एक दीवाना था Ch. 3

अनिका रघुवंशी - एक खूबसूरत बला - Chapter 3

Posted by Nidhi Sharma • Nov 10, 2026 11:05 AM

तभी अर्नव के मोबाइल की रिंग हुई। उसने फ़ोन निकालकर देखा तो उसके चेहरे पर स्माइल आ गयी।

"हम्म।"

"सर, आज रात माल पहुंच रहा है।"

अर्नव ने अपना फ़ोन कट कर दिया। उसने अपनी गर्दन दोनो तरफ घुमाते हुए उसकी अकड़न निकाली और बाहर निकल गया।

कुछ देर बाद ही वो सीधा एक जगह पहुंच गया जो समुद्र तट के पास थी। उसने अपनी दूरबीन निकाली और देखने लग गया। उसे दूर एक बोट आती दिखाई दे रही थी। उसके चेहरे पर डेविल स्माइल आ गयी।

"आ गए मेरे डायमंड्स।"

उस बोट के किनारे पर लगते ही एक आदमी उसके पास आया और काले रंग की छोटी सी पोटली पकड़ाते हुए बोला, "ये लीजिए, सर। आपके डायमंड्स।"

अर्नव ने पोटली खोली और उसमें से डायमंड्स अपनी हथेली पर लिए और उनकी चमक देखने लगा। सब हीरे पोटली में वापिस डालकर उसने एक हीरा अपनी उंगलियों में लिया और दूर करके देखने लगा।

"सर, ये डायमंड्स एकदम असली है। अपन आपको गलत माल थोड़ी देगा।"

अर्नव-- मैं जानता हूँ। वरना अब तक तुम ज़िंदा नहीं होते।" उसने अपने आदमी को इशारा किया जिसने उस आदमी को एक बैग दे दिया।

रुपए चेक करने के बाद, "ठीक है साहब और कोई काम हो अपुन को याद कर लेना।"

अर्नव उसे बिना जवाब दिए वहां से अपनी कार की तरफ चला गया।

अनिका का घर

वहीं दूर रात में एक घर जहां एक लड़की पेपर्स में नौकरी के लिए ऐड देख रही थी। अचानक उसकी नज़र एक ऐड पर पड़ी जिस पर उसने पेन से गोला मार दिया। फिर अपनी मीठी सी आवाज़ में, " सहाय इंडस्ट्रीज़। ज़रूरत है एक असिस्टेंट की।"

तभी उसके कमरे में दनदनाते हुए एक लड़के ने कदम रखा। "दीदी, ये क्या पेपर में घुसी हुई हो?"

"वेद, नौकरी ढूंढ रही हूं। स्टडीस पूरी हो चुकी हैं अब आगे काम तो करूंगी ना।"

उस लड़की ने वेद की तरफ देखा। ये थी-- अनिका रघुवंशी, उम्र 25, गोरा रंग, खूबसूरत चेहरा, लंबा कद। लेकिन इन सब के बावजूद उसके रहने का तरीका ऐसा कि कोई उसकी तरफ नहीं देखता। आंखों पर चश्मा लगाए उसने वेद की तरफ देखा।

वेद रघुवंशी, उम्र 22, दिखने में हैंड्सम और अनिका का छोटा भाई लेकिन सौतेला जो अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। सौतेले होते हुए भी अनिका और वेद में बहुत प्यार था।

"वैसे तुझे नौकरी क्यों करनी है? अब तो तू शादी कर ले।" वेद ने अनिका के सिर पर हाथ मारा।

अनिका-- तुझे कितनी बार कहा है कि मेरे सिर पर मत मारा कर और नौकरी तो करनी है। ऐसे ही किसी से शादी नहीं करने वाली।

अनिका खड़ी हुई और सीधा खिड़की के पास खड़ी हो गयी जहाँ से बाहर सड़क नज़र आती थी। जिस सड़क पर दिन में भीड़ रहती थी, वहां इस टाइम सुनसान पड़ा था। वेद भी अनिका के पास आकर खड़ा हो गया।

"तो तू भी सपनो के राजकुमार में बिलीव करती है कि वो घोड़े पर सवार होकर तुझे लेने आएगा।"

अनिका --सपनो का राजकुमार ना सही, लेकिन एक हैंड्सम लड़का तो हो सकता है। घोड़े पर ना सही, वो गाड़ी में तो लेने आ सकता है।

"इस बड़े से चश्मे में आपको वो लड़का मिलेगा क्या?"

"क्यों नहीं?"

तभी वेद की नज़र सामने आती हुई महिंद्रा थार Suv आती दिखाई दी जिस पर AS लिखा हुआ था। ये कार अर्नव की थी जो उस टाइम ही डायमंड्स लेकर वापिस जा रहा था।

"वो देख तेरा दूल्हा और उसकी कार।"

अनिका ने कार की तरफ देखा। "AS."

अभी अनिका और वेद आपस में बात कर ही रहे थे कि अर्नव की कार अचानक रुक गयी। अर्नव ने कहा, "क्या हुआ?"

"सर, वो सामने?"

अर्नव ने कार की खिड़की से बाहर देखा। अनिका और वेद बाहर देख रहे थे। लेकिन अंधेरा होने की वजह से कुछ वो लोग कुछ भी नही देख पा रहे थे।

अर्नव ने देखा कि बाहर दो बंदूकधारी खड़े थे जिन्हें देखकर उसके चेहरे पर डेविल स्माइल आ गयी। एक आदमी ने उसे पिस्टल दिखाते हुए कहा, "सहाय, बाहर आ।"

अर्नव ने अपना सिर हिलाया और बाहर आ गया।

"डायमंड्स कहाँ है?"

"मेरे पास।" अर्नव ने अपने कोट के पॉकेट की तरफ इशारा किया।

उस आदमी ने अर्नव के सिर पर पिस्टल तानी और उसकी जेब में हीरे तलाश करने लग गया। इससे पहले कि वो डायमंड्स उसकी जेब से निकाल पाता, अर्नव ने झट से उसकी पिस्तौल छीन ली और उसे नीचे धक्का दे दिया।

अर्नव उस आदमी की तरफ पिस्तौल तानते हुए, "हा हा हा हा। अर्नव सहाय नाम है मेरा।"

वेद ने जल्दी से अपने घर की खिड़की बन्द कर ली। "य...ये तो कोई गैंग वॉर है।" अनिका भी बुरी तरह घबरा गई और वेद के गले लग गयी।

"कुछ नही हुआ, दी। हमने कुछ नहीं देखा। तुम बेकार में परेशान हो रही हो।"

तभी अर्नव ने उस आदमी पर गोली चला दी और दूसरे आदमी से बोला, "ले जा इसे अपने उस संकेत आप्टे के पास।"

अर्नव कार में बैठा और वहां से निकल गया। गोली चलने की आवाज़ से अनिका बहुत डरी हुई थी। वेद ने उसे बिस्तर पर आराम से लेटाया और कहा, "तू सो जा दी।"

अनिका ने अपनी आंखें बंद कीं और सोने की कोशिश करने लग गयी।

अगला दिन

अनिका अगले दिन उठी और उसने टाइम देखा। "ओह्ह आठ बजे गए। दस बजे इंटरव्यू है। मैं लेट नहीं होना चाहती।"

उसने अपनी अलमारी से एक सिंपल- सा ग्रीन रंग का सूट निकाला और सीधा वॉशरूम पहुंच गई। कुछ देर में ही वह तैयार होकर बाहर पहुँच गई। उसे देखते ही उसकी मम्मी, वीना ने कहा, "अनिका! तू सुबह-सुबह कहाँ जा रही है?"

अनिका ने कहा, "मम्मी! आज मेरा इंटरव्यू है।"

"इंटरव्यू? कहाँ?"

"AS इंडस्ट्रीज़ में।"

ये सुनकर वीना हंसने लग गई, "तूने अपनी शक्ल देखी है। तुझे लगता है क्या कि तुझे इतनी बड़ी कंपनी में नौकरी मिलेगी?"

अनिका सिर झुकाकर, "कोशिश तो कर सकती हूँ ना?"

"कर ले कोशिश। मैं तो कहती हूँ कि तू ना घर में रहकर बच्चों को पढ़ा ले।"

वीना रघुवंशी, उम्र 60 के आसपास जो काफी लालची किस्म की औरत थी और वो अनिका के पिता, विजय रघुवंशी की दूसरी पत्नी थी। अनिका की माँ की मौत के बाद विजय ने दूसरी शादी वीना से कर ली। उन्होंने ये सोचा कि शादी करने से अनिका को माँ का प्यार मिल जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वीना ने कभी भी उसे अपनी बेटी नहीं माना।

इतने में विजय जी आ गए, "वीना ! रहने दो। अगर उसे motivate नहीं कर सकती तो कम से कम उसका मॉरल तो नीचे मत गिराओ।"

विजय रघुवंशी, उम्र 62 वर्ष लेकिन दिखने में ठीक ठाक थे और एक सरकारी महकमे में मैनेजर थे।

वीना टेबल पर प्लेट पटककर वहाँ से चली गई। विजय अनिका की तरफ देखते हुए बोले, "तू वीना को जानती है ना।"

"कोई बात नहीं, पापा। अच्छा मैं चलती हूँ।"

अनिका ने अपनी फाइल उठाई, मोबाईल और पर्स लिया। भगवान के आगे माथा टेककर वो बाहर निकल गई।

"ऑटो।"

एक ऑटो वाले ने ऑटो रोका और कुछ देर बाद ही अनिका AS इंडस्ट्रीज़ की बिल्डिंग के सामने खड़ी थी। ऑटो वाले को रुपए देकर वो बाहर निकली।

AS इंडस्ट्रीज़

अनिका ने बिल्डिंग पर नज़र डाली जो 12 मंज़िला इमारत थी जिस पर logo के साथ लिखा हुआ था -- AS Industries

"बाप रे! पूरी बिल्डिंग एक ही कंपनी की। माँ ठीक कह रही थी। मुझे यहाँ नौकरी पर कौन रखेगा?"

वो जैसे ही आखिरी सीढ़ी पर पहुंची, उसका पैर उखड़ गया। लेकिन अचानक उसका हाथ पकड़कर किसी ने उसे खींच लिया। इससे पहले कि वो उस आदमी को थैंक्स करती, वो वहाँ से बिल्डिंग के अंदर चला गया। ये और कोई नहीं बल्कि अर्नव सहाय ही था जो अनिका की तरफ बिना देखे अंदर चला गया।

"कमाल है। मुझे थैंक्स कहने का भी मौका नहीं दिया।"

अनिका ने मुंह बनाकर AS इंडस्ट्रीज़ की बिल्डिंग में कदम रखा जिसे देखकर उसकी आँखें चकाचौंध हो गयीं। संगमरमर का फर्श, शीशे का बना पूरा ऑफिस, बहुत बड़ा रीसेप्शन और साइड में गणपती की विशाल मूर्ति। वो सीधा उस मूर्ति के सामने पहुँच गई और हाथ जोड़ते हुए बोली, "गणपती बप्पा! प्लीज़ मुझे ये नौकरी दिलवा दीजिए। वरना वो सौतेली माँ मुझे ताने मार-मारकर मार डालेगी।"

उसके बाद वो रीसेप्शन की तरफ बढ़ गई और बोली, "Mam, मैं इंटरव्यू के लिए आई हूँ।"

रीसेप्शनिस्ट --Which post?

"Assistant की पोस्ट के लिए।"

ये सुनकर रीसेप्शनिस्ट के चेहरे पर स्माइल आ गई। वहाँ इस पोस्ट के लिए और भी candidates थे। फिर उसने अनिका को फॉर्म देते हुए कहा, "आप ये फॉर्म भरकर वहाँ सामने दे दीजिए। नंबर लेकर अपने टर्न का वेट कीजिए।"

अनिका ने फॉर्म लेकर कहा, "जी। Thank you."

उसने जल्दी से फॉर्म भरा और जमा करवा दिया। उसके बाद वहीं रीसेप्शन पर लगे बड़े से सोफ़े पर बैठ गई और आसपास देखने लग गई।

वहाँ का चपरासी हर candidate को बुलाती और जाने को कहता। लेकिन हर candidate दो मिनट में ही वापिस आ रहा था। अनिका सोचने लगी, "जब इतने स्मार्ट और ब्यूटीफुल लड़के-लड़कियां अंदर से इतना जल्दी जाकर आ रहे हैं, तो मेरा क्या होगा?"

तभी उसी चपरासी ने आवाज़ लगाई, "अनिका रघुवंशी।"

अनिका जल्दी से उठकर खड़ी हो गई। उसने अपने बाल ठीक किए।

चपरासी --जी आगे कॉरिडर से पहला हॉल रूम।

"जी। Thank you."

रीसेप्शनिस्ट उसे अंदर जाते हुए देखकर दूसरी रीसेप्शनिस्ट से बोली, "ना जाने ये यहाँ क्या सोचकर आई है।"

"अभी बाहर वापिस आ जाएगी।" ये सोचकर दोनों हंसने लग गयीं।

अनिका कॉरिडर से होते हुए उस हॉल रूम के बाहर पहुँच गई जहां इंटरव्यू लिया जा रहा था। उसने कमरे का दरवाजा नॉक किया। अंदर से कड़क आवाज आई, "Come in."

अनिका ने अंदर कदम रखा जहां एक आदमी पीठ करके उसका फॉर्म हाथ में लिए खड़ा था।

"अनिका रघुवंशी?"

To be continued.

निधि शर्मा

100%