तबाही का साया
आसमान में बादलों की भयानक गर्जना के साथ बिजली कौंधी, जिसने घने जंगलों के सन्नाटे को एक पल के लिए चीर दिया। बारिश की मोटी, बर्फ जैसी ठंडी बूंदें पेड़ों के पत्तों को चीरती हुई नीचे गिर रही थीं।
और उस सुनसान, अंधेरे जंगल के बीचो-बीच... एक लड़की , दुल्हन के जोड़े में भाग रही थी।
उसका भारी, भारी ज़री के काम वाला लाल सुर्ख़ दुल्हन का लहंगा बारिश के पानी और कीचड़ से पूरी तरह भीग चुका था। लहंगे का घेर उसके पैरों में उलझ रहा था, लेकिन वह रुक नहीं सकती थी। अगर वह रुकी... तो वह ख़त्म हो जाएगी।
"नहीं! मै ये शादी किसी भी कीमत पे नहीं करूंगी"
उसकी उखड़ी हुई सांसें, कांपते हुए होंठ और आंखों में फैला हुआ अनकहा खौफ। बारिश का पानी उसके चेहरे पर लगी दुल्हन की सजावट और काजल को बहाकर ले जा रहा था। उसके नंगे पैरों में जंगल के तीखे पत्थर, सूखी टहनियां और कांटे चुभ रहे थे। हर कदम पर पैरों से खून की बूंदें रिसकर कीचड़ में मिल रही थीं, लेकिन दर्द का अहसास तो खौफ के आगे कहीं खो चुका था।
अपने भारी लहंगे को दोनों हाथों से थोड़ा ऊपर उठाकर, वह घने कंटीले पौधों के बीच से रास्ता बनाती हुई बदहवास भाग रही थी। सिर से दुपट्टा कब का गायब हो चुका था। उसके लंबे, भीगे हुए बाल उसकी पीठ और चेहरे से चिपके हुए थे।
अचानक पीछे दूर कहीं सूखी लकड़ियों के टूटने और भारी जूतों की आवाज सुनाई दी।
"नियति रुक जाओ!"
उस लड़की का नाम नियति था ।
नियति का दिल सीने को चीरकर बाहर आने को बेताब था। उसने पीछे मुड़कर देखने की बेवकूफी नहीं की। उसने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। फेफड़ों में हवा की जगह खौफ भर रहा था। वह सांस नहीं ले पा रही थी, लेकिन कदमों की रफ्तार कम नहीं हुई।
अचानक उसका पैर एक विशाल पेड़ की उखड़ी हुई जड़ से टकराया।
आह!
नियति सीधे मुंह कीचड़ और नुकीले पत्थरों के ढेर पर जा गिरी। उसके घुटने और हथेलियों की छाल छिल गई। दर्द की एक तेज लहर उसके पूरे **** में दौड़ गई।
"अह... मां..." वह सिसक उठी।
उसके कांपते हाथों ने उठने की कोशिश की, लेकिन उसके शरीर ने जवाब देना बंद कर दिया था। कीचड़ में सने उसके लाल जोड़े से खून के लाल निशान उभर आए थे। वह जंगलों की गीली मिट्टी पर पड़ी हताश, टूटी हुई और अकेली थी। पीछे से कुत्तों के भौंकने और आदमियों के पास आने की आवाजें अब और करीब आ चुकी थीं।
"नहीं... हे भगवान... मुझे बचा लो..." उसने आंखों में आंसू भरकर आसमान की तरफ देखा।
उसने अपनी आखिरी बची-कुची ताकत जुटाई और घिसटते हुए उठ खड़ी हुई। सामने जंगल खत्म हो रहा था और एक सुनसान, काली डामर की सड़क नजर आ रही थी।
वह लड़खड़ाते कदमों से जंगल से निकलकर हाइवे की तरफ भागी।
ठीक उसी पल, तूफानी बारिश और धुंध को चीरती हुई दो बेहद तेज, सफेद हेडलाइट्स की रोशनी सीधे नियति के भीगे हुए चेहरे पर पड़ी।
पॉ.... पॉ.....
एक भारी, महंगी कार की हॉर्न की आवाज गूंजी। कार बहुत तेज रफ्तार में थी। नियति रोशनी की चौंध में जम सी गई ,जैसे कोई हिरण शिकारी के सामने ठिठक जाता है।
टायरों के घिसटने की खौफनाक आवाज के साथ, वो चमचमाती काली कार नियति के शरीर से महज कुछ इंच की दूरी पर जाकर रुकी।
नियति की सांसें अटक गईं, आंखें खौफ से फटी की फटी रह गईं, और उसका ढहता हुआ शरीर सीधे कार के बोनट से टकराकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा...
कार की पिछले सीट पर बैठे उस शख्स के बर्फ से भी ज्यादा ठंडे, निर्दयी चेहरे के साथ एक आदमी बैठा था। उसने बिना हिले ड्राइवर से कहा "अचानक गाड़ी कियूं रोकी"
ड्राइवर ने भौंहे सिकुड़ते हुए कहा "सर ! कार के आगे अचानक कोई आ गया , मै अभी देखकर आता हूँ"
वो आदमी कुछ नहीं बोला , और ड्राइवर कार से उतर बाहर गया तो सामने रस्ते पे नियति बेहोश पड़ी थी , ये देख वो डर गया , और भागता हुआ वापस उस आदमी के पास गया "सर कार के आगे कोई लड़की बेहोश है"
उस आदमी की भौहें थोड़ी तनी , उसके इशारे पे ड्राइवर ने दरवाजा खोला और उस आदमी ने अपने कदम गीली सड़क पे रखी ड्राइवर ने जल्दबाजी में उसके सर पे छाता डाला ।
काली शर्ट, ऊपर से खुला हुआ डार्क ग्रे ओवरकोट, और माथे पर बेतरतीब बिखरे भीगे हुए बाल... कार से बाहर कदम रखते ही मानो उस पूरी तूफानी रात का तापमान और गिर गया।
ये आदमी कोई और नहीं बल्कि शहर का जाना माना pschycologist
डॉ. तन्मय कोठारी यानी DR TK था
6 फीट 2 इंच का गठीला, मस्कुलर शरीर, तराशा हुआ तीखा जॉलाइन, और उसकी वो गहरी, खतरनाक आंखें जो किसी भी इंसान के सीने के पार देख सकती थीं। उसके चेहरे पर एक भी एक्सप्रेशन नहीं था ना डर, ना घबराहट, ना कोई हमदर्दी। सिर्फ एक जानलेवा, शांत रौब... ऐसा एटीट्यूड जिसे देखकर कोई भी लड़की अपना दिल हार बैठे, और कोई भी दुश्मन अपनी जगह पर कांप उठे।
DR TK ने अपनी जेब में हाथ डाले और धीरे-धीरे चलकर सड़क पर गिरी उस भीगी हुई लड़की के पास आया।
नियति सड़क के ठंडे पानी में बेसुध पड़ी थी। उसका भीगा हुआ लाल लहंगा सड़क पर फैला था, और चेहरे पर बिखरी लटें बारिश की बूंदों के साथ उसके कांपते होंठों को छू रही थीं।
DR TK ने अपनी तीखी, बर्फीली नजरों से नीचे देखा। उसके चेहरे पर सख्त नापसंदगी उभर आई।
"डैम इट..." DR TK की भारी, रफ और डीप आवाज बारिश के शोर में गूंजी।
वह थोड़ा नीचे झुका, उसकी आवाज में रत्ती भर भी हमदर्दी नहीं थी
"तुम्हें भी मेरी ही गाड़ी मिली थी मरने के लिए? ये सब ड्रामा करने के लिए पूरी सड़क खाली पड़ी थी... फिर भी मेरे कार के सामने आना जरूरी था क्या ?"
DR TK के लिए वो सिर्फ एक सिरदर्द थी। एक और बेवजह की मुसीबत, जो उसकी कार के आगे आकर गिर गई थी। उसने एक ठंडी सांस भरी, अपनी ओवरकोट का कॉलर सही किया ।
तभी....
अचानक नियति की बेसुध उंगलियों में एक हल्की सी हरकत हुई। उसकी उंगलियां DR TK के जूते के किनारे को छू गईं।
DR TK ने इस बार उसकी गहरी, काली आंखों ने नियति के भीगे हुए, बेबस चेहरे को ध्यान से देखा। सड़क की लाइट की रोशनी में उसकी आंखों में जमा वो खौफनाक दर्द, उसके माथे पर चोट का बहता खून, और उसके मासूम, गुलाबी होंठ जो बेहोशी में भी किसी अनजाने खौफ से कांप रहे थे...
DR TK की छाती के अंदर कुछ अजीब सा हुआ।
एक सेकंड के लिए उसका वो पत्थर जैसा सख्त दिल कांप उठा। एक अनजाना, बेकाबू खिंचाव... एक ऐसा कंपल्शन जिसने DR TK के दिमाग के सारे लॉजिक की धज्जियां उड़ा दीं। वह खुद नहीं जानता था कि उसे क्या हो रहा है, लेकिन उस मासूम लड़की को इस तरह तड़पते देखकर उसके खून में एक भयानक उबाल आ गया।
बिना एक पल की देरी किए, DR TK तुरंत नीचे झुका। उसने नियति के बेहद भीगे, भारी लहंगे की परवाह किए बिना, अपनी मजबूत, चौड़ी बांहें उसके **** के नीचे डालीं।
एक ही झटके में... उसने नियति के नाजुक, बेसुध वजूद को अपनी बाहों में उठा लिया।
नियति का सिर DR TK के चौड़े सीने से जा लगा। DR TK को अपने कोट पर उसके शरीर की कपकपाहट महसूस हुई। DR TK ने अपनी पकड़ और मजबूत की, उसके चेहरे पर अब एक अजीब सा, खतरनाक पोसेसिव एक्सप्रेशन था।
ड्राइवर ने कार का पिछला दरवाजा खोला, और DR TK ने नियति को बहुत ही सावधानी से अंदर लेदर सीट पर लिटाया, और तुरंत दरवाजा बंद कर दिया।
DR TK खुद अपनी सीट यानी नियति के बगल में बैठा। और बिना देरी किए ड्राइवर भी अपनी जगह पे बैठा
गाड़ी को गियर में डाला और एक्सीलेटर पर पैर दबा दिया।
काली कार तूफानी बारिश को चीरती हुई उस सुनसान हाइवे पर आगे बढ़ गई...