जुन उसके करीब आकर कहता हैं, ' माय होम माय रूल l '

Kiyara अर्जुन के गले में बाहें डालकर कहती हैं , ' एटिट्यूड तो आपमें बहुत कूट कूट कर भर्रा हुआ है l '

अर्जुन भी कहा कम था , वह kiyara की कमर को पकड़ कर अपनी तरफ कर्ता है , kiyara की नजदीकी से अर्जुन के शब्द उसके गले मे ही अटक जाते हैं l

अर्जुन kiyara के चहरे को एक तक देखने लगता हैं l kiara भी अर्जुन की आँखों में कहीं खो जाती हैं l

आज के लिए इतना ही , next एपिसोड मे देखते हैं कि क्या ये दोनों अपने रिश्ते मे आगे बढ़ पाते हैं या फिर एक समझौता ही रह जाएगा ? ,

100%