thakur bride love begin within cruel traditions - Chapter 2
ये सुन तुलसी झट से चादर अपने ऊपर से फेंक बैड से उठ जाती हैं और अपनी मां के गालों को चूम कर गुड मॉर्निंग विस कर बाथरूम में भाग जाती है।सीता मैया हमार बच्ची पर आपन कृपा दृष्टि बनाए रखिह ये बोल वो औरत वहां से चली गई। थोड़ी देर में तुलसी बाथरूम से बाहर आती है उसने काले रंग का अनारकली कैरी कर रखा था जिस पर लाल रंग के फूल बने हुए थे।उसका दुपट्टा भी लाल था।वो इस वक्त बहुत ही सुन्दर लग रही थी।
अब आगे -वो खुद के बाल सवार कर , आंखों में काजल लगा कर और होंठों पर लिपग्लोस लगा एक आखिरी बार अपने आप को सीसे में देखकर अपने रुम से बाहर चलीं गईं।वो जल्दी से चलती हुई अपने बाबा के पास जाकर उनके गले में पिछे से अपनी बाहें डाल कर अपनी मीठी आवाज़ में बोली गुड मॉर्निंग बाबा तो उसके बाबा के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और उन्होंने उसी मुस्कान के साथ कहा उसके गालों पर हाथ रख गुड मॉर्निंग बच्चा,उठ गई चलो जल्दी से नाश्ता करते हैं फिर तुम्हें आश्रम जाना है ना तो चलो ।
तुलसी ने जी बाबा और वो दोनों डाइनिंग एरिया में आए जहां पर दो छोटे छोटे टेबल लगे थे और उनके पास ही आसन लगा हुआ था बैठने के लिए। वो दोनों वहां बैठ गए आसन पर।तो तुलसी की मां खाना दोनों को परोस दी और बोली शुरू कीजिए।तो वो दोनों उन्हें देख एक साथ बोले हमने आपको कीतनी बार कहा कि हम सब हर समय का भोजन एक साथ बैठकर करेंगे तो चलिए आप भी बैठ जाइए हमारे साथ। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई और वो वहीं उन दोनों के साथ बैठ गई।तो तुलसी और उसके बाबा ने पहले उन्हें निवाला खिलाया फिर खुद खाया।इसी तरह सबने खाना खाया और फिर तुलसी और उसके बाबा उन्हें बोले आते हैं और अपने अपने काम पर चले गए।
पटना
एक खाली जगह जहां दूर-दूर तक कोई नहीं था।था तो सिर्फ पेड़ पौधे और कुछ जगह पूरी खाली की गई थी।वो जगह सुनसान थी जैसे वहां कोई आता जाता ना हो वही कुछ लोग कुछ कर रहे थे। कुछ सामान एक ट्रक में भर रहे थे। तभी उन्हें आवाज आई सालों जल्दी करो अगर ऊ ठाकुरवा को भनक तक लगी न तो वो छोड़ेगा नाहीं। तभी एक आदमी भागता हुआ वहां आया और उस आदमी को बोला बोस वो ठाकुर छो... उसने अभी इतना ही कहा था कि एक गोली चली और वो वहीं ढेर हो गया।
उस आदमी ने जो उनका बोस पलट कर बोला कोउन ह रें जो ललन के आदमी को मारा।उको का जान ।उसने इतना ही कहा कि उसकी ज़बान को ताला लग गया और वो वहीं खड़ा रह गया।उसके सभी आदमी वहीं रूक गए और अपने बोस को देखने लगे। फिर सामने देखा जहां पर एक जीप खड़ी थी और उसमें दो लोग मौजूद थे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में तो ये है वीरु उर्फ विराज ठाकुर।ये ठाकुर परिवार के मझिले बेटे हैं और ये अपने भाई के बहुत बड़े भक्त हैं। अगर इनके भाई दीन को रात कहेंगे तो ये भी दीन को रात मान लेंगे।ये पसेंजर सीट पर अपने दोनों पैर जीप की आगे बोनट पर रखकर सीट पर पीछे की ओर झुककर बैठे थे जिसका आगे का सीसा मोड़ रखा था।
और दूसरा आदमी जो ड्राइविंग सीट पर बैठा था वो है अधीरा रावत।ये भी विराज से कम नहीं है अगर इनके हुकुम इन्हें बैठने के लिए कहेंगे तो ये बैठेंगे नहीं तो खड़े रह जाएंगे।वो दो स्टाईल से कूद कर जीप से बाहर निकले और ललन की ओर बढ़ते हुए एक तिखी स्माइल देते हुए विराज बोला का बे सुना है कि तोहार ब मालिक हमार बड़का भईया से डर कर आपन घरवा में छुपल बा। तो ललन गुस्से से तमतमा गया और बोला ज़ुबान क लगाम रखी ठाकुर।तो अधीरा बोला गलत का कहा है हुकुम ने और वइसे भी आपन जबान सम्हाल कर रख आपन ऊ डरपोक बोस को जाकर बतावे म काम आई। और उन्होंने ने उसके सभी आदमियों को मार दिया। और ललन को घायल कर छोड़ दिया है और बोला जा और आपन मालिकवा से कहिअ अगर दम बा तो सामने आए और उन दोनों ने उसके माल आग लगा दी।वो दोनों अपनी जीप में सवार होकर वहां से चले गए।
एयरपोर्ट
एक प्राइवेट जेट एयरपोर्ट पर लेंड हुईं और र उसमें से एक आदमी उतरा । उसके गार्ड्स ने उसके आसपास चल रहे थे तभी कुछ कार वहां आकर रूकी जिसमें से एक जीप थी जिसमें दो लड़के बैठे थे।वो जल्दी से जीप से उतर कर उस आदमी के पास भागकर आए और उसके गले लग एक साथ बोले भईया हमने आपको बहुते याद किया अब आप कहीं नहीं जाएंगे। देखना दादी मां आपको बहुत डांट लगाएंगी।तो वो आदमी मुस्कान के साथ उन्हें देख रहा था बोला घर नाही चलना,चलो और आगे बढ़ गया जो देख उनका मुंह बन गया और वो भी उसके पीछे भाग गए।भईया रुकिए हम भी हैं आप त अकेले ही जा रहल बानी।
वो सभी गाड़ी में सवार होकर वहां से चले गए।
ठाकुर हवेली
जानकी ठाकुर उर्फ अम्मा जी हवेली के आंगन में झूले पर बैठी कौशल्या जी को आवाज देते हुए बोली का हुआ बड़की बहुरिया तैयारी हुआ की नाही बबुआ आवते होई और इहा कोवनो कामे ना भईल। तभी कौशल्या जी वहां आई और बोली सब काम हो गईल अम्मा जी। तभी हवेली के बाहर गाडियां रुकने की आवाज़ आई जो सुन सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
अम्मा जी ने कहा आ गईल हमार लल्ला और मुस्कुरा दी।तो कौशल्या जी ने कहा हां अम्मा जी और दोनों दरवाजे की ओर देखने लगी। तभी दरवाजे पर उन्हें चाय लड़के दिखे जो एक साथ चलते हुए आगे बढ़ रहे थे। उनके चलने का स्टाइल, एटीट्यूड सब मिलता जुलता था कोई भी देखकर कहा सकता था ये भाई है।वो आगे बढ़ कर सबसे पहले अम्मा जी के चरण स्पर्श करते हैं फिर कौशल्या जी और मीरा जी के।
आज के लिए इतना ही। आशा है आपको पसंद आएगी ये मेरी दूसरी कहानी है। अगर कोई ग़लती हो जाएं तो बताना और अच्छे कमेंट करें। धन्यवाद।
जय श्री गणेश।
हर हर महादेव