आपकी कसम Ch. 3

आपकी कसम - Chapter 3

Posted by कुमार किशन कीर्ति • Nov 11, 2026 03:27 AM

इसके बाद, दीपमाला ख़ुद ही उससे बोली"सुरेखा, मेरी ज़िंदगी में रोहन वसंत की तरह आया था। मगर, मुझे क्या मालूम था की वह मुझको धोखा देगा। मैंने उस पर आंखें मूंद कर भरोसा किया हैं, और उसका यह सिला दिया था मुझको।"इतना कहकर वह रोने लगी। अब तो सुरेखा का मन भी भारी हो गया। वह उसको चुप कराती हुई बोली"अब जो हुआ, उसे भूल जाओ। देखो, सब ठीक हो जाएगा "इतना कहकर वह उसकी आसुओं को पोछी। मगर, दीपमाला बोली"आज रोहन मेरी ज़िंदगी से चला गया है। इसका मुझे कोई दुःख या अफसोस नहीं है। उसने तो दौलत के लिए मुझसे प्यार किया था।यह कहो की समय रहते मेरी आंखें खुली और रोहन की सच्चाई मेरे सामने आई।"उसकी बातें सुनकर तो सुरेखा को लगा की अब अपनी मोहब्बत की सच्चाई को बता देना चाहिए। मगर,वह कुछ सोचकर अपनी जुबान को बन्द रखी। खैर, वह बोली"आजकल रोहन क्या करता है?क्या उससे मुलाकात होती है?"इस बार,उसकी बातें सुनकर तो दीपमाला नाराज होकर बोली"मैंने कहा है की उससे अब मुझे कुछ भी लेना_देना नहीं है। अच्छा, अब मैं चलती हूं।"इतना कहकर वह अपने घर लौट गई। अब तो उसके जाने के बाद सुरेखा का मन भी मोहन को लेकर शक में डूब गया।वह अपनी बिस्तर पर बैठी हुई मोहन के बारे में सोचने लगी की क्या मोहन भी रोहन की तरह बदल तो नहीं जाएगा? क्या वह भी कहीं मुझे धोखा तो नहीं देगा? नहीं, नहीं मेरा मोहन ऐसा नहीं कर सकता है?

वह इतनी सारी बातों को सोचकर रूआंसा हो गई। उसका मन हुआ की वह अभी मोहन के पास जाकर सारी बातों को पूछकर अपना मन हल्का कर ले। वह बिस्तर पर लेट गई और मोहन के बारे मे सोचती हुई सो गई। शाम को उसकी नींद खुली।उसका मन आज उदास था।कारण....वह मोहन से बातें करना चाहती थी।उसकी मां निर्मला भी आंगन में बैठी हुई रात के लिए सब्जी काट रही थी। उसके पिता जगमोहन बरामदे में बैठे हुई रेडियो पर लोकगीत में निर्गुण सुन रहें थे। मौसम में थोड़ी सी गर्माहट थी, और उस समय बिजली भी गायब थी।

वह उठकर आंगन में गई तो निर्मला बोली"बेटी सुरेखा, सबके लिए चाय तो बनाना।"मां निर्मला की ओर देखकर सुरेखा कुछ नहीं बोली और मुंह धोने के बाद रसोई घर में जाकर चाय बनाने लगी।अपनी बेटी सुरेखा की कोई जवाब ना पाकर निर्मला को लगा की आख़िर क्या बात है सुरेखा कुछ भी नहीं बोली है। वह सब्जी को धोने के बाद सुरेखा से बोली"क्या हुआ है बेटी? तुम्हारी तबियत ठीक है ना?"मां निर्मला की ओर देखकर सुरेखा बोली"नहीं मां,मेरी तबियत बिल्कुल ही ठीक है।"इतना कहकर वह अपनी मां को चाय देती हुई बोली"मैं बरामदे में पापा को चाय देकर आ रही हूं।"इतना कहकर वह अपने पिता जगमोहन को चाय देने गई। बेटी सुरेखा को देखकर पिता जगमोहन बोले"बेटी सुरेखा, बैठो। तुमसे कुछ बातें करनी है।"इतना कहकर वह चाय पीने लगे। सुरेखा यह सुनकर अपने पिता जगमोहन के पास बैठी। इसके बाद, बातचीत शुरू हो गई।

"बेटी, मैं चाहता हूं की अब तुम्हारी शादी कर दूं। आख़िर,तुम अब शादी लायक हो गई हो।"इतना कहकर उन्होंने चाय को समाप्त किया। अपने पिता की बातें सुनकर तो सुरेखा का मन भारी हो गया।वह अपने पिता जगमोहन की ओर देखकर बोली"क्यों पापा, क्या मैं अब इस घर के लिए बोझ हो गई हूं क्या?"अब तो इतना सुनते ही जगमोहन की आंखें खुली की खुली रह गई। वह अपने बेटी सुरेखा की ओर देखकर मुस्कुरा दिए और बोले"सुरेखा, कोई भी बेटी अपने पिता के घर बोझ नहीं होती है।यह तो समाज का रीत है। इसे मैं कैसे बदल सकता हूं?"हालांकि, इतना कहकर वह थोड़ा सा गंभीर हो गए। सुरेखा जानती थी की उनके पिता तो बिल्कुल सही ही कह रहे है। खैर,वह बोली"पापा, मैं शादी के लिए मना नहीं कर रही हूं,मगर अब एक_दो साल रुक जाइए। मैं आपको छोड़कर जाना नहीं चाहती हूं।आप कोई ऐसा लड़का खोजिए जो यही रहकर अपना काम करें।"इतना कहकर वह मुस्कुराने लगी। बेटी सुरेखा की ओर देखकर तो जगमोहन भी अब सहज होकर बोले"हां बेटी, तुम्हारा कहना सही है। देखो, ऐसा लड़का मिलेगा तब ना? वैसे भी बेटी, शादी के बाद लड़कियों की ससुराल ही उसका घर होता है।"सुरेखा अब इतना सुनते ही उठ गई और पिता जगमोहन की ओर देखकर बोली"पापा,मैं आपको छोड़कर कही नहीं जाऊंगी।"इतना कहकर वह अपने कमरे में चली गई। उसके जाने के बाद जगमोहन भी बैठे हुए रेडियों पर निर्गुण सुनने लगे।

रात को करीब साढ़े दस बजे हुए थे। सुरेखा को नींद नहीं आ रही थी। उसने मोबाइल को उठाया और मोहन के पास मैसेज कर दी। उस समय मोहन खाना खाने के बाद अपने कमरे में बैठा हुआ कोई किताब पढ़ रहा था।तभी मैसेज आया। उसने मैसेज पढ़ा। हैरान रह गया।आखिर, क्या बात हो गई है की उसको सुरेखा कल बुलाई है। अब तो उसने घड़ी की ओर देखा तो साढ़े दस बजे हुए थे। इस समय उससे बातें करना चाहता था, मगर कहीं वह सो गई होगी। अगले दिन,वह उठा और सुरेखा के घर गया।सुरेखा छत पर थी। वह छत पर से ही मोहन को आते हुए देख ली थी। इस कारण,वह छत पर से उतरकर अपने कमरे में चली गई। तभी वहां मोहन आया। मोहन को देखकर सुरेखा बोली"आओ मोहन, बैठो।"इतना कहकर वह भी उसके पास बैठ गई। मोहन बड़ी ही हैरानी से बोला"क्या बात है सुरेखा?तुम मैसेज की थी।"सुरेखा इतना सुनते ही बोली"मोहन,मैं तुमसे कुछ सवालों का जवाब पाना चाहती हूं।क्या तुम दोगे!"मोहन बड़ी ही हैरानी से बोला"अरे सुरेखा,तुम ऐसी बातें क्यों कर रही हो?क्या तुम्हें कुछ हुआ है?"वह तो काफी हैरान था।सुरेखा उसकी तरफ देखकर उदास होकर बोली"मोहन,क्या तुम मुझसे सच्ची मोहब्बत करते हो?"इतना कहकर वह असहज हो गई थी। मोहन उसकी बातें सुनकर तो काफी देर तक सुरेखा को देखता ही रहा। फिर बोला"तुम ऐसा क्यों कह रही हो सुरेखा?क्या अब मुझे सबूत भी देना होगा?"उसकी तरफ देखकर सुरेखा रूआंसा होकर बोली"नहीं मोहन,आजकल मोहब्ब्त को लोग बदनाम करने में लगे है। मुझे लगा की कहीं तुम भी बदल तो नहीं जाओगे?"मोहन ने सुरेखा का हाथ पकड़ लिया और उसको चूमते हुए बोला"मेरी मोहब्ब्त हमेशा तुम्हारे लिए जवां रहेगी सुरेखा।"सुरेखा इतना सुनते अब काफी खुश हो गई थी।

100%