Billionaire's Obsession - Chapter 3
अगले दिन,
अमिता निशांत के कैबिन में थी।
निशांत खुद नहीं जानता था कि उसे जूही में इतना इटरेस्ट क्यों था। जूही उसके पास नहीं आई, उसने उसकी तरफ देखा भी नहीं और ना कोई अटेन्शन सीकर थी। उसकी आँखों में थकान थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी थी। जूही ने निशांत को बेचैन कर दिया था। वो मन में सोचने लगा,”मैंने आज तक बहुत खूबसूरत लड़कियां देखीं हैं, लेकिन जूही जैसे नहीं। She is just unreachable.”
अमिता उसे उस दिन की सभी appointments के बारे में बता रही थी। “सर! दो बजे आपकी एक इम्पॉर्टन्ट मीटिंग है। और…”
निशांत बीच में ही बोल पड़ा,”वो नई इन्टर्न कैसी है?”
“जूही?”
निशांत -हम्म।
“ठीक है। काम में भी अच्छी है। ओबीडीअन्ट, शांत। कुछ हुआ क्या, सर?”
निशांत ने कोल्ड लुक्स के साथ सिर्फ इतना कहा,”Shift her.”
अमिता थोड़ा कन्फ्यूज़ हो गई। “मैं कुछ समझी नहीं।”
निशांत- "उसे मेरे बेस्ट फाइव assistants मे से एक कर दो। वो सामने वाले ऑफिस में काम करेगी। मेरे केबिन के सामने।"
अमिता ने बोलने की कोशिश की,”सर! वो एकदम नई है। और ऐसे इम्पॉर्टन्ट काम उसे देना।”
निशांत अपनी टेबल टैप करने लगा,”मैंने अच्छे से जनता हूँ कि किसकी कौन सी जगह है, मिस अमिता।”
अमिता ने सिर झुकाते हुए कहा,”स… सॉरी, सर।”
निशांत ने स्क्रीन पर नज़र डाली। वो आज भी जूही को ही देख रहा था जो अपने ऑफिस में काम कर रही थी। और निशांत कभी बिना मतलब किसी को नहीं देखता था।
जूही का घर,
ऑफिस के बाद जूही ने अपनी क्लासेस अटेन्ड कीं और फिर घर आ गई। केतन उसे देखते ही बोल पड़ा,”जूही दी, आपका नया ऑफिस कैसा है?”
जूही ने उसके गाल खींचते हुए कहा,”बहुत अच्छा। लेकिन वहाँ कोई नहीं हँसता। सब बस काम में लगे रहते हैं। सब लोग बड़े अजीब हैं।”
“तो आप ऐसी जगह कैसे काम करोगी?”
जूही ने हँसते हुए कहा,”एक नया इक्स्पीरीअन्स मिलेगा। उसके बाद जॉब चेंज कर लूँगी।”
डिनर के बाद जूही थकान की वजह से बिस्तर पर निढाल हो गई।
Walia enterprises,
अगले दिन जैसे ही जूही ऑफिस पहुंची, अमिता ने आकर उसके सामने एक फाइल रखते हुए कहा,”तुम्हें शिफ्ट कर दिया गया है।”
“सॉरी?”
“निशांत सर चाहते हैं कि तुम अब उनके सामने वाले ऑफिस में काम करो। अब से तुम उस गिलास ऑफिस में काम करोगी।”
जूही घबरा गई,”लेकिन क्यों, मैम? मुझसे कोई गलती हुई है क्या?”
“वो सब मुझे नहीं पता। अपना सामान लेकर वहाँ चली जाओ। मैं वहीं तुम्हें मिलूँगी।”
जूही ने सिर हिलाया और अपना बैग और टैबलेट लेकर वहाँ से चली गई। घबराहट से उसकी हथेलियों में पसीना आ गया।
ये वाला ऑफिस तो और भी शांत लेकिन बहुत इम्पॉर्टन्ट था जहां सब ज़रूरी decisions लिए जाते थे।
लेकिन यहाँ उसका डेस्क बड़ा था। वो बस इसी सोच में थी,”मैंने कुछ गलत किया क्या?”
साथ ही उसे मैसेज भी आ गया कि उसे शिफ्ट किया गया था। वो अपनी सोच में खोई हुई थी कि तभी उसे एक चहकती आवाज आई,”हे! तुम वही न्यू इन्टर्न हो ना?”
एक लड़की उसके सामने खड़ी थी। उसके चेहरे पर मोटा-सा चश्मा लगा हुआ था। उसने अपना हाथ जूही की तरफ बढ़ाते हुए कहा,”मैं रीना- रीना शर्मा। (धीरे से)इस ऑफिस के सभी स्नैक्स मेरे पास होते हैं। और वैसे तुम अभी इस monster की गुफा में दाखिल हुई हो ना?”
जूही उसकी बात सुनकर धीरे से हंसी। “मैं जूही खन्ना। हाँ, आज और जस्ट अभी।”
रीना ने उसके कपड़ों पर नज़र डाली,’वैसे तुम उनके जैसी नहीं हो?”
जूही ने कन्फ्यूज़ होकर कहा,”Monster की गुफा?"
रीना हंसी,"और नही तो क्या। मॉन्स्टर्स के गुफा के रोबॉट्स की तरह। वो सब तो जैसे स्माइल देना भूल चुके हैं। तुम्हारे तो कपड़े भी एकदम सिम्पल हैं, यार।”
जूही- Monster की गुफा?
“मिस्टर वालिया की गुफा जहां से बाहर कोई जिंदा बाहर नहीं आता।”
जूही की आँखें बड़ी हो गयीं।
रीना एक दोस्त की तरह उसके करीब जाकर कानों में बोली,”मेरे पास इस फ्लोर पर स्नैक्स का ड्रॉर भी है।”
इतने में ही दरवाजा खुला और अमिता अंदर आ गई। रीना जल्दी से खड़ी हो गई तो उसे देखकर अमिता ने कहा,”तुम्हें कोई काम नहीं है क्या?”
रीना जल्दी से वहाँ से गायब हो गई। अमिता ने जूही को एक फाइल देकर कहा,"अब तुम्हें मीटिंग रूम में जाना है। इसमे तुम्हारे लिए नोट्स हैं। लेकिन अगर बोलने को ना कहा जाए तो चुपचाप बैठी रहना। मेरे साथ आओ।”
“Yes mam.”
जूही आगे बिना कुछ बोले उसके पीछे-पीछे चल पड़ी। दोनों मीटिंग रूम में पहुँच गए जहां पहले से ही बहुत से लोग मौजूद थे। सभी ने महंगे कपड़े, घड़ियाँ, पहने हुए थे। जूही चुपचाप अपनी चेयर पर बैठ गई और फिर दाखिल हुआ- निशांत वालिया। ब्लैक सूट, लंबा कद, शेर की चाल और बाज की नज़रे। जूही ने उसकी तरफ डायरेक्टली नहीं देखा, बस कनखियों से नज़र डाली। लेकिन उसके पास से गुज़रते ही जूही को उसके महंगे पर्फ्यूम की खुशबू आई।

निशांत वालिया सामने बैठ गया। उसने टेबल को हल्के से टैप किया और सभी की तरफ देखते हुए कहा,”वालिया प्रोजेक्ट के लिए हमें आज खास decisions लेने हैं। सब बारी-बारी अपनी presentations दीजिए। और इंटर्न्स इस मीटिंग के नोट्स लेंगे। Is that clear?”
जूही ने जल्दी से पेन हाथ में ले लिया और नोटबुक ओपन कर ली। उसे ना जाने क्यों खुद पर कुछ निगाहें महसूस हो रही थीं। निशांत ने उसे पास से निकलते हुए नहीं देखा। लेकिन सामने अपनी चेयर पर बैठने के बाद ज़रूर देखा। वो लगातार उसे देख रहा था। जूही ने उसकी आँखों में देखने की कोशिश की। वो मन में सोचने लगी,”ये सब ऐसे ही नहीं हुआ। उन्होंने मुझे शिफ्ट क्यों किया?”
ये कोई प्रोटोकॉल नहीं था और ना ये अचानक हुआ। निशांत ने जूही को नोटिस जो किया था। वो उसके राडार पर थी। इस मीटिंग में निशांत वालिया का कंट्रोल साफ दिख रहा था। उसने सभी की तरफ देखा और फिर जूही को देखा। “जूही खन्ना।”
जूही टेबल के एंड में बैठी हुई थी, एकदम स्टिफ। उसके कपड़े पिछले दिन के जैसे ही थे और चेहरे पर वही nervousness. निशांत ठीक सामने था। उसकी निगाहें उस पर जम चुकी थीं। उसने अमिता को इशारा किया तो वो खड़ी हो गई,”आज की मीटिंग क्लाइंट handling, के बारे में है।”
निशांत के कानों में उसकी आवाज़ स्लो हो गई। वो कहीं और ही खो चुका था- जूही में, जो नोट्स ले रही थी। कभी वो पेन मुंह में डाल लेती तो कभी तेजी से लिखने लगती।
जूही ने धीरे से उसकी तरफ देखा और झट से अपनी नज़रें नीचे झुका लीं। निशांत पीछे हो गया और टेबल पर अपनी उँगलियाँ चलाते हुए हर तरफ देखने लगा। उसने खुद ही तो जूही को शिफ्ट किया था। फिर भी वो सोचने लगा,”मैंने इसे यहाँ शिफ्ट करवाया ही क्यों? ना इसमे कोई ऐम्बिशन, ना ऐरगन्स। फिर क्यों?”
अचानक अमिता ने धीरे से कहा,”सर, कोई suggestions?”
निशांत ने सभी की तरफ देखकर कहा,”सभी में टेन पर्सेन्ट बजट कम कर दीजिए।” मीटिंग बहुत लंबी थी। लेकिन वो कहीं और ही था। वो बस जूही के चेहरे के expressions देख रहा था। इतने में रीना ने जूही को कुछ कहा तो जूही ने स्माइल किया। निशांत ने दांत भींच लिए। लेकिन गुस्से में नहीं,लेकिन कुछ dangerous जो उसके दिमाग में चल रहा था।
जूही ने धीरे से उसकी तरफ देखा और फिर मीटिंग रूम पर नज़र डाली। "ये तरो सच में किसी Monster की गुफा से कम नहीं है।"
कुछ देर में मीटिंग खत्म हो गई। सब जाने लगे। लेकिन निशांत अपनी चेयर पर ही था। वो बस अपने सामने बैठी हुई जूही को देख रहा था। सब चले गए और जूही ने भी टैब को सीने से लगाया और खड़ी हो गई। एक पल के लिए उसके कदम रुके और उसने निशांत वालिया को देखा। दोनों की आँखें मिलीं। और वो जल्दी से बाहर निकल गई। निशांत ने अपनी आँखें बंद कर लीं। आज उसके दिमाग में mergers, डील्स, contracts नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ एक छोटी सी इन्टर्न थी।
वहीं जैसे ही मीटिंग रूम से जूही बाहर निकली, रीना उसके सामने आ गई। “तुम monster की गुफा से बचकर बाहर आ गई?”
जूही ने हल्की सी स्माइल दी,”बहुत मुश्किल से।”
रीना फुसफुसाई,”तुमने मिस्टर वालिया को देखा?”
जूही ने हल्के से सिर हिलाते हुए कहा,”बहुत मुश्किल से।”
“तुम वहाँ बैठी हुई बलि का बकरा लग रही थी।” रीना ये बोलकर हंसने लग गई। फिर उसने सीरीयस होकर कहा,”तुमने आज मीटिंग में सब ठीक किया। अच्छा हुआ, तुम कुछ नहीं बोली। वरना कुछ इंटर्न्स तो पहले दिन ही यहाँ से बाहर हो जाते हैं। और तुमने सर के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश नहीं की, ये ठीक किया।”
“मैं क्यों ऐसा करने लगी? और वैसे भी मुझे यहाँ अभी वीक में सिर्फ तीन दिन ही आना है। बाकी टाइम तो मैं बरिस्ता में काम करती हूँ और साथ में पढ़ाई।”
उसके बात उसने उसे सब कुछ बताया -केतन की बीमारी के बारे में भी। रीना अपने काम में लग गई और जूही भी। लेकिन जूही की आँखों के सामने अभी भी निशांत की निगाहें थीं। एकदम शांत और कोल्ड लुक्स।
निशांत का कैबिन..
और निशांत की काम से concentration पूरी तरह से हट चुकी थी।
To be continued..