i hate my wife Ch. 1

i hate my wife - Chapter 1

Posted by Komal Bhaleshwer • Nov 02, 2026 01:02 AM

22 साल की अदिति, आज दुल्हन के लाल जोड़े में सजी हुई थी और अपने घर से निकलकर पैलेस की तरफ गाड़ी में बैठी हुई जा रही थी।उसके साथ उसकी ; बेस्ट फ्रेंड शिवानी थी और आज वो जरूरत से ज्यादा ही खुश थी, क्योंकि फाइनली आज उसका अपने,  boy friend आरव से शादी करने का सपना सच होने जा रहा था।लेकिन तभी अचानक उसके  सर में दर्द होने लगा।

फिर वो ड्राइवर से बोली "भैया किसी मेडिकल शॉप के पास गाड़ी रोक लेना, बहुत सिर दर्द हो रहा है और vomit जैसा भी फील हो रहा है।"

रात के 9 बजे थे और गाड़ी सड़कों पर दौड़ रही थी।कुछ ही देर में, ड्राइवर ने गाड़ी साइड में लगाई और अदिति के लिए दवाई लेने चला गया।लेकिन अदिति की तबीयत कुछ ठीक नही थी और उसे vomit जैसा भी फील हो रहा था।इसी वजह से वो शिवानी के साथ गाड़ी से उतरी और ताजी हवा में जाकर खड़ी हो गई अब उसे पहले से काफी अच्छा लग रहा था।

लेकिन वो यह नहीं जानती थी कि उसकी जिंदगी में ताजी हवा का झोंका नहीं, बल्कि एक तूफान आने वाला था।अपने में ही खोई हुई अदिति खड़ी हुई थी कि उसी पल एक मर्सडीज कार आकर अदिति के पास रूकी।उसमें से अचानक ही एक हैंडसम सा लड़का उतरा और अदिति की तरफ बढ़ने लगा। उसने गोल्डन शेरवानी पहनी हुई थी, जिसमे उसका गोरा रंग और भी गोरा लग रहा था।

उसने अचानक ही अपनी जेब में से रिवॉल्वर निकाली और अदिति की कनपटी पर रखते हुए बोला "जिंदा रहना है तो मेरी गाड़ी में बैठो।"

अपनी कनपटी पर बंदूक लगे देखकर, अदिति काफी ज्यादा घबरा गई और उसी पल उसे लड़के ने अदिति का हाथ पकड़ कर गाड़ी में धकेल दिया और गाड़ी बंद कर दी।शिवानी और अदिति की गाड़ी का  ड्राइवर इससे पहले की कुछ करता, वह लड़का ड्राइविंग सीट पर बैठा और अदिति को अपने साथ ले गया।

काफी देर तक शिवानी और अदिति की गाड़ी का ड्राइवर उनके पीछे दौड़ा, लेकिन जब तक गाड़ी उनकी आंखों के सामने से ओझल हो चुकी थी।

अदिति को कुछ समझ नही आ रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा है और उसने पूछा "कौन हैं आप और मुझे कहां लेकर जा रहे हैं?"

"तुम सिर्फ मेरी हो और तुम्हारा ये लाल रंग का जोड़ा सिर्फ मेरा है, समझी, अब चुपचाप बैठो, नही तो लाल खून से रंगी जाओगी।" वो लड़का बोला

अदिति सहम कर बैठ गई।कुछ देर बाद गाड़ी एक सुनसान जगह में बनी हुई एक बड़ी सी हवेली के बाहर जाकर रुकी। जब तक रात के एक बज चुके थे और अदिति  ने देखा कि वो पूरी हवेली लाइट्स से जगमगा रही है, लेकिन वहां सिवाय सिक्योरिटी गार्ड के कोई भी दिखाई नही दे रहा था।

उस लड़के ने अदिति का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में से उतारा और उसे खींचते हुए हवेली के अंदर ले जाने लगा।आसपास खड़े हुए सभी नौकर, सिर झुकाए खड़े हुए थे और उनमें से किसी की हिम्मत नहीं थी कि कोई सिर उठाकर उन दोनों की तरफ देख ले।

कुछ ही देर में, वो लड़का अदिति को लेकर हवेली के एक बड़े से हाल में पहुंच गया, जो काफी खूबसूरती से सजाया गया था और जिसमें बीचो-बीच एक मंडप लगा हुआ था।मंडप में एक पंडित बैठा हुआ था और पास ही एक कपल खड़े हुए थे।उसके साथ घर के कुछ और सदस्य भी खड़े हुए थे।

तभी, उस लड़के ने रिवॉल्वर निकालकर छत की तरफ फायरिंग की, जिससे सभी काफी ज्यादा घबरा गए।फिर वो लड़का पंडित से बोला "ऐ पंडित! फेरे करा जल्दी से।"

उस लड़के के ऐसे कहते हैं पंडित ने जल्दी से मंत्र पढ़ने शुरू कर दिए और वो लड़का, अदिति का हाथ थामे मंडप में बैठ गया।कुछ ही देर में पंडित ने उनके फेरे करवाए और वह लड़का अदिति के साथ खड़ा हो गया।

इस पर, अदिति ने हाथ छुड़वाकर , थोड़ी हिम्मत से कहा "कौन हो तुम और ऐसे जबरदस्ती मुझसे कैसे शादी कर सकते हो, जबकि मेरी शादी किसी और से होने वाली है?"

तभी, वहीं खड़ी एक खूबसूरत औरत बोली "ये लड़की सही बोल रही है ! इसके कपड़े देखो, इससे साफ पता चलता है कि ये किसी की दुल्हन बनने जा रही थी।"

उसी पल, वह लड़का चिल्लाते हुए बोलो "यश वर्धन सिंह राजपूत नाम है मेरा और मुझे ना करने की हिम्मत कोई लड़की नहीं कर सकती है।"

वो लड़का राजस्थान का एक बहुत बड़ा बिजनेस मैन था, जिसका नाम था यश वर्धन सिंह राजपूत , जिसका बिजनेस देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी फैला हुआ था।

इससे पहले की कोई कुछ भी बोलना, यश ने अदिति को गोदी में उठा लिया और अग्नि के आसपास फेरे लेने लगा। अदिति , यश की पकड़ से छूटने के लिए छटपटाना लगी, लेकिन उसकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह चाह कर भी नहीं छूट पाई और यश ने कुछ ही पलों में अधीरा के साथ सात फेरे पूरे कर लिए।

अदिति की आंखों से आंसू बह रहे थे और देखते ही देखते, यश ने मंडप में रखा हुआ सिंदूर उठाया और अदिति की मांग भर दी। कुछ घंटे में अदिति की पूरी जिंदगी बदल गई।

फिर यश ने अदिति को मंगलसूत्र पहनाया और सभी की तरफ देखते हुए बोला "आप सभी यही चाहते थे ना कि मैं आज के आज ही शादी करूं, तो देखो हो गई मेरी शादी, अब जाइए और जाकर आराम कीजिए।"

यश के एक बार कहने से ही, घर के सभी सदस्य अपने अपने रूम्स की तरफ चले गए।और फिर यश ने अपनी जेब ने से एक पैसों की गड्डी निकालकर पंडित की तरफ फैंक दी, जिसे लेकर पंडित भी वहां से दौड़ गया।

अदिति ने भी उसी पल वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन तभी यश ने उसे  अपने कंधे पेट के बल उठा लिया और उसे लिफ्ट से होते हुए थर्ड फ्लोर पर ले गया ।उसके बाद, वो अदिति को एक आलीशान रूम में ले गया और फिर तेजी से बेड पर पटक दिया।इससे पहले कि अदिति खुद को संभाल पाती, यश ने रूम अंदर से लॉक कर लिया और अदिति से बोला "आज हमारी **** है बेबी! अब अपनी मर्जी से मेरे पास आओगी या मुझे तुमको जबरदस्ती हासिल करना होगा?"

कुछ ही घंटों में अदिति की जिंदगी बदल चुकी थी, जहां एक तरफ वह अपने बॉयफ्रेंड आरव से शादी करने जा रही थी।तो वहीं दूसरी तरफ, कुछ ही घंटों में उसकी शादी किसी अजनबी से हो गई थी और इस टाइम वह उसके बिस्तर पर थी, जो उसके लिए काफी दर्दनाक था।

कौन है ये यश वर्धन सिंह राजपूत? क्या होगा अब अदिति के साथ और क्या खुद को बचा पाएगी अदिति, जानने के लिए जुड़े रहिए कहानी से -

Please comment करके जरूर बताइए कि कहानी का पहला भाग आपको कैसा लगा है?

ॐ नमः शिवाय

🙏🙏🙏🙏🙏

100%