Detective Lakshman - The great killer Ch. 1

Detective Lakshman - The great killer - Chapter 1

Posted by detective story: P.S.N • Nov 01, 2026 09:21 PM

।यह कहानी किसी भी जाति, व्यक्ति स्थान धर्म मजहब व्यक्ति विशेष से कोई मतलब नहीं रखती है । इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए ही लिखा गया है तो मनोरंजन के लिए ही पढे ।फिर भी कोई तथ्य मिलता है तो वह संयोग होगा ।

लेखक प्रवीण नेगी

कहानी का भाग 1

रात 2:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में इस वक्त लेडिज कांस्टेबल, ने इमरजेंसी कॉल अटेंड की थी।

और दूसरी तरफ से बेहद घबराई हुई आवाज उसके कानों में आती चली गई थी।

"मैं तुम्हारे हाथ जोड़ता हूं मुझे मत मारो प्लीज मुझे छोड़ दो मेरी सारी दौलत ले लो पर मुझे मत मारो।"

लेडिस कांस्टेबल उस बेहद घबराई आवाज को सुनकर" हेलो कौन बोल रहे हो, कहां से बोल रहे हो हमें बताओ ।"

पर शायद फोन करने वाले घबराए हुए व्यक्ति के हाथ से मोबाइल नीचे गिर चुका था।

अब सिर्फ लेडिस कांस्टेबल को फोन पर गिड़गिड़ाने  की आवाज ही सुनाई दे रही थी। उसकी उंगलियां तेजी से हरकत में आई थी और उसने उस फोन नंबर को, पुलिस की साइबर टीम को भेज दिया था और तेजी से उसकी जानकारी निकलवाई जाने लगी थी।

लेडी कांस्टेबल "हेलो कौन है हमें बताओ उसके बारे में ...कौन आपको मार रहा है .आप कहां से बोल रहे हैं।"

आवाज लगातार आ रही थी और अब वह आवाज चीख में बदल गई थी साफ एहसास हो रहा था दया की भीड़ मांग रहे उसे व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया है।

लेडी कांस्टेबल भी उसे चीखा को सुनकर कांप गई थी '"हेलो.. हेलो कौन है वहां... जवाब दो.. देखो तुम बच नहीं सकते हो.. उस व्यक्ति को छोड़कर चले जाओ.. इसी में तुम्हारी भलाई है पुलिस वहां पहुंचने वाली है।"

हत्या करने वाला जो भी व्यक्ति था अब वह फोन के पास आया था फोन से आती आवाज को सुनकर वह मुस्कुराया था और फिर बड़ी जोर से उसके ऊपर पैर मार कर उसे तोड़ दिया था।

लगभग 1 घंटे के पश्चात पुलिस की दो गाड़ियां इस वक्त एक कोठी के सामने आकर रुकी थी।

इंस्पेक्टर आकाश गाड़ी से उतरकर तेजी से गेट पर गया था, जहां सिक्योरिटी गार्ड आराम से चेयर पर बैठा हुआ था अब पुलिस वाले को गेट पर आए देखकर वह खड़ा हो गया था।

इंस्पेक्टर आकाश" दीपक राय का घर यही है।"

सिक्योरिटी गार्ड "जी हां यही है।"

इंस्पेक्टर आकाश "जल्दी से गेट खोलो और तुम्हारे मालिक कहां है इस वक्त।"

सिक्योरिटी गार्ड ने अब गेट पर लगा लॉक खोल दिया था "जी वे तो अपने कमरे में सो रहे होंगे।"

इंस्पेक्टर के साथ पुलिस के कई जवान अब तेजी  गेट से अंदर आ गए थे।

इंस्पेक्टर "चलो जल्दी से हमें तुम्हारे मालिक से अभी मिलना है।"

सिक्योरिटी गार्ड "ठीक है मैं उन्हें फोन कर देता हूं"

और उसने एक तरफ रखा फोन उठा लिया था और कुछ बटन दबाए थे अब कोठी के अंदर कॉल जाने लगी थी । कुछ सेकंड बीत गए थे पर कॉल किसी ने नहीं उठाई थी।

इंस्पेक्टर आकाश "क्या हुआ कॉल नहीं उठा रहे हैं।"

सिक्योरिटी गार्ड " शायद गहरी नींद में सो रहे होंगे मैं दोबारा से कॉल करता हूं।"

इंस्पेक्टर आकाश "फोन रखो और चलो जल्दी से दरवाजा खुलवाओ।"

सिक्योरिटी गार्ड "जी वह अंदर सर्वेंट शानू को कॉल करनी होगी वह भी सो रहा होगा।"

इंस्पेक्टर आकाश बुरा सा मुंह बनाते हुए "ठीक है जल्दी करो।"

सिक्योरिटी गार्ड ने अब कोठी के अंदर काम करने वाले  शानू को कॉल कर दिया था और कुछ सेकेंड बाद कॉल अटेंड हो गई थी।

शानू जो शायद नींद में था उसकी आवाज अब सबको सुनाई देने लगी थी" क्या हुआ क्यों दिमाग खराब कर रहे हो इतनी गहरी और बढ़िया नींद आई हुई थी सब बेकार कर दी।"

सिक्योरिटी गार्ड "जल्दी से दरवाजा खोल दो पुलिस आई है सहाब से मिलने के लिए।"

शानू "क्या कहा पुलिस आई है ठीक है मैं दरवाजा खोल रहा हूं पर क्या मालिक को बता दूं या अभी रहने दूं।"

इंस्पेक्टर "तुम आ कर दरवाजा खोलो।"

शानू अब इंस्पेक्टर आकाश की आवाज सुनकर  घबरा गया था और "ठीक है खोल रहा हूं"।

और फोन रख कर तेजी से भागते हुए वह दरवाजे पर आया था और उसने दरवाजा ओपन कर दिया था ।

इंस्पेक्टर आकाश अब तेजी से अपने पुलिस बल के साथ घर के अंदर दाखिल हो गया था उसने एक गहरी नजर चारों तरफ डाली थी कोठी बेहद आलीशान थी।

"कहां है तुम्हारे मालिक दीपक राय का कमरा चलो हमें लेकर चलो।"

शानू "आइये मेरे साथ"।

और फिर वह तेजी से एक तरफ को गया था और सीढ़ियां चढ़ते हुए अब वह एक कमरे के सामने आ गया था।

इंस्पेक्टर आकाश भी उसे तेजी से फॉलो कर रहे थे "यही कमरा है"?

शामू "जी हां इंस्पेक्टर साहब यही कमरा है ।"

इंस्पेक्टर आकाश "कितने लोग हैं इस कोठी के अंदर इस वक्त"?

शानू" जी  मलिक साहब है और कोई भी नहीं है।"

इंस्पेक्टर आकाश ने  दरवाजे को हाथ लगाकर धक्का दिया था और दरवाजा खुल गया था।

कमरे के अंदर एकदम अंधेरा छाया हुआ था।

श्यामू "मलिक.. मलिक पुलिस वाले आए हैं ,,"

इस्पेक्टर "लाइट का स्विच किस तरफ है"।

शानू" बराबर में लाइट का स्विच है ।"

इंस्पेक्टर आकाश"ऑन करो लाइट"।

शानू ने दरवाजे से अंदर कदम रखकर साइड में लगे बटन को ऑन किया था कमरे में उजाला फैल गया था और इसी के साथ उसके चेहरे पर डर और बदहवासी साफ नजर आने लगी थी वह लगभग चिल्ला ही पड़ा था।

"म...लिक सा...हब... मालि...क साह...ब।

इंस्पेक्टर आकाश की नजर भी अब एक तरफ पड़ी उस लाश पर गई थी फर्श पूरी तरह से खून से लाल हुआ पड़ा था। लाश को दूर से ही देखने पर  ही पता लग रहा था  बड़ी बेदर्दी से उनकी हत्या की रही है

शानू तो यह दृश्य देखकर अपने होश खो बैठा था और वहीं पर गिर पड़ा था।

इंस्पेक्टर आकाश अपने सिपाही से ''संभालो इसे बाहर सोफे पर लेटा दो और ध्यान रखना यह भागने ना  पाए।"

सिपाही अब शानू को संभालते हुए वहां से ले गया था।

इंस्पेक्टर आकाश अपने सिर की टोपी निकाल कर अपने बगल में दबा लेता है उसने जेब से फोन निकला था और एसपी राकेश सिंह को मिलता चला गया था।

एसपी राकेश सिंह कॉल अटेंड करते हो "हां बोलो इंस्पेक्टर कुछ पता लगा फोन करने वाले व्यक्ति के बारे में।"

इंस्पेक्टर आकाश "जी हां सर दीपक राय की हत्या कर दी गई है मैं उनके कमरे में खड़ा हूं और उनकी लाश मेरे सामने पड़ी है।"

एसपी राकेश सिंह ज़क्या कहा दीपक राय दीपक राय तो व्यापार मंडल का अध्यक्ष हैं, तुम उसी की बात कर रहे हो।"

इंस्पेक्टर आकाश "जी हां आपने सही पहचाना यह वही है"

और अब उसका ध्यान एक तरफ दीवार पर चिपकाए कागज पर गया था।

"एक मिनट एसपी साहब... दीवार पर अपराधी ने  कागज चिपकाया हुआ है और उस पर कुछ लिखा हुआ है।"

एसपी राकेश "क्या कह रहे हो, क्या लिखा है जल्दी से मुझे बताओ।"

इंस्पेक्टर आकाश अब खून से लिखे उन शब्दों को पढ़ते हुए आंखों में गहरी सिकुड़न के भाव ले आया था...

,,,,,,,,द ग्रेट किलर,,,,,

क्रमशः

द ग्रेट किलर, कौन है यह हत्यारा,, क्यों कर रहा है यह हत्याएं, जानने के लिए पढ़ते रहे जासूस लक्ष्मण का एक और सस्पेंस  थ्रिलर से भरा उपन्यास ,जो आपको रोमांचित कर देगा। समीक्षाएं करते रहें।

100%