Love,Lies & Destiny...(The Revenge) Ch. 1

Love,Lies & Destiny...(The Revenge) - Chapter 1

Posted by Farheen Rajput • Oct 28, 2026 07:23 PM

कपूर मेंशन की सबसे टॉप फ्लोर पर आज रोशनी इतनी ज्यादा थी कि बाहर की बारिश भी फीकी लग रही थी। शीशे की दीवारों पर पानी की बूंदें लगातार फिसल रही थीं, और अंदर शहर के सबसे रिच लोगों की हंसी, कैमरों की फ्लैश और शैम्पेन ग्लास की टकराहट गूंज रही थी। यह ईशान कपूर और मायरा सेन की एंगेजमेंट पार्टी थी। मुंबई के बिजनेस सर्कल के लिए यह सिर्फ एक पार्टी नहीं, अगले बड़े कॉरपोरेट गठबंधन का सिग्नल था।

ईशान कपूर उस भीड़ के बीच खड़ा था, लेकिन अजीब बात यह थी कि आज पहली बार उसे अपनी ही पार्टी में गेस्ट जैसा महसूस हो रहा था। ग्रे टक्सीडो, परफेक्ट हेयर, ठंडी आंखें और वही कॉन्फिडेंस वाला चेहरा, जिसे देखकर लोग कहते थे कि कपूर ग्रुप का अगला चेयरमैन तैयार है। बाहर से सब परफेक्ट था। अंदर से कुछ भी ठीक नहीं था।

उसकी नजर बार-बार मायरा पर जा रही थी। मायरा लाल रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वह हर गेस्ट से इतनी परफेक्ट स्माइल के साथ मिल रही थी कि कोई भी उसे देखकर कहता, ईशान बहुत लकी है। लेकिन ईशान अब उस स्माइल को पहचानने लगा था। वही स्माइल, जो प्यार के लिए नहीं, जीत के लिए होती है।

विक्रम कपूर मायरा के पास खड़ा था। ईशान का कज़िन भाई। सबके सामने फ्रेंडली, परिवार वाला, हमेशा कंधे पर हाथ रखकर बात करने वाला। मगर पिछले तीन दिनों में ईशान को जितने प्रूफ्स मिले थे, उनके बाद विक्रम का हर कंधे पर रखा हाथ उसे चाकू जैसा लग रहा था।

तीन दिन पहले तक ईशान को लगता था कि दुनिया की सबसे बड़ी गलती सिया मेहरा थी। एक अकाउंटेंट, जिसने कंपनी के फंड्स में फ्रॉड किया, डिजिटल सिग्नेचर का गलत इस्तेमाल किया और कपूर ग्रुप को करोड़ों का लॉस पहुंचाया।

उसने खुद सिया को पुलिस के हवाले किया था। उसने खुद उसके चेहरे पर वह टूटन देखी थी, जब वह कह रही थी कि उसने कुछ नहीं किया। और उसने खुद उस आवाज को झूठ मान लिया था। आज, पांच साल बाद, उसे पूरी सच्चाई पता चली थी कि झूठ सिया नहीं थी।

झूठ मायरा थी।

झूठ विक्रम था।

और सबसे बड़ा झूठ वह खुद था, जिसने अपने इगो को ही इंसाफ समझ लिया था।

“ईशान, तुम यहां खड़े-खड़े बारिश से कॉम्पिटिशन क्यों कर रहे हो, इतना ठंडा फेस रखोगे तो लोग समझेंगे मैं जबरदस्ती एंगेजमेंट कर रही हूं,” मायरा ने पास आकर कहा।

उसकी आवाज में मिठास थी। वही मिठास, जो सिर्फ कैमरों के लिए होती है। ईशान ने उसकी तरफ देखा। कभी उसे यह आवाज बहुत पसंद थी। अब इस आवाज के पीछे का हिसाब-किताब साफ सुनाई देता था।

“लोगों को जो समझना है समझेंगे, मायरा। मुझे आजकल लोगों के ओपिनियन से ज्यादा सच में इंटरेस्ट है,” ईशान ने कहा।

मायरा की स्माइल एक सेकंड के लिए रुकी। फिर वह और खूबसूरत हो गई। खतरनाक लोग अपनी मुस्कुराहट बहुत जल्दी वापस ले आते हैं।

“सच इतना ओवररेटेड वर्ड है, ईशान। रिश्ते भरोसे से चलते हैं, इन्वेस्टिगेशन या पूछताछ से नहीं,” मायरा ने धीमे लहज़े में कहा।

ईशान हंसना चाहता था, लेकिन उसका गला भारी था..... भरोसा..... यही शब्द तो सिया ने भी कहा था। कोर्ट कॉरिडोर्स में,पुलिस के बीच, जब उसके हाथ कांप रहे थे और आंखें लाल थीं।

“आपने मेरा काम देखा है, मेरी फाइलें देखी हैं, मेरे सिस्टम लॉग्स देखे हैं, पर मेरा सच एक बार भी नहीं देखा, सर,” सिया ने उस दिन कहा था।

ईशान ने उसे तब बहुत ठण्डा रिप्लाई दिया था।

“सच लोग बोलते नहीं, प्रूव करते हैं। और तुम्हारे खिलाफ पुख्ता सबूत हैं, सिया,” उसने कहा था।

उसने यह बात इतने ठंडे अंदाज में कही थी जैसे किसी ने कोई फाइल बंद की हो, किसी की जिंदगी नहीं। आज वही वाक्य उसके कानों में हथौड़े जैसा बज रहा था।

“कहां खो गए, ईशान, आज हमारी रात है और तुम मुझे देख भी नहीं रहे?” मायरा ने उसकी बांह छूते हुए पूछा।..... “आज हमारी रात है, और तुम ऐसे बिहेव कर रहे हो जैसे किसी ने तुम्हें मौत का इन्विटेशन भेज दिया हो।”

ईशान की रीढ़ में एक ठंडी सिहरन दौड़ गई।

मौत का इन्विटेशन।

शायद सच में।

उसने मायरा की उंगलियों को अपनी बांह से बहुत हल्के से हटाया, ताकि आसपास खड़े लोग कुछ नोटिस न करें। मायरा की आंखों में फिर वह छोटी सी चमक आई। उसे बिल्कुल पसंद नहीं था जब कोई उसके बनाए सीन से बाहर कदम रखे।

“थोड़ी देर में बात करते हैं। मुझे विक्रम से कुछ इंपॉर्टेंट बात करनी है,” ईशान ने कहा।

मायरा ने उसके रास्ते में आधा कदम रखा। “अभी? पार्टी के बीच? तुम बिजनेस और ड्रामा की टाइमिंग कभी सही नहीं रखते,” उसने कहा।

ईशान ने पहली बार उसकी आंखों में बिना मुस्कुराए सीधे देखा। “ड्रामा किसने शुरू किया है, यह शायद आज रात बिल्कुल साफ हो जाएगा,” उसने कहा।

मायरा का चेहरा बदल गया। बस एक पल के लिए। लेकिन ईशान ने उस चेंज को साफ देख लिया। वह विक्रम की तरफ बढ़ा। रास्ते में लोग उसे रोकते रहे। कोई कंग्रचुलेशंस दे रहा था, कोई बिजनेस डील की बात कर रहा था, तो कोई मायरा की तारीफ कर रहा था।

ईशान हर किसी को सिर हिलाकर रिप्लाई देता रहा। वह इस कमरे में शारीरिक रूप से मौजूद था, लेकिन उसका दिमाग पांच साल पीछे जेल के उस अंधेरे कमरे में अटका था, जहां उसे आज सुबह ही यह खबर मिली थी।सिया मेहरा मर चुकी थी।

जेल की मेडिकल रिपोर्ट में लिखा था कि सिया मेहरा का अचानक हार्ट फेलियर हुआ है। लेकिन ईशान ने जब पुराने केस पेपर्स दोबारा खोले, तो हर पन्ने के नीचे एक ही डार्क सच्चाई छिपी थी..... फर्जी फंड ट्रांसफर..... चोरी किया गया डिजिटल सिग्नेचर..... विक्रम के शेल वेंडर्स..... मायरा की सीक्रेट ईमेल्स और उसके अपने पिता राजीव कपूर की गहरी खामोशी।

उसने आज सुबह जेल के पुराने रिकॉर्ड रूम में सिया की आखिरी रिटन कम्प्लेंट पढ़ी थी। वह शिकायत कभी कोर्ट तक नहीं पहुंच पाई थी। उसमें साफ लिखा था कि ईशान कपूर एक बहुत बड़ी गलती कर रहा है, और असली गुनहगार उसके बेहद करीब हैं। उसने किसी का नाम खुलकर नहीं लिखा था। शायद उसके पास पूरा प्रूफ नहीं था। शायद उसे डर था। या शायद उसे उम्मीद थी कि ईशान खुद एक दिन सच देख लेगा।

पर वह नहीं देख पाया।

क्योंकि वह देखना ही नहीं चाहता था।

विक्रम बार काउंटर के पास खड़ा था। हाथ में ड्रिंक, चेहरे पर वही अपनी भाई वाली फेक स्माइल लिए। उसने ईशान को अपनी तरफ आते देखा और दोनों हाथ फैला दिए।

“ओहो, दूल्हे राजा आखिरकार अपनी पब्लिक से मिलने आ ही गए। मैं तो सोच रहा था कि मायरा ने तुम्हें इस पब्लिक इवेंट में पूरी तरह बुक कर लिया है,” विक्रम ने हंसते हुए कहा।

ईशान उसके ठीक सामने आकर रुका। “विक्रम, मुझे तुम्हारे पुराने वेंडर नेटवर्क के बारे में कुछ जरूरी बात करनी है,” उसने कहा।

विक्रम की उंगलियां ग्लॉस पर थोड़ी कस गईं। “आज? भाई, एंगेजमेंट पार्टी में वेंडर नेटवर्क! तुम अपने रोमांस को भी बैलेंस शीट में डालकर क्यों देखते हो,” उसने कहा।

ईशान ने अपनी जेब से फोन निकाला। स्क्रीन पर एक पुरानी पेमेंट एंट्री खुली हुई थी। “क्योंकि इसी बैलेंस शीट ने एक बेकसूर लड़की को जेल भेजा था, और शायद उसी ने उसे मार भी डाला,” उसने कहा।

विक्रम के चेहरे की स्माइल थोड़ी धीमी हो गई। “कौन सी लड़की? तुम फिर से उसी सिया मेहरा की बात कर रहे हो? भाई, वह केस बहुत पहले क्लोज हो चुका है,” उसने कहा।

ईशान की आवाज बहुत धीमी थी, लेकिन उसके हर शब्द में गहरा गुस्सा था। “केस क्लोज हुआ था, सच नहीं। और तुम दोनों ने यह बहुत बड़ी मूर्खता की कि मैं हमेशा बंद फाइलों के पीछे छुपता रहूंगा,” उसने कहा।

विक्रम ने अपनी नजरें उठाकर मायरा की तरफ देखा। मायरा थोड़ी दूर खड़ी थी, पर उसकी पैनी आंखें लगातार उन दोनों पर टिकी थीं। ईशान ने यह मूवमेंट भी नोटिस कर लिया। उनके बीच कोई खामोश इशारा पास हुआ था। बहुत छोटासा। लेकिन अब ईशान उन खामोश इशारों की भाषा अच्छी तरह समझ चुका था।

“तुम्हें इस वक्त रेस्ट की जरूरत है, ईशान। पिछले कुछ दिनों से तुम काफी अजीब बिहेव कर रहे हो। पहले सिया की जेल में मौत, फिर पुराने अकाउंट्स की बातें, और अब पार्टी के बीच इंटरोगेशन,” विक्रम ने बात संभालते हुए कहा।

ईशान उसके और ज्यादा करीब आ गया। “तुम्हें कैसे पता चला कि मैं सिया की जेल वाली मौत तक पहुँच चुका हूँ? यह बात मैंने अभी तक किसी को नहीं बताई थी,” उसने सीधे सवाल किया।

विक्रम का चेहरा एकदम स्थिर हो गया।

बस यही।

एक छोटी सी गलती।

और ईशान को उसका जवाब मिल गया।

“तो इसका मतलब तुम पहले से जानते थे कि सिया की मौत सिर्फ एक नॉर्मल जेल फाइल क्लोजर नहीं थी,” ईशान ने कड़क आवाज में कहा।

विक्रम ने तुरंत अपना ग्लॉस पास की मेज पर रख दिया। “तुम हर चीज को जबरदस्ती आपस में कनेक्ट कर रहे हो। तुमने हमेशा से यही किया है, बस फर्क यह है कि पहले तुम्हारी इस गलती का पूरा फायदा हमें मिल रहा था,” उसने गुस्से में बोल दिया।

मुंह से बात निकलते ही विक्रम समझ गया कि उसने कुछ ज्यादा बोल दिया है। ईशान की मुट्ठी गुस्से से पूरी तरह कस गई। वह उस पर टूट ही पड़ने वाला था, कि तभी मायरा फुर्ती से बीच में आ गई।

“ईशान, इनफ! तुम अपनी ही एंगेजमेंट पार्टी में एक बहुत बड़ा सीन क्रिएट कर रहे हो। सब गेस्ट्स हमें ही देख रहे हैं,” मायरा ने चेहरे पर फेक स्माइल लाते हुए कहा, लेकिन उसकी आवाज उसके दांतों के बीच से निकली थी।

ईशान ने उसकी तरफ देखा। “देखने दो सबको। पांच साल तक मैंने हर गलत चीज को छिपाकर रखा है, आज सच सामने आने दो,” उसने दो टूक कहा।

मायरा ने उसका हाथ मजबूती से पकड़ लिया। उसकी पकड़ बाहर से हल्की दिख रही थी, लेकिन उसके नाखून ईशान की स्किन में चुभ रहे थे। “तुम्हें अभी के अभी ऊपर वाले प्राइवेट लाउंज में चलना होगा। हमें इस पर बात करनी ही होगी,” उसने कहा।

ईशान ने एक पल के लिए सोचा। यह साफ तौर पर एक ट्रैप था। लेकिन वह अब और भागना नहीं चाहता था। उसके फोन में रिकॉर्डिंग ऑन थी। उसने कबीर को अपनी लोकेशन भी शेर कर दी थी। या कम से कम उसे यही लगा था कि हो गई है। बारिश के पानी की वजह से फोन स्क्रीन थोड़ी देर पहले ग्लैग कर रही थी। क्या सच में मैसेज डिलीवर हुआ था?..... उसे कुछ पता नहीं था।

वह मायरा के साथ चुपचाप ऊपरी लाउंज की तरफ बढ़ गया। विक्रम भी उसके पीछे-पीछे आ रहा था। ऊपर लाउंज में बाहर के मुकाबले शोर काफी कम था। नीचे पार्टी का म्यूजिक अब बहुत धुंधला सुनाई दे रहा था। शीशे की बड़ी खिड़की के बाहर बारिश और ज्यादा तेज हो चुकी थी।

कमरे के अंदर सिर्फ तीन लोग थे—ईशान, मायरा और विक्रम। और सामने दीवार पर लगी एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन, जिस पर नीचे चल रही पार्टी की लाइव फीड चल रही थी। मायरा ने अंदर आते ही दरवाजा जोर से बंद किया। एक तीखी क्लिक की आवाज पूरे कमरे में गूंज उठी।

“अब बोलो। तुम्हें आखिर कौन सा सच चाहिए, ईशान? वह जिसमें सिया पूरी तरह इनोसेंट थी, या वह जिसमें तुम खुद उसके असली कातिलों के पार्टनर थे,” मायरा ने सीधे पूछा।

ईशान के अंदर का सब कुछ जैसे एक पल में टूट गया। उसने इस बात की उम्मीद की थी, फिर भी उसका दिल यह मानने को तैयार नहीं था। मायरा अब बिल्कुल नहीं मुस्कुरा रही थी। उसका असली, डरावना चेहरा सामने आ चुका था—शांत, सुंदर और पूरी तरह बेरहम।

“मैंने उसे नहीं मारा। मैंने उसे गलत समझा, मैंने उस वक्त उसका साथ नहीं दिया, लेकिन मैंने उसकी हत्या नहीं की है,” ईशान ने दर्द भरे लहज़े में कहा।

विक्रम जोर से हंस पड़ा। “कितना कन्वीनियंट एक्सक्यूज है! डॉक्यूमेंट्स पर साइन तुमने किए, कम्प्लेंट तुमने आगे बढ़ाई, पुलिस को स्टेटमेंट तुमने खुद दिया, और अब बड़े इनोसेंट बनकर कह रहे हो कि मर्डर हमने किया है,” उसने ताना मारा।

ईशान ने अपना फोन कसकर पकड़ लिया। “मैं यह सब कोर्ट के सामने साबित करूंगा। तुम दोनों की ईमेल्स, वेंडर पेमेंट्स, सारे फर्जी सिस्टम लॉग्स, सब कुछ मेरे पास है,” उसने कहा।

मायरा ने अपना सिर थोड़ा सा तिरछा किया। “और तुम्हें सच में लगता है कि तुम कोर्ट तक जिंदा पहुंच पाओगे?..... यू नो ईशान तुम हमेशा से बहुत क्यूट लगते हो जब भी तुम खुद को जरूरत से ज्यादा स्मार्ट समझते हो,” उसने तंज कसा।

ईशान की सांसें जैसे अटक गईं। “तुम लोग क्या करने वाले हो? और मुझे इस पार्टी के बीचों-बीच इस तरह ऊपर क्यों लाया गया है?” उसने पूछा।

मायरा ने पास की टेबल से एक छोटा सा काला इनविटेशन कार्ड उठाया। वह हुबहू उसी एंगेजमेंट पार्टी का कार्ड था, लेकिन उसके अंदर लाल स्याही से कुछ हाथ से लिखा था। उसने वह कार्ड ईशान की तरफ खिसका दिया। ईशान ने कांपते हाथों से उसे खोला। उसके अंदर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था:

“आज रात तुम्हारी नई जिंदगी शुरू होगी। या फिर हमेशा के लिए खत्म।”

विक्रम ने मुस्कुराते हुए बहुत धीरे से कहा, “हमने सोचा था कि तुम्हें सरप्राइज बहुत पसंद है। आखिर एंगेजमेंट पर दूल्हे राजा को कोई स्पेशल गिफ्ट तो मिलना ही चाहिए था,”।

ईशान ने बिना एक सेकंड गंवाए दरवाजे की तरफ छलांग लगाई। लेकिन दरवाजा अंदर से लॉक था। उसके फोन में कोई नेटवर्क नहीं आ रहा था। स्क्रीन पर पूरी तरह नो सिग्नल था। नीचे लोग खुशी से पार्टी एंजॉय कर रहे थे, और ऊपर मौत उसका इंतजार कर रही थी।

“तुम दोनों पागल हो चुके हो! कंपनी, शेयर्स, शादी—इन सबके लिए तुम लोग किसी का मर्डर तक करने से पीछे नहीं हटोगे?” ईशान ने चिल्लाकर कहा।

मायरा ने उसके बेहद करीब आकर बहुत ठंडे और धीमे स्वर में कहा, “हम कोई मर्डर नहीं कर रहे, ईशान। तुम्हारा एक भयानक एक्सीडेंट होगा। तेज बारिश, स्लिपरी रोड, ड्रंक इमोशनल ग्रूम, और एक ट्रैजिक हेडलाइन। पूरी दुनिया रोएगी, मैं गम में सफेद कपड़े पहनूंगी, और विक्रम अकेले पूरा बिजनेस संभालेगा,” उसने ज़हरीली मुस्कान के साथ पूरा प्लान समझाया।

ईशान ने गुस्से में उसे जोरदार धक्का दिया ताकि रास्ता बना सके। विक्रम ने पीछे से आकर उसे दबोच लिया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पास रखा एक कांच का ग्लॉस टूटकर बिखर गया। सामने स्क्रीन पर नीचे लोग नाच रहे थे, और ऊपर तीन लोग अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी रेस लड़ रहे थे।

ईशान ने विक्रम को पीछे धकेला और जैसे ही दरवाजा खोलने की कोशिश की, मायरा ने टेबल से एक भारी क्रिस्टल शोपीस उठा लिया।

एक जोरदार वार उसके सिर के ठीक पीछे हुआ।

सब कुछ तेजी से घूमने लगा।

ईशान लड़खड़ाकर गिर पड़ा।

दरवाजा खुला या किसी ने उसे खोला, उसे कुछ समझ नहीं आया। अगला सीन सीधा पार्किंग रैम्प का था। ठंडी बारिश की बूंदें उसके चेहरे पर सीधे पड़ रही थीं। विक्रम की आवाज कहीं दूर से आ रही थी। मायरा चिल्लाकर कह रही थी कि.....

"इसे जल्दी से कार में डंप करो"।

ईशान आधा बेहोश हो चुका था, लेकिन उसके दिमाग में सिर्फ एक ही चेहरा घूम रहा था..... सिया का.....!

जेल की ठंडी सलाखों के पीछे खड़ी सिया। आंखों में आंसू, आवाज में दर्द, लेकिन चेहरे पर सच का कॉन्फिडेंस।

“आप एक दिन खुद सब समझ जाएंगे, सर। लेकिन डर है कि तब तक बहुत देर हो चुकी होगी,” सिया के वे शब्द उसके ज़हन में गूंजे। और सच में, बहुत देर हो चुकी थी।

कार पूरी स्पीड से बाहर निकली। बारिश की वजह से विंडशील्ड बिल्कुल धुंधली हो चुकी थी। ईशान पिछली सीट पर बेजान पड़ा था। सामने मायरा और विक्रम की डरावनी परछाइयां थीं। तभी अचानक कार का दरवाजा खुला। उसे जोर से बाहर धक्का दिया गया। सड़क की बर्फीली हवा उसके शरीर से टकराई। टायरों की चीख, गाड़ियों के हॉर्न्स, तेज लाइट्स, और सिर्फ पानी।और फिर एक जोरदार एक्सीडेंट।

दर्द इतना भयानक था कि कुछ पलों के लिए पूरी दुनिया सफेद हो गई। ईशान खून से लथपथ सड़क पर बेसुध पड़ा था। उसके चारों तरफ का पानी लाल होता जा रहा था। उसकी सांसें धीरे-धीरे थम रही थीं। उसे महसूस हुआ कि यही उसका अंत है। शायद यही उसकी सजा थी। शायद उस आदमी को दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए जिसने एक बेकसूर लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी थी। लेकिन उसी आखिरी टूटती हुई सांस में उसने मन ही मन खुद से कहा।

“सिया, अगर ईश्वर ने मुझे दूसरा मौका दिया, तो मैं सब ठीक कर दूंगा। सिर्फ तुम्हें बचाने के लिए नहीं, बल्कि इस बार तुम्हारा सच देखने के लिए,” ईशान ने फुसफुसाते हुए अपनी आंखें बंद कर लीं।

बारिश की आवाज धीरे-धीरे दूर हो गई। मायरा की हंसी, विक्रम का चेहरा, पार्टी की सारी लाइट्स—सब कुछ हमेशा के लिए धुंधला हो गया। और फिर एक गहरा अंधेरा छा गया।

तभी अचानक—

एक तेज, चुभती हुई सफेद रोशनी उसकी आंखों पर पड़ी। ईशान ने झटके से अपनी आंखें खोलीं..... ये क्या..... वो सड़क पर नहीं था। वह किसी हॉस्पिटल में भी नहीं था। वह अपने ऑफिस के आलीशान केबिन की अपनी चेयर पर बैठा था।

सामने टेबल पर वही पुराना लैपटॉप, वही काले रंग का कॉफी मग, और वही फाइल नंबर सत्रह रखी थी।उसने कांपते हुए हाथों से अपना फोन उठाया। स्क्रीन पर चमकती हुई तारीख ने उसके होश उड़ा दिए..... ठीक पांच साल पहले का दिन..... आज वही तारीख थी, जब सिया मेहरा पहली बार कपूर ग्रुप जॉइन करने के लिए यहां आने वाली थी।

{उम्मीद करती हूं कि आपको कहानी की शुरूआत अच्छी लगी होगी। कहानी अच्छी लगी हो तो अपनी कीमती राय कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर शेयर करें। मुझे फॉलो और सपोर्ट कीजियेगा।}

100%