The Virgin Deal Ch. 1

The Virgin Deal - Chapter 1

Posted by Komal Bhaleshwer • Nov 11, 2026 01:27 PM

"अगर तुम चाहती हो कि मैं तुम्हारी हर जरूरत पूरी करूं, तो तुम्हे जाना ही होगा रीवा ....!!

शाम के 7 बज रहे थे और इस टाइम रीवा अपनी boss टिया सक्सेना के सामने खड़ी हुई थी।उसकी आंखों से साफ पता चल रहा था कि वो उस टाइम काफी ज्यादा परेशान है।टिया सक्सेना की बातें सुनकर भी वो कुछ नहीं बोली और खामोश होकर खड़ी रही।

तभी टिया सक्सेना ने एक बार फिर से कहा - “तुमने मुझे जवाब नहीं दिया रीवा…..देखो, तुम्हे इस टाइम अपनी मां के इलाज के लिए दस लाख की जरूरत है…उसके अलावा छोटे भाई का किसी अच्छे स्कूल में एडमिशन और मकान का पिछले 6 महीने का किराया…..ये सब तुम सिर्फ सैलरी में नहीं कर पाओगी……इसीलिए बोल रही हूं, तुम्हारी virginity मेरे काम आ सकती है और तुम्हारे भी……

रीवा ने चुप्पी तोड़ी - “लेकिन कैसे होगा ये सब?.....वो तो मुझे देखते ही पहचान जाएंगे।”...

टिया ने फिर से जवाब दिया - “ऐसा कुछ नहीं होगा…..he is my fiance, इसीलिए मैं देव को अच्छी तरह से जानती हूं…..उसने शादी के लिए बस एक ही शर्त रखी है और वो ये कि लड़की वर्जिन होनी चाहिए….खुद चाहे ये लड़के, कमीने पता नहीं कहां कहां मुंह मारते हैं….लेकिन सालों को लड़की वर्जिन चाहिए……!

टिया की बातें सुनकर, रीवा हैरान होने लगी और तभी टिया फिर से बोली - “मैं इतने अमीर लड़के को हाथ से नहीं जाने दे सकती रीवा….देखो, मैं जानती हूं कि मैं वर्जिन नहीं हूं….इनफैक्ट मैं तो s*x किए बिना एक दिन भी नहीं रह सकती हूं…..इसीलिए तुम मेरी जगह चली जाओ…बदले में तुम्हारे सभी काम पूरे करने की जिम्मेदारी मेरी….बोलो क्या कहती हो…??।

रीवा सोच में पड़ गई और मन ही मन में बोली - “क्या करूं, कुछ समझ नहीं आ रहा…….. एक तरफ पैसे हैं, तो दूसरी तरफ मेरा मान सम्मान….किसे चुनूं मै?”....।

तभी टिया सक्सेना फिर से बोली -”ज्यादा सोचने का टाइम नहीं है रीवा है….जल्दी से जवाब दो, नहीं तो मैं कोई दूसरी लड़की ready करूं….वैसे भी बस एक रात की ही बात है….उसे भरोसा हो जाएगा कि मैं वर्जिन हूं और वो मेरी virginity हासिल कर लेगा..  सच कहूं तो उसके अंदर के मर्द को सकून मिल जाएगा…..बस फिर वो मुझे शादी के लिए सिलेक्ट कर लेगा..  तुम mask लगाकर जाना और रूम में अंधेरा कर देना…..जिससे उसे कुछ पता नहीं चलेगा।”.....

काफी देर तक सोचने के बाद, अचानक ही रीवा शर्मा बोली - “ठीक है मैडम.. मैं तैयार हूं।”....

टिया सक्सेना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने आगे बढ़कर रीवा को गले से लगा लिया।

“Thanks रीवा……तुम नहीं जानती कि तुमने मेरी कितनी बड़ी help की है…..सच में यार, बस एक बार वो देव रायचंद बस एक रात बिता ले…फिर वो हमेशा के लिए मेरा हो जाएगा…!;

टिया सक्सेना की आंखों में एक अलग ही जुनून दिखाई दे रहा था।फिर उसने अपने स्टाइल के कुछ कैसे मंगवाए और रीवा को पहनाए।उसका hairstyle और मेकअप बिल्कुल अपने जैसा किया और फिर उसे लेकर चल दी….मुंबई के सबसे बड़े होटल की तरफ… जिसका नाम है होटल ताज……

वहां पहुंचते ही, गाड़ी पार्क की और दूर टिया खुद के साथ रीवा को लेकर होटल के अंदर आ गई।रात के 10 बज रहे थे और होटल में काफी guest थे।टिया ने देव रायचंद के रूम पूछा और फिर रीवा को साथ लेकर देव के रूम की तरफ चली गई।

रूम के बाहर पहुंचते ही, टिया ने रीवा को फिर से समझाया - “मैं देव को अच्छी तरह से जानती हूं…..वो शाम होते ही नशे में धुत हो जाता है….i mean to say वो लगातार ड्रिंक करता है….तुम अब मास्क लगाकर जाओ…देखना, वो तुम्हे पहचान भी नहीं पाएगा…..क्योंकि जब उसने मुझे मिलने के लिए बुलाया था, तभी मैने भी अपनी शर्त रख दी थी कि वो जो भी करेगा, अंधेरे में करेगा…!!

रीवा का दिल काफी तेज धड़क रहा था और फिर उसने कांपते हाथों से door bell बजाई।।

तभी अन्दर से एक रौबीली और कड़क आवाज आई - “अंदर आ जाओ टिया…..!!

रीवा ने घबराते हुए टिया की तरफ देखा और टिया ने उसे room में जाने का इशारा किया।रीवा धीरे धीरे चलते हुए दरवाजा खोलकर रूम के अंदर चली गई।रूम में चारों तरफ अंधेरा था और बस dim yellow light जल रही थी।

जिसे देखकर, रीवा मन ही मन में बोली - “टिया मैडम बिलकुल ठीक बोल रही थीं……ये तो सच में अंधेरे में ही बैठे है।”....

रीवा ने देखा कि देव रायचंद हाथों में सिगरेट किए बालकनी के पास चेयर पर बैठा है और उसके सामने शराब और ग्लास सब कुछ रखा है।

रीवा दूर से ही उसे देखने की कोशिश करने लगी और तभी देव रायचंद न3 आवाज दी।

“आओ, मेरे पास आओ टिया … आज की रात तुम्हारे लिए इम्तिहान की रात है….अगर तुम इस इम्तिहान में पास हो गई….तो तुम जल्द ही मेरी पत्नी बन जाओगी….. और साथ ही 100 करोड़ एंपायर की मालकिन…..जो मैं खास अपनी पत्नी की first night में गिफ्ट करूंगा….!!

इतना ज्यादा पैसा सुनकर, रीवा हैरान हो गई और मन ही मन में बोली - “oh my god…. इतनी ज्यादा प्रॉपर्टी और पैसा ये अपनी wife को देंगे, तो इनके खुद के पास कितना पैसा होगा?”...

“पूरे 5000 हजार करोड़ का वारिस हूं मैं…..जो कुछ भी खरीद सकता है….लेकिन मुझे शादी के लिए बस एक वर्जिन लड़की चाहिए…..बेशक वो गरीब हो…..इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा…. बस वो सिर्फ मेरी ही होनी चाहिए।”....

इतना कहने के बाद, देव खड़ा हुआ और धीरे धीरे रीवा की तरफ बढ़ने लगा।रीवा घबराहट की वजह से पीछे सरकने लगी और तभी वो अपने पीछे रखे bed से टकरा गई और धड़ाम सी bed पर गिर गई।जिससे उसकी चीख निकल गई।उसके उठने से पहले ही देव उसके ऊपर आया और  उसने रीवा के हाथों को अपने कंट्रोल में ले लिया।दोनों की सांसे टकराने लगी और रीवा पूरी तरह से देव रायचंद के नीचे दबी हुई थी।जिस कारण वो हिल भी नहीं पा रही थी।दोनों एक दूसरे में खोए हुए थे।

अब क्या होगा रीवा के साथ और क्या वो पहचान पाएगा रीवा को? कैसी होगी इन दोनों की प्रेम कहानी? जानने के लिए पढ़िए इसका अगला भाग।

100%