Rusva Mohabbat - Chapter 2 Street Fight
next.........
रात के दो बज रहे थे। मुंबई की एक सुनसान जगह पर बनी वो पुरानी इंडस्ट्रियल फैक्ट्री, जो सालों से आम लोगों की नजरों से दूर और बंद पड़ी थी, असल में अंडरग्राउंड दुनिया का सबसे बड़ा अड्डा थी। यहाँ वर्ल्ड फेमस इल्लीगल स्ट्रीट फाइट्स होती थीं, जहाँ हर फाइट पर करोड़ों का पैसा लगता था। चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा थी और हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—विक्टर रेज़र! इंडिया की अंडरग्राउंड स्ट्रीट फाइटिंग का सबसे खूंखार फाइटर, जिसके सामने आज तक कोई चैलेंजर तीन मिनट तक भी नहीं टिक पाया था। आज भी लोग उसे देखने और उस पर पैसा लगाने के लिए दूर-दूर से आए थे। आखिर पिछले पाँच सालों से यही तो होता आ रहा था। जो भी विक्टर के सामने आता, कुछ देर तक मुकाबला करता और फिर उसके हाथों बुरी तरह पिटकर वापस चला जाता। लेकिन एक शख्स ऐसा था, जो हर बार हारने के बावजूद उसके सामने दोबारा खड़ा हो जाता था। पूरी स्ट्रीट फाइटिंग की दुनिया में वो स्पाइडर के नाम से मशहूर था।
इस वक्त भी स्पाइडर की हालत बिल्कुल खराब हो चुकी थी। विक्टर के लगातार पंचेस उसके चेहरे और पेट पर पड़ रहे थे। चेहरे से खून बह रहा था, होंठ बुरी तरह फट चुके थे और शरीर पर कई चोटों के निशान थे, लेकिन फिर भी वो पीछे हटने को तैयार नहीं था। विक्टर का फाइटिंग स्टाइल ही कुछ ऐसा था कि वो सामने वाले को तब तक मारता था, जब तक वो चलने लायक न रह जाए। कई-कई महीनों तक लोग उसके एक मुकाबले के बाद बिस्तर से नहीं उठ पाते थे। मगर आज वो खुद हैरान था कि आखिर ये लड़का हर बार उसके सामने खड़ा कैसे हो जाता है। हर तीसरे दिन वो फिर से फाइट करने आ जाता और हर बार मार खाकर वापस चला जाता।
विक्टर ने एक जोरदार पंच उसके चेहरे पर मारा, जिससे स्पाइडर लड़खड़ाकर पीछे गिरा। कुछ पल तक वो जमीन पर ही पड़ा रहा, लेकिन फिर धीरे-धीरे अपनी आँखें बंद कर लीं। उसके कानों में इस वक्त सिर्फ कुछ आवाजें गूँज रही थीं।
तुम मोहब्बत के लायक नहीं हो! इस दुनिया में सबसे ज्यादा नफरत हम तुमसे करते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, कभी हमारे सामने मत आना। तुम वो इंसान हो, जिसे हम अपनी जिंदगी में दोबारा कभी नहीं देखना चाहते। तुमने हमें बर्बाद करके रख दिया है और अगर कभी हमारे सामने आए, तो हमारी नफरत तुम्हें जलाकर राख कर देगी।
उन बातों के साथ ही एक और आवाज उसके कानों में गूँज उठी।
एक लड़की को नहीं संभाल पाए और पूरी सोसायटी में तुम्हारी वजह से हमारी इज्जत मिट्टी में मिल गई!
अचानक स्पाइडर के चेहरे पर एक अजीब-सी मुस्कान आ गई। उसने धीरे-धीरे अपनी आँखें खोलीं और सामने खड़े विक्टर को देखा। उसकी आँखों में अब दर्द नहीं, सिर्फ गुस्सा था। वो लड़खड़ाते हुए अपने पैरों पर खड़ा हुआ। विक्टर ने उसे दोबारा उठते देखा तो हँसते हुए बोला, "व्हाट द हेल! अभी तक समझ नहीं आया कि तुम मुझसे जीत नहीं सकते?"
स्पाइडर ने कोई जवाब नहीं दिया। बस अपनी मुट्ठियाँ भींचीं और अगले ही पल पूरी ताकत से विक्टर पर टूट पड़ा। उसके एक के बाद एक तीन जोरदार पंचेस सीधे विक्टर के चेहरे पर पड़े। विक्टर को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वो अपना संतुलन खोकर सीधे जमीन पर जा गिरा।
अगले ही पल पूरी फैक्ट्री में ऐसा सन्नाटा छा गया, जैसे किसी ने वहाँ मौजूद हर शख्स की आवाज छीन ली हो। जिन लोगों के हाथों में अब तक पैसों की बाजियाँ थीं, उनके हाथ वहीं रुक गए। कई लोगों के मुँह खुले रह गए, तो कुछ अपनी आँखों पर यकीन न कर पाने की वजह से एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। सबके सब बस अपनी जगह खड़े रह गए थे, क्योंकि उनके पैरों तले जमीन खिसक चुकी थी और उनके सामने… विक्टर रेज़र जमीन पर ढेर पड़ा था और इसके साथ ही वहाँ मौजूद लोग अपनी करोड़ों रुपये की बाजी भी हार चुके थे। जिस विक्टर पर सबने आँख बंद करके पैसा लगाया था, आज वही स्पाइडर के हाथों जमीन पर पड़ा था।
फाइट खत्म हुए करीब एक घंटा बीत चुका था और अब तक वहाँ मौजूद ज्यादातर लोग जा चुके थे। सभी के चेहरे उतरे हुए थे, क्योंकि आज वो सिर्फ अपनी बाजी नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये हारकर जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ उस स्ट्रीट फाइट रिंग का ओनर वकार आज बेहद खुश था। आखिर एक ही रात में उसे पूरे दस करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। वो अपने ऑफिस में बैठा पैसों का हिसाब-किताब कर रहा था, तभी दरवाजा खुला और विक्टर अंदर आया।
विक्टर को देखते ही वकार ने अपना सिर उठाया और उसे देखकर हैरानी से बोला, "अरे विक्टर! तुम यहाँ?"
विक्टर ने उसकी तरफ देखते हुए जवाब दिया, "हाँ, मैं यहाँ हूँ। क्यों, तुम्हें क्या लगा था?"
विक्टर हल्का-सा हँसा और फिर कुर्सी से पीठ टिकाते हुए बोला, "अच्छा ये बताओ, आखिर वो लौंडा कौन था? पिछले पाँच सालों से mujhase मार खा रहा था और आज सिर्फ तीन मूव में mujhe जमीन पर गिरा दिया!"
वकार हँसते हुए बोला, "मैंने तो पहले ही दिन कहा था कि जिस दिन ये लड़का जीतेगा ना, मेरी किस्मत पलट जाएगी। आज तक वो जानबूझकर तुमसे हार रहा था।"
विक्टर ने हैरानी और गुस्से के मिले-जुले भाव से उसे देखा और बोला, "क्या बकवास कर रहे हो तुम?"
वकार ने मेज पर रखे पैसों को एक तरफ करते हुए कहा, "बकवास नहीं, विक्टर! मैंने उसकी फाइट देखी है। वो यहाँ सिर्फ तुमसे मार खाने आता था। आज तक उसने कभी तुम पर ढंग से वार तक नहीं किया। वरना सच बताऊँ, तुम बहुत पहले ही हार चुके होते।"
वकार की बात सुनकर विक्टर के चेहरे का रंग बदल गया...!!विक्टर कुछ देर तक खामोश खड़ा रहा, फिर उसने वकार की तरफ देखते हुए कहा, "आई वॉन्ट दिस गाय! एक महीने बाद पैरिस में जो सबसे बड़ी स्ट्रीट फाइट होने वाली है, उसके लिए मुझे ये लड़का चाहिए।"
वकार ने उसकी बात सुनकर हैरानी से उसे देखा और अपनी कुर्सी से थोड़ा आगे होते हुए बोला, "व्हाट? व्हाट आर यू सेइंग, विक्टर? पैरिस फाइट में सबकी नजरें तुम पर हैं। इस बार तुम खुद अपनी तरफ से किसी फाइटर को उतारने वाले हो और तुम उस स्पाइडर को उतारना चाहते हो? यू आर टू मच, मैन!"
विक्टर ने उसकी बात पर ध्यान दिए बिना कहा, "बट दिस गाय इज़ अमेजिंग! और इस बार मेरा फाइटर रॉकी पैरिस फाइट में लियांग की तरफ से उतर रहा है। साला हरामी पैसों के लिए बिक गया। अब उसे सिर्फ यही लड़का हरा सकता है।" इतना कहकर उसने वकार की तरफ देखा और सख्त लहजे में बोला, "तुम उसकी मेरे साथ मीटिंग फिक्स करो। आगे मैं खुद देख लूँगा।"
वकार कुछ पल उसे देखता रहा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि जिस लड़के को विक्टर पिछले पाँच सालों से लगातार हराता आया था, आज उसी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए इतना बेताब क्यों था..................!!
to be continued....