Billionaire's Obsession Ch. 1

Billionaire's Obsession - Chapter 1

Posted by Nidhi Sharma • Nov 02, 2026 10:44 PM

“तुम मेरी हो, सिर्फ मेरी। तुम्हें मैं किसी और की होने भी नहीं दूंगा,जूही।”

ये कोई प्यार भरे शब्द नहीं थे। ये एक तरह की warning थी। खतरनाक वॉर्निंग और वो भी एक खूबसूरत लड़की - जूही खन्ना को।

जूही खन्ना,बेहिसाब खूबसूरत, 24 साल, गहरी आँखें,एक तरफ उन आँखों में हजारों ख्वाब

और दूसरी तरफ उसका बीमार भाई- केतन। उसकी बीमारी के इलाज और उस इलाज से बढ़ता कर्ज। लेकिन फैमिली में सिवाय उसके भाई के और कोई भी नहीं था। जूही उस दोराहे पर खड़ी थी कि उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो आगे कैसे बढ़े? और तभी उसका सामना हुआ निशांत वालिया से।

निशांत वालिया- एक बिल्यनेर बिज़नेसमैन,अमीर, खतरनाक, हैन्सम, कोल्ड। उम्र 32 के आसपास।

उसे प्यार पर यकीन नहीं, उसके लिए प्यार कमज़ोरी था। उसके रुल्स इतने सख्त थे कि वो खुद भी उन्हें नहीं तोड़ता था। लेकिन सिर्फ तब तक जब तक उसका सामना जूही खन्ना से नहीं हुआ था।

जूही उसके लिए एक temptation बन गई जो बहुत इनसन्ट थी। एक ऐसी पहेली जिसे वो छू ना सके, एक ऐसी आग जिससे वो बच ना सके, और एक ऐसी लड़की जिसके लिए वो हर रूल तोड़ना चाहता था।

एक ऐसी दुनिया जहां विश्वास करना मुश्किल था, और अब्सेशन बहुत गहरा था। ऐसी ही दुनिया में जूही को डिसाइड करना था- क्या वो अपने दिल की सुनेगी या उस दिल पर निशांत का कब्ज़ा होने देगी - वो भी टुकड़ों-टुकड़ों में?

ऐसी ही एक कहानी है- आशिकी तुमसे ही….

______________________________________

एक छोटा सा घर, तीन कमरे और सुबह के सात बजे थे। एक खूबसूरत लड़की के रूम अलार्म बजा और उसकी नींद खुल गई। “ये अलार्म भी ना, जूही को सोने नहीं देता।”

जूही ने ब्लैंकेट से सिर बाहर निकालकर घड़ी की तरफ देखा और अलार्म बंद कर दिया। गहरी आँखें, लंबे बाल, पतला-सा बदन, खूबसूरत चेहरा। जूही कसमसाकर बाहर आई और ब्रश करके किचन में अपने लिए उसने कॉफी बनाई। कॉफी पीते हुए उसने घर के सामने का दरवाज़ा खोला और फिर अंदर आ गई।

दिल्ली की सर्दी में तो सुबह सात बजे गहरा कोहरा छाया हुआ था। अंदर आकर उसने केतन के कमरे पर नज़र डाली। केतन आराम से सो रहा था। जूही ने गहरी सांस ली। “बस एक बार रुपए इकट्ठा हो जाये,अपने भाई का इलाज मैं करवाकर रहूँगी।”

उसने कॉफी पी और किचन के काम में लग गई। “आज केतन का फेवरेट पॉरिज बनाती हूँ।”

जूही सुबह से ही कुछ खुश महसूस कर रही थी। “आज पता नहीं ऐसा क्यों लग रहा है कि कुछ अच्छा होने वाला है।”

तभी उसका फोन बजने लगा। जूही ने जल्दी से फोन उठाया और कान से लगाया,”जी सर।”

“तुम जल्दी से कॉलेज आओ। अभी?”

जूही ने चौंकते हुए बोलने की कोशिश की,”लेकिन सर?”

“तुम्हारे पास बस एक घंटा है।”

जूही का मुंह बन गया,”ओके सर।”

जूही ने मास कम्यूनिकेशन, बिज़नस और मैनिज्मन्ट में मास्टर्स की थी। थोड़ा बहुत accounts भी जानती थी। पढ़ाई के साथ वो एक कॉफी हाउस में काम कर रही थी। इतने में ही केतन बाहर आ गया। चौदह साल का केतन दिखने में बहुत प्यारा था। लेकिन उसके हार्ट में छेद था और उसका इलाज बहुत ज़रूरी था।

“गुड मॉर्निंग,दी।”

जूही ने स्माइल करते हुए कहा,”गुड मॉर्निंग। देख मैंने तेरे लिए पॉरिज बनाया है। अब जल्दी से फिनिश कर।”

केतन ने उसकी तरफ देखकर पूछा,”आप कहीं जा रही हो?”

“कॉलेज। वैसे अभी निर्मला आंटी आती होंगी।”

इतने में ही केतन की caretaker निर्मला आ गई,”मैं आ गई, बिटिया।”

जूही- “आंटी! आप ना केतन का ध्यान रखना। स्कूल छोड़ देना और फिर लेकर आना। मुझे कॉलेज जाना है।”

“ठीक है, जूही! तुम आराम से जाओ।”

जूही तैयार होकर कॉलेज के लिए निकल गई। वो रास्ते भर सोचती रही,”कहीं इस बार मेरे मार्क्स तो कम नहीं है जो सर ने मुझे ऐसे अचानक बुलाया है। बेकार में सिमेस्टर रीपीट करना पड़ जाएगा।”

इस सोच से ही उसका मुंह बन गया। कुछ देर में ही वो कॉलेज पहुँचकर सीधा अपने प्रोफेसर के कैबिन की तरफ बढ़ गई।

“May I come in, sir?”

“Come in.”

जूही ने दबे कदमों से अंदर कदम रखा। उसके प्रोफेसर ने देखते ही उससे कहा,”अच्छा हुआ, तुम आ गई जूही।”

जूही उसके सामने जाकर खड़ी हो गई,”गुड मॉर्निंग,सर। आपने मुझे बुलाया?”

प्रोफेसर ने उसके सामने एक एन्वेलप रख दिया।

जूही ने पूछा,”ये क्या है,सर?”

“खोलकर देखो।”

जूही ने उस एन्वेलप मे से एक कागज़ निकालकर पढ़ा- We are pleased to inform you, Miss Juhi Khanna,

You have been selected for an year internship’s opportunity in Walia Enterprises.

ये पढ़कर उसकी सांस ऊपर की ऊपर और नीचे की नीचे रह गई। उसकी आँखें नम हो गयीं,”सर! क्या ये सच है? Walia Enterprises में एक साल की इंटर्नशिप?”

वो लेटर को देखकर अपनी आँखें झपकाना भूल गई। “Walia Enterprises? मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा। कहीं कोई गलती तो नहीं हुई?

प्रोफेसर ने स्माइल देकर खुशी से कहा,”कंग्रैच्युलेशन्स जूही। Walia Enterprises हर साल दिल्ली के सब colleges मे से एक कॉलेज के सिर्फ एक स्टूडेंट को अपना इन्टर्न बनाता है और इस बार हमारे prestigious कॉलेज को ये मौका मिला। हमने तुम्हारे नाम के साथ दो नाम और दिए थे। लेकिन इंटर्नशिप के लिए तुम्हारा नाम उन्होंने सिलेक्ट किया है।”

“Thank you so much,sir. आप नहीं जानते कि आपने मुझ पर कितना बढ़ा एहसान किया है।”

प्रोफेसर ने आकर जूही के सिर पर हाथ रखा,”अब तुम्हें उस कॉफी हाउस में काम करने की कोई ज़रूरत नहीं है।”

जूही अच्छे से जानती थी कि Walia Enterprises देश की सबसे बड़ी companies में से एक थी। उनकी reputation बहुत अच्छी थी।

“मैंने कहा था ना मेहनत करो, सफलता ज़रूर मिलेगी।”

जूही ने प्रोफेसर के पैर छूए और बाहर निकल गई। ऑटो में भी उसके आँसू नहीं रुक रहे थे। आखिर वो इतनी बड़ी कंपनी में काम जो करने वाली थी। ये उसके लिए बहुत बड़ी बात थी।

जूही का घर,

जैसे ही उसने अपार्टमेंट का दरवाज़ा खोला, केतन उसे देखकर स्माइली हो गया,”दी! आप आ गई?”

जूही ने उसे खुशखबरी सुनाई तो उसकी आँखों में भी चमक आ गई। “मैंने कहा था ना, तुम मैजिक हो।”

जूही ने गहरी सांस ली और सोचने लगी,”मैं मैजिक नहीं हूँ। बल्कि ये एक चमत्कार है।”

अगली सुबह,

जूही ने खुद को शीशे में देखा। उसने सिम्पल से कपड़े ऑफिस जाने के लिए सिलेक्ट किए थे। उसके पास बहुत ज़्यादा कपड़े नहीं थे। बालों का उसने जूड़ा बनाया,शूज़ पहने और बैग लेकर बाहर निकल गई।

“पता नहीं, इतनी बड़ी जगह पर लोग कैसे कपड़े पहनते होंगे? मेरे पास तो जो सबसे अच्छे थे, वही पहन लिए।”

कुछ देर में उसका ऑटो Walia Enterprises के सामने खड़ा था। उसने बाहर निकलकर बड़ी सी बिल्डिंग पर नज़र डाली।

To be continued..

100%