आपकी कसम Ch. 1

आपकी कसम - Chapter 1

Posted by कुमार किशन कीर्ति • Nov 08, 2026 11:41 PM

सुरेखा बहुत ही सुन्दर और बेहतरीन लड़की थी। सावली सी सूरत और मनमोहन सी चाल सबको अपनी तरफ खींच लिया करती थी। उसकी जैसी सुन्दर लड़की पूरे मोहल्ले में नहीं थी। यहीं कारण था की आस_पास की लड़कियां उससे बहुत ही जलन रखा करती थी।

मगर इस सभी बातों से बेखबर सुरेखा अपनी कामों में ही मगन रहती थी। उसके पिता रिटायर बैंक अधिकारी थे,और मां निर्मला एक कुशल गृहिणी थी। इकलौती बेटी होने के कारण उसको माता _पिता का भरपूर प्यार मिला था। फिर भी,वह बिगड़ी हुई लड़की नहीं थी।यही कारण था की उसके पिता _मां को उस पर बड़ा ही नाज था।

खैर,सुरेखा भी मन ही मन अपने पड़ोसी मोहन को दिल दे चुकी थी।जी हां, मोहन उसका दोस्त था। उसके पिता नहीं थे। वह भी अपने घर का इकलौता बेटा था। मां गायत्री उसको बड़ी ही प्यार से पाली थी। यही कारण था की मोहन को कहीं भी दूर नहीं होने देती थी।मोहन वैसे तो काफी अच्छा लड़का था, मगर वह लालची किस्म का लड़का था, और दौलत पाने के लिए कुछ भी कर सकता था? वह भी सुरेखा से प्यार करता था। उन दोनों की प्रेम कहानी किसी को भी मालूम नहीं था। यही वजह था की सुरेखा और मोहन को जब भी वक्त मिलता वे लोग आकर एक _दुसरे से मिला करते थे।

एक दिन की बात है।सुरेखा को मन हुआ की वह मोहन के साथ फिल्म देखने के लिए चले। उस दिन रविवार था। मोहन तो घर का खर्च चलाने के लिए स्थानीय प्रेस मे बतौर क्लर्क का काम करता था। वह तैयार होकर मोहन के पास चली गई।उस समय, मोहन अपने कमरे में बैठा हुआ था, और ना जाने क्या सोच रहा था? मोहन की मां गायत्री रसोई घर में खाना बना रही थी।"मोहन, क्या कर रहे हो तुम"सुरेखा उसको देखकर बोली।

यह सुनकर तो मोहन ने कहा "आओ सुरेखा बैठो ना"इतना कहकर उसने अपने पास बैठने का इशारा किया।सुरेखा उस समय काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी।वह चाहती थी की मोहन उसकी प्यार में इस समय कुछ नगमे गाए और उसके साथ सिनेमा भी देखने जाएं।मोहन उसकी तरफ देखकर मुस्कुरा दिया और बोला"हां, सुरेखा आज तुम तो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही हो?क्या बात है?"इतना कहकर वह मुस्कुराने लगा।

सुरेखा उसकी तरफ देखकर पहले तो मुस्कुराई। उसके बाद बोली "हां मोहन,मेरा सिंगार तो केवल तुम्हारे लिए है।खैर, चलोगे ना मेरे साथ?"मोहन इतना सुना तो बोला"आज नहीं सुरेखा फिर कभी दुसरे दिन चलते है।"इतना कहकर वह मुस्कुराने लगा। तभी उसकी मां गायत्री आई और बोली"अरे सुरेखा,तुम कब आई बेटी?और, किधर जाने की बातें हो रही है?"सुरेखा इतना सुनते ही बोली"कही नहीं मां बस, ऐसे ही सिनेमा जाने की बातें हो रही थी, मगर यह मोहन तो मेरी बात समझता ही कहा है?"उसकी शिकायत भरी बातें सुनकर तो मां गायत्री को हसी आई।वह एक नजर अपने बेटे मोहन की ओर देखी।फिर बोली"क्यों मोहन, क्यों नहीं जा रहा है? आखिर,आज खाली ही तो बैठा हुआ है!"मोहन जानता था की उसकी मां अब सुरेखा का ही पक्ष लेगी। अतः,वह बोला"क्यों क्या इस गांव में बाकी लड़कियां मर गई हैं क्या?जो, यह मेरे साथ ही जाएगी?"मोहन थोड़ा सा कठोर आवाज़ में बोला। उसकी तरफ देखकर तो सुरेखा नाराजगी भरी हुई आवाज़ में बोली"नहीं सारी लड़कियां तो जिन्दा है, मगर मुझे तुम्हारे साथ जाना है।"इतना कहकर वह उसकी जवाब का इंतजार करने लगी।तभी गायत्री बोली"अब तुम लोगो के झगड़े में मुझे नहीं आना है बेटी।"इतना कहकर वह मुस्कुराने लगी और रसोईघर में चली गई।सुरेखा उस समय काफी देर तक बैठी रही, किंतु मोहन तो कुछ नहीं बोला। दरअसल,वह तो सिनेमा देखने जाना ही नहीं चाहता था।उसकी ऐसी बेरुखी को देखकर तो सुरेखा का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया।वह गुस्से में आकर बोली"ठीक है मोहन। आज के बाद तुम मेरा नाम भूल जाना।"इतना कहकर वह वहां से निकल गई। उसके जाते ही मोहन को गुस्सा नहीं आया।वह जानता था की सुरेखा का गुस्सा तो पूर्णिमा का चांद है,जो घटते _घटते खत्म हो जाएगा। वह तो सुरेखा से प्यार करता था।वह जानता था की सुरेखा उससे अधिक समय तक नाराज़ नहीं रह सकती है।इसके बाद, वह भी अपने काम में जुट गया।

शाम को मोहन अपने छत पर टहल रहा था।लगभग चार बजे हुए थे। गोधूली बेला में ठंडी हवाएं चल रही थी,जो मौसम को सुहावना बना रही थी।तभी उसी समय सुरेखा भी अपने छत पर आकर बैठी। जैसे ही मोहन की नजरें सुरेखा की ओर गई वह उसकी तरफ देखकर मुस्करा उठा।मगर, उस समय तो सुरेखा की नजर में गुस्सा भरा हुआ था। वह उसकी तरफ देखा, और अपनी निगाहों को दुसरी तरफ कर ली। मोहन तो मुस्कुरा उठा। रात को मोहन अपने कमरे में लेटा हुआ था। आकाश में साफ चांदनी रात थी। मोहन तो खुली हुई खिड़की के पास खड़ा होकर खड़ा होकर आकाश में देख रहा था। उसने तो अपनी प्रेमिका सुरेखा की घर की ओर देखा।फिर खुद से ही बोला"सुरेखा, आख़िर तुम कब तक मुझसे नाराज रहोगी? मैं भी देखता हूं।"इतना कहकर वह मुस्कुराने लगा और अपने बिस्तर पर लेट गया।उसको आज सुरेखा की बहुत ही याद आ रही थी।उधर,सुरेखा भी जाग रही थी।उसको भी नींद नहीं आ रही थी।मगर, वह चाहती थी की अभी किसी ना किसी बहाने एक बार मोहन से मिल आएं,क्योंकि वह अब नाराज़ नहीं थी।उसका गुस्सा गायब हो चुका था। तभी वह उठी और कागज़ पर कुछ लिखने लगी।

कागज़ पर लिखने के बाद उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। इसके बाद,वह सोने के लिए बिस्तर पर लेट गई। थोड़ी देर बाद उसको नींद आ गई। अगली सुबह वह जगी।तभी उसकी मां निर्मला आई। उसके हाथ में चाय था।वह बेटी सुरेखा की ओर देखकर मुस्करा कर बोली"अरे बेटी, आज तो तुम काफी देर तक सोई हुई थी। क्यों रात को नींद नहीं आ रही थी?"मां निर्मला की ओर देखकर सुरेखा सहज होकर बोली"नहीं मां, ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसल,मैं तो रात को पढ़ रही थी।"इतना कहकर बिस्तर से नीचे उतर गई और मां की हाथो में चाय देखकर बोली"मां, तुम चाय लेकर चली जाओ। मैं थोड़ी देर बाद पी लूंगी।"इतना कहकर नित्यकर्म के लिए बाथरूम चली गई। सुबह के अभी साढ़े नौ बजे हुए थे।

100%