अर्णव सहाय एक खतरनाक इंसान- Chapter 1
किसी भी कहानी के नायक का अच्छा होना ज़रूरी नहीं। एक विलन भी तो हीरो हो सकता है और ये कहानी ऐसे ही एक विलन की है जिसके लिए किसी की जान की कोई भी कीमत नहीं थी।
तेरी मेरी, मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में ये बयाँ ना हो पाए
इक लड़का, एक लडकी की ये कहानी है नयी
दो लफ़्ज़ों में ये बयाँ ना हो पाए
एक दूजे से हुए जुदा
जब एक दूजे के लिए बने
तेरी मेरी, मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल
दो लफ़्ज़ों में...
अर्नव सहाय जो मुम्बई का एक डॉन है और जिसका प्यार से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है, कैसी होगी उसकी प्रेम कहानी?
अर्नव सहाय मुम्बई शहर की बिज़नेस इंडस्ट्री का बेताज बादशाह और AS इंडस्ट्रीज़ का CEO, उम्र बस 30 के आसपास। लेकिन बहुत कम समय में उसने कई देशों में अपने बिज़नेस कॉर्पोरेशन्स खोल लिए थे।
उसकी सफलता का बस एक ही राज़ था। उसका क्रूर होना। आपने ठीक पढ़ा-- he was a cruel and ruthless person. किसी चीज़ को कैसे हासिल करना होता था, ये उसे अच्छी तरह से पता था। चाहे वो इंसान हो, बिज़नस हो या किसी की मौत।
सब बिज़नेसमैन उससे बुरी तरह से डरते थे। किसी को भी खत्म कर देना उसके लिए आसान था क्यूंकी वो एक बिज़नस माफ़ीया चलाता था। हर किसी का बिज़नस हथिया लेना उसका काम था।
उसके काले कारनामे उसके बिसनेस की आड़ में छुपे हुए थे।
दिखने में हैंड्सम इतना कि फोर्ब्स मैगज़ीन में तीन बार उसे मोस्ट हैंड्सम और एलिजिबल बैचलर का रैंक मिला। पूरे इंडिया के लड़कियों का हॉट और **** सेन्सैशन। लेकिन लड़कियों को नापसंद करना उसकी आदत और फितरत थी। उसके लिए लड़कियां एक खिलौना और बिस्तर पर मन बहलाने का एक ज़रिया।
कुछ ऐसा ही है हमारा नायक --अर्नव सहाय।
AS इंडस्ट्रीज़ की बिल्डिंग
एक बारह फ्लोर की बिल्डिंग के आगे सुबह 10 बजे तीन बड़ी BMWs आकर रुकी। सभी गाड़ियों का रंग काला था जिस पर AS लिखा हुआ था। इसका मतलब था -- अर्नव सहाय । उन गाड़ियों को देखकर मानो पूरी बिल्डिंग में जैसे भूचाल आ गया। सब एम्प्लॉईस जल्दी से अपने काम में लग गए।
और फिर एक गाड़ी में से एक आदमी तेज़ी से बाहर निकला और लिफ्ट की ओर चल पड़ा।
उसके पीछे लम्बे-लम्बे दो सिक्युरिटी गार्ड्स थे जिनकी तेज़ नज़र हर तरफ थी। सब एम्प्लॉईस उसी को देख रहे थे। वो सब उसे गुड मॉर्निंग करने लगे। लेकिन वो किसी को भी जवाब दिए बिना चला जा रहा था।
उसके जाते ही फीमेल एम्प्लॉईस में हलचल शुरू हो गई।
रीसेप्शनिस्ट ने आहें भरते हुए कहा, "हाय! He is so handsome, यार। काश मुझे ये अपनी पर्सनल असिस्टन्ट बना लें तो कम से कम इन्हें सारा दिन निहार तो पाऊँगी।"
दूसरी लड़की उसे जाते देखते हुए बोली, "तू बस उसे निहारना चाहती है, रीमा। मैं तो पता नहीं उसके साथ क्या-क्या करना चाहती हूँ।"
रीमा आँखें दिखाकर, "चुप रह, नीरू। अगर किसी ने सुन लिया तो अभी तेरी जॉब चली जाएगी।"
नीरू ने ये सुनकर अपना सिर नीचे झुका लिया।
वह आदमी और कोई नहीं अर्नव सहाय था। लम्बा कद, गोरा रंग, गहरी काली आंखें, भूरे बाल और गठीला **** जिस पर कोई भी लड़की मर-मिटने को तैयार हो जाये। इस समय उसने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था जिससे उसकी पर्सनालिटी और भी उभर कर आ रही थी। उसके गले में डली हुई सोने की चेन उसके सीने तक जा रही थी।
अर्नव ने लिफ्ट के फिफ्थ फ्लोर का बटन दबाया और उसमें एंटर कर गया। कुछ पलों में ही वो अपने ऑफिस में था।
"गुड मॉर्निंग,सर।"
अर्नव उसे बिना कोई जवाब दिए कमरे से बाहर निकल गया और जल्द अपने केबिन में पहुंच गया। ।
तभी उसके कमरे पर नॉक हुआ।
"Come in."
एक लड़की, जूली ने कमरे में एंटर किया और बोली, "सर! सभी न्यूस्पेपर्स में आपकी असिस्टेंट की जॉब के लिए advertisment दे दिया है। दो दिन बाद इंटरव्यू है। ये फाइल है। आप प्लीज़ एक बार चेक कर लीजिएगा।"
"हम्म। You may go." अर्नव ने बन्द आंखों में ही जवाब दिया।
जूली रूम से बाहर जाकर बड़बड़ाई, "पता नहीं खुद को क्या समझता है। सीधे मुंह जवाब भी नहीं दे सकता। मेरा बस चले तो मैं इसके यहाँ एक मिनट भी काम ना करूँ।"
वह भूल गयी कि उसे अर्नव सीसीटीवी में देख रहा था। उसके मुंह पर एक डेविल स्माइल आई। जूली थर्ड फ्लोर पर अपने डेस्क पर पहुंची जिस पर एक एनवलप पड़ा था। जूली ने लिफाफा खोला जिसको देखकर उसके पैरों से ज़मीन निकल गयी क्योंकि ये उसका टर्मिनेशन लेटर था।
"मुझे नौकरी से निकाला जा रहा है। लेकिन क्यों?"
तभी उसके इण्टरकॉम पर बेल हुई। जूली ने फ़ोन उठाया तो दूसरी तरफ से आवाज़ आई, "आपका चेक रेडी है जिसमें एक महीने की सैलरी और एक महीने के नोटिस पीरियड की सैलरी है। आप कलेक्ट कर लीजिए।"
"लेकिन मुझे क्यों निकाल रहे हैं? मेरी गलती क्या है?"
दूसरी तरफ से लाइन पर लड़की ने कहा, "जूली, आपने ही तो कहा था कि आप यहाँ एक मिनट के लिए भी काम नहीं करना चाहतीं।"
"लेकिन मैं तो..?" उसकी बात पूरी होने से पहले ही फ़ोन कट गया।
जूली को छटपटाते हुए देखकर अर्नव सीसीटीवी कैमरा में देखकर खुश हो रहा था। वह बोल पड़ा, "मेरे खिलाफ कोई कुछ पीठ पीछे बोले, मुझे पसन्द नही है। मुझे ऐसे लोगों को छटपटाते हुए देखना बहुत पसंद है। हा हा हा हा।"
कुछ देर बाद अर्नव ने ग्राउन्ड फ्लोर की रीसेप्शन पर कॉल किया, "मिस नीरू!"
नीरू उसकी आवाज़ सुनकर घबरा गई, "ज....जी सर। ग.......गुड मॉर्निंग सर।"
अर्नव कठोर आवाज़ में, "इसी टाइम Come into my cabin."
"य............Yes sir."
नीरू ने अपने कपड़े और बाल ठीक किये और लिफ्ट से सीधा फिफ्थ फ्लोर पर पहुँच गई जहां अर्नव का केबिन था। नॉक करने से पहले वो सोचने लगी, "सर ने मुझे अचानक से क्यूँ बुलाया है?"
उस ने केबिन के दरवाज़े को नॉक किया।
"M.......may I come in, sir?"
अर्नव ने अपनी कड़क आवाज़ में कहा, "Come in."
नीरू ने डरते हुए अर्नव के केबिन में कदम रख दिया जो वहीं अपनी डेस्क पर बैठा हुआ लैपटॉप पर काम कर रहा था। उसने नीरू को निगाहें उठाकर देखा और कहा, "डोर लॉक कर दो।"
नीरू हैरानी से, "क.....क्या सर?"
"मैंने कहा Lock the door." अर्नव सख्ती के साथ नीरू की तरफ देख रहा था जिससे नीरू बुरी तरह कांप गई।
आखिर अर्नव ने नीरू को दरवाजा लॉक करने के लिए क्यूँ कहा?
To be continued.
निधि शर्मा
ॐ नमः शिवाय